28.2 C
Chandauli
Monday, September 21, 2026

Buy now

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में शूट आउट, तीन ढेर

- Advertisement -

यंग राइटर ब्यूरो: देश की राजधानी दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में गैंगवॉर हुआ है. शुक्रवार की दोपहर को मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जिसके बाद कोर्ट परिसर में शूटआउट हुआ और हमलावरों को भी मार गिराया गया है.

इस शूटआउट में 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. इनमें से एक जितेंद्र है, जबकि दो हमलावर हैं, जो कि जितेंद्र पर ही हमला करने आए थे. स्पेशल सेल के जवानों ने दोनों हमलावरों को ढेर किया है. वहीं, इस मामले की जांच ज्वाइंट कमिश्नर नॉर्थ करेंगे और जांच की रिपोर्ट दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना को सौंपी जाएगी. इसके अलावा घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

जितेंद्र उर्फ गोगी तिहाड़ जेल में बंद था, जिसे शुक्रवार को पेशी के लिए लाया गया था. इसी दौरान रोहिणी कोर्ट के परिसर में बदमाशों के बीच शूटआउट हो गया. रोहिणी कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग के बाद इलाके को सील कर दिया गया है. इस दौरान मची भगदड़ में एक महिला वकील भी घायल हुई है.

दिल्ली के टिल्लू गैंग ने जितेंद्र की हत्या की है. जो दो हमलावर ढेर हुए हैं, उनमें एक राहुल है जिसपर 50 हजार का इनाम है. जबकि एक दूसरा बदमाश है.

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights