33.8 C
Chandauli
Saturday, August 1, 2026

Buy now

Home Blog Page 711

अचानक शोरूम में लगी आग कंप्यूटर लैपटॉप सहित लाखों रुपए का सामान जलकर खाक


चंदौली। बबुरी थाना स्थानीय कस्बे में अज्ञात कारणों से बुधवार को एक वाहन शोरूम में अज्ञात कारणों द्वारा आग लग गई इससे शोरूम में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया वही बगल में पान की दुकान भी आपके जग में आ गया ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया लगी  जानकारी के अनुसार स्थानीय कस्बे के पेट्रोल पंप के सामने कालिदास त्रिपाठी का फर्स्ट च्वाइस वाहनों का शोरूम है । रोज की तरह मंगलवार की शाम को शोरूम बंद करके घर चले गए करन बुधवार करीब 6 बजे जब शो रूम के भीतर से धुआं निकलते देखा आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया ग्रामीणों ने किसी तरह दुकान के अंदर देखा तो  आग ने विकराल रूप ले लिया था

आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत करने के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो चुका था वही शोरूम के बगल में पान की घूमती हुई जद में आ गई थी।इस संबंध में शो रूम संचालक काली दास त्रिपाठी ने बताया कि आग कैसे लगी ये पता नही चल पाया क्योंकि उस समय लाइट कटी हुई थी, इस लिए शार्ट सर्किट की भी सम्भावना नही है ।आग लगने पर सामने स्थित पेट्रोल पंप से एक्सटिंगयुशर लाकर बुझाने का प्रयास किया गया , लेकिन वह भी फेल हो गया।थक हार कर स्थानीय लोगों की मदद व खुद से पानी डाल कर उसे बुझाना पड़ा।भुक्तभोगी के अनुसार आग से लाखों की क्षति हुई है।जिनमें मेज , कुर्सी, 3 कम्प्यूटर,1 लैपटॉप,2 प्रिंटर,कुछ कपड़े व डॉक्यूमेंट जल कर खाक हो गए। इसी क्रम में बाजार निवासी जैन की एक पान की दुकान मे भी अज्ञात कारणों से आग लग गयी जिसमें दुकान मे रखे सारे सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गये । जैन ने बताया कि घटना मे हजारो के सामान की क्षति हुई है । 

आंगनबाड़ियों के मानदेय में सरकार ने की बढ़ोतरी, जानिए सितंबर से कितना मिलेगा मानदेय

लखनऊ। सितम्बर माह से आंगनबाड़ियों का मानदेय ₹7000 प्रतिमाह, मिनी आंगनबाड़ी का मानदेय ₹5500 और सहायिकाओं का मानदेय 4000 रुपया प्रतिमाह हुआ। इस विषय में मंगलवार को बाल विकास पुष्टाहार विभाग की प्रमुख सचिव वी हेकाली झिमोमी ने आदेश जारी कर दिया इससे 3.70 आँगनबाडी सहायिकाओं को लाभ मिलेगा। चुनावी साल में सरकार ने आंगनवाड़ी को दिया तोहफा।

खेलते वक्त नदी में गिरी बच्ची हुई मौत परिजनों में छाया मातम

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के नरहन ग्राम निवासी संतोष जायसवाल की 9 वर्षीय पुत्री राधा उर्फ लक्ष्मी की कर्मनाशा नदी में डूबने से मौत हो गई। वह अन्य बच्चों के साथ में मंगलवार की दोपहर को कर्मनाशा नदी के किनारे खेल रही थी। इस बीच उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गई। इससे वह गहरे पानी में चली गई। यह देख साथ खेल रहे डरे सहमें बच्चे भागकर घर पहंुचे और परिजनों को घटना के बाबत जानकारी दी। परिजन तत्काल वहां पहुंच गए। इसके बाद परिजन और आसपास के जुटे लोगों ने उसे नदी से बाहर निकाला। साथ ही जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।

साढ़े चार साल के कामकाज के साथ जनता के बीच जाएगी भाजपा

कृषि विज्ञान केंद्र में प्रदर्शनी का अवलोकन करते विधायक सुशील सिंह।


चंदौली। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक 4 वर्ष पूर्ण होने पर कृषि विज्ञान केंद्र में भव्य प्रदर्शनी लगाई गयी। इसका शुभारम्भ विधायक सैयदराजा सुशील सिंह के साथ ही जिलाधिकारी संजीव सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अजितेंन्द्र नारायण व अन्य अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में फीता काट कर किया।
प्रदर्शनी अवलोकन के पश्चात विधायक सुशील सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसका सीधा लाभ जन सामान्य को मिल रहा है। प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को प्रदर्शनी में अच्छे ढंग से दर्शाया गया है। यह प्रदर्शनी आम जन के लिये बहुत ही उपयोगी है। कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार देने का काम किया है। वहीं कई कल्याणकारी परियोजनाओं को मूर्तरूप देकर प्रदेश की तरक्की को आगे बढ़ाया है। विधानसभा चुनाव आ गया है, लिहाजा साढ़े चार साल में हुए कामकाज के साथ जनता के बीच पहुंचा जाएगा। इस दौरान जिला सूचना अधिकारी डा. सुरेंद्रनाथ पाल द्वारा प्रदर्शनी में केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा किये गए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी की जानकारी दी गयी। प्रदर्शनी में मुफ़्त वैक्सीन, मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज, युवाओं को नौकरी, एक्सप्रेसवे, मिशन रोजगार, सबका साथ, सबका विकास, महिला सशक्तिकरण, कृषि आदि से सम्बंधित आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

गांधी जी हिंदी को राष्ट्रीय भाषा बनाने की थी वकालत

धानापुर। धानापुर साहित्यिक मंच की ओर मंगलवार को कस्बा स्थित कैम्प कार्यालय पर हिन्दी दिवस के मौके पर हिन्दी संवाद विषयक गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान वक्ताओं ने हिन्दी को राष्ट्रीय भाषा मिलने के ऐतिहासिक पक्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी मिलने के बाद सबसे बड़ा सवाल था कि किस भाषा को राष्ट्रीय भाषा बनाया जाए। काफी विचार-विमर्श करने के बाद 14 सितंबर सन 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया। इसका उल्लेख संविधान के अनुच्छेद 343(1) में किया गया है, जिसके अनुसार भारत की राजभाषा ‘हिंदी’ और लिपि ‘देवनागरी’ है। सन् 1953 से 14 सितंबर के दिन हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत हुई। धानापुर साहित्यिक मंच के संयोजक एम अफसर खान ने कहा कि महात्मा गांधी ने हिंदी को जनमानस की भाषा कहा था। सन् 1918 में हिंदी साहित्य सम्मेलन में महात्मा गांधी ने हिंदी को राष्ट्रीय भाषा बनाने की वकालत की थी। जब हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया, तब देश के प्रथम राष्ट्रपति डा.राजेन्द्र प्रसाद ने हिंदी के प्रति गांधी के प्रयासों को याद किया। भारत देश के नागरिक होने के नाते हम सबका कर्तव्य बनता है कि हम हिंदी को आगे बढ़ाने का प्रयास करें। अपने काम-काज की भाषा के रूप में हिंदी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। इस दौरान तबरेज खान, उपेंद्र कन्नौजिया, आक़िफ़ खान, नसीरुल होदा खान, नदीम खान, आमिर सुहेल, रकीम खान, एहतशम आदि मौजूद रहे।

शिक्षक हित में पुरानी पेंशन को बहाल करे सरकारः आनन्द

चंदौली बीआरसी पर आयोजित धरने को संबोधित करते अध्यक्ष आनन्द सिंह।


चंदौली/शहाबगंज/चकिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मंगलवार को शिक्षकों ने 21 सूत्रीय मांगों के समर्थन में सदर बीआरसी पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के के विरोध में जमकर नारेबाजी की। चेताया कि मांगों पर अमल नहीं किया गया तो शिक्षक सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने को विवश होंगे।
इस अवसर पर अध्यक्ष आनन्द सिंह ने कहा कि सरकार के उपेक्षात्मक रवैये के कारण शिक्षकों को तमाम तरह की समस्याएं झेलनी पड़ रही है। शिक्षक इसका हिसाब आगामी विधानसभा में लेने का काम करेंगे। शिक्षकों ने मांग किया कि पुरानी पेंशन की सुविधा बहाल की जाए। कैशलेश चिकित्सा, एसीपी, आनलाइन कार्य के नाम पर शोषण बंद किया जाए। मृतक आश्रितों के परिवार को नौकरी दी जाए। वार्षिक प्रविष्टि का शासनादेश और शिक्षा सेवा धिकरण विधेयक 2021 को वापस किया जाए। इसके अलावा शिक्षकों ने अन्य मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इस मौके पर समर बहादुर यादव, कपिल देव तिवारी, कृष्णानंद झा, दिलीप, सुधीर सिंह अरविंद त्रिपाठी, सुषमा जायसवाल, मोहम्मद अकरम, हेमंत मौर्या, रविंद्र यादव, गोपाल, गोविंद, रविंद्र सिंह, मनोज, मिथिलेश, अशोक मौजूद रहे।
शहाबगंज। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर बीआरसी पर पुरानी पेंशन सहित 21 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों व अन्य विद्यालय स्टाफ द्वारा धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकसंघ, शिक्षामित्र संघ, अनुदेशक संघ, रसोईया संघ आंगनबाड़ी संघ व बेसिक शिक्षा में कार्यरत समस्त कर्मचारियों के द्वारा धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया। इस दौरान पुरानी पेंशन बहाली के साथ ही प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों सहित विद्यालय में अन्य स्टाफ की नियुक्ति, शिक्षक हित में विभिन्न मदों का भुगतान साधन विहीन विद्यालयों में फर्नीचर, बाउंड्री वाल, पीने के पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था करने व ऑनलाइन कार्य कराने के नाम पर शिक्षकों का शोषण बंद करने की मांग की। इस अवसर पर रामस्वरूप यादव, अजय सिंह, भूपेन्द्र कुमार सिंह, राजेश यादव, मनोज तिवारी, अभिनव सिंह, विकास यादव, बृजमोहन सिंह, सैयद यूनुस, गीता राय, रजिया, जाहिदा, प्रियम्बदा पाण्डेय, महिमा, संतोष दुबे, आलोक सिंह, विनोद, रामप्रकाश चन्दन आदि उपस्थित रहे।
चकिया। स्थानीय ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर में मंगलवार की दोपहर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक के आह्वान पर 21 सूत्रीय मांगों के समर्थन में दर्जनों शिक्षकों ने एक दिवसीय धरना दियाद्य धरने के दौरान शिक्षकों ने शासन की शिक्षक विरोधी नीतियों का विरोध किया। धरने में कैलाश प्रसाद, इमरान अली नरेंद्र यादव, महेंद्र मौर्य, अजय गुप्ता, विवेक सिंह, अनिल यादव, अनिल यादव, जय प्रकाश भारती,राजीव पटेल, रामप्रवेश यादव मौजूद रहे।

चहनियां। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ चहनियां इकाई द्वारा बीआरसी मथेला पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें 21 सूत्रीय मांग का ज्ञापन खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रदीप मिश्रा को सौंपा गया। इस दौरान मृत अनुदेशकों व शिक्षामित्रों के आश्रितों के लिए अनुकंपा के आधार पर नौकरी भी मांगी। शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों को स्थाई शिक्षक बनाया जाय। रसोइयों का वेतनमान 10 हजार किया जाय। सामूहिक बीमा की राशि 10 लाख की जाय। कोरोना महामारी एवं पंचायत निर्वाचन के दौरान मृत शिक्षक शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों को एक करोड़ दिया जाय। इस दौरान ओमप्रकाश यादव, सत्येंद्र बहादुर सिंह, फिरोज अहमद, सदानन्द यादव, इरफान अहमद, आनन्द प्रकाश, निसार अहमद, मिठाई लाल आदि शिक्षक उपस्थित थे।

लाल कालोनी में गरजा प्रशासन का बुल्डोजर‚ कई मकान जमींदोज

चंदौली। पड़ाव क्षेत्र के साहूपुरी स्थित लाल कालोनी में मंगलवार को प्रशासन का बुल्डोजर गरजा। प्रसाशन ने  कई ब्लाकों स्थित मकान को जेसीबी से ध्वस्त कराया। इस दौरान वहां मौके पर भारी भीड़ जमा रही। मंगलवार की सुबह  10:00 बजे एसडीएम विजय नारायण सिंह के साथ मुगलसराय व अलीनगर थाना की पुलिस और भारी संख्या में पीएसी बल के साथ साहूपुरी स्थित लाल कॉलोनी मे पहुंचे। इसके बाद जेसीबी के माध्यम से मकानों को गिराना शुरू कर दिए। इस दौरान कॉलोनी वासियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया‚ जिन 15 लोगों को हाईकोर्ट से स्टे मिला हुआ है उन्हीं में से एक ब्लॉक में रह रहे पीछे के चारदीवारी को जेसीबी ने ध्वस्त कर दिया। इस बात को लेकर कॉलोनीवासियों के बीच आक्रोश दिखा। इसी बीच कॉलोनी वासियों की तरफ से इंजीनियर दयाशंकर चौधरी और जिला पंचायत सदस्य अजीत कुमार यादव ने उपजिलाधिकारी को हाई कोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि उक्त कॉलोनी पर हाई कोर्ट से स्टे मिला हुआ है फिर आप  कैसे कार्रवाई कर सकते है। उप जिलाधिकारी विजय कुमार ने कहा कि जो 15 लोगों को  माननीय न्यायालय से स्टे मिला हुआ है वह जिस ब्लॉक में रह रहे हैं उस ब्लॉक को छोड़कर बाकी सभी ब्लॉक के मकानों को ध्वस्त कर अतिक्रमण हटाया जाएगा। और जो गलती से एक व्यक्ति के मकान के पीछे वाला चारदीवारी टूट गया है उसे पुनः स्थापित करा दिया जाएगा‚ क्योंकि उक्त कॉलोनी में रह रहे 92 लोगों में से 77 लोगों को मकान खाली करने के लिए नोटिस लगभग 8 माह पूर्व दिया जा चुका है। इसके बाद भी लोग अभी तक जमे हुए हैं।  इस मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसीलदार आनंद कनौजिया‚ अलीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह‚ मुगलसराय थानाध्यक्ष राजीव रंजन‚ कानूनगो मनीष सिंह और भारी संख्या में पीएसी बल उपस्थित रही।

रेलवे में अवैध सॉफ्टवेयर से तत्काल ई टिकट निकालने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़


चंदौली।पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल  के मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय के दिशा निर्देश पर मंडल में रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ ई-टिकटिंग संबंधी अवैध गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने का कार्य तेज़ी चल  रहा है। डीडीयू नगर के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र ने विशेष टीम गठित ,कर आरपीएफ पोस्ट डीडीयू , आउट पोस्ट विक्रमगंज एवं क्राइम ब्रांच डीडीयू के अधिकारी व जवान शामिल थे।जिनके द्वारा रेलवे में अवैध सॉफ्टवेयर के माध्यम से तत्काल ई-टिकट निकालने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया।अवैध दलालों पर पहले भी कार्यवाही हुई है, लेकिन इस बार अवैध सॉफ्टवेयर संचालक भी गिरफ्त में आ गया है।जो एक सराहनीय कदम है।सबसे पहले काली महाल, चंदौली में जन सेवा केंद्र चलाने वाले मो. इश्तियाक अहमद एवं उसके भतीजे मो. शहीम को पकड़ा गया जिसके पास से अवैध आईआरसीटीसी सॉफ्टवेयर, लगभग 75 फर्जी आईआरसीटीसी व्यक्तिगत अकाउंट पाया गया जिससे वह लगभग 1200 ई-टिकटों का, जिसका मूल्य लगभग 13,68,985/- रुपये पाया गया, का अवैध व्यापार किया था। उसके निशानदेही पर  सारण जिला स्थित दिघवारा क्षेत्र से विजय उर्फ शिवा को तथा वाराणसी स्थित परसारा गांव से विकास सिंह को अवैध सुपर पैनल सॉफ्टवेयर का क्रय-विक्रय एवं  उसके माध्यम से तत्काल टिकट निकालने वालों को गिरफ्तार किया गया तथा जिसके पास से अवैध सॉफ्टवेयर, बूस्टर, एक्सटेंशन, वीपीएस, आईपी, एवम् लगभग 222  आईआरसीटीसी के फर्जी यूजर अकाउंट तथा 606 अवैध ई-टिकट बरामद हुआ जिसका मूल्य लगभग 11,99,713/- रुपये पाया गया।इस प्रकार अवैध सॉफ्टवेयर के माध्यम से कुल तत्काल ई-टिकट 1720 बरामद हुआ जिसका मूल्य लगभग 25,68,698/- रुपये है। उन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल की आरपीएफ टीम द्वारा अवैध टिकट दलालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा गत वर्ष में विशेष अभियान में  बिहार के सासाराम, डेहरी व गया के दूरदराज छेत्रों में छापामारी कर कार्यवाही की गई है व 33 अन्य  गिरफ्तारियां सुनिश्चित की गई हैं। ई-टिकटिंग के छेत्र में आरपीएफ साइबर सेल द्वारा सघन जांच की जा रही है तथा मंडल, जोनल रेलवे व रेलवे बोर्ड द्वारा सभी जांच को अंतिम कड़ी तक जोड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं ताकि इस समस्या का जड़ से निदान हो सके।वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्रा ने टीम की सराहना करते हुए लगातार अभियान चलाने की बात की है ताकि आम रेल यात्री को सुगमता से रेल टिकट मुहैया हो सके।इस टीम में आरपीएफ के डीडीयू निरीक्षक संजीव कुमार, विक्रमगंज प्रभारी उप निरीक्षक हरे कृष्ण ठाकुर, क्राइम ब्रांच के प्रधान आरक्षी पवन कुमार एवं टेक्निकल सेल के आरक्षी दुर्गेश आनंद शामिल थे।

चार चौपाल लगाकर जनता से सीधे जुड़े सपाई

सपा कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते राघवेंद्र यादव।


चंदौली। नरसिंहपुर डा.लोहिया भवन कार्यालय पर मंगलवार को सपाइयों ने लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र यादव का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान महासचिव राघवेंद्र यादव ने कहा कि बेरोजगार किसान मजदूर संवाद यात्रा के लिए हम निकले हुए हैं जहां गांव गांव जाकर किसानों मजदूरों को पूर्व सरकार की उपलब्धियों को गिनाने का काम करेंगे जो किसान वर्तमान सरकार में पीड़ित है। उस को न्याय दिलाने का काम करेंगे। वर्तमान की सरकार किसानों को छलने का काम कर रही है। भाजपा सरकार में हर वर्ग के लोग परेशान है। यह सरकार बस उद्योगपतियों की सरकार है। इसके बाद लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र यादव की अगुवाई में चार चौपाल लगाकर जनता से सीधा संवाद स्थापित किया‚ जिसमें कंजेहरा‚ सैयदराजा नगर‚ बसारिकपुर‚ सोहदवार शामिल है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब तमाम कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रह गया है। वहीं माफियाओं का बोलबाला है। आए दिन प्रदेश में लूट हत्या बलात्कार हो रहे है। लेकिन सरकार उस पर अंकुश नही लगा रही है। आय दिन बड़ी बड़ी कंपनियों का निजीकरण कारण हो रहा है।और उसमें काम करने वाले कर्मचारी बेरोजगार हो रहे है जिसको घर की जीविका चलाने में मुश्किल हो रही है लेकिन भाजपा सरकार बस उद्योगपतियो को बढ़ावा देने में व्यस्त है। कहा कि संवाद यात्रा 8 तारीख से निकाली गई है जो यूपी के हर जिलों में भ्रमण पर रहेगी। सपा जिलाअध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा की जनता भाजपा को आगामी चुनाव में मुहतोड़ जवाब देगी भापजा सरकार में गरीब किसान आत्यमहत्या करने को मजबूत है। लेकिन सरकार किसानों गरीबों की सुध नही ले रही है। वर्तमान की सरकार आय दिन दिल्ली में किसानों पर लाठीचार्ज करा रही है जिसका जवाब आगामी चुनाव में दिया जाएगा। अंत में सयुस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने दुलहीपुर निवासी जमालुद्दीन को जिला सचिव बनाया और उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान जिला महासचिव नफीस अहमद, संतोष यादव, दानिश इकबाल, मुस्ताक अहमद‚ मृत्युंजय राजभर‚ निरंजन कन्नौजिया‚ संजय कुशवाहा‚ संतोष पटेल‚ गणेश चौहान‚ अभय गुप्ता‚ सूर्योदय गोंड‚ मनोज यादव‚ बाबूलाल यादव, शिवदयाल यादव आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता सुजीत कन्नौजिया व संचालन दिलीप पासवान ने किया।

जिला सचिव जमालुद्दीन को नियुक्ति पत्र देते राघवेंद्र यादव व सयुस के पदाधिकारी।

सैयदराजा थाना समेत कई थाना प्रभारियों का दूसरे जनपद तबादला

तबादला


चंदौली। जनपद में लम्बे समय से तैनात निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों का दूसरे जिलों में तबादला किया गया है। इससे कई थानों के इंचार्ज अब बदल जाएंगे। इसमें बहुचर्चित थाना सैयदराजा थाना इंचार्ज के साथ सदर कोतवाली के इंचार्ज का तबादला भी इस सूची में शामिल है। चंदौली से स्थानान्तरित हुए अधिकांश इंस्पेक्टर गाजीपुर जनपद भेजे गए है। इस तबादले को विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पुलिस महकमे में उथल-पुथल जैसी स्थिति मंगलवार को कायम रही। इस दरम्यान कुछ अफसर अपना तबादला डालने के लिए अफसरों से सम्पर्क साधने में व्यस्त नजर आए।
अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन कार्यालय से जारी तबादला सूची में सदर धानापुर थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह का स्थानान्तरण गाजीपुर, सैयदराजा थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत जौनपुर, सदर कोतवाल अशोक कुमार मिश्र गाजीपुर, लाइन में तैनात रामउजागिर प्रसाद गाजीपुर, रहमतुल्लाह खां गाजीपुर, राजकुमार यादव गाजीपुर, अभय राज मिश्रा गाजीपुर, रविंद्र कुमार सिंह गाजीपुर, सकलडीहा कोतवाल अवनीश कुमार राय जौनपुर, विनोद कुमार मिश्रा गाजीपुर, चर्चित लेडी इंस्पेक्टर वंदना सिंह का तबादला गाजीपुर हुआ है। इसके अलावा चंदौली जनपद आने वाले पुलिस अफसरों में विनय प्रकाश सिंह जौनपुर से चंदौली, विनोद कुमार मिश्रा जौनपुर से चंदौली, संजीव कुमार मिश्रा जौनपुर से चंदौली, सत्य प्रकाश सिंह जौनपुर से चंदौली, अरविंद कुमार यादव जौनपुर से चंदौली, राजेश यादव जौनपुर से चंदौली, हंसलाल यादव जौनपुर से चंदौली, विद्याशंकर गाजीपुर से चंदौली, अनिल कुमार पांडेय गाजीपुर से चंदौली, हरेकृष्ण लाल मिश्र गाजीपुर से चंदौली, श्यामजी यादव गाजीपुर से चंदौली, इंद्रभूषण यादव वाराणसी ग्रामीण से चंदौली, शरद गुप्ता से वाराणसी ग्रामीण से चंदौली जनपद आ रहे हैं।

Chandauli
light rain
33.8 ° C
33.8 °
33.8 °
53 %
1.7kmh
100 %
Sat
34 °
Sun
37 °
Mon
28 °
Tue
35 °
Wed
31 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights