चंदौली। सरकारी स्कूलों के बच्चों में वितरित होने वाली किताबें कबाड़ी की दुकान पर बेचने का प्रकरण बेसिक शिक्षा विभाग से पुलिस के पास पहुंच गया है। इस मामले में बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने सदर कोतवाली में भी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर भी दे दी है। इससे पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
विदित हो कि बीते एक सितंबर को नए शिक्षा सत्र की किताबें जिला मुख्यालय से धानापुर बीआरसी के लिए भेजी गई। लेकिन बिछियां कला स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर करीब आठ कुंतल किताब कलक्ट्रेट जा रहे एसडीएम न्यायिक प्रदीप कुमार ने पकड़ा। आनन-फानन में बीएसए समेत खंड शिक्षाधिकारी मौके पर पहुंचकर किताबों को जब्त कराते हुए मुख्यालय भेजवाया दिया था। साथ ही प्रकरण की जांच करने के लिए डिप्टी बीएसए के साथ ही सदर और सकलडीहा खंड शिखाधिकारी की टीम गठित किया गया था। दूसरे दिन पुस्तक प्रभारी को हटाने की कार्रवाई की गई थी। वहीं धानापुर बीआरसी की तरफ से पुस्तक पहुंचने की पुष्टि की गई थी। इस स्थिति में किताबें कबाड़ी की दुकान पर कहां से पहुंची। इसको लेकर अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं। फिलहाल गठित टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। पिछले एक सप्ताह से जांच की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच बीएसए ने सदर कोतवाली में भी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करा दी। ताकि पुलिस अपने तरीके से मामले की जांच कर सच्चाई का पता लगा सके। बीएसए सत्येंद्र सिंह ने बताया कि गठित टीम की ओर से जांच कार्रवाई की जा रही है। सोमवार तक रिपोर्ट भी मिल जाएगी। इसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
कबाड़ी को किताब बेचने वाले प्रकरण में दर्ज होगी एफआईआर
विवेचना में लापरवाही पर नप गए चकिया कोतवाल
डीएम व एसपी की बैठक में हुई कार्यवाही
चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह व एसपी अमित कुमार ने पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में अफसरों संग बैठक की। इस दौरान पशु तस्करी, अवैध शराब व मादक पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण रोक लगाने तथा बिक्री करने वालो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करें। एसपी अमित कुमार ने विवेचना निस्तारण में लापरवाही के प्रभारी निरीक्षक चकिया को लाइन हाजिर किया गया।
थाना प्रभारी तथा चौकी प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि उनके थाना व चौकी क्षेत्र में कहीं किसी भी प्रकार के अवैध मादक पदार्थों की बिक्री नहीं हो रही है। सभी मुख्य मार्गों, चौराहों एवं हाइवे पर रात्रि चेकिंग करें। नकबजनी, चोरी, वाहन चोरी आदि पर रोक लगाए जाये इसके लिये रात्रि में प्रभावी गश्त की जाये और ऐसे अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाये तथा दबिश देकर उनकी गिरफ्तारी की जाय। कहा कि 11 सितंबर को आयोजित लोक अदालत से सम्बन्धित समस्त सम्मन व नोटिस का तामिला शुक्रवार तक शत प्रतिशत करा लें। एसपी ने चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों में कार्यवाही सन्तोषजनक न होने पर फटकार लगायी। चेताया कि आगे पुनरावृत्ति होने पर कठोर कार्यवाही की हिदायत दी गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सदर दयाराम सरोज समेत सभी क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।
देश-प्रदेश की सत्ता पर हुकूमत कर रही तानाशाह सरकार:जितेंद्र कुमार
चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष पार्टी कार्यालय लखनऊ में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एड. का शुक्रवार को चकियां विधानसभा के कांटा गांव में स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी में आने से संगठन को खासी मजबूती मिलेगी। युवजनसभा के जिला महासचिव मुस्ताक अहमद ने स्वागत करते हुए कहा कि जितेंद्र कुमार एड. के पार्टी में शामिल होने से दल काफी मजबूत हुआ है। उनके आने से समाजवादी पार्टी चकियां विधानसभा की सीट पर अपना झंडा फहराएगी।

पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एड. ने कहा की देश-प्रदेश की सत्ता पर हुकूमत कर रही तानाशाह सरकार को हटाने में केवल और केवल समाजवादी पार्टी सक्षम है ।जब से भाजपा सरकार आई है वह केवल लोगों की रोजी-रोटी छीनने और लोगों को उजाड़ने का काम कर रही है। अखिलेश यादव के अलावा भाजपा के खिलाफ प्रदेश में कोई भी राजनीतिक दल संघर्ष नहीं कर रहा है ।हमारा समाजवादी पार्टी में शामिल होने का मकसद भाजपा की जुल्मी, तानाशाही, और सांप्रदायिक सरकार को उखाड़ फेंकना और अखिलेश जी के हाथों को मजबूत करना है।इस दौरान सुधाकर कुशवाहा, रामकृत एडवोकेट, अनिल पटेल, भूपेंद्र सिंह पटेल,जफीर प्रधान, राजेश पटेल, संतोष सिंह, मुन्ना भास्कर प्रधान, सजाउद्दीन प्रधान, सतीश चौहान, पंकज दुबे, अछैवर भारती, तनवीर खां,अजय भारती सहित सैकड़ों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे
107/16 की नोटिस भाजपा विधायक व सांसद के बौखलाहट का प्रमाण:अंजनी
चंदौली।समाजवादी सपा नेता व जिला पंचायत अंजनी सिंह शुक्रवार को भाजपा सरकार पर हमलवर रहे।पुलिस द्वारा उनकों अन्य दस समाजवादियों को 107/16 की नोटिस तामील कराए जानें पर भाजपा विधायक सांसद एवं योगी जी की सरकार को आड़े हाथों लिया कहा कि समाजवाद की बुलंदी के खातिर बार बार जेल जाऊंगा औऱ समाजवादी झंडा फहराउंगा हम जमीन के नेता हैं जर्मन बुलेट बंदूक वाले नेता नहीं हमें किसी तोप बंदूक पुलिस के डर से नहीं डराया जा सकता होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा बुरी तरह हारने जा रही है। और हार के डर से दिमागी संतुलन खो चुकी है चंदौली कि सभी सीटें भाजपा हार रही है इसी बौखलाहट में समाजवादी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं को 107/16 की नोटिस तामील कराकर छः महीने के लिए पाबंद कराना चाहती है ताकी सपा के कार्यकर्ता डर के मारे घरों में रहे। जनहित के लिए धरना प्रदर्शन करना एवं अधिकारियों तथा सरकार से सवाल पूछना हित की माँग करना विपक्ष के नेताओं एवं आम जनता का संवैधानिक अधिकार है। भाजपा के विधायक सांसद और सरकार जिसपर ताला लगाना चाहते हैं। भाजपा जनता के अधिकारों को छीनकर लोकतंत्र की हत्या कर देना चाहती है। आजादी के इतिहास में अबतक की सबसे डरी हुई सरकार भाजपा की सरकार है। जो पुलिस के बल पर जोर जबर्दस्ती करके जनता की जायज आवाज को दबाना चाहती है। भाजपा की पुलिस भाजपा सरकार बनवाने के सपने देख रही है चाहे कितना भी मुकदमा लादे हम डरने वाले नहीं हमेशा गाँव गरीब किसान पीड़ित शोषित नौजवानों के हित की लड़ाई लड़ा हूँ और आगे भी लड़ते रहूँगा
25 हज़ार का इनामिया पुलिस मुठभेड़ में ढेर, बदमाश के खिलाफ वाराणसी सहित विभिन्न थानों में लूट, हत्या सहित एक दर्जन दर्ज है मुकदमे
दीदारगंज।आजमगढ़ पूर्वांचल डेस्क पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार के निर्देश पर बुधवार की देर रात हैदराबाद बाजार में पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी।के तभी दीदारगंज पुलिस का 25 हजार के इनामी बदमाश से गया। पुलिस ने उसको रुकने का इशारा की तो बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। और भागने लगा।पुलिस ने जवाबी कार्यवाही में बचने के लिए बदमाश पर फायर किया इससे बदमाश के पैर में गोली लग गयी। इससे वो घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर बदमाश को पकड़ लिया। पूछताछ में वह गैंगस्टर व इनामी मिला। पुलिस ने बदमाश को घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान दीदारगंज थाना प्रभारी ने बताया कि हैदराबाद बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसी समय पुष्पनगर की ओर से एक बाइक सवार आता दिखा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश तो पुलिस पर फायर कर भागने लगा जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायर किया इससे बदमाश के पैर में गोली लगी औऱ वो घायल हो गया। । पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम अंकुश गौतम उर्फ करन निवासी पुष्पनगर थाना दीदारगंज बताया। पुलिस ने बदमाश के बारे में उसके द्वारा पूर्व की घटनाओं के बारे में पता किया तो पता चला कि वह गैंगस्टर होने के साथ फरार चल रहा 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश है। उसके पास से तमंचा, कारतूस व 1150 रुपये बरामद हुए। मुठभेड़ में घायल बदमाश के खिलाफ लूट, हत्या हमला समेत करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
छात्र कर्फ्यू : छात्रनेता और पुलिस आमने सामने मची भगदड़ , कई छात्र नेता हिरासत में
बलिया। पूर्वांचल डेस्क जिला अस्पताल में शुक्रवार को तमाम परेशानियों को लेकर छात्रनेता व पुलिस दिनभर आमने सामने रहे। पुलिस के मुस्तैदी के कारण बलिया नगर में छात्र कर्फ्यू पूरी तरह से सफल रहा है।सुबह से लेकर शाम तक बलिया बाजार पूरी तरह से बंद रहा। पुलिस औऱ छात्रनेता की डर से व्यापारी अपनी अपनी दुकानों का सटर बंद कर पूरे दिन घर के अंदर रहे। सुनी सड़को पर पूरी मुस्तैदी के साथ पुलिस का पहरा रहा।जहाँ एक तरफ टीड़ी कालेज के पास चौराहे पर छात्र नेता आमरण अनशन करते रहे है वही छात्रनेताओं का दल बाइक जुलूस के साथ पूरे शहर में चक्रमण करती रही ।
व्यापारियों ने छात्र कर्फ्यू समर्थन में अपनी दुकानो को बंद रखा चौक क्षेत्र के व्यापारियों ने कहा कि हम उनके सर्मथन में है।क्यों कि उनकी मांग जायज है।जिलाअस्पताल में एक नही कई समस्या है।उधर नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि पुलिस दुकानों को खोलवाने में लगी रही लेकिन सफल नही हो पाई।व्यापारी उनके साथ है क्योंकि यह समस्या जनता के स्वास्थ्य से जुड़ी है।टीड़ी कालेज चौराहा पर पूरे दिन पुलिस छात्र नेताओं के आमरण अनशन स्थल पर जमी रही।करीब एक बजे नागेंद्र सिंह झुन्नू छात्रनेताओं के साथ नगर भ्रमण पर निकले जैसे ही वह चित्तू पांडेय रेलवे क्रासिंग के पास पहुँचे वहा पुलिस ने उन्हें रोक दिया करीब 30 मिनट तक पुलिस और छात्रनेताओं में झड़प होती रही।
पुलिस बल के आगे छात्रनेताओं की नही चली और उन्हें वहां से लौटना पड़ा।वही दूसरी तरफ सिनेमारोड रोड़ पर छात्र नेताओं ने चाय की दुकान पर धावा बोल दिया इससे वह भगदड़ की स्थित उत्पन्न हो गयी मौके पर पहुचे कोतवाल ने छात्रनेता को समझा बुझा कर मामले को शांत करना चाहा लेकिन छात्रनेता दुकान पर तोड़फोड़ पर आमादा हो गए जिससे कोतवाल ने छात्रनेता पर गुस्सा हो गए मामला गरम देख कुछ छात्रनेता राजेन्द्र नगर तो कुछ गढ़हा मुहल्ले के तरफ भागने में सफल रहे।चाय विक्रेता ने बताया कि पुलिस ने ही दुकान को खोलवाने को कहा था जो छात्र नेता जबर्दस्ती बन्द करवा रहे थें। नही बन्द करने पर उनके दुकान पर हमला बोला
युवाओं के मुद्दे और सेना भर्ती के लिए सभी जनप्रतिनिधि को एक जुट होने का मनोज ने किया आवाहन
चंदौली। जिला मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं को एकजुट कर सैयदराजा के पूर्व विधायक व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने सभी राजनीतिक दलों के साथ साथ केन्द्र व राज्य सरकार पर दबाव बनाने की कोशिशें तेज कर दी हैं. या यूं कहें कि पूर्व विधायक ने एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश करते हुए चंदौली के युवाओं के संदेश देने का काम किया. इस कार्यक्रम के जरिए केवल राजनीति नहीं कर रहे हैं बल्कि चंदौली जिले के उपर लगे बदनुमा दाग को मिटाने की पहल कर रहे हैं, ताकि चंदौली जिले में फिर से भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो सके।
आपको बता दें कि पूर्व विधायक जनपद के गांव-गांव घूमकर ग्राउंड पर सेना भर्ती की तैयारी में जुटे युवाओं को जागरूक करते हुए 10 सितंबर को जिला मुख्यालय के महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज पर जुटने का आह्वान किया था. हालांकि बीती रात जिलाधिकारी ने धारा 144 लागू होने के आदेश का डर दिखाकर युवाओं को एकजुट न होने के लिए कहा था और युवाओं व आयोजकों पर कार्रवाई की भी बात कही थी.लेकिन जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद सैकड़ों युवा जुटे थे और सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क के साथ साथ कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए बड़े धैर्य के साथ युवाओं के बीच में पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने चर्चा करके जिले में सेना भर्ती की प्रक्रिया फिर से शुरू कराने का सारे राजनीतिक दलों व जन प्रतिनिधियों से आह्वान किया.
मनोज सिंह डब्लू ने कहा की पक्ष एवम् विपक्ष सभी लोगों से अपील करता हूं कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह चंदौली के रहने वाले है. सारे लोग हमारे नेतृत्व में या मैं उन लोगों के नेतृत्व में चलकर रक्षामंत्री से मिलने को तैयार हूं. युवाओं के भविष्य के लिए रक्षा मंत्री से मिलकर सेना भर्ती कराई जानी चाहिए. चंदौली के नौजवान बेहद अनुशासित है,सरकार जिस तरीके से चाहे ले सकती है. पूर्व में भर्ती के दौरान जो हुआ वो यहां के युवाओं नहीं बल्कि अधिकारियों की लापरवाही व कृत्यों के चलते हुआ. उसमें चन्दौली के युवाओं का कोई दोष नहीं है. अगर यह होता है तो ठीक है, नहीं तो युवाओं के समर्थन से अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी.

वहीं कार्यक्रम में शामिल होने आए युवाओं ने बताया कि सेना भर्ती हर साल होती है, लेकिन 2 वर्ष का समय कोरोना काल में बीता है, उसमें उम्र की सीमा पार कर गए युवाओं को भी छूट दी जानी चाहिए. हम लोग कोरोना के सभी गाइड लाइन को पालन करते हुए शामिल होंगे. सरकार से गुजारिश है कि वो हमारी मानों को माने जल्द से जल्द सेना भर्ती शुरू कराए.
हालांकि मौके पर पुलिस प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी थी और धारा 144 लागू होने के बावजूद भी शांति पूर्वक कार्यक्रम संपन्न हो गया. इस दौरान सकलडीहा सीओ समेत कई आधा दर्जन थानों की पुलिस, पीएसी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद रही।
जनपद में धारा 144 लागू कोविड-19 का उल्लंघन, करने वालो पर होगी कार्यवाही: जिलाधिकारी
चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने जनपद के युवाओं से अपील किया है कि अराजकतत्वों द्वारा सेना भर्ती के लिए गुमराह किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर अराजकतत्वों द्वारा पोस्ट किया जा रहा है कि 10 सितंबर को महेंद्र टेक्निकल कालेज और पॉलिटेक्निक कालेज के परिसर में भारी संख्या में एकत्रित हो जो बिल्कुल गलत है।

कहा कि सेना भर्ती का निर्णय सेना भर्ती बोर्ड के अधिकारियों द्वारा लिया जाता है।इस सम्बंध में जिला प्रशासन की कोई भूमिका नही होती है। सेना भर्ती के लिए सोशल मीडिया पर अराजकतत्वों द्वारा युवाओं को ग़ुमहार किया जा रहा है।कहा कि वर्तमान में जनपद में धारा 144 आर पी सी व कोविड 19 गाइड लाइन के तहत कोई भी पांच की संख्या में एकत्रित दिखा तो उस पर कार्यवाही किया जाएगा।इस दौरान उन्होंने कहा कि भ्रामक पोस्ट करके सूचना देने वाले संयोजक एवं उसकी अपील पर विधि विरूद्ध ढंग से एकत्रित होने पर सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी युवा इस तरह की भ्रामक पोस्ट का संज्ञान ना ले
पुलिस ने सपा के राष्ट्रीय सचिव को गाड़ी रोक थमाया नोटिस ,भड़के पूर्व विधायक
चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू पुलिस के निशाने पर हैं। बृहस्पतिवार को नौरंगाबाद के पास काफिले को ओवरटेक कर धीना पुलिस ने रोक कर उन्हें 107/16 की नोटिस थमा दी। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव नाराज हो गए और कहा कि यह कौन सा तरीका पुलिस का नोटिस देना है तो घर आ जाते। मैं कोई गुंडा या बदमाश नहीं हूं। पुलिस सत्तापक्ष के इशारे पर हमें निशाना बना रही है इसमें पूरी तरह से सत्ता पक्ष के एक विधायक शामिल है। यह कृत्य सरकार का उजागर करता है कि जब-जब सत्ता डरती है तो पुलिस को आगे कर आवाज को दबाना चाहती है।
एसडीएम की ओर से सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक को 107/16 में पाबंद किया गया है।वे एक निजी कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। सकलडीहा थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद के पास धीना पुलिस ने राष्ट्रीय सचिव के काफिले को आवरटेक कर रोक लिया और एसडीएम की नोटिस पकड़ा दी। पुलिस का यह कदम उनको नागवार गुजरा। उन्होंने दो टूक कहा कि एक पूर्व विधायक व सपा के राष्ट्रीय सचिव के साथ पुलिस का यह व्यवहार अनुचित है और नोटिस देने के लिए घर पर दी जाती है और इस तरह से रास्ते में नहीं। उन्होंने सीओ को फोन पर मामले से अवगत कराया और शिकायत भी दर्ज कराई। कहा कि नौजवान की आवाज उठाने पर पुलिस उन्हें परेशान कर रही है।
2022 में बूथ की बदौलत बनेगी सपा की सरकार
शहाबगंज में समीक्षा कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार।
पर्यवेक्षक ने शहाबगंज में बूथ कमेटियों की समीक्षा की
शहाबगंज। बूथ जितने वाला ही सबसे बड़ा नेता होता है। समाजवादी सरकार बनी तो संगठन में सबसे ताकतवर कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष होंगे। उक्त विचार गुरुवार को पर्यवेक्षक स्वामी भानु प्रताप ने कस्बा स्थित एक लॉन में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक सीट पर चुनाव लड़ने वाला प्रत्याशी अपने आप में अखिलेश यादव है। बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का फरमान लेकर मैं बूथों पर समीक्षा कर रहा हूं।
उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव पाखण्डवाद और समाजवाद के ही बीच होगा। वर्तमान सरकार तो समाजवादी पार्टी के लोगों का वोट कटवाने में व्यस्त है। इसलिए सभी समाजवादी समर्थक अपने बूथों पर वोट बढ़वाने में लग जाएं, क्योंकि लोकतंत्र में वोट से चुनाव जीता जाता है। पूर्व विधायक पूनम सोनकर ने कहा कि पूरे प्रदेश अराजकता का माहौल है। सभी समाजवादियों को मिलकर वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंककर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है। पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार हर स्तर पर फेल है। महंगाई चरम पर है। युवा बेरोजगारी से तंग आ गए हैं। धर्म के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। कहा कि आम जनता समाजवादी पार्टी की सरकार को याद कर रही है। आने वाले समय में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है। कार्यक्रम से पहले स्वामी भानु प्रताप का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। क्रायक्रम में पूर्व विधायक पूनम सोनकर, अमरदेव गोंड पिंटू बाबा, अश्वनी सोनकर, दशरथ सोनकर, बदरूदोजा अंसारी, सजाउद्दीन प्रधान, लक्ष्मी नारायण यादव, असलम, मुन्ना भास्कर, महमूद आलम,सुरेंद्र चौहान,जिया खान, इबरार आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता चंद्रभान सिंह पटेल तथा संचालन प्रभु नारायण यादव ने किया।











