31.8 C
Chandauli
Sunday, August 2, 2026

Buy now

Home Blog Page 719

प्रशिक्षु व पढ़े-लिखे युवा स्वरोजगार से जुड़कर दूर करें बेरोजगारीः गिरीजेश

पूर्वांचल कम्प्यूटर सेंटर पर सफल अभ्यर्थी को प्रमाण-पत्र देते सेवायोजन अधिकारी।


चंदौली। पूर्वांचल कम्प्यूटर सेंटर पर सीएससी इंडिया लिमिटेड की ओर से प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत आयोजित आरपीएल प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। इस दौरान फील्ड सर्वे एनुमरेटर में 42 सफल प्रशिक्षओं को जिला सेवायोजन अधिकारी गिरीजेश कुमार गुप्ता ने प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान जिला प्रबंधक सीएससी अजय पांडेय व रामचंद्र यादव ने पूर्वांचल कम्प्यूटर की ओर से ड्रेस वितरित किया गया।
इस दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी ने युवाओं को स्वरोजगार से जुड़ने का आह्वान किया। कहा कि बढ़ती बेरोजगारी को स्वरोजगार से कम किया जा सकता है। रोजगार के नए अवसरों को सृजित किया जा रहा है। कहा कि युवाओं को नौकरी से जोड़ने के लिए विभाग की ओर से नियमित अंतराल पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है, ताकि पढ़े-लिखे प्रशिक्षु युवाओं को उनकी दक्षता के मुताबिक रोजगार मिल सके। प्रबंधक रामचंद्र यादव ने भी युवाओं को इस प्रशिक्षण में मिली जानकारी का उपयोग अपने जीवन को बेहतर बनाने में करें।

गला दबाकर पत्नी को उतारा मौत के घाट‚ कबूल किया जुर्म

डीडीयू नगर‚ चंदौली। चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लखमीपुर में मंगलवार की दोपहर विवाद के बाद गुस्साए पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पति ने मुगलसराय कोतवाली पहुंचकर पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया। जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस पति के साथ मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच में जुट गयी।

पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के लखमीपुर निवासी धमेंद्र की शादी 12 साल पहले धानापुर थाना क्षेत्र के नरौली गांव निवासी लतेरन यादव की बेटी संगीता(32) से हुई थी। धमेंद्र  पेशे से मजदूर है जो लॉकडाउन में दिल्ली से नौकरी छोड़कर घर आया था। धमेंद्र का एक बेटा और दो जुड़वा बेटियां भी हैं। मंगलवार की दोपहर पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। धमेंद्र ने संगीता का गला दबा दिया‚ जिससे उसकी मौत हो गयी। इसके बाद धर्मेंद्र मुगलसराय कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

जितेंद्र यादव जीतू को जिम्मेदारी संग मिला अखिलेश यादव का स्नेह

चंदौली। जनक्रांति यात्रा के साथ प्रदेश भ्रमण पर निकले समाजवादी नेता जितेंद्र सिंह यादव जीतू सैफई में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिले। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर तैयार कराए गए समाजवादी विकास रथ के बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया। उन्होंने जितेंद्र यादव जीतू के इस प्रयास की प्रशंसा की। कहा कि इस जोश व जुनून से सपाइयों को विधानसभा चुनाव लड़ना और जीतना है। इस दौरान जितेंद्र यादव ने कहा कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव व पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव एक-एक कार्यकर्ता को अपने दिल के करीब रखते हैं। सपा से जुड़ा एक-एक कार्यकर्ता समाजवादी परिवार का सदस्य है, जो अपने काम को कभी अकेला ना सकते। कहा कि अखिलेश यादव ने अपने स्नेह के साथ-साथ विधानसभा चुनाव की चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी है, जिसे पूरा करने के लिए एक अच्छी प्लानिंग व टीम वर्क की जरूरत है। बताया कि चंदौली लौटने के बाद विधानसभा चुनाव को लेकर कार्ययोजना तैयार करने के साथ ही उसे जमीनी रूप देने के लिए एक अच्छी टीम का सृजन किया जाएगा। जिसमें ऊर्जावान साथियों के साथ ही बड़ों को मार्गदर्शक के रूप में रखा जाएगा।

सैफई में अखिलेश यादव से मुखातिब जितेंद्र सिंह यादव जीतू।
सफैई में अखिलेश यादव को समाजवादी विकासरथ के बारे में जानकारी दते जितेंद्र सिंह यादव जीतू।

जेंगुरी जाकर जाना पीड़ित परिवार का दर्द, हौसला दे गए सपाई

इलिया। जेंगुरी के पूर्व प्रधान पप्पू पासवान के अचानक लापता होने से परिजन उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित व परेशान है। ऐसे में जिसे भी इस घटना के बारे में जानकारी प्राप्त हो रही है वह परिजनों से मिलकर धैर्य व ढांढस बंधाने उनके दरवाजे पहुंच रहा। इस क्रम में समाजवादी युवजन सभा के जिला महासचिव दिलीप पासवान सपाइयों संग जेंगुरी गांव पहुंचे और उन्होंने परिवार को हौसला दिया। इसके बाद उन्होंने शहाबगंज थाना प्रभारी से इस प्रकरण में बातचीत की और पूर्व प्रधान पप्पू पासवान की तलाश तेज करने की गुजारिश की। बताया कि शहाबगंज पुलिस की ओर से मोबाइल सर्विलांस से तलाश की जा रही है। दिलीप पासवान ने कहा कि पूर्व प्रधान का परिवार अत्यंत गरीब है जो इस वक्त संकट के दौर से गुजर रहा है। भरोसा दिया कि पासवान समाज पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करेगा।

एससी/एसटी मामले में पत्रकार कार्तिकेय पांडेय को मिली जमानत पर रिहाई

चंदौली। विधायक शारदा प्रसाद के खिलाफ खबर लिखकर सुर्खियों में आए चकिया के पत्रकार कार्तिकेय पांडेय को विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट अम्बर रावत की अदालत ने मंगलवार को जमानत पर रिहाई दे दी है। उक्त पत्रकार के खिलाफ भाजपा विधायक द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति निवारण अधिनियम के साथ-साथ मानहानि का मामला चकिया थाने में दर्ज कराया गया था, जिसके बाद से आरोपी पत्रकार कार्तिकेय पांडेय वाराणसी जिला जेल में निरूद्ध चल रहे थे। मंगलवार को सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता झन्मेजय सिंह व पंकज सिंह ने न्यायालय के समक्ष तर्क एवं तथ्यों को रखा। अधिवक्ताओं ने न्यायालय को बताया कि आरोपी के खिलाफ चकिया थाने में दर्ज एफआईआर में एससी/एसटी एक्ट का मामला सुनसुनाई बातों पर दर्ज किया गया है। एफआईआर में घटना का स्थान, घटना का समय व किस समर्थक के समक्ष जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है इसका उल्लेख नहीं है। पूरी एफआईआर बनी बनाई कहानी पर आधारित है। विशेष न्यायाधीश अम्बर रावत ने अभियोजन व बचाव पक्ष के तथ्यों को सुनने के बाद मुल्जिम पत्रकार के जमानत प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर लिया। न्यायालय ने कार्तिक पांडेय के जमानत प्रार्थना-पत्र को स्वीकार करते हुए 25 हजार रुपये का व्यक्तिगत बंध पत्र व इसी राशि की दो प्रतिभू निष्पादित करने पर जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।

सपा के राष्ट्रीय सचिव की बढ़ी मुश्किलें,कभी भी जा सकते हैं जेल

चंदौली। जिला प्रशासन से पंगा लेना सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू को मंहगा पड़ता दिखाई दे रहा है। उन्हें पुलिस कभी भी जेल भेज सकती है। मंगलवार की सुबह सैयदराजा स्थित आवास पर पुलिस ने पहुंचकर उन्हें नोटिस तमिला करा दिया। 
जिले के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू पर पुलिस ने अब शिकंजा कसने का कार्य शुरू कर दिया। इसके साथ ही पुलिस द्वारा संबंधित मामलों में उन्हें नोटिस की तामील कराने की शुरूआत भी कर दी गयी है ।बताते चलें कि सैयदराजा के पूर्व विधायक व सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू को मंगलवार को पुलिस द्वारा एक नोटिस दी गई है। जिसमें लगभग 15 धाराओं में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें मनोज सिंह डब्लू द्वारा महुजी गाँव के पूर्व प्रधान के खिलाफ धरना पर बैठने तथा बवाल करने के कारण यह मुकदमा कुल 51 लोगों के खिलाफ नामजद तथा 200 से 250  अज्ञात लोगों के खिलाफ जादू टोना के नाम पर भ्रम फैलाने तथा अपने प्रतिनिधित्व में विधि विरुद्ध सार्वजनिक सड़क को जाम करने यातायात के विरुद्ध तरीके से पूर्णतया या सड़क को बाधित करने के साथ-साथ अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लोगों के खिलाफ अब पुलिस द्वारा कार्रवाई तेज कर दी गई है। वहीं सपा राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू का कहना है कि मेरे द्वारा सेना भर्ती के मामले में सेना के अधिकारियों से मिलकर युवाओं भर्ती की तैयारी की जा रही थी। जिसको सत्ता पक्ष के लोगों द्वारा देखा नहीं गया। इसके कारण यह भर्ती के कार्य को रोकने के लिए पुलिस के जरिए नोटिस भेजकर हमे मानसिक रूप कर रहे है। 

गंगा में स्नान करने गए पांच किशोर डूबे, तीन का किया गया रेस्क्यू दो लापता

चंदौली – बलुआ गंगा घाट पर दाह संस्कार आयोजन में आए पांच किशोर नहाते वक्त गंगा में डूबने लगे. अन्य ग्रामीणों ने मल्लाहों की मदद से तीन किशोरों को बचा लिया. लेकिन दो गहरे पानी में समा गए. पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता किशोरों की तलाश में जुटी है. घटना से परिवार सहित गांव में मातम पसर गया.

दरअसल बेला गांव निवासी दर्जनों ग्रामीण महिला की मौत होने पर दाह – संस्कार के लिए बलुआ गंगा घाट पर आए थे. कर्मकांड के बाद सभी गंगा में नहाने लगे. पांच किशोर अन्य ग्रामीणों से थोड़ी दूरी पर नहा रहे थे. गहरे पानी में जाने के चलते दो किशोर डूबने लगे. उन्हें बचाने के प्रयास में तीन और किशोर गहरे पानी में उतर गए, और वे भी डूबने लगे. वहीं ग्रामीणों ने किशोरों को डूबते हुए देखा तो शोर मचाने लगे. आवाज सुनकर वहां मौजूद मल्लाह पानी में कूद पड़े और तीन किशोरों को बचा लिया. लेकिन राजू 15 व महेश 14 गहरे पानी में समा गए.

वहीं सूचना मिलते ही बलुआ थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता किशोरों की तलाश में जुट गए. लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली. नदी में डूबे युवकों के परिवार में कोहराम मच गया है.

बैंक के कर्मचारी ने बैंक के अंदर लगाई फाँसी जांच में जुटी पुलिस

इलिया। कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में संविदा पर नियुक्त सफाई कर्मी संदीप कुमार 26 वर्ष ने मंगलवार को सुबह बैंक के स्टोर रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक संदीप सुबह घर से बैंक के लिए निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताते हैं कि बिहार के चांद थाना क्षेत्र के चंदा गांव निवासी संदीप पंजाब नेशनल बैंक में संविदा पर सफाई कर्मी नियुक्त था इसकी शादी चार माह पूर्व बिहार के लखनपुर गांव में भगवानी देवी के साथ हुई थी। सुबह संदीप घर से खाना खाने के बाद बैंक के लिए निकला और बैंक में नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कन्हैया प्रसाद से चाबी लेकर बैंक की सफाई करने के लिए अंदर गया काफी देर तक उसका पता न चलने पर बैंक कर्मी उसकी खोजबीन करने लगा, तब तक बैंक के सभी कर्मचारी आ गए। बाहर से दरवाजा बंद देख किसी अनहोनी घटना को लेकर चिंतित हो गए दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक को सूचना देते हुए पीछे के रास्ते से बैंक में प्रवेश किया गया बैंक के स्टोर रूम में संदीप के लटकते देख सभी कर्मी अवाक रह गए। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को मिलते ही थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, सीओ शेषमणि पाठक मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए। मौत की खबर पाते ही पत्नी भागमनी व माता कमलावती का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के पिता हनुमान की मौत भी एक दशक पूर्व जहर खाने से हुई थी। शाखा प्रबंधक अविनाश रंजन ने बताया कि संदीप बैंक के समय में बराबर तैनात रहता था। अचानक फांसी लगा लेना समझ के परे है। अपर पुलिस अधीक्षक सुखराम भारती ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

नेशनल हाईवे पर हुआ दो बाइक की टक्कर मासूम बच्ची सहित दो लोग घायल

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जसौली गांव के समीप मंगलवार को दो बाइकों की टक्कर हो गई। वहीं दूसरी बाइक सवार घटना के बाद मौके से फरार हो गया इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना घटना के बाद मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने तत्काल सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है संयोग अच्छा रहा कि पीछे से कोई भारी वाहन नहीं आ रहा था नहीं तो बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था।जानकारी के अनुसार सासाराम जिले के आलमपुर गांव निवासी कृष्णा 30 वर्ष अपनी भाभी चंदा 40 और भतीजी रागनी 8 वर्ष को बाइक से लेकर वाराणसी इलाज के लिए जा रहा था। सदर कोतवाली क्षेत्र के जसौली गांव के समीप पहुंचा की वहां बने क्रासिंग के पास विपरीत दिशा से एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे कृष्णा, चंदा व रागनी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन सहयोग अच्छा रहा कि पीछे से कोई भारी वाहन नहीं आया नहीं तो बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। इसमें घायलों को मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है

मिनी महानगर मुगलसराय में एक्शन में नजर आए एसपी अमित कुमार

मिनी महानगर मुग़लसराय में एक्शन में नजर आए एसपी अमित कुमार
डीडीयू, चन्दौली। एसपी अमित कुमार सोमवार को एक्शन में नजर आए। उन्होंने मिनी महानगर मुगलसराय में फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण ओ कब्जा जमाया पटरी व्यापारियों की नकेल कसी। साथ ही सड़क पर बाइक व निजी वाहन खड़ा कर खरीदारी कर रहे हैं लोगों को फटकार लगाई और यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। इसके अलावा शराब की दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर देखा। वहां मौजूद शराब की बोतलों पर मौजूद बारकोड को स्कैन कर उसकी गुणवत्ता परखी। सेल्समैन को हिदायत दी कि अप मिश्रित शराब बेची तो लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी इसके अलावा एसपी जगह-जगह रुके और आम लोगों की फरियाद भी सुने स्थानीय थाना पुलिस से से खेतों की मदद करने और लोगों को मीना बाजार परेशान करने वालों पर कार्यवाही के निर्देश दिए कहां की मुगलसराय में जाम की समस्या को गंभीरता से लें इसकी शिकायत निरंतर मिलती रहती है, लिहाजा पुलिस यातायात को सुगम बनाने के लिए बेहतर ढंग से कार्य करें और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती बरतें।

Chandauli
overcast clouds
31.8 ° C
31.8 °
31.8 °
59 %
1.9kmh
100 %
Sun
36 °
Mon
32 °
Tue
33 °
Wed
27 °
Thu
29 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights