35.9 C
Chandauli
Saturday, August 1, 2026

Buy now

Home Blog Page 708

फर्जी नियुक्ति पत्र पर सेना में भर्ती होने गए चंदौली के युवाओं पर दर्ज हुआ मुकदमा


चंदौली। सेना में भर्ती होकर देश की सेवा का जज्बा पाले युवाओं के लिए यह बड़ी खबर है। यदि कोई व्यक्ति सेना में भर्ती कराने का दावा करे और इसके एवज में पैसों की मांग कर तो समझ जाइए कि आप धोखाधड़ी व जालसाजी का शिकार होेने वाले हैं। ताजा मामला चंदौली के धानापुर इलाके से जुड़ा है, जहां के पांच युवा जबलपुर में जेल की हवा खा रहे हैं।
सेना में नियुक्ति कराने का बड़ा फर्जीवाडा सामने आया है। धानापुर क्षेत्र के पांच युवाओं को जालसाज ने लाखों रुपये ठग लिए और वाराणसी सेना छावनी की मुहर व अन्य कागजात के साथ फर्जी नियुक्ति पत्र देकर उन्हें जबलपुर सेना कार्यालय भेज दिया। वहां सेना के अफसरों की पड़ताल में कागजात फर्जी पाए जाने पर युवकों के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के प्रकाश में आने के बाद युवकों के परिजन जालसाज रविकांत उर्फ मक्खू यादव को ढूंढ रहे है।
परिजनों के मुताबित उक्त जालसाज रविकांत ने खुद को सेना के रिटायर्ड कर्नल का खास बताते हुए लड़कों को नौकरी दिलाने के नाम पर सात-सात लाख रुपये लिए। कुछ लोगों ने पैसा दे दिया तो कुछ ने नौकरी के बाद पैसा चुकाने की बात कही। उक्त जालसाज ने कूटरचित नियुक्ति पत्र तैयार करके युवकों को पकड़ा दिया। जिस पर वाराणसी सेना छावनी की मुहर थी। जालसाज के कहे मुताबिक युवा उक्त दस्तावेजों के लिए जबलपुर पहुंचे, जहां उन्हें 10 दिनों तक क्वारंटीन रखा गया। बाद में जब सेना ने नियुक्ति पत्र व दस्तावेज की जांच की तो वे फर्जी निकले और पांच के खिलाफ जालसाजी में मुकदमा दर्ज हुआ। इस बाबत 13 सितंबर को परिजनों को इंटरनेट के माध्यम से युवकों के खिलाफ हुई कार्यवाही की जानकारी हुई। इसके बाद प्रसहटा निवासी अमित यादव की माता मिन्ता देवी को उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी हो चुकी थी। वहीं नवपुरा गांव के गोविंद यादव को फर्जी नियुक्ति पत्र मिला था। पिता जयप्रकाश यादव ने बताया कि रविकांत यादव से सात लाख की बात हुई थी। उनके बेटे के छह माह पूर्व ही उसने भर्ती कराने को कहा था।

प्रेमी युगल ने अचानक गंगा में लगाई छलांग जाने क्या है मामला

चंदौली।वाराणसी डेस्क। वाराणसी में शुक्रवार की देर शाम प्रेमी युगल बाइक खड़ा कर के अचानक हाथ पकड़कर गंगा में छलांग लगा दी । राजघाट पुल से गुजरने वाले राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल गोताखोरों और एनडीआरएफ की मदद से दोनों की तलाश करवा रही है । पुलिस खड़े पल्सर गाड़ी की मदद से परिजनों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। वही प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो शाम करीब सात बजे राजघाट गंगा पुल पर एक बाइक से प्रेमी युगल पड़ाव की तरफ से पहुंचे । बाइक किनारे खड़ी कर पहले कुछ देर एक दूसरे से कुछ बातें कीं । इसी बीच दोनों के बीच जोर – जोर से झगड़ा भी हुआ । इसके बाद दोनों रेलिंग पर चढ़ गए । जब तक राहगीर कुछ समझते पाते दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा और गंगा में छलांग लगा दी । दोनों को कूदते देख वहां से गुजर रहे वाहन सवार भी रुक गए और शोर मचाया । थोड़ी देर में ही वहां काफी भीड़ जमा हो गई । किसी ने पुलिस को सूचना दी । सबसे पहले सूजाबाद चौकी से पुलिस पहुंची और गंगा में मोटर बोट व गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई । हालांकि तेज बहाव के कारण गोताखोर भी नाकाम रहे । पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर पहचान शुरू की । कुछ देर बाद दोनों के बारे में पता भी चल गया । युवक की पहचान लालपुर पांडेयपुर के रहने वाले आशीष ( 30 ) के रूप हुआ प्रेमिका रिंकी सोनारपुरा की रहने वाली है । परिवार से पता चला कि आशीष ब्राडबैंड कंपनी आईकॉन में काम करता है । दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन परिवार वाले तैयार नहीं थे । पुलिस परिजनों को सूचित कर आगे की कार्यवाही में जुटी है।

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण

धानापुर ब्लाक में लोकार्पण करते विधायक सुशील सिंह व प्रमुख अजय सिंह।


धानापुर। ब्लाक सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र के विकास के लिए लगभग एक करोड़ 63 लाख लागत से बनने वाली सीसी रोड, इंटरलॉकिंग व नाली आदि कार्यों का लोकार्पण विधायक सुशील सिंह ने किया गया। साथ ही साथ ब्लाक प्रमुख कक्ष का भी उद्घाटन भी हुआ। इसके बाद केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन भी मनाया गया।
इस दौरान सुशील सिंह ने कहा कि एक सप्ताह तक सेवा सप्ताह के रूप में जन्मदिन मनाया जाएगा। आज ही के दिन विश्व निर्माता भगवान विश्वकर्मा का जन्मदिन मनाया जाता है और यह अवसर आप लोगों के जीवन में सुख समृद्धि और सौभाग्य लाए। इसी मंगल कामना के साथ भाजपा सरकार जनकल्याण की दिशा में पूरी शिद्दत के साथ काम कर रही है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अजय सिंह, बीडीओ गुलाबचंद, राजेश सिंह, डा. अरविंद मिश्रा, हृदय नारायण तिवारी, श्यामलाल बर्मन, रामजी कुशवाहा, कर्मवीर सिंह, मनोज मौर्य, अखिलेश यादव, डा. रामानुज यादव आदि उपस्थित रहे।

पकौड़ा तल युवा सपाइयों ने मनाया बेरोजगारी दिवस

बेरोजगारी दिवस पर धानापुर में पकौड़ा तलते सपा नेता।

धानापुर। कस्बा स्थित बस स्टैंड चौराहा पर छात्र नेता विपिन बिक्कु ने पकौड़ा स्टाल लगाकर व पकौड़ा तलकर मनाया बेरोजगार दिवस मनाया। इस दौरान विपिन बिक्कु ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने 2 करोड़ रोजगार का वादा 15 लाख के वादे समान जुमला साबित रहा एवं सिर्फ रोजगार के नाम पर युवाओं को छला गया। अगर युवा मुखर होकर रोजगार मांगता है तो उसके बदले युवा को लाठी और मुकदमा मिलती हैं। केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार रोजगार के मुद्दे पर विफल सरकार साबित हुई। इसी क्रम में धानापुर का युवा संगठित व एकत्रित होकर प्रधानमंत्री के कथनानुसार पकौड़ा तल कर बेरोजगार दिवस मना रहा है। इस मौके पर परवेज खान जिद्दी, सुजीत पटेल, सानू खान, राजू गुप्ता, अनुराग यादव,रवि मौर्य, आकाश बमबम, सुबेदार सिंह, अवधेश, सोनू सिंह आदि उपस्थित रहे।

देश की सम्पत्तियों को बेचने में लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीः रामकिशोर

सपा के सभा को संबोधित करते पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विरेंद्र कुमार बिंद डाक्टर।


सपाइयों जगह-जगह सभाएं व सम्पर्क कर भाजपा को कोसा
चंदौली। पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद शुक्रवार को जनपद दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने जिले के सपाइयों के साथ जनसंपर्क अभियान के क्रम में सैयदराजा विधानसभा के कवई पहाड़पुर व मोहम्मदपुर, तेजोपुर गांव में सभा की। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में कराए गए जनहित के कार्यों को याद दिलाया। कहा कि स्वास्थ्य शिक्षा, सिंचाई, रोजगार और लोहिया आवास, पेंशन जैसी योजनाओं का नाम बदलकर भाजपा सरकार विकास का ढिंढोरा पीट रही है।
जबकि सही मायनों में हत्या, बलात्कार और भ्रष्टाचार ही भाजपा सरकार की उपलब्धियां रही हैं। प्रधानमंत्री केवल देश बेचने के मिशन में जुटे हैं। आज सारे सार्वजनिक उपक्रम बेचे जा रहे हैं रोजगार छिन गया है देश एक अंधकार मय भविष्य की ओर बढ़ रहा है। जाति-धर्म, अगड़े-पिछड़े की राजनीति करके समाज को बांटने का काम भाजपा ने किया। इसके पूर्व उन्होंने मुगलसराय विधानसभा के पांडेपुर में कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। चकिया विधानसभा के गौड़ीहार में जनसभा की। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि भाजपा के झूठ का पुलिंदा अब खुल गया है। बेरोजगार नौजवान पिछड़े और सभी वर्ग के लोगों ने इनकी गलत नीतियों से देश को बर्बाद होते देख लिया है अब इनकी सरकार पूरे देश से जाएगी। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार बिंद डाक्टर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार में एक्सप्रेसवे शुरुआत हुई पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हो या शक्ति नगर हाईवे, आगरा एक्सप्रेसवे सब अखिलेश यादव की देन है। सपा सरकार ने रोजगार के नए-नए अवसर सृजित किए और मेधावियों को लैपटाप व टेबलेट प्रधान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, जो भाजपा सरकार पिछले साढ़े चार साल में नहीं कर पायी। उन्होंने सभा में उपस्थित अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया। इस अवसर पर सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू, चंद्रिका बिंद, राजनारायण बिंद, रिंकी बिंद, रामजनम यादव, कॉमेडी बिंद, प्रेमा बिंद, संदीप बिंद, बाबू लाल बिंद, जर्सी बिंद, नंदलाल बिंद, महेंद्र यादव, शंभू बिंद, बेचू बिंद, सुदर्शन बिंद, जितेंद्र बिंद विजेंद्र यादव ने किया।

जुमला नहीं रोजगार चाहते हैं देश के युवाः अंकित यादव

बोले‚ बेरोजगारी के जनक हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

चंदौली। सपा के फायर ब्रांड युवा नेता अंकित यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केा बेरोजगारी का जनक करार दिया। इस दौरान उनके जन्मदिन अवसर पर मुगलसराय कस्बे में रिक्शा खींचकर विरोध दर्ज कराया। कहा कि देश के युवाओं को जुमला नहीं रोजगार चाहिए। नरेंद्र मोदी ने देश से वादे किए और उनका वोट बटोरा‚ लेकिन उसे पूरा करने की बजाय वादाखिलाफी कर बैठे। भाजपा की सरकार ने देश व प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया। नौकरी का तोहफा देने का वादा करने वाली नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश को नोटबंदी व जीएसटी का गहरा आघात दिया। जिसके असर से आज भी देश उबर नहीं पाया है। इस बीच प्राइवेटाइजेशन की मार भी रोजगार सृजन पर गहरा आघात पहुंचाने का काम किया है‚ जिससे रोजगार के अवसर तेजी से घट रहे और युवा नौकरी खोते जा रहे हैं। युवा सपाइयों ने तख्त पर लिखे श्लोगन के जरिए सरकार से दो करोड़ नौकरियों का सवाल भी सरकार से पूछा। इस मौक़े पर यूथ ब्रिगेड के ज़िलाध्यक्ष आरिफ़ सिद्दूकी,छात्र नेता विकास यादव, चाहत सिंह, आदित्य चौधरी, रोहित यादव, रमेश, सूरज गुप्ता, विक्की, प्रह्लाद, सुनील शानू नौजवान शामिल रहे।

मौसम अलर्ट: देर रात यहा चमक गरज, के साथ हों सकता है बारिश किसान रहे सतर्क

 चंदौली। लखनऊ केंद्र द्रारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार की  रात 11.00बजे तक जनपद के कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारीश होने की संभावना है मौसम विभाग के वैज्ञानिक कृष्ण मुरारी पांडेय ने किसानों से अपील किया है कि किसान रात में अपने  खेतों की रखवाली करने जा जाए इससे खतरा हो सकता है। कहा कि आस पास के लोग सिवान अथवा पेड़ो के नीचे ना बैठे खुले में आकाशीय बिजली गिरने की जादा संभावना रहती है। इससे खुले में ना रहे।

कांग्रेसियों ने कद्दू काटकर जताया विरोध‚ मनाया बेरोजगारी दिवस

पंडित कमलापति पार्क में कद्दू के साथ विरोध जताते यूथ कांग्रेसी।


चंदौली। जिला यूथ कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मनाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष माघवेंद्र मूर्ति ओझा ने देश में बढ़ती बेरोजगारी के लिए नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि नोटबंदी से देश उबरने में लगा था। इसी बीच भाजपा सरकार ने जीएसटी लागू कर देश को दोहरी मार दी। इन दोनों कुनीतियों के कारण देश आज भी उबर नहीं पाया और बेरोजगारी तेज रफ्तार से बढ़ रही है। इस दौरान युवा कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पंडित कमलापति पार्क गए।
जिलाध्यक्ष माघवेंद्र मूर्ति ओझा ने कहा कि युवाओं के बेरोजगार होने का मुख्य कारण नोटबंदी व गलत तरीके से जीएसटी को लागू करना है। कोरोनाकाल में मोदी सरकार में करोड़ों युवाओं को अपने रोजगार से हाथ धोना पड़ा। बढ़ती बेरोजगारी के बावजूद आज प्रधानमंत्री अपना जन्म दिवस देश में मनवा रहे है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने विरोध स्वरूप कद्दू काटकर अपना विरोध दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए कोई सकारात्मक पहल नहीं की। आज कांग्रेस युवाओं की आवाज बनकर सरकार से सवाल पूछ रही है। जिला उपाध्यक्ष विकास खरवार ने कहा कि आगे आने वाले समय में यूथ कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी, जिसमें सरकार की नाकामियां, जनविरोधी कार्यों को मजबूती के साथ रखा जाएगा और भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने के जन समर्थन मांगा जाएगा। इस अवसर पर सर्वेश पांडेय, संदीप दुबे, दिलीप यादव, आकाश द्विवेदी, हरिशंकर सिंह, अमन, विवेक सिंह, ज्ञान प्रकाश, सुजीत कुमार आदि उपस्थित रहे। संचालन शिवेंद्र मिश्रा ने किया।

…आजादी के 75 साल बाद भी सेमर–साधोपुर गांव को पक्की सड़क मयस्सर नहींǃ

नक्सल प्रभावित गांव सेमर-साधोपुर में कीचड़ से होकर गुजरते हैं ग्रामीण
नौगढ़। यदि कोई राजनेता या अफसर विकास के कसीदे पढ़े या बड़े-बड़े दावे करता नजर आए तो उसका हाथ पकड़िए और नौगढ़ बांध की तलहटी में बसे सेमर-साधोपुर गांव खींच लाइए। यकीनन उसकी आंखें शर्मा जाएगी और वह खुद ही खुद को झूठा साबित कर बैठेगा। जी हां! यह वही गांव है जहां बुनियादी सुविधाएं के लिए गांव के बच्चे से लगायत बुजुर्ग यहां तक की महिलाएं, हर दिन जद्दोजहद करता है। बारिश में तो यहां की स्थितियां और भी नारकीय हो जाती है। शुक्रवार को सेमर-साधोपुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आयी जिसने नीति आयोग के आंकड़े को फिर से पुष्ट किया कि वाकई चंदौली जिला विकास के मामले बहुत पिछड़ा हुआ है।
नक्सल प्रभावित नौगढ़ के पहाड़ों पर बसे सेमर-साधोपुर में बिजली, पानी, सड़क व शिक्षा जैसी सुविधाओं का अभाव कायम हैं। यहां के बच्चे जहां शिक्षा अर्जन के लिए दूरदराज के इलाकों में जाते हैं, वहीं ग्रामीण जीविकोपार्जन के लिए दिहाड़ी मजदूरी व कामकाज की तलाश में दूसरे इलाकों पर आश्रित रहते हैं। ग्रामीण बताते हैं कि सेमर साधोपुर गांव में आवागमन के लिए पक्की सड़क नहीं है। ऐसे में बरसात के मौसम में गांव से करीब तीन किलोमीटर की दूरी तय करना लोहे के चने चबाने जैसा अत्यंत दुरूह व मुश्किल है। नौगढ़ बांध के ऊपर से होकर कीचड़ से लथपथ होते हुए बच्चों को जूनियर हाईस्कूल औरवाटांड़ आते-जाते है। इसी रास्ते से गांववासी 20 किलोमीटर दूर नौगढ़ बाजार पहुंचकर आवश्यक वस्तुओं की खरीद व ब्लाक तथा तहसील स्तरीय कार्यों का निष्पादन करना पड़ता है।वहीं हाईस्कूल की शिक्षा गांव से 8 किलोमीटर की दूरी पर आसीन राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमसोत मे जाकर के करने में अनेकानेक असुविधाओ के दौर से शिक्षार्थियों को गुजरना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार जायसवाल ने बताया कि नौगढ़ से बिहार राज्य की सरहद के समीप स्थित क्षेत्र के गहिला गांव तक पक्की सड़क बनी है।जिसके बीच रास्ते में लगभग 2 किलोमीटर तक का भाग औरवाटांड़ बांध का है जो कि कच्चा है। जिससे सेमर साधोपुर गांव जाने के लिए सड़क है जो वन विभाग का आधिपत्य में है जिस पर बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के सड़क पर पत्थर चौका या इंटरलॉकिंग का कार्य ग्राम पंचायत से नहीं कराया जा सकता है। इसके लिए उच्चस्तरीय अधिकारियों व प्रदेश सरकार को पत्र प्रेषित किया जाएगा।

ग्राइंडर चलाने के दौरान हुआ हादसा,युवक की मौत

काम करते समय हाथ से छूटकर गले पर गिरा ग्रान्डर गला कटने से युवक की मौत
कमालपुर कस्बा ब्यवसायी बालमुकुंद रस्तोगी 44 वर्ष शुक्रवार के दिन 11 बजे के करीब अपने जनरल स्टोर व इलेक्ट्रॉनिक दुकान में इलेक्ट्रिक ग्रान्डर से छड़ काट रहा था तभी अचानक ग्रैन्डर हाथ से छूट कर मुँह व गले को रेतते हुए जमीन पर गिर गया साथ साथ बाल मुकुंद भी जमीन पर लहू लुहान हो कर गिर गया पास के दुकानदारों ने आनन फानन में निजी चिकित्सालय ले गए जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ब्यापारी की मृत्यु की खबर मिलते ही सभी ब्यापारी अपनी दुकानें बंद कर शोक संवेदना करने बालमुकुंद के घर पहुँच गए सूचना मिलते ही मौके पर पूर्व विधायक मनोजकुमार सिंह डब्लू पहुचे परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा इस पर मौके पर पूर्व विधायक मनोजकुमार सिंह ने एस ओ धीना को पोस्टमाटर्म कराने की बात कही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया

Chandauli
overcast clouds
35.9 ° C
35.9 °
35.9 °
44 %
1.4kmh
100 %
Sat
36 °
Sun
37 °
Mon
33 °
Tue
28 °
Wed
34 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights