35.9 C
Chandauli
Saturday, August 1, 2026

Buy now

Home Blog Page 707

अंक सुधार परीक्षा 165 में 90 परीक्षार्थी केन्द्र से गायब

फोटो-02
यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा देते परीक्षार्थी।

चंदौली। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की अंक सुधार परीक्षा शनिवार को जनपद में सकुशल सम्पन्न हुई। इस दौरान जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में परीक्षा करायी गयी, जिसमें पंजीकृत 165 परीक्षार्थियों के सापेक्ष मात्र 75 उपस्थित रहे। वहीं 90 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। इस दौरान नकल रोकने के लिए पर्यवेक्षक व स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। वहीं शासन की ओर से नामित नोडल अधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के घोषित परीक्षाफल में अंक सुधार परीक्षा के लिए जिले में जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज चंदौली, सकलडीहा इंटर कालेज, इंटरमीडिएट कालेज मोदीनगर मुगलसराय, कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालस चकिया एवं राजकीय इंटर कालेज नौगढ़ को केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर शनिवार से दो पालियों में परीक्षा आरम्भ हुई। पहले दिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की हिन्दी विषय की परीक्षा हुई। इसमें कुल 165 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। लेकिन परीक्षा में 75 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। वहीं 90 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए परीक्षा कराया गया। सभी केंद्रों पर जोनल व सेक्टर और स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। वहीं शासन से नामित नोडल अधिकारी एवं वाराणसी डीआईओएस द्वितीय नरेंद्र कुमार पांडेय ने तीन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा व्यवस्था ठीक पाई गई। उनके साथ जिले के डीआईओएस डा. विजय प्रकाश सिंह भी मौजूद रहे। वहीं सचल दल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहे। प्रत्येक केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था रही।

लैटर पैड दुरुपयोग मामले में उपजा चंदौली ने आठ के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

चंदौली। यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के चंदौली जिला इकाई ने फर्जी लेटर पैड का प्रयोग कर पत्रकारों, समाज तथा शासन-प्रशासन को गुमराह करने के आरोपित आठ जालसाजों के विरुद्ध सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। उपजा की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इसे लेकर जालसाजी में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दरअसल उपजा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह के नेतृत्व में पत्रकारों का एक दल गत 29 अगस्त को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मिलकर पत्रक सौंपा. आरोप लगाया कि कुछ लोग हमारे संगठन का फर्जी लेटर पैड, प्रतीक चिन्ह (लोगो) एवं पंजीयन संख्या का प्रयोग कर उपजा के नाम व ख्याति का दुरुपयोग कर रहे हैं। डीएम के निर्देश पर और एसपी ने सीओ सदर से जांच कराई। जिनकी रिपोर्ट के बाद थाना कोतवाली सदर पुलिस ने 8 तथाकथित जालसाजों नंद मुरारी शंकर शरण पाठक, विवेक कुमार दुबे, रुद्र शंकर पाठक, नीरज कुमार चौबे, अभिषेक नारायण मिश्र, मनमोहन कुमार, आंनद उपाध्याय एवं शैलेन्द्र पांडेय के विरुद्ध धारा 419, 420, 467, 468, 471 आईपीसी के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही प्रचालित कर दिया है। इस बाबत उपजा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि उपजा जिले की सबसे बड़ी एवं अग्रणी पत्रकार संगठन है। इसके नाम व ख्याति को धूमिल करने का किसी को कोई अधिकार नहीं है।ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उम्मीद है पुलिस जांच में कई अन्य जलसाज भी सामने आ सकते है।

युवाओं को मिलेगा रोजगार तो चन्दौली की होगी तरक्की: मनोज डब्लू

सेना भर्ती के लिए नेताओं के आगे नहीं आने को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

चन्दौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू रविवार को मुख्यालय पर पत्रकारों से रूबरू थे। इस दौरान उन्होंने सेना भर्ती के लिए किए गए आह्वान के पूर्व होने के बाद जनपद के किसी भी दल के किसी जनप्रतिनिधि , सांसद , विधायक , मंत्री एवं पूर्व विधायक , पूर्व सांसद के आगे नहीं आने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा की मेरे आहवान की समय सीमा आज पूरी हो रही है । लेकिन दुर्भाग्य यह कि चंदौली में सेना भर्ती कराने के लिए किसी भी दल जनप्रतिनिधियों ने मेरा नेतृत्व स्वीकार नहीं किया और ना ही मुझे अपने नेतृत्व व सानिध्य में सेना भर्ती के लिए बुलाने की पहल की । मेरा यह आह्वान पूरी गैर राजनीतिक और युवाओं के रोजगार से जुड़ा है। इससे जनपद में तरक्की व खुशहाली होगी । आज जरूरत है जनपद के पिछड़ेपन को हम सभी मिलकर दूर तरह से गैर राजनीति था और अभी भी है । क्योंकि रोजगार सृजन के साथ ही चंदौली में करें । चंदौली की धरती धान के कटोरा में सिर्फ सोना ही नहीं उगाती , यह धरती सेना में भर्ती होने का जज्बा पाले युवाओं को भी जन्म देती है । धानापुर व सैयदराजा की धरती का उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती होकर देश सेवा का जज्बा पाले युवाओं जाना पड़े , जो दुर्भाग्यपूर्ण है । साथ ही यह सरकार व सरकारी तंत्र के हिस्सा कहे जाने वाले जनप्रतिनिधियों के लिए बड़ा सवाल है । क्योंकि सरकार यदि सेना भर्ती में सेवा के अवसर सृजित करती तो नौकरी पाने के उम्र की अंतिम दहलीज पर पहुंच चुके युवाओं व उनके परिजनों को ऐसे अवसर दलालों के जरिए सृजित करने के लिए प्रयास नहीं करना पड़ता । आज शहीदी धरती धानापुर के पांच युवा जबलपुर के जेल में बंद है । ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि सरकार सेना भर्ती रैली कराकर युवाओं के लिए अवसर सृजित करें , ताकि नौकरी पाने के उम्र के अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुके युवाओं को खुद को साबित करने का अवसर मिल सके । इसी सोच के साथ चंदौली के सभी जनप्रतिनिधियों व राजनेताओं को काम करने की जरूरत है । तभी सेना भर्ती के नाम पर जालसाजी व ठगी का शिकार हो रहे युवाओं व उनके परिजनों को ऐसी घटनाओं से बचाया जा सकता है , जिसमें उनका आर्थिक हनन होने के साथ ही सामाजिक नुकसान हो रहा है । आज पसहटा , रायपुर , सोनहुली , अमादपुर बड़ौरा , धनाइतपुर सहित कई गांवों के कई परिवार अपने बच्चों की सलामती को लेकर फिक्रमंद है । बच्चे सेना में भर्ती होने की बजाय जेल की हवा खा रहे हैं । यह चन्दौली के लिए दुख और दुर्भाग्य का विषय है ।

बाइक सवार ने पैदल चल रहे युवकों को मारी टक्कर बाइक सवार की मौत

चंदौली । चकिया कोतवाली क्षेत्र के बारी गांव के समीप शनिवार को देर रात में टहल रहे युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर टक्कर लकगने से बाइक सवार सड़क पर गिर कर लहूलुहान होगा इससे उसकी मौत हो गयी । वही टहल रहा युवक बुरी तरह घायल ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस  शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आयी और आगे की कार्यवाही में जुट गयी।
 जानकारी के अनुसार शनिवार की देर  बंसराज 40 वर्ष सिकंदरपुर से गढ़वा उत्तरी अपने गांव घर की तरफ जाते वक्त बारी गांव मार्ग के पास टहल रहे युवक रामकेश प्रजापति 33 वर्ष  अहरौरा थाना डीह गांव निवासी अपने ससुराल में आया हुआ शाम को सड़क किनारे टहलने के निकला उसी दौरान बाइक सवार बंसराज (मृतक )बहुत ही जोरदार टक्कर मार दी बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई टहल रहे रामकेश प्रजापति का जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में प्राथमिक उपचार चल रहा है। मृतक मृतक के परिजनों को रो रो के बुरा हाल हो गया है ।इस्पेक्टर विहिन थाना चकिया मे हास्पिटल से मेमो जाने के बाद पुलिस अपनी अग्रिम कार्यवाही मे जुटी। चकिया संयुक्त जिला चिकित्सालय में तैनात EMO डा.बीएस मौर्य ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा एक्सीडेंटल लाया गया है  एक की मौत हो गई दुसरा का इलाज चल रहा है।

नौगढ़ के 15 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

नौगढ़। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की ब्याप्त मनमानी व उपस्थिति पंजिका मे दूसरों द्रारा किए जाने वाले हस्ताक्षर की शिकायत पर हुयी जांच मे खण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश नारायण सिंह ने सात विद्यालयों के 15 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर के तीन दिनों में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर कंपोजिट विद्मालय नौगढ धनकुवारी कला प्राथमिक विद्यालय नौगढ प्रथम पूर्व माध्यमिक विद्यालय रिठिया, बोदलपुर, प्राथमिक विद्यालय डूमरियां, शाहपुर आदि का निरीक्षण किया गया। इसमें 15 प्रधानाध्यापक शिक्षक व शिक्षामित्र गैरहाजिर पाए गए। वहीं इनमें से कई शिक्षकों के अनुपस्थित रहने के बाद भी उपस्थिति पंजिका मे हस्ताक्षर बना हुआ पाया गया।जो कि दूसरे ब्यक्ति द्रारा किया जाना प्रतीत हो रहा है, जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा गया है।

क्या ललितेश पति त्रिपाठी ने कांग्रेस से कर लिया किनारा, मची राजनीतिक हलचल

चंदौली। यूपी में अपनी जमीन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है ।कांग्रेस पार्टी में मची आपसी कलह के कारण पूर्वांचल में कांग्रेस की उम्मीद की किरण माने जाने वाले ललितेश पति त्रिपाठी ने इस्तीफा दे दिया।सूत्रों की माने तो अभी उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है। पार्टी से नही। ललितेश पति के इस्तीफे को लेकर किसी भी खबर की पुष्टि नही हो रही है।ललितेश पति त्रिपाठी के द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद अब कांग्रेस उत्तर प्रदेश में और कमजोर हो जाएगी। कांग्रेस पार्टी में इन दिनों कलह मचा हुआ है।पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफा दिये जाने के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है।सूत्रों की माने तो कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से तालमेल न बनने के कारण ललितेश पति त्रिपाठी ने भी इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में ललितेश पति द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में बड़ा झटका लग सकता है।फिलहाल अभी तक इस पूरे मामले पर ललितेश पति त्रिपाठी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है और ना ही उनके ट्विटर प्रोफाइल पर भी अभी कुछ लिखा गया है।

लेकिन उन्हें राजनीतिक वजूद व परिवारिक विरासत को देखते हुए सभी दल उन्हें अपने पाले में लेने की जद्दोजहद में जुट गयी है। फिलहाल उनका कांग्रेस से अलग होना एक बड़ा सवाल है और इसे लेकर चर्चाएं भी जोरों पर है। कांग्रेस का उनका छोड़ना कहीं न कहीं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा नुकसान पहुंचाएगा। क्योंकि वह यूपी के पूर्व सीएम और आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रहे स्वर्गीय कमलापति त्रिपाठी के परपोते हैं।

टीकाकरण को लेकर अधिवक्ताओं में दिखा उत्साह इतने लोगो को लगा कोविड का टीका


चंदौली।डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार महामंत्री झन्मेजय सिंह की पहल पर शनिवार को मुख्यालय स्थित सदर तहसील परिसर के बार सभागार में कोरोना से बचाने के लिए टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जहां चिकित्सकों की टीम पहुंचकर 160 अधिवक्ताओं को दूसरे डोज का टीका लगाया। टीकाकरण को लेकर सुबह से ही अधिवक्ताओं में उत्साह देखने को मिला। क्योंकि दूसरे डोज का टीका न लगने से अधिवक्ता परेशान थे। जिसे गंभीरता से लेते हुए डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार के महामंत्री जन्मेजय सिंह ने सीएमओ डॉक्टर वीपी द्विवेदी से वार्ता कर शिविर लगाने की पहल की। उनकी पहल के बाद शनिवार को दूसरे डोज का टीका लगाने के लिए चिकित्सकों की टीम पहुंच गई जहां पर एक एक कर 160 अधिवक्ताओं का टीका करण किया। गया

लापता व्यापारी आदर्श को धीना पुलिस ने दिल्ली से किया बरामद


कमालपुर कस्बा निवासी आदर्श रस्तोगी उर्फ लालू रस्तोगी पिछले दिनों 11/ 9 को परिवारिक कलह के कारण घर से दस बजे दिन में निकल गया था परिजनों ने खोज बीन थक हार कर धिना थाने में गुम शुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया पुलिस ने मोबाईल नम्बर व एमआई नम्बर को सर्विलांस पर लगा रखा था धिना थानाध्यक्ष अतुल प्रजापती को गुरुवार की रात्रि में सर्विलांस से इटावा जिला में लोकेशन मिला पुलिस की टीम मोबाईल लोकेशन के आधार पर पीछा करते हुए आदर्श को दिल्ली गुरुद्वारे के पास से शुक्रवार को बरामद कर लिया। बतादें की आदर्श रस्तोगी के परिजन जो नम्बर दिए थे उस नम्बर को मोबाईल सेट से आदर्श निकाल दिया था दोसरे नम्बर से अपने बीबी को गुरुवार की रात्रि 11 बजे बात किया तो पुलिस को लोकेशन मिला लोकेशन के आधार पर धिना पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली गुरुद्वारे के पास से बरामद कर शनिवार को परिजनों को सौप दिया वही ब्यापार मण्डल अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता प्रांतीय सदस्य फरीदुद्दीन मीडिया प्रभारी अरबिंद वर्मा मनोज अग्रहरि अशोक मौर्य आदि ब्यापिरियो ने धिना पुलिस को बधाई दी ।बरामदगी करने वाली टीमो में थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति कमालपुर चौकी इंचार्ज महमूद आलम कास्टेबल सतेंद्र यादव रहे ।


कमालपुर कस्बा निवासी आदर्श रस्तोगी उर्फ लालू रस्तोगी पिछले दिनों 11/ 9 को परिवारिक कलह के कारण घर से दस बजे दिन में निकल गया था परिजनों ने खोज बीन थक हार कर धिना थाने में गुम शुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया पुलिस ने मोबाईल नम्बर व एमआई नम्बर को सर्विलांस पर लगा रखा था धिना थानाध्यक्ष अतुल प्रजापती को गुरुवार की रात्रि में सर्विलांस से इटावा जिला में लोकेशन मिला पुलिस की टीम मोबाईल लोकेशन के आधार पर पीछा करते हुए आदर्श को दिल्ली गुरुद्वारे के पास से शुक्रवार को बरामद कर लिया। बतादें की आदर्श रस्तोगी के परिजन जो नम्बर दिए थे उस नम्बर को मोबाईल सेट से आदर्श निकाल दिया था दोसरे नम्बर से अपने बीबी को गुरुवार की रात्रि 11 बजे बात किया तो पुलिस को लोकेशन मिला लोकेशन के आधार पर धिना पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली गुरुद्वारे के पास से बरामद कर शनिवार को परिजनों को सौप दिया वही ब्यापार मण्डल अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता प्रांतीय सदस्य फरीदुद्दीन मीडिया प्रभारी अरबिंद वर्मा मनोज अग्रहरि अशोक मौर्य आदि ब्यापिरियो ने धिना पुलिस को बधाई दी ।बरामदगी करने वाली टीमो में थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति कमालपुर चौकी इंचार्ज महमूद आलम कास्टेबल सतेंद्र यादव रहे ।

सैयदराजा थाना व क्राइम ब्रांच ने 15 लाख की शराब संग हरियाणा के पांच तस्कर पकड़े


चंदौली। सैयदराजा थाना पुलिस ने क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर की कार्यवाही में शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस दल द्वारा पांच शराब तस्कारों को दबोचने के साथ ही डीसीएम पर लगे 1760 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी, जिसकी कीमत 15 लाख रुपये बतायी जा रही है। उक्त मामले का एएसपी दयाराम सरोज ने पुलिस लाइन सभागार में खुलासा किया और पुलिस दल की पीठ थपथपाई।
उन्होंने बताया कि सर्विलास टीम व थाना सैयदराजा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नौबतपुर बार्डर पर भौगोलिक व इलेक्ट्रानिक सूचना संकलन के लिए गश्त पर थी। तभी सूचना प्राप्त हुई कि हाइवे पर एक क्रेटा कार में सवार तीन व्यक्ति जो शराब तस्कर हैं अवैध शराब को अपने क्रेटा कार व पीछे एक डीसीएम में लादकर बेचने के लिए बिहार जा रहे हैं। दोनों वाहनों में भारी मात्रा में शराब मौजूद है। इसके बाद पुलिस दल ने नौबतपुर पुलिस बूथ के पास शनिवार की सुबह दोनों वाहनों को रोका और चेक किया तो उसमें 5484 बोतल अवैध अंग्रजी शराब पायी गयी, जो कुटरचित दस्तावेज निरमा वाशिंग पाउडर की बिल्टी पर हरियाणा से बिहार के लिए जा रही थी। वाहन के साथ-साथ पुलिस ने तस्कारेां को हिरासत में ले लिया और थाने ले गयी। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे एक संगठित गिरोह में काम करते हैं। पिछले तीन वर्षों से फर्जी दस्तावेज के सहारे शराब को बिहार में बेचने का कार्य करते चले आ रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्त विकास यादव, प्रवीण यादव, राजकुमार व राकेश कुमार सभी हरियाणा प्रांत के निवासी हैं। वहीं पांचवा तस्कर अशोक कुमार यूपी के हापुड़ का रहने वाला है। पुलिस को 5484 शीशी अवैध शराब के साथ तीन मोबाइल फोन व 5250 रुपये नकदी तस्करों के पास से मिला। टीम में सैयदराजा थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत, स्वाट प्रभारी राजीव सिंह, अजीत कुमार सिंह, देवेन्द्र सिंह यादव, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, शिवबाबू यादव, अमित यादव, भुल्लन यादव स्वाट, प्रेम प्रकाश यादव आदि शामिल रहे।

सेवा सप्ताहः सैयदराजा विधायक सुशील सिंह व प्रमुख धानापुर अजय सिंह ने किया रक्तदान‚ किया प्रेरित

चंदौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा सप्ताहिक कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिला अस्पताल परिसर के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने रक्तदान करके किया। इसके बाद विधायक सुशील सिंह ने दूसरे को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। आह्वान किया कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान कर पुण्य के भागीदार बने। कहा कि सेवा का यह भाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा की भावना से ओतप्रोत है।

मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी सहित जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शनिवार को रक्तदान शिविर आयोजित हुआ था। इसमें पहुंचकर विधायक सुशील सिंह ने रक्तदान किया। इसके पूर्व विधायक का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके लिए दो चिकित्सकों को लगाया गया। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है इसका भागीदार समाज के सभी लोगों को बनना चाहिए आज प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष में सैयराजा विधानसभा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए बधाई के पात्र हैं। रक्तदान करने से कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है यह दुर्घटना के समय बहुत काम की होती है अधिक रक्त स्राव होने के कारण जान जा सकती है लेकिन उस समय यही रक्त उस मरीज के लिए वरदान साबित हो जाता है इसलिए हम सभी को रक्तदान करना चाहिए इससे शरीर पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। इस दौरान डॉक्टर दिनेश सिंह व डॉक्टर आरके वर्मा ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उन्हें रक्तदान करने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने रक्तदान किया।

Chandauli
overcast clouds
35.9 ° C
35.9 °
35.9 °
44 %
1.4kmh
100 %
Sat
36 °
Sun
37 °
Mon
33 °
Tue
28 °
Wed
34 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights