31.1 C
Chandauli
Sunday, August 2, 2026

Buy now

Home Blog Page 720

पूर्वांचल कम्प्यूटर सेंटर में नाबार्ड के कौशल विकास प्रशिक्षण का आगाज

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को संबोधित करते डीडीएम नाबार्ड तनुज कुमार सेन।

प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली युवती को किट प्रदान करते रामचंद्र यादव।


चंदौली। पूर्वांचल कम्प्यूटर परिसर में सोमवार को नाबार्ड की ओर से कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डीडीएम नाबार्ड तनुज कुमार सेन ने प्रशिक्षण किट वितरित कर कार्यक्रम का आगाज किया। उन्होंने नाबार्ड की ओर से स्वावलंबन के लिए चयनित ट्रेड स्विंग मशीन आपरेटर, डाटा इंट्री आपरेटर के प्रशिक्षण की महत्ता बतायी।
उन्होंने प्रशिक्षण से जुड़ी अन्य बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। नाबार्ड की ओर से समूह ऋण वितरण तथा अन्य लाभकारी योजनाएं संचालित की जा रही है, ताकि बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ा जा सके। प्रबंधक राचमंद्र यादव ने बताया कि टेªनरों की ओर से सिलाई, पेंटिंग, स्विंग मशीन आपरेटर व डाटा इंट्री आपरेटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक बैच में 30 प्रशिक्षणार्थियों को ट्रेनिंग मिलेगी, जो पूरी तरह से निशुल्क है।

प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली युवती को किट प्रदान करते डीडीएम नाबार्ड।

इस दरम्यान वित्तीय प्रबंधन उद्यमिता विकास, लेखा-जोखा की जानकारी भी दी जाएगी, जिससे स्वरोजगार में आ रही समस्याओं से निपटा जा सके। समाजसेवी राममनोहर की ओर से प्रशिक्षण से जुड़ी छोटी-छोटी बारीकियों से अवगत कराते हुए उनमें जोश भरा गया। आह्वान किया कि प्रशिक्षण में मिली जानकारी आपके भविष्य को बेहतर बना सकती है। लिहाजा प्रशिक्षण को ध्यानपूर्वक प्राप्त करें।

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत धू-धू कर जली बाइक


मीरजापुर। पूर्वांचल डेस्क मड़िहान थाना क्षेत्र के राजापुर पुलिया के पास सोमवार को एक बाइक पर बैठे तीन युवक ट्रेलर की चपेट में आ गए। हादसे में दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजी दी वही घायल युवक को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज़ मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बाइक और ट्रेलर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि जिससे बाइक में आग लग गई मौके पर ही धू-धू कर जलने लगी। लोगो की सूचना पर आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार राजापुर गांव निवासी तीन युवक चंदू ,वृजेश व सोनू एक ही बाइक पर सवार होकर मड़िहान के लिए आ रहे थे कि इसी बीच सोनभद्र की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से धक्का मार दिया। उससे बाइक में आग लग गई और बाइक धू-धू कर जलने लगी । वही तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुचे आस पास के लोगो ने तत्काल युवकों को आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए।जहा चिकित्सकों ने चंदन (25) निवासी लालपुर ,व वृजेश 27 निवासी राजापुर को मृत घोषित कर दिया। वही तीसरे युवक की हालत नाज़ुक होने पर चिकित्सकों द्वारा मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद बीच सड़क पर आग लगने से दोनों तरफ मार्ग अवरूद्ध हो गया और गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।

सरकार सीएमआर घटाए, मिलिंग चार्ज को बढ़ाएः मिलर्स

एडीएम को पत्रक सौंपते चंदौली के राइस मिलर।


चंदौली। पूर्वांचल राइस मिलर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एडीएम अतुल कुमार व जिला विपणन अधिकारी अनूप श्रीवास्तव से मिला। इस दौरान मिल संचालकों ने सीएमआर रिकवरी प्रतिशत घटाने के साथ-साथ मिलिंग चार्ज बढ़ाने की मांग की। चेताया कि ऐसा नहीं पर जनपद में एक भी मिल का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।
मिलरों ने बताया कि पिछले तीन व चार वर्षों से धान की कस्टम मिलिंग के कार्य में धान से चावल की रिकवरी 58 से 60 प्रतिशत ही निकल रही है। वहीं टूटन लगभग 25 से 30 प्रतिशत से भी अधिक है। मिलिंग चार्ज 20 से 25 वर्ष तक 10 रुपये कुंतल दिया जा रहा है, जिसे बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुए बढ़ाया जाय। क्योंकि वास्तव में इन कार्यों पर 250 रुपये प्रति कुंतल खर्च आ रहा है। क्योंकि लेबर चार्ज, बिजली बिल, डीजल की कीमत आदि कई गुना बढ़ गए है, लेकिन कुटाई को यथावत रखा गया है। कहा कि 40 किमी दूरी के ऊपर न्यूनतम गोदाम व्यासनगर का परिवहन का भुगतान किया जाय, जो 2016-17 व 2018-19 का बकाया है। बताया कि ब्रोकेट केा 25 से घटाकर 20 प्रतिशत, नमी केा 15 प्रतिशत से घटा कर 14 प्रतिशत व रेड ग्रेन को 3 से घटाकर शून्य प्रतिशत किया गया है वहीं डैमेज 3 से घटना 2 प्रतिशत कर दिया गया है। इन मानकों पर मिलर्स किसी हाल में काम नहीं कर सकते। कहा कि सीएमआर में चावल रिकवरी कम करने व मिलिंग राशि बढ़ाया जाय। मांगें पूरी नहीं होने की दशा में कोई भी मिलर्स मिल नहीं चलाएगा। इस अवसर पर अरुण पांडेय, देवेंद्र कुमार सिंह, ओमप्रकाश, हरवंश गुप्ता, अशोक, दिनेश, अजीत, अशोक सिंह, सीयाराम सिंह आदि उपस्थित थे।

गुमशुदा या अपहरण…जेंगुरी के पूर्व प्रधान हफ्तों से लापता

इलिया। शहाबगंज ब्लाक क्षेत्र के जेंगुरी गांव के प्रधान रहे पप्पू पासवान पिछले एक सप्ताह से लापता है। यह चार दिन बाद घर लौटने की बात कहकर 30 अगस्त को मुगलसराय के लिए घर से रवाना हुए थे, लेकिन अब तक घर नहीं लौटे। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान होकर शहाबगंज थाने पहुंचे और पूर्व प्रधान पप्पू पासवान के गुमशुदा होने की आशंका जाहिर की। बताते हैं कि तीन सितंबर को उनके फोन पर अंतिम बार बातचीत उनके बहन से बातचीत हुई थी। इसके बाद पप्पू पासवान के मोबाइल से सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। इससे परेशान परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल पाया। ऐसे में सोमवार को परिजन शहाबगंज थाने पहुंचे और उनकी खोजबीन की पुलिस से गुहार लगायी।

कमिश्नर बोले संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए दिखाएं गंभीरता

चंदौली। आयुक्त वाराणसी मंडल व जनपद के नोडल अफसर दीपक अग्रवाल ने सोमवार को जनपद भ्रमण पर रहे। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया आदि वेक्टर जनित बीमारियों के नियंत्रण व विकास कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। स्वास्थ्य एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा के दौरान आयुक्त महोदय ने निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया आदि बीमारियों के प्रकोप को देखते हुए सस्पेक्टेड व्यक्तियों की प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निर्धारित जांचें अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि डेंगू, मलेरिया के संदिग्ध मरीजों की सैंपल की जांच सरकारी चिकित्सालयों में कराकर उनका समुचित इलाज कराया जाय।दवाओं की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सभी प्राथमिक, सामुदायिक तथा जिला चिकित्सालयों में सुनिश्चित किया जाय। जनपद में ब्लड बैंक में ब्लड की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि जहां भी संदिग्ध रोगी मिलें तत्काल उनका एलाइजा व अन्य आवश्यक टेस्ट कराएं। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में अभी तक डेंगू के मात्र दो संदिग्ध केस मिलें है जिनका एलाइजा टेस्ट कराने के लिए सैंपल बीएचयू भेजा गया है। मंडलायुक्त ने पर्याप्त संख्या में टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए आवश्यतानुसार रिमिडीएल कक्षाएं भी चलाई जाय। उन्होंने कोरोना काल मे बच्चों की छूटी पढ़ाई को पटरी पर लाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी को शतप्रतिशत बच्चों को निःशुल्क किताबों का वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी संजीव सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, सीएमओ डा.वीपी द्विवेदी, एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा ,अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार उपस्थित रहे।इनसेट—-729 के सापेक्ष 568 शौचालय के निर्माण का दावाचंदौली। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि जनपद में 729 के सापेक्ष अब तक 568 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं। इसी प्रकार 216 के सापेक्ष 187 पंचायत भवनों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इस पर मंडलायुक्त ने अवशेष सामुदायिक शौचालयों तथा पंचायत भवनों का निर्माण तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कहा कि ऐसे सामुदायिक शौचालयों को चिह्नित कर लिया जाय जो हाईवे पर, कस्बों में या आसपास हैं उनके कामर्शियल प्रयोग की संभावनाओं के विषय में विचार करें। उन्होंने ग्राम पंचायतों में पड़ी धनराशि का समय से खर्च कर लिया जाय। इसे अनावश्यक लंबित न रखा जाय। गांवों में एन्टी लार्वा आदि दवाओं का छिड़काव कर लिया जाय।

शहादत दिवस पर याद किए गए शहीद कुलदीप मौर्य

सपा नेता मनोज डब्लू समेत तमाम दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
धानापुर। शहीद कुलदीप मौर्य का शहादत दिवस सोमवार को क्षेत्र के पूराचेता दुबेपुर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान गांव में शहादत दिवस समारोह आयोजित हुआ, जिसमें सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू समेत तमाम दिग्गज नेताओं व स्थानीय लोग जमा हुए उन्होंने शहीद के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं धानापुर हास्पीटल एवं सर्जिकल सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने रक्तदान करके शहादत दिवस को मनाया।
इस दौरान सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि धानापुर शहीदी धरती है। यहां की मिट्टी में पले-बढ़े न जाने कितने नौजवान अपनी मातृभूमि कर रक्षा करते हुए अपने प्राणों को न्यौछावर करने का काम किया। कुलदीप मौर्य उन्हीं वीर सपूतों में से एक थे, जिन्होंने देश को अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। हम सभी उनके इस योगदान को कभी भुल नहीं सकते है। धानापुर हॉस्पिटल के डायरेक्टर मुकेश मौर्या ने कहा कि धानापुर हास्पिटल गरीबों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध बीएचयू के चिकित्सकों की टीम के साथ बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा के प्रति समर्पित डा.रविशंकर मौर्या के देख रेख में संचालित हो रहा है। इस मौके पर डा.रविशंकर मौर्या, जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, रजनीश यादव, रविलाल, रविशंकर, डा.हरिशंकर राय, अनिल यादव कृष्णा, संतोष मौर्य, प्रभुनाथ मौर्य, रविजीत, पीयूष मौर्य, ज्ञानेंद्र, विजय दसमी,मुकेश कुमार मौर्य, बृजेश यादव रक्तदान किया।

सेना भर्ती के लिए आर्मी अफसर से मिले मनोज सिंह डब्लू


चंदौली। सेना भर्ती को लेकर सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू सोमवार को वाराणसी कैंट पहुंचकर एआरओ डायरेक्टर से मुलाकात की। इस दौरान सेना भर्ती को जल्द से जल्द कराने की गुजारिश की। कहा कि यह मामला युवाओं के कैरियर से जुड़ा है। लिहाजा इस पर गंभीरता से विचार कर त्वरित कार्यवाही करने की जरूरत है, ताकि युवाओं को अपना दमखम दिखाने का अवसर मिले। कहा कि यदि सेना भर्ती रैली वाराणसी में करने में कोई बाधा आती है तो चंदौली का आवाजापुर सेना भर्ती रैली के लिए उपयुक्त स्थान है। यहां पहले भी भर्ती की प्रक्रिया शांतिपूर्वक सफल हुई थी और सेना चाहे तो पुनः आवाजापुर को इसके लिए उपयोग में लाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 काल में सबसे अधिक नुकसान उन युवाओं का हुआ है जो सेना भर्ती की महत्वकांक्षा पाले हुए थे। ऐसे युवाओं का दो वर्ष बर्बाद हो गया। कुछ नौजवान ऐसे हैं जो अब उम्र की बाध्यता के कारण अब सेना भर्ती में शामिल नहीं हो सकते। लिहाजा ऐसे नौजवानों को उम्र में दो वर्ष की टूट मिलनी चाहिए, ताकि इनका भविष्य बर्बाद न हो। कहा कि अभी हाल ही में जो सेना भर्ती होने वाली थी उसे भी स्थगित कर दिया गया। जो इन नौजवानों को छलावा और धोखा है। सेना भर्ती कराकर इन नौजवानों के बर्बाद होते कैरियर को बचाया जा सकता है।

इसके लिए सेना भर्ती कराने वाले जिम्मेदार अफसर गंभीरता से विचार करें और नौजवानों को सेना में भर्ती होकर देश की सेवा व सुरक्षा का अवसर दें। यह तभी होगा जब आपके स्तर से प्रयास होंगे। मनोज डब्लू ने सेना भर्ती में किसी स्तर के सहयोग का भरोसा दिया। कहा कि वाराणसी में रैली न होने की दशा में चंदौली जनपद के आवाजापुर ग्राउंड को चुना जा सकता है। वहीं एआरओ डायरेक्टर ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना। भरोसा दिया कि युवाओं को उम्र में छूट के साथ ही जल्द ही सेना भर्ती कराने पर विचार होगा।

एसडीएम के निर्देश के बाद हरकत में आया नगर पंचायत प्रशासन, शुरू हुई सड़सा बाबा तालाब की सफाई…

चंदौली – एसडीएम संजीव कुमार सिंह के निर्देश के बाद हरकत में आई नगर पंचायत प्रशासन ने सड़सा बाबा पोखरे पर पहुंचकर पोखरे पर पहुच कर सफाई कार्य को शुरू करा दिया. तालाब में पड़ी गंदगी को जेसीबी मसीन द्वारा साफ कराया और उसमें दवा का छिड़काव कराया. इससे वार्डवासियों ने राहत की सास ली.

दरअसल नगर के वार्ड नम्बर 7 क़िदवई नगर में प्राचीन सड़सा बाबा पोखरा पूरी तरह भर जाने के कारण उसका पानी सड़क पर आ गया था. इससे लोगो को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. वही पोखरे में पड़े गंदगी के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे थे,और उसमे पनपने वाले जहरीले मच्छर लोगो को अपने शिकार बना रहे थे. जिससे लोगो को डेंगू मलेरिया जैसे बीमारियों का भय सता रहा था. वहीं सफाई के लिए लगातार लोगों के शिकायत के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन मौन बना हुआ हुआ था.

बता दें कि नेशनल हाइवे से सटे सडसा बाबा तालाब वाली सड़क सीधे बाज़ार को जोड़ती हैं. जिस पर प्रतिदिन हज़ारो लोगो का आवागमन होता रहता हैं. पोखरे में पनपती गंदगी के कारण उक्त रास्ते से गुजरने वालो लोग मुंह और नाक और रुमाल डालने पर विवश जो जाते है.

लोगो का यह भी कहना हैं कि कई बार नगर पंचायत से इसकी शिकायत भी की गई. लेकिन नगर पंचायत के कर्मचारी औऱ अधिकारी सफाई के नाम पर महज़ खनापूर्ति कर के चले जाते हैं. लेकिन सोमवार को एसडीएम संजीव कुमार के निर्देश पर हरकत में आया नगर पंचायत प्रशासन सड़सा पोखरे पर पहुच जार पोखरे को साफ कराया औऱ उसमे दवा का छिड़काव कराया.

वैक्सीन लगवाने निकले दंपति ने मासूम संग गंगा में लगा दी छलांग, रेस्क्यू जारी

चंदौली – रहस्यमय परिस्थितियों में युवा दंपति ने छह माह के मासूम संग सोमवार की दोपहर सैदपुर-बलुआ पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी. राहगीरों ने उन्हें कूदते देखा तो पुलिस को सूचना दी. वहीं सूचना के बाद बलुआ और सैदपुर की पुलिस मौके पर पहुंची जरूर लेकिन तत्काल खोजबीन कराने की बजाए सीमा विवाद में उलझी रही. बाद में तय हुआ कि घटनास्थल सैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है. इसके बाद सैदपुर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दंपति और बच्चे की तलाश शुरु करा दी है. मौके से एक बैग बरामद हुआ, जिसमें मिले कुछ कागजातों के आधार पर दोनों ही पहचान हुई. पुलिस ने परिजनों को भी सूचित कर दिया है. दंपति ने किस वजह से आत्मघाती कदम उठाया इसका पता नहीं चल सका है. परिवार के लोग भी खुले तौर पर कुछ भी बताने से परहेज करते रहे. केवल इतना बताया कि दोनों कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए घर से निकले थे.

दरअसल गाजीपुर जनपद के सैदपुर थाना अंतर्गत ढहराकला गांव निवासी श्याम लाल कन्नौजिया के 22 वर्षीय पुत्र अजीत कन्नौजिया ने अपनी 20 वर्षीय पत्नी सोनम और छह माह के बच्चे के साथ सैदपुर गंगा पुल से नदी में छलांग लगा दी. खोवा बेचकर जा रहे कुछ लोगों ने दंपति को पानी में कूदते देखा तो तत्काल डायल 112 को सूचना दी. थोड़ी ही देर बाद बलुआ और सैदपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई. काफी देर तक दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही. इसके बाद सैदपुर पुलिस सक्रिय हुई और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दंपति और बच्चे की तलाश शुरु करा दी. दोनों बच्चे के साथ जहां से कूदे थे. वहीं एक बैग मिला जिसमें कुछ कागजात और 70-80 रुपये पड़े थे. इसी के आधार पर पहचान करने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया.

डॉक्टर ने बाथरूम में जाकर खुद को मारी गोली जाने क्या थी वजह…

वाराणसी के डॉ. पराग बाजपेयी (53) ने रविवार की रात अपनी लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मार कर जान दे दी। घटना की जानकारी सोमवार सुबह सामने आई है। सूचना पाकर पहुंची भेलूपुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पुलिस के अनुसार शराब पीने को लेकर पत्नी के नाराजगी जताने पर नशे की हालत में डॉक्टर ने आत्मघाती कदम उठाया है। वहीं, डॉ. पराग के आत्मघाती कदम को लेकर वाराणसी के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों ने दुख जताया है।
बाथरूम में जाकर मारी खुद को गोली
भेलूपुर थाना अंतर्गत कैवल्यधाम कॉलोनी में जनरल फिजिशियन डॉ. पराग बाजपेयी का मकान है और वह वैभव हॉस्पिटल के निदेशक थे। उनकी पत्नी डॉ. वाणी बाजपेयी स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। डॉक्टर दंपती के 2 बेटे हैं। डॉ. पराग के शराब पीने को लेकर उनका उनकी पत्नी से अकसर विवाद होता था।
भेलूपुर थाने की पुलिस के अनुसार, रविवार की रात डॉ. पराग ने एक बार फिर ज्यादा शराब पी ली थी। इस पर उनकी पत्नी ने उन्हें कमरे में जाकर सोने को कहा। इसे लेकर उनका उनकी पत्नी से विवाद हुआ।
इसके बाद उनके मन में न जाने क्या आया कि उन्होंने बाथरूम में जाकर .32 बोर की अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी और बच्चे भाग कर बाथरूम में गए तो वह खून से लथपथ पड़े थे। आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

बीते 10 अगस्त को डॉ. वाणी ने फेसबुक पर पति डॉ. पराग के साथ फोटो शेयर की थीं।

पिस्टल ले ली गई है कब्जे में
एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि नशे की हालत में डॉ. पराग ने खुद को गोली मारी है। उनकी लाइसेंसी पिस्टल भेलूपुर थाने की पुलिस ने कब्जे में ले ली है। आज उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Chandauli
overcast clouds
31.1 ° C
31.1 °
31.1 °
62 %
1.9kmh
100 %
Sun
38 °
Mon
36 °
Tue
33 °
Wed
27 °
Thu
29 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights