चंदौली।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 71 वें जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ भाजपा नेता शशि शंकर सिंह एड के नेतृत्व में पं कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों से कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीर्घायु होने की कामना करें। देश के प्रधानमंत्री ने तमाम ऐसी योजनाएं चलाई है जो गरीबों को इसका लाभ मिल रहा है उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत का योजना इसमें शामिल है। भारती योजना के तहत गरीबों को निशुल्क इलाज की व्यवस्था है।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, शिवराज सिंह, सीएमएस श्रीमती उर्मिला सिंह, डॉ संजय, डॉ अजय सिंह, जैनेन्द्र राम, राकेश मिश्रा, संतोष कश्यप, राजन सिंह, रवि शर्मा, अरविंद सिंह, वैष्णव कुमार, विनोद गुप्ता, आशुतोष अग्रहरि, सुरेश मौर्या, अविनाश सिंह, विजय मौर्या इत्यादि रहे।
हाईटेंशन तार से युवक झुलसा‚ गरीबी देख मनोज डब्लू बोले उठाउंगा ईलाज का खर्च
कमालपुर। चंदौली जिले के कमालपुर कस्बे स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक के सामने वाले छत पर शुक्रवार की सुबह शमशाद नामक 18 वर्षीय युवक हाई टेंशन बिजली की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया बताया छत के ऊपर से 11 हजार वोल्टेज का तार गया है सुबह 10 बजे के करीब शमशाद टेन्ट हाऊस के उद्घाटन का पोस्टर लगाने जा रहा था‚ तभी हल्की बारिश शुरू हो गई उस समय वह हाईटेंशन करेंट की जद में आ गया। एचटी तार के सम्पर्क होते ही जोर की आवाज आई लोग अपने दुकानों से निकल छत के ऊपर दौड़ पड़े देखा तो छत पर युवक बुरी तरह झूलसा पड़ा था। इसके बाद ग्रामीणों ने शमशाद को जुट के बोरे पर लिटाकर छत से नीचे उतारा गया 108 नम्बर एम्बुलेश बुलाकर सीएचसी धानापुर ले गए‚ जहाँ बुरी तरह झुलसे शमशाद की गम्भीरत को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के रेफर कर दिया। जानकारी होते ही सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उक्त युवक के पिता अत्यंत गरीब हैं जो पिता कमालुद्दीन कपड़ा सिलाई का काम करते है उनके पांच पुत्र में शमशाद चौथे नम्बर पर है।
चलती बाइक बनी आग का गोला, जाने क्या है पूरा मामला
चंदौली मुगलसराय थाना अंतर्गत जीटी रेलवे स्टेशन गेट संख्या दो पर चलती बाइक आग का गोला बन गई। यह नजारा देख आसपास लोगों में हड़कंप मच गया आसपास के लोग इधर उधर भागने लगे जहां भगदड़ की स्थिति बन गई वही बाइक चालक किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाया।आसपास के लोगों ने किसी तरह बाइक चालक को बचाते हुए आग पर काबू पाया नहीं तो किसी बड़ा घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।
गोंड-खरवार जाति के प्रमाण–पत्र की समस्या को लेकर तहसीलदार से मिले मनोज डब्लू
सकलडीहा तहसीलदार से मुलाकात करते मनोज सिंह डब्लू।
सकलडीहा। खरवार व गोंड समाज का जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होने पर समाज के लोगों में आक्रोश है। गुरूवार को खरवार समाज के लोगों ने पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू को पत्रक देते हुए तहसील प्रशासन से प्रमाण पत्र जारी करने की मांग उठाया है। इस दौरान तहसीलदार से मिलकर प्रमाण पत्र जारी करने की मांग किया। चेताया कि प्रमाण पत्र जारी नही होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दिया।तहसील प्रशासन की ढ़ुलमुल रवैया के कारण लम्बे समय से गोंड और खरवार समाज के लोग जाति प्रमाण पत्र को लेकर परेशान है। कई बार धरना प्रदर्शन के बाद भी अधिकारियों द्वारा कोरा आश्वासन दिया गया। आक्रोशित खरवार समाज के लोग मुन्ना खरवार के नेतृत्व में पूर्व विधायक व सपा नेता मनोज सिंह डब्लू को पत्रक सौपा प्रमाण पत्र जारी कराने की गुहार लगाया। आरोप लगाया कि प्रमाण पत्र तहसील प्रशासन और लेखपाल व कानूनगों द्वारा जारी करने को लेकर भारी शोषण किया जा रहा है। आक्रोशित खरवार समाज के लोगों ने प्रमाण पत्र जारी नही होने पर सरकार की विभिन्न योजना से वंचित होने की बात कही। अंत में पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू तहसीलदार डा. वंदना मिश्रा से मिलकर खरवार समाज का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग किया। तहसीलदार द्वारा जांच कर प्रमाण पत्र जारी करने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर सपा नेता सेचन सिंह यादव, मुन्ना खरवार, गणेश, बुद्धिराम खरवार, मनोज, आशु, सतीश, भुल्लन खरवार, बाबूलाल खरवार आदि मौजूद रहे।
बस से टकराई तेज़ रफ़्तार स्कोर्पियो उड़े परखच्चे दो की मौत
अहरौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर गुरुवार की शाम महालक्षमी पेट्रोल पंप के सामने ओवर ब्रिज पर स्कार्पियो व बस के टक्कर में स्कार्पियो सवार दो लोगो की मौके पर मौत हो गई।बता दें कि बस वाराणसी से सोनभद्र की तरफ जा रही थी एवं स्कॉर्पियो सोनभद्र से वाराणसी की तरफ जा रहा था लेकिन स्कॉर्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि व असंतुलित होकर डिवाइडर को पार करते हुए बिपरीत दिशा से आ रही बस से जा टकराई जिसके कारण स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए ।संयोग रहा कि पुल पर दोनों तरफ डिवाइडर होने के कारण बस नीचे गिरने से बच गई नहीं तो बस बीस फीट नीचे गिर जाती तो और बड़ा हादसा हो जाता सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने जेसीबी की मदद से प्राइवेट बस को एक किनारे कराया और स्कार्पियो में फंसे दो युवकों को गैस कटर के सहारे घण्टो मस्कत करने के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला स्कार्पियो में सवार की पहचान थाना क्षेत्र के घाटमपुर जय प्रकाश सिंह 32वर्ष जो कि सफाई कर्मी बताया गया जिसकी तैनाती नरायनपुर ब्लाक में है वही दूसरा युवक भी सफाई कर्मी है बताया जा रहा है जो कि थाना क्षेत्र अदलहाट थाना क्षेत्र केशवपुर नरायनपुर निवासी राजेन्द्र उम्र 33 वर्ष हैं। पुलिस ने जब दोनों युवकों को बाहर निकाला तो मौत हो चुकी थी दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा वह घटना की जानकारी परिजनों को दिया घटना के बाद मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व पुलिस के लोग पहुंच गए घटना को लेकर काफी देर तक सड़क पर जाम लगा रहा
सकलडीहा विधायक ने डीएम-एसपी से मिलकर जनहित से जुड़े मुद्दे को रखा
कलेक्ट्रेट में डीएम संजीव कुमार को पत्रक सौंपते विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव।
सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के नेतृत्व में मिले सपाई
चंदौली। जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सपाइयों का एक दल सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव की अगुवाई में जिलाधिकारी संजीव सिंह व एसपी अमित कुमार से मिला। इस दौरान विधायक ने डीएम के समक्ष सीएमओ डा. वीपी द्विवेदी द्वारा सढ़ान निवासी पीड़ित परिजनों व सपाइयों संग अभद्रता का मामला रखा और उनके खिलाफ अनुशासनहीनता व भ्रष्टाचार के मामले में कार्यवाही की मांग की। वहीं एसपी अमित कुमार से कैलावर चौकी इंचार्ज द्वारा इटवा प्रधान सिद्धार्थ मौर्या से गाली-गलौज व मारपीट के प्रकरण को रखा और आवश्यक कार्यवाही की मांग की।
इस दौरान प्रभुनारायण सिंह यादव ने बताया कि बीते दिनों बड़गांवा गंगा घाट सढ़ान निवासी संजय के पुत्र की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी थी। घटना के बाद जिलाधिकारी की अनुमति के बाद भी सीएमओ ने शव का पोस्टमार्टम करने से इन्कार कर दिया था। इतना ही नहीं क्षेत्रीयजनों, परिजनों व जनप्रतिनिधियों से अभद्र व अमर्यादित आचरण किया था। उनका यह कृत्य घोर लापरवाही के दायरे में आता है। ऐसे लापरवाह अफसर के खिलाफ आदेशों को न मानने व जनप्रतिनिधियों से लापरवाही के प्रकरण में कार्यवाही की जानी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने पाए। इसके बाद उन्होंने एसपी अमित कुमार से मुलाकात कर इटवां के युवा प्रधान सिद्धार्थ मौर्या को चौकी इंचार्ज कैलावर द्वारा किए गए गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार व मानसिक उत्पीड़न एवं खुलेआम सामाजिक मर्यादा हनन करने के उपरान्त मुकदमा दर्ज करके प्रताड़ित करने का काम किया गया है। उक्त प्रकरण से चहनियां ब्लाक के प्रधानों में पुलिस को लेकर जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। ऐसे में कैलावर चौकी इंचार्ज के खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लायी जाय। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर, नफीस अहमद, पूर्व विधायक बब्बन सिंह चौहान, संतोष यादव, सुदामा यादव आदि उपस्थित रहे।
आकाशीय बिजली का कहर, चपेट में आने से अधेड़ की मौत
चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के बरऊर गांव में गुरुवार को आकाशीय बिजली से एक व्यक्ति की मौत हो गई मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के बरऊर गांव निवासी बब्बन यादव 45 वर्ष सिवान में जा रहे थे तभी अचानक उनकी अकाशी बिजली से मौत हो गई मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार कानूगो आगे की कार्रवाई में जुट गए
मौसम विभाग ने जारी किया चेतावनी जनपद के इन जगहों पर हो सकता है वज्रपात, खुद को कर ले सुरक्षित
चंदौली। जनपद के लोगोंं को भादों के बारिश से सराबोर कर दिया । पूरे जनपद में बुधवार के आधी रात से ही झमाझम बारिश हो रही है वही। इससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अलर्ट भी जारी किया है। सकलडीहा, नियामताबाद, चकिया, शहाबगंज ब्लॉकों में 5 से 15 मिनिट के अन्दर बिजली चमकने एवं वज्रपात की संभावना, किसान भाई सुरक्षित स्थान पर रहे। और सावधानी बरतें। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन तक बारिश के आसार ऐसे ही बने रहेंगे। मौसम विभाग अपील किया है कि किसान भाई बरसात होनेे पर खेतों की निगरानी करने के लिए ना जाए क्योंकि तेज चमक गरज के साथ बिजली चमक रही है जिससेे खतरा

बुधवार की आधी रात से ही झमाझम बरसात से जगह जगह व सरकारी दफ्तरों में जलभराव हो गया है।वही तेज हवाओं के साथ बरसात के कारण जगह.जगह पर पेड़ गिर गए हैं। जिसके कारण कई जगह पर बिजली की आपूर्ति भी बाधित है। नगर के अंडरपास में भी बारिश का पानी भरा है। जगह. जगह जलजमाव से लोग परेशान हैं।
लोगों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
गुरुवार को भी भी तेज पानी बरस रहा है। चंदौली सहित पूर्वांचल में घने बादल छाए हैं और रुक . रुककर बारिश हो रही है। कल के मुकाबले आज हवा धीरे चल रही है।

बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार को हल्की तो गुरुवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है।
वैज्ञानिक तलाश रहे चावल की नई प्रजाति और अधिक पैदावार के लिए प्रयोग क्षेत्र
चंदौली – अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान दक्षिण एशिया के क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी तथा जन एवं कृषि विकास संस्थान प्रयागराज के सहयोग से चंदौली के पचोखर में संचालित चावल के साथ नई प्रजातियों के क्राफ्ट एरिया का भ्रमण किया. अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान केंद्र के कृषि अनुसंधान एवं विकास अधिकारी डॉ सर्वेश शुक्ला तथा रविंद्र मोहराना अनुसंधान तकनीकी के द्वारा किया गया.
इस कार्यक्रम के अंतर्गत चावल के 30 प्रजातियों का आगमन किया जाना है. कृषि वैज्ञानिकों द्वारा क्राफ्टेरिया का जायजा लेते हुए वहां पर उपस्थित कृषकों को चावल की नई प्रजातियां तथा उनके विशेषताओं पर चर्चा के साथ ही साथ चावल में लगने वाले रोग व्याधि से बचाव के बारे में जानकारी प्रदान की क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कम अवधि की प्रजाति कम पानी की प्रजाति तथा जलभराव की प्रजातियों के विभिन्न नेताओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई. आईआईआरआई बनारस के बीज प्रणाली एवं उत्पादन तकनीक विभाग के तत्वाधान में संचालित कार्यक्रम एग्री परियोजना की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ स्वाति नायक तथा डॉ कुंदन दास के मार्गदर्शन में जनपद चंदौली 6 प्रजातियों के 10 प्रक्षेत्र परीक्षण विभिन्न इलाकों में क्रियान्वित किए जा रहे हैं. इन परीक्षणों का मुख्य उद्देश जनपद के कृषि जलवायु के अनुकूल उचित प्रजातिया का आकलन करना है. जिससे कि चावल के उत्पादन को अधिक से अधिक बढ़ाया जा सके.
चंदौली में एग्री परियोजना का क्रियान्वयन एवं कृषि विकास संस्थान द्वारा किया जा रहा है, इस अवसर पर आई आर आर आई के डाटा एन्यूमैरेटर श्री उत्कर्ष तिवारी श्री बुधराम यादव तथा संस्था प्रमुख ए के मिश्रा उपस्थित रहे.
आरक्षित वन भूमि पर रास्ता निर्माण कराने वाले प्रधान के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
नौगढ‚ चंदौली। चंदौली के पहाड़ी क्षेत्र मझगाई रेंज में आरक्षित वन भूमि बिना अनुमति के मनरेगा योजना के तहत चकमार्ग का निर्माण कराया बजरडीहा प्रधान के गले की फांस बन गया है। प्रधान समेत चार अन्य पर पेड़–पौधों तथा पशु पक्षियों के वासस्थलों को नष्ट करके कच्चा निर्माण कराने का आरोप है। इस मामले में वन विभाग ने ग्राम प्रधान सहित 4 नामजद व अज्ञात ग्रामीणों के विरूद्ध वन विभाग ने वन अधिनियम 1927 की धारा 26 के तहत चकरघट्टा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
बताया जाता है कि ग्राम पंचायत बजरडीहा के रामपुर चिकनवां मे मनरेगा योजना के तहत कच्ची सड़क निर्माण का कार्य मझगाई वन रेंज के आरक्षित वनभूमि मे कराए जाने की जानकारी मिलते ही वनकर्मियों ने कार्य को रोकवा दिया था।जिसे कुछ दिनो के अंतराल में ग्राम प्रधान जयप्रकाश उर्फ संजय यादव ने पूर्ण करवा दिया। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आते ही हरकत में आया वन विभाग ने चकरघट्टा थाना में तहरीर देकर के मुकदमा दर्ज कराया है।
क्षेत्रीय वन अधिकारी मो.इमरान खां ने बताया कि चकरघट्टा बीट के भैसौड़ा वन ब्लाक कंपार्टमेंट नंबर 9 रामपुर चिकनवां रोपावनी 2017 को क्षतिग्रस्त पशु पक्षियों के वासस्थलों को नष्ट करके ग्राम प्रधान व सहयोगियों ने अवैध रूप से आरक्षित वन भूमि पर अतिक्रमण किया है। थानाध्यक्ष चकरघट्टा दीनदयाल पांडेय ने बताया कि वन विभाग की तहरीर पर प्रधान बजरडीहा जयप्रकाश उर्फ संजय यादव व सूक्खू पुत्र दुलारे निवासी ग्राम बजरडीहा तथा फूलगेन पुत्र कुबेर राजनाथ पुत्र छत्रधारी एवं अज्ञात ग्रामीण मजदूरों के विरुद्ध वन अधिनियम 1927 की धारा 26 के तहत मुकदमा दर्ज कर के अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।











