35.7 C
Chandauli
Saturday, August 1, 2026

Buy now

Home Blog Page 710

पढ़ाई के दौरान किशोरी को सर्पदंश, जाने फिर क्या हुआ…


चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर पुलिस चौकी अन्तर्गत रमदत्तपुर निवासी रामसिंह मौर्य की 17 वर्षिय पुत्री सोनी मौर्या को बीते बुधवार रात को सर्प काटने से मौत हो गयी। सर्प दंश के बाद पूरी रात परिजन दवा दुआ के लिए भटकते रहे। लेकिन किशोरी को बचाया नही जा सका।  रमदत्तपुर के रामसिंह मौर्य के तीन पुत्र व दो पुत्रियों में सबसे छोटी सोनी मौर्य बुधवार की रात को अपने घर में चारपाई पर बैठकर पढ रही थी। अचानक किसी सामान को लेने के लिए ज्योंही अपना पैर चारपाई के नीचे रखा कि उसे सर्प ने डस लिया। उसके चिखने चिल्लाने पर पहुंचे परिजनों ने उसे तत्काल सकलडीहा स्थित निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए ले गए। वहां स्थिति बिगड़ते देख डाक्टर ने मुगलसराय ले जाने की सलाह दिये। मुगलसराय में चिकित्सकों ने गम्भीर स्थिति देख बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए भेज दिया। ट्रामा सेंटर पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच पड़ताल कर किशोरी को मृत घोषित कर दिया। इतना के बावजूद परिजन बच्ची को बचाने के लिए लोगों द्वारा बताये जा रहे अनेक उपायों को किया। किन्तु बचा न पाने से निराश परिजनों में कोहराम मच गया। गुरूवार की दोपहर को किशोरी के शव का जल प्रवाह टांडाकला स्थित गंगा घाट पर कर दिया गया।

एसडीएम ने पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू को गिरफ्तार करने का दिया आदेश


चंदौली। चुनावी साल में धीरे–धीरे सब कुछ चुनावी रंग में रंगता नजर आ रहा है। यहां तक की प्रशासनिक कार्य प्रणाली भी चुनावी रंग में नजर आने लगी है। उपजिला मजिस्ट्रेट सकलडीहा के जमानतीय गिरफ्तारी अधिपत्र ने इस रंग को एकाएक चटख कर दिया है। उपजिला मजिस्ट्रेट सकलडीहा अजय मिश्रा की ओर से बीते 14 सितंबर को प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष धीना को आदेश जारी किया गया‚ जिसमें सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू को धारा–107/116 की नोटिस तामिला के बावजूद नियत सुनवाई तिथि 13 सितंबर 2021 को न्यायालय में उपस्थित न होने का जिक्र है। आदेश के अगले पैरा में उप जिला मजिस्ट्रेट ने धीना पुलिस को निर्देशित किया है कि दिनांक 20 सितंबर 2021 को अभियुक्त मनोज कुमार सिंह डब्लू को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है। साथ ही यह चेताया गया कि ऐसा करने में कोई त्रुटि न हो। उपजिला मजिस्ट्रेट सकलडीहा के जमानतीय गिरफ्तारी अधिपत्र से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ‚ जो इसे राजनीतिक से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं प्रशासन इसे प्रशासनिक कार्यवाही बता रहा है। उक्त मामले में गिरफ्तारी जैसी कार्यवाही के लिए धीना थाने के उपनिरीक्षक सुग्रीव प्रसाद गुप्ता को जिम्मेदारी दी गयी है। अब देखना यह है कि क्या धीना पुलिस मनोज कुमार सिंह डब्लू को गिरफ्तार कर 20 सितंबर को उपजिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में प्रस्तुत करती है या फिर मनोज सिंह डब्लू स्वयं न्यायालय में नियत तारीख को हाजिर होकर अपना पक्ष उपजिला मजिस्ट्रेट के समक्ष रखते हैं। इस प्रकरण में आगे क्या होगा कह पाता मुश्किल है‚ इसे लेकर राजनीति होना लगभग तय है।

चन्दौली – भ्रष्टाचार एवं अनुशासनहीनता पर 02 मुख्य आरक्षी निलम्बित

चन्दौली – आरक्षी चालक जय प्रकाश यादव नियुक्ति परिवहन शाखा जनपद चन्दौली द्वारा क्षेत्राधिकारी चकिया के नाम पर आवंटित सरकारी बोलेरो वाहन को चलाते समय थाना चकिया क्षेत्र में विभिन्न भांग की दुकानों तथा वाहन स्टैंडों से अवैध वसूली करने तथा जांच में इनके द्वारा सर्किल सकलडीहा में भी इसी वाहन को चलाते समय विभिन्न अवैध मादक पदार्थों व कार्यों हेतु मासिक अवैध वसूली की पुष्टि होने तथा मु0आ0 राकेश कुमार नियुक्ति यूपी-112 के पीआरवी-3133 द्वारा शराब के नशे में थाना चकिया पर नियुक्त पुलिसकर्मी से अमर्यादित व अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने पर प्राप्त थाना प्रभारी चकिया की रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया.

…मनोज डब्लू की दो टूक‚ अनियमितता की है तो फिर से करनी होगी चकबंदी

धानापुर। सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू हर बूथ पर सपा मजबूत कार्यक्रम के तहत बुधवार को नरौली गांव के भ्रमण पर थे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और भाजपा सरकार की नाकामियों को गिनाया। कहा कि सरकार ने जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ाया है। सरकार के संरक्षण में अपराध व अराजकता को बढ़ावा मिल रहा है। दलितों, वंचितों व पिछड़ों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों द्वारा चकबंदी प्रक्रिया में बरती गयी अनियमितता की शिकायत को गंभीरपूर्वक सुना। कहा कि नरौली के किसी भी ग्रामीण के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। यदि चकबंदी विभाग ने अनियमितता बरती है तो उसे ठीक भी चकबंदी विभाग ही करेगा। इसके लिए जिम्मेदार अफसरों से बातचीत की जाएगी। कहा कि जो भी लोग चकबंदी विभाग की अनियमितता से प्रभावित हैं उनकी बात को जिला प्रशासन व चकबंदी विभाग के अफसरों तक पहुंचाया जाएगा और जांच के बाद फिर से चकबंदी कराकर अनियमितता को ठीक करने की मांग की जाएगी। कहा कि चकबंदी विभाग ने बड़े पैमाने पर धानापुर व आसपास इलाकों में अनियमितता कर कीमती जमीनों को भूमाफियाओं के सिपुर्द करने का काम किया है। ऐसे में नरौली में फिर से अनियमितता की शिकायत गंभीर विषय है। कहा कि ग्रामीणों के हक के लिए जरूरत पड़ी तो संघर्ष करने से पीछे नहीं हटा जाएगा। भरोसा दिया कि जिन गरीब ग्रामीणों को आवास नहीं मिला है उसे आवास दिलाने का काम किया जाएगा।

मौसम विभाग ने जनपद वासियों को किया अलर्ट, जाने क्या है वजह


चंदौली। जनपद में बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने जनपद वासियो को अलर्ट जारी किया है मौसम वैज्ञानिक कृष्ण मुरारी  पांडेय ने बताया कि बुधवार की रात 11:00 बजे से चंदौली जनपद में गरज चमक के साथ तेज़ बारिश होने की संभावना है वही तेज़ हवा भी चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक कहा कि जनपद से सभी लोग अलर्ट रहे। समय से घर के अंदर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कोई भी पेड़ के नीचे ना बैठे जिससे कोई अप्रिय घटना घटित ना हो सके।  उन्होंने किसान भाइयों से अपील किया कि फसलों की निगरानी के लिए रात में खेतों के अंदर ना जाए ताकि बारिश और बिजली से सुरक्षित रहें।

सृजन अवार्ड से नवाजे गए पत्रकार गोविंद प्रसाद केशरी

इलिया। राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीके सिन्हा ने पत्रकारिता के क्षेत्र में सामाजिक दायित्वों की पूर्ति करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी लेखनी से योगदान देने वाले पत्रकार गोविंद प्रसाद केशरी को सृजन अवार्ड 2021 से नवाजा है। ‌‌हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 1993 से कदम रखने वाले गोविंद केशरी चंदौली जिला के चकिया तहसील अंतर्गत सैदूपुर कस्बा के मूल निवासी हैं। पत्रकारिता के शुरुआती दौर में नक्सल मूवमेंट की खबरों से लेकर शहाबगंज विकासखंड के प्राकृतिक धरोहरों की खबरों को अपनी लेखनी के बल पर धार दी, वही घुरहूपुर के बौद्ध स्थल की खोज को वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय सुशील त्रिपाठी के साथ प्रकाशित कर अंतर्राष्ट्रीय पटल तक पहुंचाने का कार्य किया। वहीं 2020 में लाकडाउन के वक्त कौड़िहार के वनवासी बस्ती में नमक भात खाकर पेट भरने वाले गरीबवासियों को खबर को अपने बेवाक लेखनी के बल पर धार देने का काम किया।  इसके अलावा पिछले दो दशक से पर्यावरण को संजोए रखने के लिए पेड़ों की महत्ता, वृक्षारोपण तथा उसके संरक्षण के प्रति अपनी खबरों से समाज को आईना दिखाने का लगातार कार्य करते रहे हैं। कोरोना काल में जब लोग घरों में रहते थे उस वक्त समाचार संकलन के लिए क्षेत्र में खबरों के लिए अपने जीवन का प्रवाह किए बगैर बराबर अपनी लेखनी से समाज को जागरूक करने का काम किया। लगातार 28 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करते रहने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। और अपनी लेखनी को धारदार बनाते हुए आगे बढ़ते रहे। उनके सोशल कार्यों को देखते हुए राष्ट्र से सृजन अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीके सिन्हा ने उन्हें सृजन अवार्ड 2021 से पुरस्कृत किया है। 

शिक्षा विभाग के कायाकल्प की खुली पोल, कीचड़ भरे रास्तो से स्कूल जाने को मजबूर है बच्चे


चंदौली। बारिश ने शिक्षा विभाग की तरफ से कायाकल्प योजना की पोल खोल दी है। वहीं मुख्यालय स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को स्कूल आने जाने के लिए कीचड़ भरे रास्ते मुसीबत के सबब बन गई है। बुधवार को हुई हल्की बारिश विद्यालय के मेन रास्ते पर कीचड़ जमा हो गया है।जिससे आने जाने वाले छात्रों के गिरकर चोटिल होने की आशंका बन गई है।


वही बारिश के चलते स्कूल की गैलरी और फर्श पर पानी व कचरा जमा हो गया है। विद्यालय के प्रवेश द्वार पर बारिश का पानी लगने के कारण फिसलन से जहां बच्चों को गिरने का डर है. तो वही फर्श पर लगा गंदा पानी व कचरे से बीमारी होने की भी संभावना है. लेकिन स्कूल प्रबंधन इन सब से बेपरवाह बना हुआ है।


गौरतलब है कि डेंगू के प्रकोप के मद्देनजर प्रशासन की तरफ से वार्ड सहित आसपास के क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है. तो वहीं प्राइमरी व पूर्व माध्यमिक विद्यालय सफाई से वंचित है। चारों तरफ गंदगी की भरमार है. जिसके चलते स्कूल आने जाने में बच्चों की भारी मुसीबतों के सामना करना पड़ रहा है। लेकिन शिक्षा विभाग लापरवाह बना हुआ है।

कटेसर के पास मिली घायल युवती ने तीन युवकों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

चंदौली । मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत कटेसर के पास 30 वर्षीय युवती बदहवास हाल में मिली । जानकारी होते ही मुगलसराय और रामनगर थाने की पुलिस पहुंच गई। उक्त युवती ने तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का अरोप लगाया। बताया कि बीते 28 अगस्त को ही युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। कई दिनों तक एक कमरे में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म करते रहे । मंगलवार की रात कटेसर के पास छोड़कर भाग गए । पुलिस ने युवती को रामनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया । इसके बाद कबीरचौरा अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद मिर्जापुर के जमालपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया । मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र निवासी युवती पड़ाव क्षेत्र के कटेसर के पास बहदवास हालत में मिली । सूचना के बाद पीआरपी ने उसे रामनगर स्थित सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया । जानकारी होते ही मुगलसराय और रामनगर पुलिस अस्पताल पहुंची । युवती से पूछताछ की गई । उसने बताया कि उसके गांव के तीन युवकों ने बीते 28 अगस्त को उसे जबरन उठा लिया । तब से एक कमरे में बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म करते रहे । इसके बाद कटेसर के पास छोड़कर भाग निकले । पुलिस ने जमालपुर पुलिस को भी सूचना दे दी । वहां युवती के अपहरण का मुकदमा भी दर्ज कराया गया है । मेडिकल मुआयना के बाद युवती को जमालपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया । सीओ सदर अनिल राय ने बताया कि मामला मीरजापुर जनपद के जमालपुर थाने से जुड़ा है और वहीं की पुलिस इसकी जांच-पड़ताल कर रही है। चार दिन पूर्व जमालपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी।

यहां ट्रैक्टर और ऑटो की हुई जबरदस्त टक्कर एक की मौत


चंदौली आरटीओ कार्यालय के के समीप बुधवार को ट्रैक्टर और ऑटो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई मौके पर ड्यूटी आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंचे प्रभारी यातायात श्री दुर्गादत्त यादव  द्वारा घायलों को हॉस्पिटल पहुचाया गया वहीं शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया ।

यहां ईंट के चंद टूकड़ों पर टिकी है फरियादियों की सुरक्षा

वाराणसी‚ पूर्वांचल डेस्क। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के सभी थानों पर लगातार व्यवस्थाएं सुदृण करने के प्रयासों के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आयी है‚ जहां पुलिस थाने में अपनी फरियाद लेकर आने वाले फरियादियों की सुरक्षा ईंट के चंद टुकड़ों पर टिकी। यदि अपनी व्यथा सुनाते समय फरियादी थोड़ा सा भी चूक जाए तो उसका हताहत होना तय है। जी हांǃ यह आरोप हम नहीं‚ बल्कि शिवपुर थाने की यह तस्वीर बयां कर रही है। वरुणा ज़ोन के थाना शिवपुर के जन सुनवाई कक्ष में लगी चेयर का एक पाया टूट चुका है जिसे ईंटों से सहारा दिया गया है। आगंतुकों को इसी कुर्सी पर डर के साथ बैठना पड़ता है।

Chandauli
overcast clouds
35.7 ° C
35.7 °
35.7 °
46 %
1.7kmh
100 %
Sat
35 °
Sun
37 °
Mon
33 °
Tue
28 °
Wed
34 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights