35.9 C
Chandauli
Saturday, August 1, 2026

Buy now

Home Blog Page 706

अनुदेशक भी हैं चंदौली के भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष रघुवंशी

मानदेय रिकवरी व मुकदमा दर्ज करने के लिए की मांग

चंदौली। जिले के टांडाकला प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर तैनात अनुदेशक आशीष रघुवंशी की राजनीतिक दल में सक्रिय भागीदारी की शिकायत सोमवार को बीएसए से पत्र के माध्यम से भलेहटां निवासी दीपेश कुमार ने की। आरोप लगाया कि अनुदेशक आशीष रघुवंशी वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष है। इससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। इसपर बीएसए सत्येंद्र सिंह ने चहनियां एबीएसए को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
भलेहटां निवासी दीपेश कुमार ने आरोप लगाया कि पूर्व में राजनीतिक दल भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री और वर्तमान में जिलाध्यक्ष आशीष सिंह रघुवंशी चहनियां विकास खंड के टांडाकला प्रथम विद्यालय पर अनुदेशक के पद पर कार्यरत है। परिषदीय विद्यालय में रहने के बाद भी उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकारी सवेक आचरण नियमावली 1956 के नियम का लगातार कई वर्षों से उल्लंघन किया जा रहा है। जबकि उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली के नियम 2 (ख) में वर्णित सरकारी सेवक की परिभाषा के तहत अनुदेशक पद आएगा। ऐसे में खुलेआम सोशल मीडिया एवं मंचों से राजनैतिक गतिविधियों में पदस्थ होकर व विभागीय अधिकारियों कृपा से शिक्षण कार्य से विरत रहते हुए अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर फर्जी उपस्थिति हस्ताक्षर पर अनुदेशक आशीष सिंह रघुवंशी लगातार नियम विरुद्ध कार्य कर रहे हैं। इसकी जांच कराकर मानदेय वसूली के साथ ही मुकदमा दर्ज कराते हुए सेवा समाप्त किया जाए। इस संबंध में बीएसए सत्येंद्र सिंह ने कहा कि चहनियां एबीएसए को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, आशीष रघुवंशी ने बताया कि वह लम्बे समय से भाजपा से जुड़े हैं और उनके भाजयुमो जिलाध्यक्ष बनने के बाद उनकी छवि को धुमिल करने के लिए इस तरह के प्रयास हो रहे हैं। बताया कि एक माह पूर्व ही अनुदेशक पद से इस्तीफा दे चुका हूं।

नौबतपुर में 43 मकानों पर गरजा बुल्डोजर, जाने क्या है पूरा मामला

सैयदराजा ।एनएच  व ज़िला प्रशासन  संयुक्त टीम ने पुलिस बल के साथ सोमवार को नौबतपुर बार्डर पर अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया जिला प्रशासन  सिक्स लेन और सर्विस रोड के निर्माण के लिए अधिग्रहीत 43 मकान को जेसीबी द्वारा  ख़ाली कराया । वर्षों से बना आशियाना और छोटी  दुकानें कुछ ही घंटों में पाँच जेसीबी मशीनों से ढहा दिया गया । वही दुकानदार दिनभर अपनी सामानों को समेटने में लगे रहे।जहा अफरा तफरी माहौल रहा। नौबतपुर बार्डर पर फ़्लाई ओवर के साथ सिक्स लेन तथा सर्विस रोड का निर्माण होना है ।बरसात के मौसम के कारण  निर्माण कार्य बंद था। मौसम ठीक होते ही जिला प्रशासन व नेशनल हाईवे के अधिकारी एक्शन मोड में आ गये हैं ।सोमवार को पाँच जेसीबी मशीनों के साथ नेशनल हाईवे के मैनेजर नागेश सिंह,तहसीलदार शैलेंद्र कुमार तथा कोतवाल लक्ष्मण पर्वत भारी पुलिस बल के साथ नौबतपुर बार्डर पहुँच गये और एक लाइन से उत्तर तरफ की 43 अधिग्रहीत मकानों और दुकानों को जेसीबी मशीनों से ख़ाली कराना शुरू किया ।कुछ लोगों ने कुछ समय की मोहलत तथा कुछ ने विरोध जताया लेकिन अधिकारियों ने किसी की नहीं सुनी तथा सभी अधिग्रहीत ज़मीनों को ख़ाली करा दिया गया ।दो ऐसे भी मकान है जहाँ मूवाबजा का मामला निस्तारित न होने का मामला प्रकाश में आया जिससे उक्त ज़मीन ख़ाली नहीं करायी जा सकी ।इस दौरान नेशनल हाईवे के मैनेजर नागेश सिंह ने बताया की बरसात के मौसम के कारण निर्माण कार्य बंद था ।अधिग्रहीत ज़मीनें भी ख़ाली हो गयी है ।अब युद्ध स्तर सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा ।इस दौरान क्षेत्रीय कानूनगो ,संजय यादव लेखपाल,वीर बहादुर सिंह,पंकज सिंह आदि मौजूद रहे ।

पति को मारने के प्रयास में पत्नी को आजीवन कारावास


चंदौली। अपर जनपद सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश पाक्सो राजेंद्र प्रसाद की अदालत ने सोमवार को हत्या के प्रयास के सुनवाई के बाद पत्नी को दोषी करार दिया। न्यायालय की ओर से दोषी पत्नी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी है। साथ ही पांच हजार रुपये अर्थदण्ड से भी दंडित किया है। अर्थदण्ड अदा नहीं करने की दशा में छह माह की अतिरिक्त सजा सुनाया है।
शहाबगंज थाना क्षेत्र के भूसीकृत पुरवा निवासी धनंजय कुमार ने 15 मार्च 2015 को थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि उसके पिता दीनानाथ और माता कमलावती देवी के बीच झगड़ा हुआ। रात में एक ही कमरे में सोए थे। इस बीच सुबह करीब साढ़े तीन बजे सोये हुए पिता के उपर माता ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। चींखने-चिल्लाने पर कुल्हाड़ी छोड़कर वह भाग गई। इस संबंध में कमलावती देवी के साथ ही उसके भाई व भतीजा मनोहर व संतोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। उक्त मामले में सुनवाई के दौरान विचारण में यह बात सामने आयी कि कमलावती का उसके बहनोई से अवैध संबंध था। इस दौरान विशेष अधिवक्ता पाक्सो शमशेर बहादुर सिंह ने अभियोजन की ओर से तर्क प्रस्तुत किया। इसपर न्यायाधीश ने साक्ष्य के आधार पर कमलावती को दोषी पाते हुए धारा 307 भारतीय दण्ड संहिता में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा धारा 326 में 10 वर्ष की कठोर सजा और 3 हजार रुपया जुर्माना लगाया। अदा न करने पर 3 माह की अतिरिक्त सजा और धारा 324 आईपीसी में तीन वर्ष की सजा व 2 हजार रुपया अर्थदंड लगाया। अर्थदंड न अदा करने पर दो माह की अतिरिक्त सजा से दंडित किया है।

पॉलीटेक्निक की छात्रा ने किया कमाल, सिविल ब्रांच में किया टॉप

चन्दौली: उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद ने अंतिम सेमेस्टर व वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षार्थियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.38 रहा। परिणाम देखकर बच्चें काफी उत्साहित दिखे।

इसी क्रम में चन्दौली पॉलीटेक्निक चन्दौली की सिविल ब्रांच की छात्रा आस्था सिंह ने पूरे तीनों सेशन मिलाकर 80.99% अंक लाकर अपने ब्रांच में टॉप कर अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का मान बढ़ाया।
बिछियां गांव निवासी बीर बहादुर सिंह की पुत्री आस्था सिंह ने कहा कि यह परिणाम मेरे माता-पिता के प्रेरणा से ही सम्भव हो पाया है। इसका श्रेय मेरे गुरुजनों को भी जाता है जिन्होंने कोरोना वायरस जैसी महामारी और लॉकडाउन जैसी विषम परिस्थितियों में भी हमें ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा दीं। मैं सभी लोगों की आभारी हूँ।

जिले में विद्युत स्पर्शाघात से तीन लोगों की मौत परिजनों में छाया मातम

चंदौली- जनपद में अलग – अलग घटनाओं में बिजली करेंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई । मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के ओडवार गांव में निर्माणाधीन मकान में काम करते हाईटेंशन तार के स्पर्श से 25 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई । दूसरी घटना बबुरी क्षेत्र के टड़िया गांव की है । घर की बिजली ठीक करते समय करेंट लगने से युवक की जान चली गई । वहीं बलुआ थाना क्षेत्र के मथेला गांव में दुकान का शटर उठाते समय करेंट से युवक की सांस थम गई । परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचित किए बगैर शव का अंतिम संस्कार दिया । मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के ओडवार गांव में निर्माणाधीन मकान में गांव का ही मजदूर दीपक 25 वर्ष सोमवार को काम कर रहा था । मकान का पिलर खड़ा करते समय समय ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से छड़ स्पर्श कर गया । जद में आए दीपक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया । सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । दूसरी घटना बबुरी क्षेत्र के टड़िया गांव की है । अलवदिया निवासी 38 वर्षीय नसीम शेख घर की बिजली ठीक कर रहा था । करेंट लगने से उसकी मौत हो गई ।

अवांछनीय तत्वों द्वारा तेजस राजधानी पर पथराव, सुरक्षा पर उठे सवाल

डीडीयू : गाड़ी संख्या 02309 अप (राजेंद्र नगर नई दिल्ली) तेजस राजधानी एक्सप्रेस के कोच संख्या A-5 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक ट्रेन पर अवांछित तत्वों द्वारा पथराव कर दिया गया. जिससे बर्थ संख्या 41 नार्थ साइड के शीशे की एक परत टूट गई. ट्रेन के डीडीयू जंक्शन 21:58 बजे पहुंचते ही अटेंड किया गया तथा उक्त बर्थ पर बैठे यात्री की सकुशलता भी जानी गई.

बताया गया कि राजेंद्र नगर से नई दिल्ली जा रही 02309 अप तेजस राजधानी एक्सप्रेस पर बक्सर के समीप अवांछनीय तत्वों द्वारा पथराव किया गया. जिससे कोच संख्या A-5 (212137/C) के बर्थ संख्या 41 का शीशा एक परत टूट गया. हालांकि उस बर्थ पर बैठे यात्री को किसी प्रकार की चोट नहीं आई.

इसके साथ ही ट्रेन से सफर कोच संख्या A-5 का यात्री राहुल गोगोई ने बताया कि मेरा बर्थ संख्या 38 है. लेकिन सफर के दौरान जब बर्थ संख्या 41 हमने खाली देखा तो हम वहीं बैठ गए. वहीं यात्री ने बताया ट्रेन बक्सर स्टेशन के आसपास थी तभी किसी ने पथराव कर दिया. जिससे बर्थ संख्या 41 का शीशा टूट गया. इस दौरान डीडीयू जंक्शन से ट्रेन 22:22 पर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई.

पलक झपकते ही मोबाइल व बाइक गायब करने वाले अंतरप्रांतीय चोर गिरफ्तार


चंदौली । पलक झपकते ही मोबाइल और बाइक गायब कर देने वाले तीन शातिर अंतर जनपदीय चोर सोमवार को सैयदराजा पुलिस के हत्थे चढ़ गए । तीनों को कस्बा स्थित जमानिया रोड तिराहा से गिरफ्तार किया गया । उनके पास से चोरी के 12 मोबाइल और एक स्कूटी बरामद हुई ।
थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि पकड़े गए शातिर चोरों में गोलू यादव और राजू यादव थाना क्षेत्र के मनराजपुर गांव के रहने वाले हैं जबकि विवेकानंद गिरी जमुड़ा का निवासी है । तीनों मोबाइल और बाइक चुराते थे । इनके पास से विभिन्न कंपनियों के 12 मोबाइल और एक स्कूटी यूपी 67 वी 8174 बरामद हुई है । पुलिस टीम में देवेंद्र सिंह यादव , शमशेर बहादुर सिंह , अशोक यादव , राजेश सिंह , शिवकुमार , संदीप , प्रीतम बिंद शमिल रहे ।

सर्पदंश से सफाईकर्मी महिला की मौत परिजनों में मचा कोहराम


चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के अमड़ा गांव में सर्पसंश से एक महिला की मौके पर मौत हो गयी।परिजनों ने आनन फानन में महिला को झाड़ फूक के साथ प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।जानकारी के अनुसार अमड़ा गांव निवासी बुध्दु की पत्नी भुटकी 45 वर्ष जो सफाई कर्मी के पद पर तैनात थी रविवार की रात मुर्गी के दरबे में हाथ डाल कर मुर्गी निकाल रही थी तभी अचानक दर्प ने डस लिया और वो चीखने चिल्लाने लगे परिजनों ने परिजनों ने तत्काल महिला को झाड़ फूक के साथ निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला सक्रिय मेडिकल कालेज का कर सकते है शिलान्यास


चंदौली।सैयदराजा स्थित राजकिय मेडिकल कालेज के बाबत जिले में मुख्यमंत्री  के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है।प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के बाबत तैयारिया शुरू हो गया है।मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से मिली सूचना के अनुसार सीएम जिले में मेडिकल कालेज के शिलान्यास के लिए अगले हफ्ते आ सकते है।इस दौरान मुख्यमंत्री एक जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन और जनसभा के बाबत रविवार को एडीशनल एसपी दयाराम सैयदराजा और सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर लक्ष्मण पर्वत और अशोक मिश्रा के साथ सम्भावित स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान सभा और हैलीपैड के लिए तीन सम्भावित स्थान चिन्हित किये गए।जिसमे नेशनल इंटर कालेज के साथ बरठी कमरौर में बन रहे मेडिकल कालेज के पास के स्थान के साथ ही नगर में ही हाइवे के किनारे की एक खाली जमीन को चिन्हित किया गया है।वैसे माना यह जा रहा है कि हाइवे के किनारे पार्किंग बनाकर मुख्यमंत्री के जनसभा के कार्यक्रम को नेशनल इंटर कालेज में ही किया जा सकता है।माना यह जा रहा है कि सीएम अपने सैयदराजा दौरे के दौरान मुख्यालय में निर्मित हो रहे आरओबी के साथ सैयदराजा में बने महिला डिग्री कालेज का भी उदघाटन कर सकते है

इस साल भी नही स्थापित होंगे दुर्गापूजा पंडाल कानून का उल्लंघन, करने वालो पर होगी सख्त कार्यवाही


चंदौली। आगामी त्यौहार को लेकर रविवार को सदर कोतवाली में थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा के अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोगों से आने वाले सभी प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई। इस दौरान कोतवाल अशोक मिश्रा ने कहा कि दुर्गा पूजा त्यौहार में किसी जगह पंडाल स्थापित नही किया जाएगा और नही ही कोई मूर्ति बैठाई जाएगी सभी लोग अपने घर के अंदर कलस स्थापित कर पूजा करे आगामी त्यौहार में कोई भी व्यक्ति डीजे नही बजायेगा अन्यथा कार्यवाही किया जाएगा शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन चौकस हैं। आगामी त्यौहार में किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो क्षेत्र में शांति व्यवस्था रखें। यदि किसी के द्वारा किसी भी तरह से कानून का उल्लंघन किया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। पुलिस लगातार अराजक तत्वों पर नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि त्योहार वर्ष में एक बार आते हैं। इसे शांति से मनाने के बजाय कुछ लोग अरजकता फैलाने का काम करते हैं। पुलिस उनसे सख्ती से निपटेगी। उन्होंने लोगों से कहा कि यदि किसी को कोई समस्या होती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। वही दूसरी तरफ उन्होंने महिला मिशन शक्ति फेज-3 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को  सार्वजनिक स्थलों जैसे-चौराहे, बाजार, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, अन्य सार्वजनिक स्थलों को असामाजिक तत्वों से मुक्त कराए जाने, महिलाओं और बालिकाओं के साथ राह चलते छेड़खानी, अभद्रता, अश्लील प्रदर्शन तथा अभद्र टिप्पणियां इत्यादि की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूक किया औरउन्हें यूपी-112 नंबर/वूमेन पावर लाइन 1090/यूपी कॉप एप/181 महिला हेल्पलाइन/1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन/1098 चाइल्ड हेल्प लाइन/102 स्वास्थ्य सेवा/108 एंबुलेंस सेवा के बारे में जानकारी दी गई। जनपद में गठित ‘एंटी रोमियो स्क्वायड’ टीम के बारे में अवगत कराया गया। इस दौरान एसआई मनोज पांडेय, राजू यादव,उपेंद्र तिवारी,महेश कश्यप, मनोज कुमार,प्रमोद पासवान, चंद्रजीत शशिप्रकाश, अर्चना देवी,रीना देवी,पूनम देवी,रंभा आभा लोग उपस्थित रहे

Chandauli
overcast clouds
35.9 ° C
35.9 °
35.9 °
44 %
1.4kmh
100 %
Sat
36 °
Sun
37 °
Mon
33 °
Tue
28 °
Wed
34 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights