धानापुर। चंदौली जिले में एक बार फिर से पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है धानापुर थाना क्षेत्र के हिंगुतरगढ़ गांव के समीप मंगलवार को यूपी डायल 112 पुलिस की गाड़ी ऑटो में बैठी बच्ची के पैर में टक्कर मार दिया इससे सवार 8 वर्षी किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई पुलिसकर्मियों ने बच्ची के इलाज के कराने के बजाय मौके से फरार हो गए
बताते हैं कि कैथी गांव निवासी अजित सिंह अपने पत्नी और 8 वर्षीय बच्ची नूपुर के साथ ऑटो से अवहीँ गांव में रिश्तेदार के घर जा रहे थे वही हिंगुतरगढ़ गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही डायल 112 की गाड़ी ने 8 वर्षीय बच्ची नूपुर के पैर में धक्का मार कर मौके से फरार हो गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल उसको प्राथमिक उपचार कराया जहा बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वही पुलिस के इस कृत्य से आसपास के लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिला। वही 112 डायल के पुलिसकर्मियों के कहना है कि बैंक के पास हमारी वाहन खड़ी थी ऑटो वाले ने आकर हमारी गाड़ी में धक्का मारा जिससे यह घटना हुआ है।
यूपी डायल 112 की गाड़ी ने 8 वर्षीय बच्ची को मारी टक्कर हालत गंभीर ट्रामा सेंटर रेफर
जिले की खराब प्रगति पर डीएम नाराज समिति गठित कर आधा दर्जन अधिकारियों को दी जिम्मेदारी
चंदौली। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण करने के लिए जिलाधिकारी संजीव सिंह ने सोमवार को समिति गठित कर दिया है। समिति में डीएम ने आधा दर्जन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी है। इसमें सीडीओ अजितेंद्रनारायण को नोडल, एडीएम अतुल कुमार को नोडल राजस्व, जिला विकास अधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रमया आर. प्रशिक्षु उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ चौधरी व जिला ग्राम्या विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक को सहायक नोडल बनाया गया है। विगत दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफे्रंसिंग के जरिए जन शिकायतों की समीक्षा की गई। इसमें जिले की प्रगति खराब मिलने पर नाराजगी प्रकट की थी। साथ ही जिलाधिकारी व एसपी को विभागों में लंबित जन शिकायतों का निस्तारण जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया था। इसके बाद जिला व पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। पिछले दिनों बैठक के दौरान डीएम ने अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि लंबित शिकायतों को त्वरित गति से निस्तारण किया जाए। अन्यथा कार्रवाई की जाएी। अब डीएम की ओर से अधिकारियों की समिति भी गठित कर दी गई है। गठित टीम आईजीआरएस शिकायतों की समीक्षा करेगी। साथ ही यह सुनिश्चत करेगी कि कोई संदर्भ डिफाल्ट न हो। शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। समिति साप्ताहिक आधार पर आईजीआरए के शिकायतों की गुणवत्ता निस्तारण एवं दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कृत कार्रवाई से डीएम को अवगत भी कराएगी।
बदमाशों ने धारदार हथियार व लाठी डंडे से युवक को पीटा, हालत गंभीर बदमाशों ने कई राउण्ड चलायी गोली, मची अफरा तफरी
आजमगढ़। पूर्वांचल डेस्क सिधारी थाने के भदुली बाजार सोमवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से उस समय थर्रा उठा जब पुरानी रंजिश को लेकर बाइक से आये बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला बोल दिया। बदमाशों ने धारदार हथियार और लाठी डंडों से पीट-पीट कर युवक को लहूलुहान कर दिया। आस पास के लोगों ने जब युवकों को हमलावरों से बचाना चाहा तो हमलावरों ने कई राउण्ड फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गये। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के पीछे चुनावी रंजिश बताया जा रहा है।सिधारी थाने के मुहमदल्ला निवासी हरेन्द्र यादव 28 वर्ष जो होमगार्ड के पद पर एसपी आफिस में तैनात है। घटना के दिन भदुली बाजार गया था। उसकी गांव के ही कुछ लोगों से चुनाव को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। लगभग 25 दिन पूर्व भी मारपीट हुई थी जिसकी खुन्नस खाये हमलावरों ने हरेन्द्र यादव पर हमला कर दिया। जब तक बीच बचाव किया जाता उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय बाजारवासी जैसे ही हमलावरो को घेरना शुरू किए हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गये। घायलावस्था में हरेंद्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस गोली चलाने की बात को नकार रही है। लेकिन परिजन गोली मारे जाने का प्रयास की बात कह रहे हैं। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस तीन नामजद व दो अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी।
व्यापारियों के लिए तेवर में नजर आए कोतवाल दिया चेतावनी कोई भी दुकानदार सड़क पर अतिक्रमण किया तो होगी कार्यवाही
चंदौली।सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की शाम कोतवाल अशोक मिश्रा के नेतृत्व में नगर में पैदल गस्त किया और लोगो से कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए सहयोग मांगा वही कोतवाल व्यापारियों के लिए काफी तेवर में नज़र आये दुकान के बाहर अवैध ढंग से लगा रहे दुकानदारों को जमकर फटकार लगाई चेताया की कोई भी दुकानदार अपने दुकान के बाहर सड़क पर समान नही रखेगा यदि ऐसा पाया गया तो उसके दुकान के खिलाफ कार्यवाही अमल में लायी जाएगी
वही बाजार में अवैध ढंग से खड़े चार ऑटो का चलना किया और चार बाइक को सीज कर दिया। कहा कि कोई भी वाहन बिना पार्किंग की बाजार में खड़ी नही होगी अन्यथा उसकी वाहन का चालान कर दिया जाएगा।उन्होंने बाजार में बाइक से बिना मास्क के तफरी कर रहे। दो दर्जन लोगों का चालान कर उससे जुर्माना भी वसूल किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नही है

इससे सतर्क रहने की जरूरत है जरा सी लापरवाही से कोरोना का खतरा बढ़ सकता है सभी व्यापारी अपने दुकान के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराए।बना मास्क किसी भी ग्राहक को अंदर ना आने दे और खुद भी मास्क पहन कर रहे।तभी इस भयानक बीमारी से बचा जा सकता है।
इस गांव के दौरे पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने चखा मिड–डे–मील‚ देखी विकास कार्यों की प्रगति
महादेवपुर में मनरेगा व शौचायल कार्य का निरीक्षण करते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रम्या आर।
सकलडीहा। ज्वाइंट मजिस्टेªट व बीडीओ रम्या आर कार्य दिवस के बाद गांवों में भ्रमण कर समस्याओं को दूर करने में जुट गयी है। सोमवार को दिवाकरपुर, महादेवपुर, महेवा और ताजपुर में विकास कार्याें को देखा। इस दौरान दिवाकरपुर में सामुदायिक शौचायल पर महिलाओं की समस्या को तत्काल दूर कराया। इसके बाद महेवा में मिल डे मिल की गुणवत्ता की जांच किया।
ज्वाइंट मजिस्टेªट कार्य दिवस में मिलने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराने की पहल शुरू किया है। जिसके कारण ब्लॉक मुख्यालय पर फरियारिदयों की सुबह से भीड़ जुटने लगती है। इस क्रम में सोमवार को दिवाकरपुर गांव पहुंचकर समूह की महिलाओं की समस्या को दूर कराया। इसके बाद महादेवपुर में मनरेगा और व्यक्तिगण सामुदायिक शौचालय की समस्या का निस्तारण कराया। इसके बाद वहां पर संचालित आगनबाड़ी केन्द्र और स्कूलों में पहुंचकर मिल डे मिल और पौष्टिक आहारों के वितरण के बारे में जानकारी लिया। इसके बाद अन्य गावों में पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय की निर्माण कार्य और गुणवत्ता की जानकारी दिया। चेताया कि पंचायत भवन या सामुदायिक शौचालय में लापरवाही क्षम्य नहीं होगा। शिकायत मिलने पर सम्बन्धित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। वही स्कूलों में मीनू के हिसाब से बच्चों को मिल डे मिल दिलाने निर्देश दिया है। इस मौके पर जीआईसी कोआडिनेटर कृति रघुवंशी सहित मौजूद रहीं।
अचानक रेस्टोरेंट में लगी आग लाखों का सामान जलकर खाक
चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशसराय गांव के समीप सोमवार को अचानक रेस्टोरेंट में आग लगने से भगदड़ मच गई लोग किसी तरह लोगो ने रेस्टोरेंट से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई आसपास के लोगों की सहायता से काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आप पर काबू पाया गया लेकिन तब तक रेस्टोरेंट के अंदर पड़े कुर्सी मेज फर्नीचर वायरिंग सहित लाखों का सामान जल पर राख हो गया आसपास के लोगों ने पानी और बालू की सहायता से किसी तरफ आग पर काबू पाया
एडीएम के रिपोर्ट पर डीएम ने सीएमओ को दी चेतावनी
चंदौली। अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार के निरीक्षण में सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी पूरी तरह से फेल पाए गए। इससे नाराज उन्होंने चेतावनी पत्र जारी करते हुए कमियों को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया। साथ ही हिदायत दी कि शासन की योजनाओं और इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार सोमवार को मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। जहां पर मरीजों के लिए चल रहे निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट पर धीमी गति पाई गई इस पर वो नाराज हो गए। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से चेतावनी पत्र जारी कर दिया। साथ ही सीएमओ डॉ वीपी द्विवेदी को हिदायत दी कि ऑक्सीजन प्लांट जनहित के लिए बहुत जरूरी है। इस कार्य में विभाग की ओर से घोर लापरवाही की गई। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इस कार्य में तेजी लाएं नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहे।
कोरोना काल मे हर कठिनाईयों से लड़ती रहीं डॉ अंशुल सिंह घर परिवार बच्चे छोड़ कोरोना में मरीजों की सेवा मिशन शक्ति अवार्ड से आत्मविश्वास को मिला बल
चंदौली।मिशन शक्ति अभियान से प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भरता के लिए बल मिला है। नारी शक्ति ने हिम्मत और साहस के साथ देश की रक्षा और सुरक्षा के लिए पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपने कर्तव्यों का पालन किया है| कुछ ऐसा ही कार्य रहा डॉ अंशुल सिंह का । जिन्होने कोरोना के संकट में गांव से शहर तक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की। इसके लिए उन्हें मिशन शक्ति अवार्ड से सम्मानित भी किया गया। जनपद में डॉ अंशुल सिंह ब्लॉक को मिशन शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ अंशुल चकिया पर 12 साल से ग्रामीणों का स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करा रही हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने कर्तव्य के प्रति गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। महिलाएं और बेटी कभी अपने आपको कमजोर न समझें। महिला शक्ति की वह धुरी है जिस पर सारी दुनिया घूम रही हैं। यह कोई जरूरी ही नहीं, बाहर निकलकर नौकरी ही करें। अगर घरेलू महिला है तो भी वह आत्मनिर्भर बन समाज के लिए कुछ बेहतर कर सकती हैं। सशक्त बनकर बच्चों को अच्छे संस्कार दे, बचपन से ही उन्हें लिंग भेद न करने की शिक्षा दें, बेटा और बेटी दोनों ही हमारे समाज की नींव है। महिलाएं ही उन्हें अच्छे संस्कार देंगी तो एक स्वस्थ समाज तैयार होगा।डॉ अंशुल बताती हैं कि पढ़ाई और नौकरी के दौरान मुझे बहुत ज्यादा रुकावट का सामना नहीं करना पड़ा, परिवार ने हमेशा सहयोग किया है और काम करने के लिए हर कदम पर मेरी ताकत बनकर खड़े रहे | भगवान का शुक्र मानती हूं, कि आज भी समाज में महिलाओं को घर से जो सहयोग मिलना चाहिए वह नहीं मिल पाता और वह अपना पूरा समय घर और परिवार के बीच सामंजस्य बैठाने में लगा देती हैं| कहा कि चकिया सीएचसी में 12 साल से गाँव के लोगों की सेवा कर रही हूँ | लेकिन पिछले दो वर्ष कोविड के वजह से बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहा है | कोविड-19 में केंद्र पर उनकी ड्यूटी आम मरीजों और विशेष तौर पर गर्भवती को देखने के लिए लगाई गयी थी | लॉकडाउन के दौरान लगभग निजी अस्पताल बंद थे, वहीं मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा थी| ऐसी स्थिति में सरकारी अस्पताल ने ज़िम्मेदारी संभाली | शासन के आदेश के बाद भी ओपीडी बंद नहीं की । कई सरकारी हॉस्पिटल बंद थे, ओपीडी बंद थी लेकिन उनकी ओपीडी में गाजीपुर, मुगलसराय, भभुआ और भी दूर-दूर से मरीज आए। उन्होने और नर्सिंग स्टाफ ने कोविड-19 दौरान बहुत से मरीज देखें और कितनों की सकुशल डिलीवरी भी करायी | इसी दौरान वह कोरोना की पहली लहर के चपेट में आ गई थी| उस दौरान फोन के माध्यम से लोगों से जुड़ी रही, उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सलाह देती रही | एक दिन में लगभग 30 से ज्यादा मरीजों को ओपीडी में देखती थी। साथ ही मार्च से फरवरी 2020 तक लगभग 707 और मार्च 2021 से अब तक 282 गर्भवती का सुरक्षित प्रसव कराया है | लॉकडाउन के दौरान कभी-कभी 10 से 12 घंटे तक लगातार पीपीई किट पहन कर काम करना पड़ा| लेकिन जब मरीज ठीक होकर मुस्कुराते और आशीर्वाद देते तो घर लौट कर एक अलग ही उर्जा का संचार होता था | इस दौरान अगर घर वालों का सहयोग न होता तो इतना काम करना संभव नहीं हो पाता |
पुलिस ने बैंकों के आस-पास चेकिंग कर लोगो को दिलाया सुरक्षा का एहसास, कोविड प्रोटोकॉल के लिए किया जागरूक
चंदौली।पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर पुलिस ने सोमवार को बैंकों पर चेकिंग अभियान चलाया उस दौरान पुलिस ने बैंक सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा और चेकिंग के दौरान लोगो को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस ने बैंक एटीएम ग्राहक सेवा केंद्रो के आस-पास, अंदर-बाहर सघन चेकिंग कर संदिग्ध लोगों की तलासी ली वही बैंकों में लगे सीसीटीवी, सायरन, अन्य सुरक्षा उपकरण को जांच किया और बैंकों के बाहर खड़े वाहनो की चेकिंग की वही बैंकों के अंदर उपभोक्ताओं को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा। लोगो को जागरूक किया गया कि बैंक खाते से ऑनलाइन होने वाले फ्राड से किस प्रकार बचे और किन-किन बातों का रखे ध्यान जैसे- बैक के द्वारा आप के खाते के संबंध में फोन पर किसी प्रकार की जानकारी नही ली जाती है, किसी को भी one time password (OTP), ATM कार्ड/CVV/पासवर्ड किसी भी व्यक्ति को दे
एसपी ने चलाया तबादला एक्सप्रेस यूपी 112 कर्मचारियों के कार्य क्षेत्र में किया बड़ा बदलाव
चंदौली। जनपद की कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार कोई समझौता करने को तैयार नहीं है। कानून व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए उन्होंने सोमवार को यूपी 112 के कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में व्यापक तौर पर बदलाव किया है।

इससे कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहें साथ ही पुलिस कर्मी तत्काल अपने अपने क्षेत्र में पहुंचकर कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपना योगदान करें। कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तत्काल कार्यभार ग्रहण करें।











