चंदौली।शासन के निर्देश पर लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए थाना दिवस का आयोजन शनिवार को किया गया। इसी क्रम में सदर कोतवाली में कोतवाल अशोक मिश्रा के नेतृत्व में थाना दिवस हुआ। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों से आए फरियादियों द्वारा राजस्व विभाग संबंधित तीन प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन पुलिस द्वारा किसी भी प्रार्थना पत्र का मौके से निस्तारण नहीं किया। इसके बाद सभी फरियादी मायूस होकर अपने घर को लौट गए। वहीं पुलिस ने सभी प्रार्थना पत्र को विभागीय कर्मचारी को सौंप दिया।इस दौरान कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कि राजस्व विभाग के तरफ से तीन प्राथना पत्र पड़े है जिसको कानून व लेखपाल को सौप दिया गया है जल्द ही मामले का निस्तारण किया जाएगा।
थाना दिवस: नही हुआ एक भी मामले का निस्तारण थाने से मायूस होकर लौटे फरियादी
कोरोनाकाल में सरकार की नाकामियों से हुई लाखों मौतें
बैठक को संबोधित करते सपा जिला उपाध्यक्ष परवेज अहमद जोखू।
अल्पसंख्यक सभा की बैठक में बूथों को मजबूत बनाने पर जोर
चंदौली। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की बैठक शनिवार को डा. राममनोहर लोहिया भवन पर हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष जमील अहमद ने विधानसभा चुनाव-2022 के मद्देनजर बूथों को मजबूत देने पर बल दिया। कहा कि बूथों पर नए मतदाताओं को नाम जोड़वाना महत्वपूर्ण काम है। साथ ही जो नाम गलत व फर्जी तरीके से मतदाता सूची में जोड़े गए हैं उनका नाम खारिज कराने का काम भी सपाई कार्यकर्ता बूथों पर करें। बूथों पर सक्रियता बढ़ा दें और इसे विधानसभा चुनाव तक बनाए रखे।
इस दौरान उन्होंने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया। कहा कि समाजवादी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को भाजपा ने सत्ता में आते ही या तो बंद कर दिया या फिर उसका नाम बदलकर श्रेय लेने का काम किया। पिछले पांच सालों में भाजपा ने सपा सरकार की योजनाओं व परियोजनाओं का फीता काटकर वाहवाही लूटी है। गिनाने के लिए भाजपा के पास खुद की न तो कोई योजना है और ना ही कोई परियोजना है। कहा कि कोरोना काल में सरकार की लापरवाही से लाखों लोगों की जाने संसाधनों के अभाव में चली गयी। अस्पतालों में आक्सीजन की किल्लत बनी रही। इतना ही नहीं सरकार ने मौत के आंकड़ों को भी छुपाया। कहा कि सरकार के निजीकरण व अन्य कथित नीतियों के कारण बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है। कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही सपा सूबे की सरकार में लौटेगी। अंत में आगामी 15 अक्टूबर को भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर नफीस अहमद गुड्डू, परवेजन अहमद जोखू, अयूब खां गुड्डू, जोखू सिद्दीकी, मुस्ताक खान, शमशेर, हिसामुद्दीन, जुबैर, वकार अहमद, जलालुद्दीन अंसारी, राजा खान, नियामुल हक, शेर अली आदि उपस्थित रहे।
नयी सुविधाः आरटीपीसीआर जांच के लिए आत्मनिर्भर होगा चंदौली!
एक सप्ताह के अंदर एमसीएस विंग में शुरू हो जाएगा लैब
चंदौली। कोरोना आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट के लिए चंदौली जिला आत्म निर्भर होगा। इसके लिए सभी जरूरी उपकरणों की खरीद स्वास्थ्य विभाग की ओर से कर ली गयी है। सीएमओ डा. वीपी द्विवेदी के दावों पर यकीन किया जाय तो एक सप्ताह के अंदर हेरिटेज मातृ एवं शिशु अस्पताल में आरटीपीसीआर जांच लैब पूरी क्षमता के साथ काम करने लगेगी। ऐसे में पूरे जनपद से कलेक्ट नमूनों की जांच का काम शुरू हो जाएगा। इससे वाराणसी के बीएचयू सहित दूसरे जनपदों से निर्भरता भी खत्म होगी।
इस बाबत सीएमओ डा. वीपी द्विवेदी ने बताया कि करीब 12.50 लाख रुपये की लागत से आरटीपीसीआर जांच लैब स्थापित करने के लिए आवश्यक सभी उपकरणों की खरीद को मुकम्मल कर दिया गया है। इसे स्थापित करने के लिए एमसीएस विंग में एक कमरा आरक्षित भी किया जा चुका है। उपकरणों को स्थापित करने के लिए दो-तीन दिन में इंजीनियर चंदौली आ जाएंगे और उपकरणों को इंस्टाल करने के काम को मूर्त रूप देंगे। उम्मीद है कि सप्ताह भर के अंदर आरटीपीसीआर रिपोर्ट की जांच चंदौली में होने लगेगी। इससे दूसरे जनपदों पर निर्भरता समाप्त होगी और इससे जांच रिपोर्ट आने में लगने वाले समय की भी बचत होगी। बताया कि फिलहाल चंदौली जनपद में एकत्रित नमूनों को जांच के लिए आजमगढ़ भेजा जा रहा है, जहां से रिपोर्ट प्राप्त होने में 24 से 48 घंटे लग जा रहे है। इसके पूर्व जांच रिपोर्ट बीएचयू लैब से प्राप्त होती थी, लेकिन आठ दिनों से बीएचयू में आरटीपीसीआर की सेवाओं को बंद कर दिया गया है। जिसका बहुत व्यापक प्रभाव नहीं है। अब चंदौली इस मामले में खुद आत्मनिर्भर होने की दिशा में अग्रसर है।
अब बीएचयू में नहीं होगी कोरोना की जांच‚ जानिए क्यों?
चंदौली व वाराणसी समेत आठ जिलों में पड़ेगा प्रभाव
वाराणसी‚ पूर्वांचल डेस्क। बीएचयू में फंड न मिलने से कोरोना टेस्ट को बंद कर दिया गया है। ऐसे में अब वाराणसी समेत 8 जनपदों में बंद RT-PCR जांच बंद हो गयी। सूत्र बताते हैं कि बीएचयू का शासन पर 55 करोड़ बकाया चला आ रहा है। जिस कारण जांच से जुड़े रॉ मटेरियल सप्लाई करने वालों का भी भुगतान नहीं हो पाया है। इसे देखते हुए बीएचयू प्रशासन ने RT-PCR जांच को बंद करने का निर्णय लिया है। इससे वाराणसी‚ चंदौली समेत आसपास के जनपदों से आने वाले नूमनों की जांच प्रक्रिया ठप हो गयी है‚ जिसका असर सीधे तौर पर उन लोगों को होगा जो कोरोना की जांच कराना चाहते हैं। अब देखना यह है कि शासन इस मामले में अगला कदम क्या उठाता है और कब तक बीएचयू में कोरोना जांच पुनः शुरू हो पाती हैॽ
इस सम्बन्ध में चंदौली के सीएमओ डा. वीपी दिवेदी ने बताया कि पिछले आठ दिनों से चंदौली से कलेक्ट RT-PCR के नमूने जांच के लिए आजमगढ़ भेजा जा रहा है‚ जहां से 24 से 48 घंटे के अंदर प्राप्त हो जा रही है।
चंदौली पुलिस के हत्थे चढ़े दो बीस हज़ार के इनामिया
चंदौली पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश अपराध नियंत्रण रोकने के लिए धानापुर कोतवाली क्षेत्र के शहीद गांव नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो 20 हज़ार के अपराधी को धर दबोचा पुलिस ने दोनों अपराधी को कोतवाली ले आयी और आगे की कार्यवाही में जुट गयीं।इस दौरान एसआई मनेशंकर ने द्विवेदी ने बताया कि शहीद गांव पुलिया के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था उसी दौरान जीयनपुर गांव के निवासी जय प्रकाश उर्फ मंटू व शेरू उर्फ पुष्पेंद्र दोनों 20000 का इनानिया है फरार चल रहे थे जिन्हें चेकिंग के दौरान शहीदगांव पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है दोनों भागने की फिराक में थे।
चंदौली में तैनात एसडीएम न्यायिक प्रदीप कुमार बने बलिया के सिटी मजिस्ट्रेट
चंदौली। प्रदेश सरकार ने सूबे के अलग–अलग जनपदों में विभिन्न पदों पर तैनात पीसीएस अफसरों का तबादला किया है। सरकार की इस तबादला सूची में 12 भर पीसीएफ अफसर शामिल है। इसमें चंदौली में एसडीएम न्यायिक का दायित्व संभाल रहे पीसीएस अफसर प्रदीप कुमार का तबादला कर दिया गया है। उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट बलिया के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।
UP में PCS अफ़सरो का तबादला सूची
PCS विश्व भूषण मिश्रा ADM TG का तबादला
ADM प्रशासन, नागरिक उड्डयन निदेशालय, लखनऊ बने
PCS हिमांशु कुमार गुप्ता नगर मैजिस्ट्रेट कानपुर से तबादला
PCS हिमांशु कुमार गुप्ता ADM TG लखनऊ बने
PCS अमित कुमार अपर नगर आयुक्त लखनऊ का तबादलाअमित कुमार ADM E रायबरेली बनाये गए
PCS पंकज कुमार वर्मा ADM FR का तबादला पंकज कुमार वर्मा ADM FR महराजगंज बने
PCS प्रदीप कुमार SDM चंदौली का तबादला PCS प्रदीप कुमार सिटी मैजिस्ट्रेट बलिया बनाये गए
PCS विनीत सिंह ADM गोरखपुर सिटी बने
PCS शैलेन्द्र कुमार सिंह ADM सिटी गाजियाबाद का तबादला‚ PCS शैलेन्द्र कुमार सिंह OSD यमुना एक्सप्रेस अथार्टी बने
PCS विपिन कुमार सिटी मैजिस्ट्रेट गाजियाबाद का तबादला‚ PCS विपिन ADM सिटी गाजियाबाद बनाये गए
राजीव पांडेय SDM एटा का ट्रांसफर‚ PCS राजीव पांडेय सिटी मैजिस्ट्रेट बरेली बने
नक्सल प्रभावित गोड़टुटवा गांव में टूटी बेसिक शिक्षा की कमर!
नौगढ़। सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के सरकारी दावे कितने खोखले है। इसे नक्सल प्रभावित नौगढ़ इलाके का दौरा कर देखा व समझा जा सकता है। पहाड़ पर बसे लौवारी कला ग्राम पंचायत के गोड़टुटवा गांव में खुले में प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहा है। यहां आउटडोर स्कुलिंग किसी विशेष डिमांड पर नहीं, बल्कि सुविधाओं के अभाव व बेसिक शिक्षा विभाग की शिथिलता व लापरवाही के कारण चल रहा है। हालात इतने खराब हैं कि गरीब ग्रामीण बच्चे गर्मी की तपन, बारिश की गीलापन व कड़ाके की ठंड सबकुछ खुले आसमान के नीचे झेल रहे हैं। हालांकि विद्यालय भवन निर्माण का प्रयास हुआ, लेकिन वन विभाग की आपत्ति के कारण उसे 2008 में रोकना पड़ा। फिलहाल एक दशक के बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग अनापत्ति हासिल करने में नाकाम रहा है। इसमें गलती किसकी है यह तो महत्वपूर्ण सवाल है। लेकिन उन गरीब बच्चों को विद्यालय की भवन कब मयस्सर होगी? इससे बड़ा सवाल है।
गोड़टुटवा में पेड़ के नीचे चल रहे विद्यालय की स्थिति यह है कि यहां बच्चे बिना ब्लैकबोर्ड के अपनी शिक्षा हासिल कर रहे हैं। फिलहाल शिक्षा के आदान-प्रदान की प्रक्रिया वैकल्पिक व्यवस्थाओं के सहारे चल रही है, जिसका बच्चों के ज्ञानार्जन पर सीधा असर पड़ रहा है। आसपास के निवासी ग्रामीण हैं और अत्यं गरीब भी है, लिहाजा वे अपने नौनिहालों को किसी दूसरे विद्यालय में नामांकन कराने की स्थिति में नहीं है। ग्रामीण बताते हैं कि भवन के साथ-साथ पेयजल व शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं है। ऐसे में बच्चों को शौच व लघु शंका के लिए घर आना पड़ता है। वहीं प्यास बुझाने के लिए दूसरे संसाधनों पर आश्रित होना पड़ता है। वहीं मिड-डे-मील का भोजन विद्यालय के पास प्रधान के घर से बनकर आता है। हालांकि विभाग इसे खारिज करता नजर आया। पूरा विद्यालय एक झोले में चल रहा है। यहां सर्दी, गर्मी व बरसात में विषम हालात पैदा होने पर कक्षाओं को स्थगित करना पड़ जाता है। शिक्षा हो या भोजन सवालिया निशान लगा रहता है। ऐसा अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण हो रहा है। ऐसा ही एक विद्यालय नौगढ़ ब्लॉक के लौवारी कला के प्रथमिक विद्यालय गोड़टुटवा का हैं।
इनसेट—

तेरह साल पहले स्वीकृत हुआ था स्कूल
नौगढ़। गोड़टुटवा प्राथमिक विद्यालय की स्थापना वर्ष 2008 में हुई। तेरह वर्ष बीत गए, लेकिन भवन का निर्माण नहीं हो पाया है। जबकि गांव में उत्तर प्रदेश सरकार की पर्याप्त भूमि है। लेकिन आज तक विद्यालय भवन निर्माण का मामला अधर में लटका हुआ है। भवन निर्माण के लिए विभाग के द्वारा आजतक राशि उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस परिस्थिति में बच्चे खुले आसमान के नीचे पढ़ने के साथ मध्याह्न भोजन खाने को विवश हैं। विद्यालय का संचालन चकिया नौगढ़ मेन रोड के किनारे पेड़ के नीचे होता है। प्रधान के घर में मध्याह्न भोजन का खाद्यान्न रखा जाता है। भवन के अभाव में उपस्थिति पंजिका व मध्याह्न पंजिका समेत अन्य दस्तावेज प्रधानाध्यापक व शिक्षक अपने झोले में लाते हैं और साथ ले जाते हैं। गोड़टुटवा प्राथमिक विद्यालय में नामांकित बच्चों की संख्या 48 है। बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए प्रधानाध्यापक रमाकांत प्रसाद, सहायक अध्यापक राजीव कुमार सिंह, शिक्षा मित्र धीरज कुमार व शुशीला देवी पदास्थापित हैं। वैसे बच्चों की उपस्थिति एक तिहाई लगभग रहती है।

…कहते हैं ग्रामीण
नौगढ़। विद्यालय भवन के अभाव में बच्चे खुलें में पढ़ने को विवश हैं। जाड़ा, गर्मी, बरसात सभी मौसम में बच्चों को परेशानी होती है। विद्यालय में मध्याह्न भोजन का अनाज दूसरे के घर में रखा जाता है,जिससे हेरफेर होने की सम्भावना बनी रहती है। ग्रामीण शशि प्रसाद, सुरेश राम, सुक्खू, राजेश, सुजीत ने बताया कि विद्यालय भवन के अभाव में शिक्षक के साथ छात्र को पठन पाठन में परेशानी हो रही है। विभागीय उदासीनता के कारण आज तक भवन का निर्माण नहीं हो पाया है।
…क्या कहते हैं अफसर
नौगढ़। खंड शिक्षा अधिकारी नौगढ़ ने बताया कि अभी नयी तैनाती हुई है और मेरा प्रयास होगा कि विद्यालय निर्माण में जो भी अवरोध है उसे दूर कर विद्यालय का निर्माण मुकम्मल करा दिया जाए, ताकि बच्चों की शिक्षा में आ रही दिक्कतें दूर हो सके।
Photo & Content Credit: Saddam
मासूम के साथ बालात्कार के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई 12 साल की कठोर कारावास
चंदौली। विशेष न्यायाधीश पास्को राजेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार को सात वर्षीय बालिका के साथ हुए बलात्कार के मामले में सुनवाई की। इस दौरान साक्ष्य सही पाए जाने पर बालात्कार के आरोपी नागेश्वर प्रसाद को 12 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 10 हजार रुपया अर्थदंड लगाया। अर्थदंड अदा न करने पर छह माह की अतिरिक्त कारावास भुगतनी होगी। विशेष अधिवक्ता पास्को शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि अलीनगर थाना क्षेत्र की सात वर्षीय पीड़ित बालिका के पिता का आरोप था कि घर के नीचे बच्ची को खेलने के लिए भेजा तो उसने मना कर दिया। कारण पूछने पर बालिका ने बताया कि पड़ोस के नागेश्वर प्रसाद अंकल गंदी वीडियो का खेल दिखाते हैं। साथ ही छेड़छाड़ करते हैं। इसके बाद गंदी हरकत करते हैं। इस पर पीड़िता के पिता ने 12 अक्तूबर 2017 को इस आशय की रिपोर्ट अलीनगर थाने में दर्ज करायी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर विवेचना के बाद मामले को न्यायालय में प्रस्तुत किया। शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश पास्को की अदालत में मामले की सुनवाई की गई। इस दौरान अभियोजन की ओर से विशेष अधिवक्ता पास्को ने तर्क प्रस्तुत किया। इसके बाद वशेष न्यायाधीश पास्को राजेंद्र प्रसाद ने साक्ष्य सही पाए जाने पर आरोपी को 12 वर्ष की कठोर कारावास का फैसला सुनाया।
निर्माणाधीन मेडिकल कालेज की प्रगति को डीएम–एसपी ने देखा
मेडिकल कालेज के निरीक्षण के दौरान नक्शा देखते डीएम-एसपी।
चंदौली। नौबतपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के एकेडमिक कैम्पस के निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी संजीव सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रोजेक्ट की मैपिंग को गहनतापूर्वक देखें। चल रहे मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य की मानक की क्वालिटी को परखी। मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है निर्माण कार्य तीव्र गति से चलाया जा रहा है यह जानकारी प्रोजेक्ट मैनेजर व अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के द्वारा बताया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाया जाए इसके अलावा मानक में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण समय-समय पर अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। वाणिज्य कर विभाग की गाड़ियों को हटाने का कार्य किया जा रहा है जमीनी खाली कराई जा रही है, ताकि निर्माण कार्य में कोई समस्या न उत्पन्न होने पाए। वन विभाग के द्वारा सभी एनओसी प्राप्त हो गई है। जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में तेजी लाया जाए, ताकि मार्च तक फेज 1 का कार्य पूरा कर लिया जाय। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर संजीव कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.वीपी द्विवेदी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बीपी सिंह, जेई विनय कुमार श्रीवास्तव उपस्थित थे।
गुणवत्ता में कमी पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने रद्द किया सीसी रोड टेंडर
सकलडीहा‚ चंदौली । ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व बीडीओ रम्या आर ने बुधवार को जेई आरईएस के साथ सीएचसी मार्ग पर हो रहे सीसी कार्य का निरीक्षण किया। गुणवत्तापूर्ण कार्य नही होने पर शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्टे्रट ने टेंडर को निरस्त करते हुए कार्य को श्रमदान को घोषित कर दिया। विभागीय कार्रवाई से ठेकेदारों में खलबली मचा है। पुन: उसी कार्य को गुणवत्तापूर्ण कराने को लेकन निर्देश जारी किया है।
केन्द्रीय मंत्री व सांसद डा. महेन्द्रनाथ पांडेय ने पिछले एक जून को सीएचसी को गोंद लेते हुए सीएचसी मार्ग पर दस लाख की लागत से सीसी रोड का शिलान्यास किया गया था। गुणवत्तापूर्ण व मानक के अनुसार कार्य कराने का जिलाधिकारी ने निर्देश दिया था। इस क्रम में दो दिन पूर्व ज्वाइंट मजिस्टे्रट व बीडीओ रम्या आर ने विभागीय अधिकारियों के साथ कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य आंशिक रूप से होने व गुणवत्तापूर्ण कार्य नही होने पर मजिस्टे्रट ने नाराजगी जताया था। इस संदर्भ में सम्बन्धित फर्म द्वारा कोई सामाग्री आपूर्ति न करने की बात कही गयी। इसके साथ ही कार्य प्रभारी एडीओ कोआपरेटिव अभिषेक सिंह ,तकनीकी प्रभारी जेई एमआई जगदीश प्रसाद और एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय द्वारा भी अवगत कराया कि मेरे जानकारी में फर्म द्वारा कोई सामाग्री कार्य स्थल पर आपूर्ति नही किया गया है। जिसे संज्ञान में लेते हुए ज्वाइंट मजिस्टे्रट ने टेंडर को निरस्त करते हुए कार्य को श्रमदान घोषित कर दिया। इस बाबत ज्वाइंट मजिस्टे्रट व बीडीओ रम्या आर ने बताया कि कार्य की गुणवत्ता ठीक नही होने व फर्म द्वारा कोई सामाग्री कार्य स्थल पर आपूर्ति नही करने की जानकारी देने पर श्रमदान घोषित कर दिया गया है। पुन: श्रमदान की राशी घटाकर नये टेंडर कराने का निर्देश दिया गया है।











