21 C
Chandauli
Friday, October 30, 2026

Buy now

Home Blog Page 717

ऐतेहासिक होगा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम,भाजपा काम करने वाली पार्टी :सुशील,

मुख्यमंत्री की सभा की सफलता के लिए सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने विभिन्न गांव  में जनसंपर्क किया लोगो से आवाहन किया कि मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ बुधवार को नौबतपुर मेडिकल कालेज के शिलान्यास व अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण कार्यक्रम हेतु  आ रहे है यह कार्यक्रम सफल और ऐतिहासिक होगा इसके साक्षी बनने के लिए भारी संख्या में  उपस्थित हो

इसके अलावा विधानसभा सैयादराजा के  मण्डल  , युवा मोर्चा पदाधिकारियों व ग्रामप्रधान , क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं राशन वितरक के साथ अलग-अलग बैठक कर अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचे और कार्यक्रम को सफल बनाएं सीएम के विचारों को सुने इसके पूर्व  ग्राम पंचायत बगही कुम्भापुर. बड़ी डीलिया, सूंडेहरा ,लोकमानपुर, कल्याणपुर आदि गांव में जनसंपर्क किया कहा कि सैयदराजा विधानसभा समेत पूरे जनपद को बड़ी सौगात मिलने जा रही है भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश साथ जिला भी तरक्की की बुलंदियों को छू रहा है । कहा कि भाजपा काम करने में विश्वास रखे वाली पार्टी है अब जनपद में विकाश कार्यो को मूर्त रूप दिया जा रहा है जो आगे भी जारी रहेगा।इस सैयदराजा चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल अमित अग्रहरि महेंद्र सिंह  संतोष मंडल  मौर्य गुड्डू पांडे बाबूलाल सिंह जुगनू सिंह राजाराम आदि उपस्थित रहे।

चेतावनी: नही बनी सड़क तो लखनऊ करेंगे कूच पांच गांव के ग्रामीणों ने 50 मीटर सड़क के लिये सीडीओ को दिया ज्ञापन

चंदौली। सड़क निर्माण की मांग को लेकर बरठा-पुरवां, जगदीशसराय, चकिया व मद्धूपुर गांव के ग्रामीण ने मंगलवार को दूसरे दिन भी धरना जारी रखा। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के महामंत्री झन्मेजय सिंह की मौजूदगी में भारी संख्या में पहुचे ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने पांच गांव को जोड़ने वाले 50 मीटर अनिर्मित रास्ते के निर्माण की मांग की। कहा कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराया नही तो ग्रामीण उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।वही सीडीओ को ज्ञापन भी सौंपा


इस दौरान झन्मेजय सिंह ने कहा अधिकारियों के ढुलमुल रवैया से सड़क का निर्माण नही हो रहा है।इसके लिए बस अधिकारियों की तरफ से आश्वासन मिल रहा है। यदि जल्द सड़क का निर्माण नही किया गया तो पांच गांव के ग्रामीण खुद ही सड़क का निर्माण करायेगे।उसमे कोई बाधा आयी तो ग्रामीण मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लखनऊ कूच करेंगे कहा कि जिले के अफसर यह तय करें कि सड़क वास्तव में अस्तित्व में है या नहीं। यदि सड़क कायम है तो उक्त 50 मीटर के सड़क का निर्माण जल्द से जल्द कर दे। यदि सड़क का अस्तित्व अफसरों की जांच में नहीं मिला तो उसे पूरी तरह से उखाड़ दिया जाए। कहा कि पूर्व में किए गए जांच में एसडीएम सदर द्वारा जांच की गयी, जिसमें 20 मीटर चौड़ी सड़क होने की बात अपनी जांच रिपोर्ट में सीडीओ चंदौली को बतायी गयी थी। इसके बाद भी सड़क निर्माण करा पाने में जिला प्रशासन अब तक नाकाम हुआ है, जिससे पांच गांव के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इस बाबत सीडीओ ने बताया कि रास्ते का निर्माण कार्य प्रगति पर है जो जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा यदि कही भी कोई अड़चन आती है तो उसको दूर किया जाएगा । इस अवसर पर बृजेश सिंह, पुरवां प्रधान देवेंद्र प्रताप सिंह, हिनौता प्रधान प्रमोद कुमार, मद्धूपुर के प्रधान प्रकाश राम, सुरेंद्र प्रताप सिंह, हरिकेश बहादुर सिंह, बृजेश कुमार त्रिपाठी, मोहन सिंह, वीरेंद्र प्रताप छोटे, बाबा, जतन, रामशरण, केवली, जीरा, धरमू, लक्ष्मण आदि उपस्थित रहे।

अनोखा प्रदर्शन, सपाई कलेक्ट्रेट पर बट्टी चोखा और हरिकीर्तन कर रात तक जमे रहे

चंदौली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद सोमवार की रात मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट के पास धरना प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने एक अनूठी मिसाल पेश की है। धरना प्रदर्शन के सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन कीर्तन के साथ पार्टी के मिशन गीत को भी गाया। वहीं सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सिद्धांतों का बखान किया। साथ ही जिला प्रशासन को चेताया कि रात भर कार्यक्रम चलेगा, लेकिन पीछे हटने वाले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नहीं है।

देर रात धरना स्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी ने सपाइयों का मांग पत्र लिया तब जा कर धरना समाप्त हुआ।


 इस दौरान सपा सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि सत्ता पक्ष के ईसारे पर जिला प्रशासन पूरी तरह से लोकतंत्र को दबाने का प्रयास कर रहा है,लेकिन इसे किसी भी सूरत में सफल नहीं होने दिया जाए। इसके लिए समाजवादियों कई दिनों तक धरना प्रदर्शन करना पड़ा तो भी पीछे नहीं रहेंगे। सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज डब्ल्यू ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने पर पूरी तरह से सरकार आमादा है। ऐसी सरकार से जनता को सतर्क करने की जरूरत है।  जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि सत्ता के साथ साथ जिला प्रशासन भी सत्ता के नशे में चूर है। इसे उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ संघर्ष करने की जरूरत है। इस दौरान चंद्रभान यादव, सुधाकर मौर्य, वीरेंद्र यादव, रामजन्म यादव, नफीसअहमद, रमेश यादव, रजा खान  दिलीप पासवान राजेश यादव आरिफ सिद्दीकी सुजीत कन्नौजिया सुभाष यादव संतोष यादव बाबूलाल यादव आदि उपस्थित रहे

फेसबुक व वाट्सऐप पर सरकार ने फिर लगा दी पाबंदी


चंदौली। फेसबुक व वाट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सरकारी की पाबंदियां बढ़ने लगी है। ऐसा पहला अवसर नहीं है जब सोमवार की देर शाम सरकार ने फेसबुक, वाट्सऐप और इंस्ट्राम जैसे सोशल साइट को बंद कर दिया। इससे फोटो, वीडियो सहित टेक्सट मैसेज आदि का आदान-प्रदान पूरी तरह से ठप हो गया। इससे लोगों के कामकाज पर बुरा प्रभाव पड़ा और लोग काफी हलकान रहे। यह पाबंदी लखीमपुर खीरी में किसानों को रौंदकर मारने की घटना के बाद पनपे तनाव के मद्देनजर लगाया गया है। क्योंकि सपा-कांग्रेस के साथ ही किसान दलों ने पूरे सूबे में सरकार का पुरजोर प्रतिकार किया और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री समेत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा मांग डाला। इस दरम्यान जिलों में जगह-जगह धरना-प्रदर्शन, अरेस्ट-हाउस अरेस्ट, पूतला दहन, पुलिस-प्रशासन से गुत्थमगुत्थी जैसी वारदातें हुई, जिसके प्रसार को निष्प्रभावी करने के लिए सरकार ने फेसबुक और वाट्सऐप को पूरी तरह से बंद कर दिया है।
एक दौर था जब सोशल मीडिया प्लेटफार्म भाजपा की सबसे बड़ी मददगार थी। भाजपा संगठन व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया के जरिए हुए लोगों तक अपनी पहुंच को पुख्ता बनाने में सफल रहे है और उनके द्वारा सोशल मीडिया पर वर्तमान सरकार के खिलाफ ऐसा माहौल तैयार किया गया कि जनता का रुझान एकाएक भाजपा की तरफ हुआ और वह प्रचण्ड बहुमत से केंद्रीय सत्ता में लौटी और काफी दिनों तक इसी सोशल मीडिया के लिए अपने वर्चस्व को लोगों के बीच कायम रखा। लेकिन कुछ समय बाद भाजपा के इसी पैने हथियार को उसके खिलाफ इस्तेमाल में लाया जाने लगा। अब तो हालात यह है कि सोशल मीडिया भाजपा और सरकार के गले की हड्डी बन गयी है। इससे निजात पाने के लिए कानूनों में सख्ती के साथ इन पर पाबंदियों का फंसा सरकार तेजी से कसती जा रही है। हाल में लखीमपुर खीरी में हुई वारदात से खराब हुई सरकार की साख को बचाने के साथ ही सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी समेत तमाम दिग्गज नेताओं की गिरफ्तारी के अलावा किसान संगठनों के आंदोलन व प्रतिकार के कारण पनपे तनाव के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म को एक बार भी बंद कर दिया। पाबंदियां देर शाम एक-एक कर प्रभावी हुई तो लोगों को पता भी नहीं चला। लेकिन जब लम्बा वक्त गुजरता तो लोगों को इसकी जानकारी हुई टेनिफोनिक बातचीत में लोगों को यह जानकारी हुई कि लखनऊ, कानपुर व वाराणसी समेत तमाम छोटे-बड़े शहरों के साथ लगभग पूरे यूपी में सोशल मीडिया प्लेटफार्म को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इससे लोगों की दुश्वारियां काफी बढ़ गयी है जिन लोगों का अधिकांश वक्त फेसबुक वाट्सऐप पर गुजरता था उनके लिए उनका महंगा मोबाइल फोन डब्बा हो गया। कामकाजी लोगों ने सूचनाओं का आदान-प्रदान टेलीफोनिक बातचीत व सामान्य मैसेज के जरिए किया।

सड़क निर्माण के लिए प्रशासन के खिलाफ ग्रामीण मुखर

पुरवां-बरठा सम्पर्क मार्ग के अनिर्मित हिस्से पर खड़े होकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।


बिछियां धरनास्थल पर जिला प्रशासन के खिलाफ किया आंदोलन
चंदौली। तय कार्यक्रम के तहत सड़क निर्माण की मांग को लेकर बरठा-पुरवां, जगदीशसराय, चकिया व मद्धूपुर गांव के ग्रामीण सोमवार को डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के महामंत्री झन्मेजय सिंह की मौजूदगी में गांव से जुलूस निकाला। ग्रामीण उक्त क्षतिग्रस्त रास्ते से होकर बिछियां धरनास्थल पर पहुंचे और 50 मीटर अनिर्मित सड़क के निर्माण की मांग की और नाकाम जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मांग किया कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराया जाय, जिसे कतिपय लोगों के दबाव में बनने नहीं दिया जा रहा है, जिससे पांच गांव के हजारों लोगों को आवागमन में समस्या हो रही है।
इस दौरान झन्मेजय सिंह ने कहा प्रकरण का स्थलीय निरीक्षण कर जिले के अफसर यह तय करें कि सड़क वास्तव में अस्तित्व में है या नहीं। यदि सड़क कायम है तो उक्त 50 मीटर के सड़क का निर्माण आगामी चार दिनों के अंदर कर दे। यदि सड़क का अस्तित्व अफसरों की जांच में नहीं मिला तो उसे पूरी से उखाड़ दिया जाए। कहा कि पूर्व में किए गए जांच में एसडीएम सदर द्वारा जांच की गयी, जिसमें 20 मीटर चौड़ी सड़क होने की बात अपनी जांच रिपोर्ट में सीडीओ चंदौली को बतायी गयी थी। इसके बाद भी सड़क निर्माण करा पाने में जिला प्रशासन अब तक नाकाम हुआ है, जिससे पांच गांव के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सूचना के बाद पहुंचे नायब तहसीलदार ध्रूवेश कुमार ने मांग-पत्र लिया और जल्द से जल्द सड़क निर्माण का भरोसा दिया। इस अवसर पर बृजेश सिंह, पुरवां प्रधान देवेंद्र प्रताप सिंह, हिनौता प्रधान प्रमोद कुमार, मद्धूपुर के प्रधान प्रकाश राम, सुरेंद्र प्रताप सिंह, हरिकेश बहादुर सिंह, बृजेश कुमार त्रिपाठी, मोहन सिंह, वीरेंद्र प्रताप छोटे, बाबा, जतन, रामशरण, केवली, जीरा, धरमू, लक्ष्मण आदि उपस्थित रहे।

जनपद के शिक्षकों ने मांगी पुरानी पेंशन व कैशलेश चिकित्सा सुविधा

कलेक्ट्रेट के पास अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते शिक्षक।


चंदौली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अफसर को सौंपा। इस दौरान शिक्षकों ने सात सूत्रीय मांग पत्र से प्रशासन को अवगत कराया। इस दौरान पुरानी पेंशन की बहाली, शिक्षकों को कैशलेश चिकित्सा सुविधा प्रदान करने, मृत आश्रितों को योग्यनुसार नियुक्ति देने व शिक्षामित्रों तथा अनुदेशकों को शिक्षक के पद पर समायोजित करने जैसी प्रमुख मांगें रखीं। इस अवसर पर मनोज कुमार पांडेय, ज्योति प्रकाश, वीरेंद्र मोहन सिंह, राकेश पांडेय, रामअवध, मदन तिवारी, दीनदयाल यादव, यादवेंद्र रावत, कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, आनंद मिश्रा, आनंद पांडेय, सुरेश सोनकर, देवेंद्र दुबे, विनोद यादव, अभय सिंह आदि उपस्थित रहे।
दूसरी तरफ उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल(पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने डीबीटी डाटा फीडिंग कराए जाने के विरोध में बीएसए कार्यालय पहुंचे और बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग किया डीबीटी डाटा फीडिंग का कार्य ब्लाक संसाधन केंद्रों पर तैनात कम्प्यूटर आपरेटर व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों से कराया जाय। कहा कि शिक्षकों का मूल का शिक्षण है लेकिन विभाग गैर शैक्षणिक कार्य शिक्षकों से करवा रही है। इस अवसर पर अरविंद सिंह, हैदर अली खान, प्रशांत निराला, ओमप्रकाश, फकरूद्दीन, अमरनाथ दुबे, प्रेमशंकर मिश्रा, केशरी नंदन जायसवाल, संजीत भारती, विकास सिंह, सुधाकर सिंह, रामजी प्रसाद, फैयाज अहमद, अखिलेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

अखीलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में धरना कर रहे सपाइयों की पुलिस से झड़प, पूर्व सांसद गिरफ्तार

चन्दौली- लखीमपुर खीरी कांड के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद सूबे की सियासत गरमा गई है. चन्दौली भी इससे अछूता नहीं है. मुगलसराय में धरना पर बैठे पूर्व सांसद रामकिशुन यादव समेत सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार पर लिया है.इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प भी देखने को मिला. जिसके बाद सभी को मुगलसराय कोतवाली ले जाया गया.

बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मुगलसराय में पूर्व सांसद रामकिशन की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने मुगलसराय -चंदौली जीटी रोड मार्ग को जाम कर दिया है. जाम को देखते हुए भारी संख्या में फोर्स को मौके पर तैनात किया गया है. साथ ही सीओ और एडिशनल एसपी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था में लगा दिए गए. सपा कार्यकर्ताओं को हटाने का प्रयास किया गया. लेकिन तमाम मशक्कत के बाद सपा कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं है.

इस पूरे मामले पर समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद रामकिशन ने कहा कि लखीमपुर में जिस तरह की घटना हुई है, वह निंदनीय है जिस तरह से हमारे नेता की गिरफ्तारी की गई है.इसको लेकर के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर हैं.बीजेपी के लोगों के इशारे पर मंत्री के बेटे ने गाड़ी चढ़ाकर उनकी हत्या कर दी.जिसके बाद वहां हिंसा भड़की है. इसके बाद वहां किसानों से मिलने जा रहे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है. प्रदेश में इस वक्त जंगलराज कायम है.

अचानक एसपी कार्यालय में घुसे कांग्रेसी दिया धरना पुलिस महकमे में हड़कंप

चंदौली। प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के बाद जिले के कांग्रेसी सड़क पर आ गए। सोमवार को जुलूस निकालकर कांग्रेसियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यलय पहुचे और एसपी अमित कुमार के कार्यलय कक्ष के प्रवेश द्वार पर धरने पर बैठ गए अचानक हुए इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया वहीं कांग्रेसी सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करने लगे और प्रियंका गांधी को तत्काल रिहा करने की मांग की। कांग्रेसियों ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहां की सरकार को तत्काल इस्तीफा दे जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि कानून व्यवस्था के नाम पर भाजपा सरकार पूरी तरह से असफल साबित हुए जिसका परिणाम लखीमपुर खीरी की घटना है अब इस सरकार में अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष करना भी बेईमानी हो गया है भाजपा की सरकार किसानों की हत्यारी सरकार है जिसको तत्काल इस्तीफा देना चाहिए । पुलिस ने कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया है

किसानों की हत्या से भाजपा का चेहरा बेनकाब :रामकिशुन

चंदौली। लखीमपुर कांड और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर जगह जगह समाजवादी पार्टी के आक्रोशित नेता व कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर सरकार का विरोध कर रहे हैं। सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुगलसराय में चकिया तिराहे पर जाम लगा दिया है। मौके पर एडिशनल एसपी, सीओ के नेतृत्व में पुलिसकर्मी तैनात कर दिया गया है।पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही पर उतारू हो गई है। किसानों के आवाज को सरकार दबाने का काम कर रही है। किसानों को गाड़ियों से रौंदा जा रहा है। कहा कि लखीमपुर में जिस तरह की घटना हुई है। वह निंदनीय है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी की गई है। इसको लेकर के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर हैं। यदि उनको रहा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज होगा।

आंदोलनों की आग में सुलग उठा जनपद चंदौली

चंदौली। जनपद चंदौली सोमवार को पूरे दिन आंदोलनों की आग में सुलगता नजर आया। एक तरफ जहां सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से गुस्साए सपाइयों ने नेशनल हाइवे को जाम कर दिया। दूसरी ओर किसान आंदोलन में शामिल किसानों को गृह राज्यमंत्री के बेटे द्वारा कुचलने की घटना से आक्रोशित कांग्रेसियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय घेर दिया। इसके अलावा पुरवा-बरठा, जगदीशसराय, चकिया व मद्धूपुर के ग्रामीण बिछियां धरनास्थल पर सड़क निर्माण की मांग को लेकर आंदोलित दिखे। ऐसी स्थिति में पुलिस बल को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे दिन हलकान होना पड़ा। जिला मुख्यालय के परिदृश्य को देखकर ऐसा लगा रहा था मानो आम जनता व सभी राजनीतिक दल सरकार के खिलाफ एकजुट व लामबंद होकर सड़क पर उतर आए। इस दौरान सरकार पर किसान विरोधी व लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करने के आरोप लगे। विरोध में पूरे दिन चंदौली मुख्यालय पर नारेबाजी होती रही।

Chandauli
light rain
21 ° C
21 °
21 °
94 %
5.4kmh
93 %
Fri
21 °
Sat
25 °
Sun
29 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Verified by MonsterInsights