33 C
Chandauli
Sunday, August 2, 2026

Buy now

Home Blog Page 714

नहीं सुनते चंदौली के पुलिस अफसर तो आईजी वाराणसी से करें शिकायत

पुलिस लाइन में बैठक करते आईजी एसके भगत।


चंदौली। आईजी वाराणसी एसके भगत रविवार को जनपद दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन में अफसरों व जनप्रतिनिधियों संग बैठक की। उन्होंने महिला सशक्तिकरण मिशन शक्ति के बारे में ज्यादा से ज्यादा प्रचार पर जोर दिया। महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा सहायता हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि जमीन सम्बन्धी विवादों पर सम्बन्धित राजस्व विभाग के साथ सामंजस्य स्थापित कर विधिक कार्यवाही करें।
एण्टी रोमियो टीम को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रखें और अराजकतत्वों पर निगरानी के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करें। कहा कि पत्रकारों से कहा कि जनपद में किसी भी प्रकार के अवैध कार्य अथवा तस्करी आदि की सूचना जनपद के अधिकारियों को अवगत कराएं। सुनवाई व कार्यवाही न होने पर पुलिस अधिक्षक चन्दौली के सरकारी मोबाइल नंबर- 9454400262 या मेरे सरकारी नंबर 9454400199 पर अवगत कराएं। निर्देशित किए कि जनपद के समस्त उच्चाधिकारी अपने सीयूजी नंबर को पास रखेंगें। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज, रमेश यादव आदि उपस्थित रहे।

चंदौली में प्रमसपा की कमान संभालेंगे अशोक यादव

प्रमसपा की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष अशोक यादव।


चंदौली। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी जिला इकाई की बैठक रविवार को मुख्यालय स्थित सावजी के पोखरे पर हुई। इस दौरान संगठन की मजबूती पर चिंतन-मंथन करने के साथ ही रिक्त चल रहे जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गयी। पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष पद पर अशोक यादव का चयन किया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि संगठन और पार्टी की जिम्मेदारी जो हमें मिली है उसका निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा के साथ करूंगा। कहा कि प्रेमचंद बिंद के नेतृत्व में संगठन तेजी से पूर्वांचल में उभर रहा है इसमें कार्यकर्ताओं की निष्ठा और लगन शामिल है। उनके कारवां को आगे बढ़ाने के लिए संगठित होकर कार्य करने की जरूरत है ताकि संगठन मजबूत हो और हम आगामी विधानसभा में अपनी हिस्सेदारी प्रस्तुत कर सकें। इस दौरान मोती बिंद, गणेश बिंद, रामलाल बिंद, राजेश यादव, ओम प्रकाश गुप्ता, रमेश पासवान, सद्दाम, अब्दुल हमीद, भोला बिन्द, प्रेम पासवान, श्याम नारायण यादव, पारसनाथ, रामनगीना बिन्द आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता सीताराम बिन्द व संचालन मुन्ना बागी बियार ने किया।

सपा के ऐतिहासिक काम व उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता

सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते संजय विद्यार्थी।


चंदौली। क्षेत्र के नरसिंहपुर स्थित डा.राम मनोहर लोहिया भवन पर रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री संजय विद्यार्थी का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पपण क स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में एकजुट होने का कार्य करने का आह्वान किया। कहा कि सपा सरकार की योजनाएं व परियोजनाएं ऐतिहासिक रही हैं। उन्हें गांव-गांव जाकर बताने व समझाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि भाजपा से लड़ने की क्षमता सपा के अलावा किसी पार्टी में नहीं है। समाजवादी पार्टी के लोग पूरे ताकत से लोगो को जोड़ने का काम करे समाजवादी पार्टी के लोग सभी समाज के लोगों से सरकार की उपलब्धि को गिनाए सपा सरकार गरीबों, पिछड़ों व शोषितों की हितैषी है। वर्तमान सरकार में गरीब मजलूम कोतवाली थाने में जाने से डरता है। सरकार में बैठे लोग शासन प्रशासन का फायदा उठाते है। कहा कि भाजपा सरकार धर्म व जाति के नाम पर लोगों को बांटना चाहती है। और महंगाई, बेरोजगारी व कानून व्यवस्था पर बात होती है तो उस पर भाजपा के लोग भाग खड़े होते है। भाजपा धर्म के नाम पर सत्ता हासिल करना चाहती है, लेकिन इसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सपा कार्यकर्ताओं को कमर कस कर तैयार रहने की जरूरत है। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव सुधारकर कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता गांव में जाकर लोगों को बताएं कि समाजवादी पार्टी ही भाजपा का विकल्प बन सकती है और जंगलराज से मुक्ति दिला सकती है। इस दौरान मनोज काका, पूनम सोनकर, जितेंद्र कुमार, बब्बन सिंह चौहान, मुस्ताक अहमद, इंद्रजीत शर्मा रामजनम यादव, सुजीत कनौजिया, बाबूलाल यादव, राम सिंह चौहान, बृजेश मौर्य आदि उपस्थित रहे। संचालन नफीस अहमद ने किया।

पुलिस का गुड वर्क : चंद घंटों में कर दिया नमकीन व्यवसायी से लूट का पर्दाफाश

चंदौली – धीना पुलिस की मुस्तैदी के चलते असलहे के बल पर हुई लूट की घटना का पर्दाफाश चंद घण्टे में ही कर दिया. दरअसल शनिवार की शाम नमकीन व्यवसायी जमानिया से नमकीन डिलीवरी का पैसा लेकर पिकअप वाहन से आ रहा था. इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनके पास से एक लाख रुपये 35 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए. लेकिन सूचना के बाद अलर्ट मोड में आये धीना पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए सरगर्मी से तलाश की तो चंद घण्टे में ही अपराधी पकड़ में आ गए.उनके पास से लूट की धनराशि व असलहा कारतूस भी पकड़ लिया. फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है.

दरअसल लूट की सूचना के बाद महूजी पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची. लुटेरों की तलाश में लग गयी. थाना धीना पर सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धीना द्वारा मय फोर्स के अलग अलग टीम बनाकर सबको निर्देशित करते हुए क्षेत्र में रवाना करते हुए मुखबीरान को सक्रिय किया गया. लुटेरों की तलाश में थानाध्यक्ष धीना मय टीम के महुजी कमालपुर मार्ग पर स्थित पुलिया के पास मौजूद थे. इस दौरान एक खाकी रंग की मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति बैठे दिखे हैं, तथा उनके पास एक सफेद प्लास्टिक की वोरी भी दिखी.जिसके बाद पुलिस ने कॉम्बिंग करते हुए एकबारगी घेरकर दोनो अभियुक्तों अभय कुमार सिंह और राजीव रंजन सिंह को देर रात गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान अभियुक्त राजीव रंजन सिंह के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर मय दो अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ.

पुलिस पूछताश में अभियुक्त ने बताया कि शाम को महुजी गांव के पास से एक पिकप वाले से ये रूपये लूटे थे. जमानिया बार्डर के पास मौजूद थे कि एक पिकअप वाला उधर से गुजरा तो हमलोगों को पहले से मालूम था कि यह माल लेकर बिहार जाता है और उधर से कैश रूपये भारी मात्रा में लेकर वापस आता है. इसी इन्तजार में जमानिया पुलिया पर खडे थे कि पिकअप गाड़ी आती हुई दिखायी दी जिसे देखते ही हमलोग रोकने का प्रयास किया परन्तु नहीं रूकी तो अपने बुलेट मोटरसाइकिल से पीछा करते हुए महुजी गांव के पास ओवरटेक कर पिकअप गाड़ी के सामने अपनी बुलेट लाकर खड़ी कर दिये और ड्राईवर को डराते हुए उसके सीट के नीचे रखे एक सफेद बोरी में रखे पैसे को छीनकर लेकर भाग गये.

तालाब में मिला 35 वर्षीय युवक का शव मची सनसनी

चंदौली । अलीनगर थाना क्षेत्र के नसीरपुर पट्टन गांव के समीप रविवार को रेलवे के तालाब में 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया । मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस दिए मौके पर पहुची अलीनगर पुलिस ने शव को कब्जे में पर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आयी और आगे की कार्यवाही में जुट गयीं।पुलिस के जांच पड़ताल करने के बाद युवक की शिनाख्त विवेक यादव पुत्र राम नयन यादव निवासी जौनपुर के रुप में की , जो अलीनगर क्षेत्र में टैंकर चालक था ।पुलिस मौत के कारणों की लगा रही है। बताया जा रहा है कि युवक शनिवार को ही नहाते समय तालाब में डूब गया था । पुलिस ने मौके पर पहुच कर ग्रामीणों की सहायता से युवक की खोज बिन किया लेकिन पता नही चल पाया। रविवार की सुबह 6 बजे उसका शव तालाब में उतराया मिला । पुलिस मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद शव को पोखरे से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। । अलीनगर थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि युवक जौनपुर का रहने वाला था । वह टैंक चालक था । मौत के कारणों की जांच की जा रही है । परिजनों को सूचित कर दिया गया है ।

अज्ञात हमलावरो ने वृद्ध को मार कर किया गया घायल हालत गंभीर


चंदौली।धानापुर क्षेत्र के रायपुर गांव मे शनिवार की रात सो रहे वृद्ध को अज्ञात हमलावरो ने मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। आनन-फानन मे परिजनो ने पुलिस को सुचना देकर घायलो को धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती किया। जहाँ डाक्टरो ने गंभीर हालत देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी लालजी कनौजिया (60) रोज की भांति अपनी पत्नि के साथ गांव के प्राथमिक विद्यालय के समीप स्थित मशीन पर सोने चले गए। रात्रि मे हमलावरो ने उन पर अचानक हमला कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। चिखपुकार सुनकर पत्नि की नींद खली तो विरोध करने पर हमलावरो ने उनको भी मारपीट कर लहूलूहान कर दिया। सुचना पर परिवार के लोग जूट गए। पुलिस को 112 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी और इलाज के लिए अस्पताल ले गए।

राष्ट्रीय लोक अदालत में 9497 वाद का हुआ निस्तारण


चंदौली। मुख्यालय स्थित सदर तहसील में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर जिला जज विनय कुमार द्विवेदी ने किया  इसमें सुलह-समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में 9497 मामले निस्तारित किए गए। वहीं 8.10 लाख अर्थदंड लगाया गया। इसके अलावा 1 करोड़ 64 लाख 24 हजार 561 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र दिलाया गया। इस दौरान लोगों की भीड़ उमड़ी। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सतर्कता बरती गई। 
जनपद न्यायाधीश विनय कुमार द्विवेदी ने छह वादों का निस्तारण किया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण नरेंद्र कुमार 60 एमएसीटी वादों का निस्तारण करते हुए 1,41,08,952 का प्रतिकर दिलाया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राजकमल पांडेय ने 44 वादों का निस्तारण किया। छह जोड़ों को मिलाकर साथ भेजा। वहीं 16.61 लाख समझौता राशि दिलाई गई। लोक अदालत के अध्यक्ष योगेश नारायण सिंह ने एक वाद का निस्तारण कराया। अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम जगदीश प्रसाद चतुर्थ ने 190 वादों का निस्तारण किया। इसी प्रकार विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट अंबर रावत ने एक क्रिमिनल वाद का निस्तारण कराते हुए 500 रुपये जुर्माना वसूला। अपर जनपद न्यायाधीश एफटीसी प्रथम मुन्ना प्रसाद ने सात क्रिमिनल वाद निस्तारित करते हुए तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्यामबाबू ने 1307 फौजदारी वादों का निस्तारण करते हुए 48270 रुपये जुर्माना वसूला। इसके अलावा 4076 ई-चालान वाद भी निस्तारित किए गए। अन्य न्यायालयों में भी सुलह-समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण कराया गया।

भाजपा ने प्रबुद्ध जनों के सम्मान में किया सम्मेलन

चंदौली। भाजपा ने मुगलसराय विधानसभा के अंतर्गत अग्रवाल सेवा संस्थान में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें सोनभद्र के विधायक भूपेश चौबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं को प्रबुद्ध सम्मेलन में अवगत कराया। साथ ही भाजपा के साथ जुड़कर उसे मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया।

दीनदयाल नगर विधायक साधना सिंह ने चार वर्षों में विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। साधना सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी गांवों का विद्युतीकरण कराकर उजाला देने का काम किया। इसके अलावा आवास व शौचालय योजना से गरीबों के जीवन में बड़ा परिवर्तन आया है। प्रदेश को गुंडा राज से मुक्ति दिलाई। कार्यक्रम में निर्मला पटेल, कैलाश किशोर पोद्दार, विजय साहू, डॉ. डीपी सिंह, रामचंद्र शुक्ल, डा. केएन सिंह, आलोक सिंह, गीता रानी, राणा सिंह, आलोक वरुण, अखिल पोद्दार, रमेश जायसवाल, संजय सिंह,  राघव सिंह, कुंदन सिंह, राहुल जायसवाल मौजूद रहे।

फुल्ली में विधायक सुशील सिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई

फुल्ली में ग्रामीणों की फरियाद सुनते विधायक सुशील सिंह।


सकलडीहा। क्षेत्र के फुल्ली में शनिवार को जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सुशील सिंह विधायक ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार की मंशा है कि जो गरीब लोग हैं उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। ग्रामीणों की मूल समस्या रेगुलेटर सिंचाई, रोड की थी। ग्रामीणों के सिंचाई की समस्या हेतु विधायक सुशील सिंह ने कहा कि जल्द ही एक खोर माइनर पर रेगुलेटर लगाने की बात कही श्री सिंह ने अपने विधायक निधि द्वारा कराए गए कार्यों का जिक्र किए विद्युतीकरण सोलर लाइट सीसी रोड का भी और कहे की भाजपा सरकार में विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, किसान सम्मान निधि व आवास गैस सिलेंडर, जन-धन योजना आदि का भी जिक्र किया। कहा कि सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों की रूपरेखा ही बदल दी बच्चों को पढ़ने के लिए कुर्सी टेबल की व्यवस्था की। इस मौके पर अवधेश सिंह ब्लाक प्रमुख, राजेश मौर्या, संतोष कुशवाहा, चंद्रभान मौर्य, मृत्युंजय सिंह, दीपू, सुनील सिंह, महादेव पाल, राम अवध कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

राजस्व संबंधित 8 प्रार्थना पत्रों में पुलिस ने तीन का किया निस्तारण

चंदौली शासन के निर्देश पर जनता की समस्याओं के लिए शनिवार को सैयदराजा थाने में सीओ सदर अनिल राय के नेतृत्व में थाना दिवस का आयोजन किया गया जिसमें आसपास क्षेत्र से आए फरियादियों द्वारा 8 प्रार्थना पत्र पड़े जिसे पुलिस ने तत्परता पूर्वक 3 मामलों का मौके से निस्तारण कर दिया वही पांच मामले को राजस्व कर्मचारियों को सौंप दिया इस दौरान कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने कहा कि कुल राजस्व संबंधित आठ प्रार्थना पत्र मिले हैं जिसमें से तीन को मौके से निस्तारण कर दिया गया है वहीं शेष प्रार्थना पत्रों को विभागीय कर्मचारियों का शौक दिया गया है।

Chandauli
overcast clouds
33 ° C
33 °
33 °
56 %
2kmh
100 %
Sat
33 °
Sun
36 °
Mon
32 °
Tue
35 °
Wed
31 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights