31.8 C
Chandauli
Sunday, August 2, 2026

Buy now

Home Blog Page 718

नौगढ़ में दुकान में शार्ट-सर्किट से पांच लाख का सामान जला

शार्ट-सर्किट के बाद जले सामान को देखता भुक्तभोगी।


नौगढ़। विद्युत शार्ट-सर्किट से मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के हरियाबाद गांव स्थित मनोज मौर्या की जनरल स्टोर की दुकान में आग लग गयी। इस घटना में करीब पांच लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार हरियाबांद गांव निवासी मनोज मौर्या प्रतिदिन की भांति मंगलवार को देर शाम अपनी दुकान किया। दुकान की दूसरी मंजिल पर स्थित आवास में खाना खाकर परिवारीजन सो रहे थे। बुधवार को भोर में लगभग तीन बजे आगलगी से उठ रहे धुआं से घूटन महसूस होने पर सभी लोग काफी घबड़ाहट मे जग गये। कमरे से बाहर निकलते ही चारों तरफ धुंआ-धुआ देख चींख पुकार किए जाने पर गांववासियों का हुजूम मौके पर उमड़ने लगा। तत्काल बिजली काटने के लिए विद्युत उपकेंद्र पर सूचना देकर आग पर काबू पाने का किया गया प्रयास भी असफल हो गया। दुकानदार ने बताया कि आगलगी में दो लैपटॉप, 20 एलसीडी, दो इनवर्टर, दो बैटरी तीन स्टेबलाइजर, 100 बोर्ड, 40 पंखा फर्राटा एक प्रिंटर, 100 मोबाइल ग्राहकों की सहित आदि सामान जल गया। इसका अनुमानित कीमत पांच लाख होगी।

तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से बाइक सवार की मौत

चकिया। कोतवाली क्षेत्र के पचवनियां गांव के समीप चकिया-चंदौली मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गयी। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार रमेश यादव 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं बाइक पर बैठे प्रमोद यादव 35 वर्ष नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पातल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। बताते हैं कि वह अपने एक साथ के साथ गांव भास्करपुर से चकिया जा रहे थे, तभी पचवनिया गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में रमेश यादव की मौके पर मौत हो गयी, वहीं बलुआ थाना क्षेत्र के मोलनापुर के निवासी घायल प्रमोद यादव फिलहाल अस्पताल में भर्ती है, जिसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के बाद पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार चकिया जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने मृतक परिजनों को ढांढस बंधाया।

सदर प्राथमिक अस्पताल में डीएम को मिली खामियां‚ लगाई फटकार

सदर अस्पताल के इंचार्ज पीपी उपाध्याय से जवाब-तलब करते डीएम संजीव सिंह।


जिम्मेदारजनों को लगाई फटकार, सुधार के दिए निर्देश

चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एक के बाद एक कई खामियां देख डीएम भड़क उठे। उन्होंने स्टोर रूम, लेबर रूम, बच्चों के टीकाकरण केंद्र, कोविड-19 टीकाकरण केंद्र, डेंगू जांच कक्ष, ओटी रूम का निरीक्षण कर देखा। एक से 8 सितम्बर तक की कुल ओपीडी की गई और खांसी बुख़ार की कुल जांच की जानकारी ली। डीएम ने स्टोर इंचार्ज रामबसन्त एलटी को डेगू जांच किट, दवाओं की उपलब्धता बनी रहने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रसूति महिलाओं को मिलने वाले नाश्ता और भोजन की जानकारी प्रसूति महिलाओं से ली। भोजन की गुणवत्ता को परखने के लिए प्रसूतियो को दिए गये भोजन को देखा। भोजन प्लास्टिक पन्नी में अव्यवस्थित तरीके से दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। निर्देश दिया कि अच्छे तरीके से भोजन पैकिंग का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने चिकित्सा परिसर की भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्था को देखते हुए नाराजगी जताई। इस निरीक्षण में कक्ष के अंदर गन्दगी, शौचालयों की स्थिति अच्छी न मिलने तथा ओटी रूम में सब कुछ सुव्यवस्थित नहीं रखने पर उन्होंने चिकित्साधिकारी प्रेमप्रकाश उपाध्याय को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द सबकुछ सुव्यवस्थित कर हमें सूचित करें तथा स्टोर में दवा रखने के लिए रैक बना कर उस पर शीशे से कवर करे किस रैक में कौन सी दवा रखी है उसका विवरण लिखा जाय। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर की साफ-सफाई की स्थिति ठीक न मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल ठीक करा लिये जाने के निर्देश दिए।

ट्रक की टक्कर के बाद ड्राइवर फंसा, रेस्क्यू कर निकाला गया बाहर

चंदौली- मुख्यालय स्थित एसपी आवास के ठीक सामने एक ट्रक ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी. टक्कर के बाद दूसरे ट्रक का चालक केबिन में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोगों और पुलिस ने पहुंचकर चालक को केबिन से बाहर निकाल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. इस दौरान वहां वाहनों की कुछ देर के लिए भीड़ लग गई. इसके बाद पहुंची पुलिस ने धीरे-धीरे दोनों तरफ वाहनों को पास कराया. इसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हुआ.

बताया जा रहा है कि पुलिस की लापरवाही की वज्ज से यह हादसा हुआ है. मंगलवार की सुबह एक ट्रक की दूसरे वहां टक्कर के बाद पुलिस दोनों वाहनों को साथ ले आई. जिसे एनएच 2 पर खड़ा कर दिया,और सुबह के घन्टो बाद भी नहीं छोड़ा. जो हादसे का सबब गई.

मीरजापुर के विंध्याचल में नाव हादसा‚ गंगा में 12 डूबे

रेस्क्यू कर बचाए गए छह लोग‚ छह की तलाश जारी

मिर्जापुर‚ पूर्वांचल डेस्क। मीरजापुर जनपद के विन्ध्याचल में  बुधवार को बड़ा नाव हादसा हो गया है। दर्शन-पूजन करने गए दर्शनार्थियों से भरी नाव गंगा नदी में डूब गई। उक्त नाव पर  12 लोग सवार थे, जिसमें से 6 लोग लापता बताए जा रहे हैं जबकि 6 लोगों को बचा लिया गया है। फिलहाल गंगा में सर्च अभियान चल रहा है और घाट पर भारी भीड़ व पुलिस फोर्स के साथ ही बचाव दल मौजूद है।

मिर्जापुर जिले में आज बुधवार को एक हादसा हो गया। 12 लोग नाव से मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने गए, लेकिन इस दौरान उनकी नाव पलट गई जिसमें 6 लोग लापता हो गए। लापता लोगों में तीन महिलाएं और तीन बच्चे बताये जा रहे हैं। इससे पहले साल 2021 की शुरुआत में मिर्जापुर के विंध्याचल में बड़ा नाव हादसा हो गया था। विंध्याचल के शिपवपुर रामगया घाट पर नाव डूब गई‚ जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे. नाव में सवार सभी महिलाएं और लड़कियां थीं जो गंगा नदी पार कर सब्जी तोड़ने जा रही।

चोरों ने प्राचीन हनुमान मूर्ति की चोरी,ग्रामीणों में आक्रोश

चंदौली । बबुरी थाना क्षेत्र के धनेजा गांव के कुटिया स्थित मंदिर से मंगलवार की रात हनुमान जी की सौ वर्ष पुरानी मूर्ति चोरों ने चुरा लिया। इसकी जानकारी बुधवार की सुबह ग्रामीणों को भी तो उनमें हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और चोरी से नाराज ग्रामीण मंदिर परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए। वहीं पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेताया कि यदि वही मूर्ति वापस नहीं लाई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, इसके लिए पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगी।

सदर विकास खंड के घनेजा गांव की कुटिया पर हनुमान जी का तकरीबन सौ वर्ष पुराना मंदिर है। जहां चोरों ने मूर्ति को चुरा लिया। बुधवार की सुबह पुजारी पूजा करने पहुंचे तो मंदिर में मूर्ति गायब थी। यह देखकर वह सन्न रह गए।तत्काल गांव के लोगों को यह सूचना दी। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और धरना दे दिया।कहा कि यह अराजक तत्वों का काम है।कुछ लोग नहीं चाहते कि यहां पूजा पाठ हो। बताया कि मंदिर परिसर के समीप ही डीह बाबा का चौरा है।ग्रामीणों ने चेताया कि यदि 48 घंटे के भीतर मूर्ति दोबारा मंदिर में स्थापित नहीं कराई गई तो आंदोलन होगा।इस बाबत बबुरी थाना प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मौके पर जाकर जांच – पड़ताल की गई थी।जल्द ही आरोपितों को पकड़ने के साथ मूर्ति बरामद की जाएगी ।

पत्रकार के लिए न्यायिक संघर्ष करने वाले झन्मेजय सिंह का हुआ सम्मान


चंदौली। एससी/एसटी एक्ट में जेल में निरूद्ध पत्रकार कार्तिकेय पांडेय बुधवार वाराणसी जिला कारागार से जमानत पर रिहा हुए और सीधे जिला मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान वहां पर पत्रकारों ने अपने साथी कार्तिकेय का स्वागत किया। तत्पश्चात पत्रकारों ने कार्तिकेय पांडेय की रिहाई में अहम भूमिका निभाने वाले डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के महामंत्री झन्मेजय सिंह का माल्यार्पण कर क्रांतिकारी अभिवादन किया।
इस दौरान पत्रकारों ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कर्तिकेय पांडेय का प्रकरण नजीर है। एक तरह जहां सत्तासीन नेता दमनकारी नीति बनाकर देश में लोकतंत्र की बजाय राजतंत्र कायम करने पर अमादा है। ऐसे में विधि का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता बंधुओं द्वारा सरस्वती उपासक पत्रकारों के हितों की रक्षा की लड़ाई को लड़ा और जबरन जेल भेजे गए पत्रकार की रिहाई में न्यायिक लड़ाई लड़ी और अपने तर्कों व साक्ष्यों को न्यायालय के पटल पर लाकर सही को सही साबित करने का प्रयास किया। ऐसे क्रांतिकारियों साथियों का समाज को मान-सम्मान व हौसला बढ़ाना चाहिए, ताकि समाज में जब भी कुछ गलत, अनैतिक व गैरकानूनी कृत्य हो तो पीड़ितों के अधिकार की रक्षा के लिए लोग खड़े नजर आए। ऐसे मामले हौसला देते हैं और आगे आने वाले दिनों के लिए एक उम्दा नजीर भी होगी। इस अवसर पर रविशंकर मिश्रा, मुरलीश्याम, सुजीत कुमार, चंदन सिंह, अमित द्विवेदी, कमलेश गिरी, अमित पांडेय, हिमांशु पाठक आदि उपस्थित रहे।

चंदौली के प्रधान कैलावर पुलिस चौकी इंचार्ज के खिलाफ

चंदौली। चहनियां ब्लाक के इटवा प्रधान के खिलाफ पुलिसिया उत्पीड़न से आहत चहनियां ब्लाक के प्रधानों का एक दल बुधवार को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार से मिला। इस दौरान प्रधानों ने चौकी इंचार्ज कैलावर पर अमानवीय व अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया। मांग किया कैलावर चौकी इंचार्ज को हटाते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
ब्लाक अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि ग्राम पंचायत इटवां में सामुदायिक शौचालय सरकार की मंशा के अनुरूप निर्माण कार्य कराया जा रहा था जिसे ग्राम पंचायत कु कुछ अवांछनीय व शरारती तत्वों द्वारा क्षति पहुंचाया जाने जाने पर इसकी शिकायत यूपी-112 पुलिस से की। इसके बाद थाना प्रभारी बलुआ को भी सूचित किया। प्रधान जब थाने जाकर थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र दिया गया तो उन्होंनेे कैलावर चौकी प्रभारी द्वारा समस्या के निराकरण की बाद कही गयी। कुछ समय बाद चौकी प्रभारी बलुआ थाने पर आए प्रधान को बुलाकर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गालियां दी। उनका मोबाइन छिन लिया और मारते हुए गला दबाने लगे। धमकी दी कि तुम्हें जेल भेज दूंगा। इसके बाद 107, 116 एवं 151 में चालान कर दिया। यह पूरी तरह से ग्राम पंचायत इटवां अमानवीय कृत्य है। लिहाजा चौकी प्रभारी कैलावर के विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाए। इस दौरान शशि, सुनील सिंह, दिलीप कुमार, रामसिंह चौहान, गिरजा प्रसाद, सुरेश सोनकर, विनोद कुमार, सरोज देवी, बबिता सिंह, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष पवन प्रताप सिंह ने बताया एसपी अमित कुमार ने प्रकरण की जांच सीओ सकलडीहा से इसकी जांच कराकर उचित कार्यवाही कार्यवाही का भरोसा दिया।

वाह रे! पुलिस‚ मुर्दे के खिलाफ दर्ज कर लिया एफआईआर

मामला पटल पर आने के बाद संबंधित दरोगा पर गिरी गाज
जालौन‚ ब्यूरो। सूबे की पुलिस अपने अजीबोगरीब कारनामे इन दिनों सुर्खियां बंटोर रहा है। मामला चाहे अपराधियों के खिलाफ मुठभेड़ के वक्त बंदूक नहीं चलने पर मुंह से ही ठांय-ठांय की आवाज निकालकर अपराधी को डराने का हो या फिर मुर्दे पर ही FIR दर्ज कर दर्ज करने जैसी कार्यवाही की। ऐसी अजीबोगरीब कृत्य केवल यूपी की करती नजर आएगी। ऐसा ही एक दिलचस्प मामला उरई में हो गया। यहां पति-पत्नी में विवाद के बाद पति ने सुसाइड कर लिया। इधर पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मृत पति के खिलाफ ही FIR दर्ज कर दिया।
बताते हैं कि जालौन जिले के उरई कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय के आदेश पर मृतक के खिनाफ ही मारपीट और थोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच में ले लिया गया। जब मामले की जानकारी आला अधिकारी को हुई तो कोतवाली प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई हो गई। दरअसल कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर मोहल्ला में सागर नाम के एक युवक ने पूजा नाम की लड़की से लव मैरिज किया था। दोनों में आए दिन विवाद होता रहता था। इधर शनिवार को मामला इतना बढ़ गया कि युवक घर में ही फंदे से झूल गया। उसके सुसाइड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। दूसरी ओर मृतक की पत्नी थाने में पहुंच गई और उसने मृत पति के खिलाफ मारपीट और धोखाधड़ी की शिकायत की। चौंकाने वाली बात ये कि मामले में मृतक के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया। मामले की जानकारी एसपी तक पहुंची तो उन्होंने कोतवाल को लाइन हाजिर कर जांच के आदेश दे दिए हैं।

कैंसर पीड़ित पिता के ईलाज का भार उठा रहे बेटियां


सकलडीहा।  सरकार व सरकारी दावे खोखले व बेबस हैं। यह आरोप नहीं है बल्कि इन योजनाओं की जमीनी हकीकत है। गरीबों के सहयोग‚ कल्याण के लिए बनी सरकार की योजनाओं पर भले ही करोड़ों–अरबों रुपये खर्च हो जाते हैं‚ लेकिन जब बात गरीब को उनका लाभ मिलने की हो तो समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के हाथ खाली के खाली रह जाते हैं। जी हांǃ अम्बेडकर नगर गांव में एक गरीब परिवार के समक्ष कुछ ऐसी ही परिस्थिति है। परिवार के पास प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड है। बावजूद इसके परिवार की दो बेटियां अपने कैंसर पीड़ित परिवार का दवा–ईलाज नहीं करा पा रही है। इस परिवार पर आर्थिक तंगी इस कदर हावी है कि परिवार को अपना पेट पालना भी मुश्किल हो गया है ऐसे में अब पूरा परिवार ईश्वर भरोसे जी रहा है।

बताते हैं कि सकलडीहा कस्बा के अम्बेडकर नगर निवासी 62 वर्षीय श्याम बिहारी को एक पुत्र विकास और दो पुत्री पूनम और दीपा है। श्याम बिहारी मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते  थे। उन्हें कुछ साल से कैंसर रोग हो गया। इससे पीड़ित होने के कारण परिवार के सामने भरण पोषण को लेकर दिक्कत होने लगी है। ऐसे में बुर्जुग पिता का इलाज करा पाना बेटे और बेटियों के सामने समस्या खड़ी हो गयी है।  फिलहाल जैसे–तैसे पिता के ईलाज की जिम्मा बेबस व लाचार बेटियां अपने कंधे पर संभाले हुए हैं‚ लेकिन अब तक उनकी मदद के लिए न तो सरकारी महकमा आगे आया और ना ही स्थानीय नेता व जनप्रतिनिधियों ने बेबस परिवार के मदद के लिए आगे आए। हालात इतने खराब है कि परिवार के पास वाराणसी स्थित अस्पताल या अन्य दूसरे स्थान पर मौजूद अस्पताल तक जाने का भाड़ा–किराया तक नहीं है। ऐसे में स्थानीय विधायक‚ सांसद व सुविधा सम्पन्न लोग परिवार की मदद के लिए आगे आ जाएं तो गरीब परिवार की बेटियों के आंखों में अपने पिता का समुचित ईलाज न करा पाने की बेबसी दूर होगी। साथ ही परिवार को पेट भरने के लिए भी जद्दोजहद नहीं करनी होगी। एक कच्चे मकान में रह रहा गरीब परिवार की बेटियों ने प्रदेश सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि सांसद, मंत्री और विधायक से पिता की इलाज के लिये गुहार लगाया है।

Chandauli
overcast clouds
31.8 ° C
31.8 °
31.8 °
59 %
1.9kmh
100 %
Sun
36 °
Mon
32 °
Tue
33 °
Wed
27 °
Thu
29 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights