33.8 C
Chandauli
Saturday, August 1, 2026

Buy now

Home Blog Page 713

वाराणसी एसटीएफ ने एक लाख के ईनामिया बदमाश को ठोका‚ जानिए कहां

वाराणसी‚ पूर्वांचल डेस्क। एसटीएफ की वाराणसी यूनिट को सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाराणसी पुलिस ज़ोन के एक लाख के इनामिया बदमाश दीपक वर्मा को चौबेपुर थाना क्षेत्र के बरियासनपुर गांव के पास रिंग रोड पर हुई मुठभेड़ में एसटीएफ ने मार गिराया। दोपहर 1 बजे के बाद हुई इस मुठभेड़ में डिप्टी एसपी STF शैलेश सिंह भी शामिल रहे। बताते हैं कि लक्सा थाना क्षेत्र का रहने वाला दीपक वर्मा बेहद शातिर बदमाश था। कैंट थाना में गैंगस्टर में निरुद्ध था। इसके खिलाफ कई थानों में गंभीर अपराध के मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने इसे जेल में निरुद्ध किया था, लेकिन जमानत पर रिहा होने के बाद फिर से गंभीर अपराधों को अंजाम दिया और फरार हो गया था। इसी बीच उसकी मौजूदगी की इनपुट पर एसटीएफ वाराणसी सक्रिय हुई और उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया‚ लेकिन इसकी भनक लगने के बाद दीपक वर्मा एसटीएफ पर फायरिंग कर भागना चाहा‚ लेकिन जवाबी कार्यवाही में वह मौके पर ही ढेर हो गया।

वाराणसी। पुलिस के लिए सिरदर्द बना दीपक वर्मा लक्सा पार्षद शिव सेठ की हत्या में भी शामिल था। इसके अलवा उसने शहर और शहर से बाहर कई बड़े वारदातों को अंजाम दिया था। उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए वाराणसी पुलिस ने इसके ऊपर एक लाख का इनाम रखा था। एसटीएफ के डिप्टी एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि टीम को इसके द्वारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की सूचना एसटीएफ को मिली थी। तब से इसकी तलाश जारी थी। सोमवार को उसके चौबेपुर थाना क्षेत्र में होने की सटिक जानकारी टीम को मिली। गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की गयी, उसने बचने के लिए टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ ने उसे ढेर कर दिया।गोली लगने के बाद भी पतालेश्वर से अपने साथी को लेकर भागा थादशाश्वमेध थाना क्षेत्र के पतालेश्वर मुहल्ले में पचास हजार के इनामी बदमाश रईस बनारसी, दीपक वर्मा और राकेश के बीच हुए गैंगवार में दोनों तरफ से गोलियां चली थी।

बताया जाता है कि इस गैंगवार में रईस और दीपक को गोली लगी। बावजूद इसके वह अपने साथी रईस को बाइक पर लेकर भाग निकला था और जब रईस की मौत हो गयी तो वह उसे एक मस्जिद के पास छोड़कर भाग निकला था।आज से तीन साल पहले दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के पतालेश्वर इलाके में जब पचास हजार के इनामी बदमाश रईस बनारसी ने राकेश पर गोलियां दागनी शुरू की तो राकेश ने भी फायर झोंका और गोली रईस के गले में जा लगी। क्रास फायरिंग के दौरान रईस के साथ राकेश की हत्या करने पहुंचे उस वक्त के 25 हजार के इनामी दीपक वर्मा को भी गोली लगी थी। गोली लगने के बाद भी दीपक रईस को बाइक पर बैठाकर दालमंडी इलाके में घुसा। दालमंडी में लंगड़ा हाफिज मस्जिद के समीप जब रईस की हालत बिगड़ने लगी तो उसे मस्जिद के बाहर छोड़कर इनामी बदमाश दीपक भाग निकला था। क्रास फायरिंग में रईस और राकेश तो ढेर हो गये थे लेकिन घायल दीपक बच निकला। रईस के साथ दीपक के घायल होने की सूचना पर पुलिस महकमा अलर्ट हो गया। पुलिस ने नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े अस्पतालों की जांच कराई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सूत्रों के अनुसार सपा नेता व नौका संचालक प्रभु साहनी की हत्या का बदला लेने के लिए छटपटा रहे रईस बनारसी को उसके ही साथियों ने राकेश की हत्या के लिए बुलाया था। जिन लोगों ने रईस को राकेश की सूचना दी, उन्हीं बदमाशों ने राकेश को भी बता दिया कि रईस उसकी हत्या के इरादे से वाराणसी आ रहा है। रईस के आने की बात सुनते ही राकेश ने भी अपने पास असलहा रखना शुरू कर दिया था।

पेयजल समस्या दूर कराने के लिए धरने पर बैठे विधायक,दी चेतावनी


चंदौली। सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव जन समस्याओं को लेकर इन दिनों काफी मुखर होते दिखाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को जैसे ही पेयजल की किल्लत की समस्या सामने आई वैसे ही सकलडीहा स्थित जल निगम कार्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गए। वहां पहुंचने पर मालूम हुआ कि लगभग एक सप्ताह से पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। क्योंकि समय से जल निगम के पानी टंकी को सप्लाई करने वाले विद्युत यंत्र में खराबी आ गई है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सकलडीहा विधायक मौके पहुंचकर धरने पर बैठ गए। उच्चाधिकारियों से वार्ता कर इसे तत्काल ठीक कराने की मांग की और चेताया कि अगर तत्काल इसकी तकनीकी दूर कर पेयजल उपलब्ध नहीं कराया गया तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। साथ ही जनता को पेयजल की सुविधा दूसरे स्रोतों से भी जल्द कराई जाए, ताकि पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। भाजपा सरकार में जन समस्याओं का सरोकार नहीं रह गया है। जनता सड़क बिजली पानी सहित तमाम समस्याओं से करा रही है, लेकिन सरकार के अलावा सत्ता के जनप्रतिनिधि व आला अधिकारी अपनी डफली अपनी राग अलापने में लगे हुए हैं। ऐसे लगता है कि इनके लिए जनता कुछ नहीं है।

नेशनल हाइवे पर ट्रक और कार की टक्कर कार छतिग्रस्त

चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के जसौली गांव के समीप सोमवार को ट्रक और कार में जबरजस्त टक्कर हो गयी।जिसमे कार सवार बाल बाल बच गए मौके पर पहुची सदर कोतवाली पुलिस ने दोनों वाहनो को कब्जे में कर कोतवाली ले आगी और आगे की कार्यवाही में जुट गयी।बाबते है कि कार चालक वाराणसी की तरफ से बिहार जा रहे थे जसौली गांव के पास हाईवे पर वनवे कर दिया गया है ट्रक को ओवर ट्रेक करने के दौरान कार डिवाइडर से टकराकर ट्रक से टकरा गई इससे कार पूरी तरफ छतिग्रस्त हो गयी। आप के लोगो ने घटना स्थल पर पहोच कर किसी तरफ कार चालक को बाहर निकाला और तत्काल पुलिस को सूचना दिए मौके पर पहुची कोतवाली पुलिस ने दोनों वाहनो को कोतवाली ले आयी और आगे की कार्यवाही में जुट गयी।

गुरैनी पम्प कैनाल पर आक्रोशित किसानों ने डीएम चंदौली समेत सांसद, विधायक को कोसा


कमालपुर। सैयदराजा विधानसभा के गुरैनी पम्प कैनाल को चलाये जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन द्वारा रविवार को पम्प कैनाल पर धरना शुरू कर दिया है। धरना का नेतृत्व कर रहे किसान नेता दीनानाथ श्रीवास्तव ने कहा कि आज पानी के अभाव में किसानों की लहलहाती धान की फसल सुख रही है। इससे किसानों की उपज प्रभावित होगी, जिससे उनकी अर्थ व्यवस्था को गहरा आघात लगेगा। इन समस्याओं से लगातार जिलाधिकारी चंदौली समेत जिले के सांसद व विधायक को अवगत करा दिया गया है। इसके बाद भी आज तक पम्प कैनाल का संचालन नहीं हुआ, जो जिला प्रशासन की लापरवाही, उदासीनता व शिथिलता है। साथ ही जनप्रतिनिधियों की किसानों की समस्याओं को निस्तारित करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। ऐसे जनप्रतिनिधियों को अब सचेत होने की जरूरत है। यदि वे नहीं चेते तो हम सभी इनका बहिष्कार करना शुरू कर देंगे। किसानों के गुस्से व आक्रोश को झेलने के लिए जनप्रतिनिधि व अफसर तैयार रहें। आज किसान पम्प कैनाल चलाये जाने की मांग को लेकर पम्प कैनाल पर धरना शुरू कर दिया। चेताया कि पम्प कैनाल चालू होने तक किसानों का आंदोलन चलता रहेगा। धरना में शिवराज सिंह, राजेन्द्र यादव, नामवर, बब्बू, राजकुमार बिंद, चन्द्रशेखर आदि उपस्थित रहे।

धरने की जानकारी के बाद अफसरों ने तत्परता दिखाते हुए रविवार की रात ही पम्प कैनाल में आयी खामियों को दुरूस्त कर कैनाल का संचालन शुरू कर दिया‚ जिसके बाद भाकियू ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

दलितों के जीरो फीस व छात्रवृत्ति बहाली के लिए लामंबद दिखा छात्र सभा

चंदौली। समाजवादी छात्र सभा सोमवार को दलित विद्यार्थियों के जीरो शुल्क व छात्रवृत्ति सुविधा को बहाल रखने जैसी महत्वपूर्ण मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर आंदोलित नजर आया। इस दौरान सपा छात्र सभा के नेताओं ने बिछियां धरनास्थल पर सभा की। जीरो फीस की सुविधा को रद्द करना गलत है। आरोप लगाया कि कोरोना काल में फीस बढ़ाने का फैसला गरीब छात्रों के हितों के खिलाफ है। सरकार एक सोची समझी रणनीति के तहत गरीब व दलित छात्रों को शिक्षा से दूर करना चाहती है, जिसे समाजवादी पार्टी कभी मुकम्मल नहीं होने देगी। अंत में सपाइयों ने एडीएम अतुल कुमार को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान छात्र सभा जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी में छात्रों की शैक्षिक व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न होने के साथ ही अभिभावकों की आर्थिक स्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, जिससे आमजन का जीवन अव्यवस्थित है। ऐसे समय में सरकार द्वारा जीरो फीस की सुविधा समाप्त करना दलितों व कमजोर वर्ग के छात्रों के अधिकारों पर कुठाराघात है, वहीं दूसरी तरफ पिछड़े एवं गरीब सामान्य वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति रोके जाने की वजह से छात्रों का पढ़ाई जारी रखना मुश्किल हो गया है। सयुस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि प्रदेश में दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक व गरीब सामान्य वर्ग के छात्र कमजोर आर्थिक स्थिति की वजह से पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में समाजवादी छात्र सभा जीरो फीस व छात्रवृत्ति की सुविधा को जारी रखने की मांग करता है। कहा कि यदि इन जायज मांगों को पूरा नहीं किया गया तो समाजवादी छात्र सभा पूरे प्रदेश में आंदोलन हेतु बाध्य होगी। इस मौके पर दिलीप पासवान, शिवदयाल यादव, अर्जुन अग्रहरि, कुलदीप यादव, अजय जायसवाल, मेराज अंसारी आदि उपस्थित रहे।

चंदौली जिले में मनाया गया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस

चन्दौली। गर्भवती को प्रसव के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इस उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर हर माह की नौ तारीख को मनाया जाता है। लेकिन नौ सितंबर को अवकाश होने के कारण यह दिवस शुक्रवार को मनाया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वी पी द्विवेदी ने बताया कि इस दिवस पर पहली बार गर्भवती हुई महिलाओं को भी सरकार द्वारा संचालित लाभ देने के लिए उन्हें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पंजीकरण किया जाता है। इसके साथ ही निरूशुल्क विशेष सेहत जांच, प्रसव स्थान, परिवार नियोजन, पोषण एवं कोरोना नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान परिवार नियोजन के नोडल अफसर डा.हेमंत, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता मनोज कुमार ने बताया कि जिले में पीपीआईयूसीडी 26,अंतरा 51, छाया 207, कोंडोम 1448, आईयूसीडी 63, ऑरल पिल्स 232 के साथ ही जनपद में कुल 1000 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) जांच व अन्य जांचें की गई, जिनमें से 84 महिलाएं उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) चिन्हित की गई। जिला महिला चिकित्सालय से चंदा उम्र 25 वर्ष ने कहा मेरी पहली प्रेग्नेंसी है, सारी जांच निःशुल्क की गई, कोई दिक्कत नहीं हुआ है, पोषण आहार की जानकारी दी गई। प्रीती उम्र 28 ने कहा कि महिला डॉक्टर ने मेरी जांच की, घर और हाथों की सफाई के लिए बताया गया, बहुत ही अच्छी सुविधा है।

गंगा में नहाते समय डूबा किशोर परिवार में छाया मातम

चंदौली मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कुंडा खुर्द गांव के समीप रविवार को गंगा में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत हो गयी। जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को हुई पूरे परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची एसआई प्रमोद सिंह ने गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश में रहे।

बताया जाता है कि विकास नगर पराहूपुर निवासी 14 वर्षीय बिटू शर्मा बाइक लेकर मुगलसराय कुछ काम से गया था। कुछ समय बाद परिजनों को सूचना मिली कि उनकी बाइक कुंडा खुर्द गाव के समीप गंगा के किनारे खड़ी है, जहां किसी 3 लड़के स्नान करने गए थे और एक लड़के के डूब जाने की सूचना है। परिजनों ने जब मौके पर जाकर देखा तो एक पेड़ के नीचे बिटू के कपड़े रखे मिले जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बिटू नदी में डूब गया है ।

फिलहाल पुलिस मौके पर पहुच कर स्थानीय गोताखोरों की मदद से बिटू की तलाश कर रही है।
इस दौरान एसआई प्रमोद सिंह ने बताया कि काफी खोज बिन के बाद युवक का पता नही चल पाया है एनडीआरएफ की टीम बुलाकर खोज बिन किया जाएगा।

सशक्त समाज के निर्माण में सहायक हैं प्रबुद्धजन

प्रबुद्धजनों को सम्मानित करते राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी।


धीना। क्षेत्र के खजरा स्थित विद्यालय पर रविवार को सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसकी शुरुआत मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नीलकण्ठ तिवारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही प्रबुद्ध नागरिकों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. नीलकण्ठ तिवारी ने कहा कि समाज को दिशा देने में प्रबुद्ध नागरिक का अहम योगदान होता है। आप सभी की जिम्मेदारी है कि कर्मठ व ईमानदार व्यक्ति को जिम्मेदारी देने की जरूरत है। नरेंद्र मोदी व योगी के नेतृत्व में आज देश व प्रदेश तेजी से विकास की नई इबारत लिख रहा है। आज उत्तर प्रदेश पर्यटन में नबंर एक पर चल रहा है। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि जनपद में विकास के कई कार्य हो रहे है। सैयदराजा के नौबतपुर में 250 करोड़ से मेडिकल कालेज का निर्माण कराया जा रहा है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह, सुशील सिंह जनौली, परमानन्द सिंह, आशुतोष चतुर्वेदी, राजेश सिंह, रमेश राय, डा. हरेंद्र राय, रामजी तिवारी, अजीत सिंह, हरबंश उपाध्याय, अजीत पांडेय, गणेश अग्रहरि, मृत्युंजय सिंह दीपू, प्रदीप सिंह, अमित अग्रहरि, अनूप सिंह आदि रहे।

शहाबगंज में हर बूथ को मजबूत करें सपा कार्यकर्ताः सुनील सिंह मुखिया

शहाबगंज। समाजवादी पार्टी चकिया विधानसभा के शहाबगंज ब्लाक ईकाई की मासिक बैठक सिंचाई डाक बंगले पर ब्लाक अध्यक्ष सुनील सिंह मुखिया की अध्यक्षता व ब्लाक महासचिव अरविंद पांडेय के संचालन में सम्पन्न हुई। जिसमें संगठन की मजबूती व मतदाता सूची में नाम बढ़ाने, तथा प्रत्येक बूथ को मजबूत करने के विषय पर चर्चा की गई।
बैठक में व्यापार सभा के प्रदेश सचिव राकेश मोदनवाल और जिलाध्यक्ष अशोक केसरी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह मुखिया ने कहा की चुनाव की सबसे मजबूत कड़ी संगठन होता है और संगठन के कंधे पर पूरे चुनाव की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर लगकर प्रत्येक बूथ पर वोट बढ़ाने का कार्य करने के लिए जुट जाएं ।जिसमें 2022 के चुनाव में प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनाई जा सके। वहीं पिछड़ा वर्ग के जिला महासचिव अजय मौर्य ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार अराजकता का बोलबाला है बेरोजगार रोजगार पाने के लिए भटक रहा है।जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है। और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की तरफ आस लगाए देख रही है। देश में बेरोजगारी का विस्फोट हो गया है। शिक्षित नौजवान दर-दर की ठोकरें खा रहा है भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान जनता आज अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल को याद कर रही है। बैठक में अनिल मिश्रा, राम झांगुर यादव, सजाउद्दीन प्रधान, महमूद आलम, अमित पांडे, इलियास अंसारी, प्रेम यादव, राम भजन मौर्य, नंदू पासवान, गोपाल खरवार, झब्बू सोनकर, तंजीम खान, समीम, गुलाब पासवान, एजाज अंसारी आदि लोग मौजूद थे।

शहाबगंज पुलिस के बुने जाल में फंस रहे पशु तस्कर

शहाबगंज कस्बे में पुलिस बैरिकेड्स के पास मुस्तैद पुलिस।


बिहार राज्य को जोड़ने वालों रास्तों पर बढ़ा पुलिस का पहरा
शहाबगंज। पशु तस्करी के लिए शहाबगंज थाना इलाका अब सेफ नहीं रह गया। पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेट्स का ऐसा जाल बुना है कि पशु तस्कर व उनकी गाड़ियां आए दिन उसमें उलझकर रह जा रही है। पिछले कुछ दिनों के रिकार्ड्स पर गौर फरमाएं तो पुलिस के ये दावे काफी हद तक पुष्ट नजर आते हैं। इन दिनों पुलिस ने दर्जनों मवेशियों को मुक्त कराने के साथ-साथ दो दर्जन गौ-तस्करों को सलाखों के पीछे भेजने में सफल रही है, लिहाजा यह कहा जा सकता है कि गौ-तस्करी को लेकर शहाबगंज पुलिस इन दिनों गंभीर है।
पशु तश्करी रोकने के लिए शहाबगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के उन सभी रास्तों पर बैरिकेडट्स लगा दिए हैं जो बिहार राज्य को जोड़ते हैं। साथ ही वहां पर निगरानी के लिए पुलिसकर्मी चौबीसों घण्टे मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं जो पशुओं के साथ-साथ गैरकानूनी वस्तुओं की तस्करी पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। हाल फिलहाल पुलिस की ओर से करनौल मोड़, विशुनपुरा गांव के तिराहा, गांव तथा स्थानीय कर्मनाशा नदी पर बने पुल पर बैरिकेडिंग लगाई गई है, जहां अलग-अलग समय पर पुलिस बल का पहरा भी रहता है। संदेह एवं मुखबिर खास की सूचना पर इन चेक प्वाइंटों पर पुलिस दल सख्ती बढ़ाकर आने-जाने एक-एक वाहन व व्यक्तियों की जांच पड़ताल की जाती है।
पुलिस ने एक जून को स्थानीय विकास खण्ड मुख्यालय के समीप से एक पिकअप पर लादकर बिहार ले जा रहे चार पशु बारमद किया। साथ ही दो गौ तश्करों को गिरफ़्तार किया। छह जून को पुलिस ने भोड़सर गांव के पास से पिकअप से 6 पशु बारमद करने के साथ ही तीन गौ तस्करों को गिरफ़्तार किया। 17 जुलाई को पुलिस ने विशुनपुरा गांव से दो पिकअप 11 पशु बारमद किए तथा छह पशु तश्करों को गिरफ़्तार किया। तीन अगस्त को स्थानीय कर्मनाशा नदी पुल से दो पिकअप 9 पशु बरामद कर सात तश्करों को पुलिस ने पकड़ा। इसके अलावा पांच सितम्बर को पुलिस ने भोड़सर गांव से मैजिक से चार पशु बरामद कर दो तस्करों को पकड़ा। इस संबंध में थाना प्रभारी मनोज कुमार कहा कि पशु तश्करी रोकने के लिए आस-पास के थानों से भी सहयोग मिल रहा है।

Chandauli
light rain
33.8 ° C
33.8 °
33.8 °
53 %
1.7kmh
100 %
Sat
34 °
Sun
37 °
Mon
28 °
Tue
35 °
Wed
31 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights