कंदवा। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामपुर के प्रांगण में ग्रामसभा रामपुर की ग्राम प्रधान संगीता देवी, प्रधान पति संतोष कुमार का प्रधानाध्यापक बलराम पाठक की ओर से माल्यार्पण करने के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानि किया गया। इसके साथ ही प्रधान संगीता देवी ने समस्त अध्यापकों, रसोइयों एवं छात्रों से संवाद किया। उन्होंने मध्यान भोजन, विद्यालय की साफ-सफाई, अध्यापन कार्य एवं अन्य कार्यों के संदर्भ में विचार विमर्श किया। प्रधानाध्यापक ने ग्राम प्रधान को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का विवरण एवं उस पर संबंधित कार्य योजना के बारे में अवगत कराया। प्रधानाध्यापक द्वारा ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत अवशेष कार्य कक्षा कक्ष में टाइल्स लगाने के कार्य के साथ ही दिव्यांग बच्चों के लिए शौचालय, विद्यालय प्रांगण की साफ-सफाई, समरसेबल एवं पेयजल की स्थिति की जानकारी दी। इस अवसर पर रिंकू चंद कनौजिया, लकमुद्दीन, मयंक मौर्य, राजेश बिंद, मनीषा, रूहिया खानम, शिवमुनि राम, शेखर, सावित्री, नींदा तथा सफाई कर्मी विनोद उपस्थित रहे।
सयुस की बैठक में गूंजा हर बूथ यूथ का नारा
चकिया में सयुस की बैठक में उपस्थित युवा सपाई।
युवजन सभा की बैठक में जिलाध्यक्ष ने संगठन के कार्यों को देखा
चकिया। नगर स्थित विधानसभा के केंद्रीय-कार्यालय पर समाजवादी युवजन सभा की बैठक हुई। इस दौरान सयुस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने हर बूथ पर यूथ के नारे को बुलंद किया। साथ ही जन-मन विजय अभियान की समीक्षा बैठक की गई।
इस दौरान चंद्रशेखर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान और आरक्षण को खत्म करना चाहती है। पिछड़े, दलित का उत्पीड़न और शोषण करने में भाजपा सबसे आगे है। वंचित समाज के संवैधानिक अधिकारों पर खुलेआम हमला हो रहा है। जनता बीजेपी की कुनीतियों से कराह रही है। सर्व समाज का उत्थान समाजवादी सरकार में ही सम्भव है। प्रभारी शिवशंकर यादव मंगल ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के दुख की असली वजह है। सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश बदहाली का शिकार हो गया है। अंत में मोहम्मद इलियास हवारी व अनिल राजभर को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। लोहियावाहिनी के राष्ट्रीय सचिव सुधाकर मौर्या ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर जनसम्पर्क के जरिए लोगों को सपा से जोड़ने की मुहिम को गति देनी होगी। दलितों, अतिपिछड़ों व पिछड़ों के जख्म पर मरहम लगाना होगा, जो सरकार की नीतियों व कृत्यों ने उन्हें पहुंचा है। इस दौरान पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार, प्रभुनारायण यादव, मनोज यादव, दशरथ सोनकर, मुस्ताक अहमद, शमशेर यादव, प्रवीण कुशवाहा, रामअशीष पासवान, अमित पांडेय, प्रीतम जायसवाल, इमरान, रहीम खान पदाधिकारी मौजूद रहे।
बोलेरो‚ सूमो में भरकर जा रहे थे मवेशी पुलिस ने घेरेबंदी कर पकड़ा
बोलेरो में लादे गए मवेशियों को बाहर निकालते ग्रामीण।
शहाबगंज‚ चंदौली । स्थानीय पुलिस ने मंगलवार की भोर में पशु लेकर तीन वाहनों से 11 मवेशी मुक्त कराए। इस दौरान तीन पशु तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े। तस्कारों के पास से एक कट्टा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने वाहनों को सीज करने के साथ पशु तस्करों को पशु क्रुरता अधिनियम के तहत जेल भेज दिया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पशु तस्कर लेवा-इलिया मार्ग से गौवंश लेकर बिहार जा रहे है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तियरा गांव तिराहा के पास पुलिस ने घेराबंदी कर दिया। पुलिस की घेराबंदी देखकर पशु तस्कर भागने के चक्कर में वाहन लेकर नहर में चले गये। इसके बाद पुलिस तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया। वही सूमो, बोलरों व एक पिकअप से 11राशि गौवंश बरामद हुआ। एक तस्कर के पास एक अदद तमंचा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त रामजन्म सोनकर पुत्र मिठाई सोनकर ग्राम रामपुर ढबई थाना अहरौरा मिर्जापुर, अशोक चौहान पुत्र रामदेव चौहान, केशरीपुर थाना रोहनिया वाराणसी, डब्बू राय पुत्र लालमनी ग्राम करसड़ा थाना कछवा मिर्जापुर के निवासी हैं। अभियुक्तों के निशानदेही पर वाहन स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सभी तस्कर शातिर किस्म के है। सभी को पशु क्रुरता अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया है।
कई नेताओं ने भाजपा-सुभासपा छोड़कर थामा सपा का दामन
चंदौली। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा व सुभासपा छोड़कर आए नए साथियों का जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर की अगुवाई में पार्टी नेताओं ने इश्तकबाल किया। सपा से जुड़ने वाले साथियों को समाजवादी विचाराधारा को आगे बढ़ाने का दायित्व सौंपने के साथ ही जिलाध्यक्ष ने उन्हें पार्टी हित में कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि समाजवादी सभी को आगे बढ़ने का समान अवसर देती है। कर्मठ कार्यकर्ताओं का सम्मान सपा ने हमेशा किया है और आगे भी इसे निरंतर बनाए रखा जाएगा। समाजवादी डा. राममनोहर लोहिया के आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है जो समाज में शांति, सद्भाव व प्रेम-भाईचारे को मजबूती प्रदान करनी मंशा व सोच के साथ राजनीति करती है। सपा ने हमेशा अराजकता करने वालों, समाज व देश को खंडित करने की सोच रखने वालों का विरोध किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में हम सभी को मिलकर समाजवाद की ताकत का ऐहसास कराते हुए समाजवादी सरकार बनाना होगा। इस अवसर पर क्षमानंद पाठक, डा. सुदर्शन राजभर, जोखू राजभर, महेश प्रजापति, गुड्डू राजभर, दीपक कुमार राजभर, दरोगा राजभर, इम्तियाज शाह, सेराज शाह, राहुल राजभर, कमलेश राजभर आदि उपस्थित रहे। निरंतन कन्नौजिया के अलावा सपा जिला सचिव केशव राजभर, राजा खां ने पार्टी में शामिल होने वाले नए साथियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया।
पूर्व मध्य रेलवे ने 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि बढ़ाई
डीडीयू नगर‚ चंदौली। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर ने यात्रियों की सुविधा हेतु पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों से खुलने‚ पहुंचने एवं गुजरने वाली 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में वृद्धि की है। इन स्पेशल ट्रेनों के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। विस्तारित परिचालन अवधि के अनुसार चलायी जाने वाली ट्रेनें इस प्रकार हैं–
1. 09451 गांधीधाम-भागलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन अगली सूचना तक प्रत्येक शुक्रवार को किया जाएगा ।
2. 09452 भागलपुर-गांधीधाम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन अगली सूचना तक प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा ।
3. 02913 बांद्रा टर्मिनस-सहरसा साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन बांद्रा टर्मिनस से अगली सूचना तक प्रत्येक रविवार को किया जाएगा।
4. 02914 सहरसा-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन सहरसा से अगली सूचना तक प्रत्येक मंगलवार को किया जाएगा।
5. 09271 बांद्रा टर्मिनस-पटना साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन बांद्रा टर्मिनस से अगली सूचना तक प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा ।
6. 09272 पटना-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन पटना से अगली सूचना तक प्रत्येक बुुधवार को किया जाएगा ।
7. 09313 इंदौर-पटना स्पेशल ट्रेन का परिचालन अगली सूचना तक प्रत्येक सोमवार एवं बुुधवार को किया जाएगा।
8. 09314 पटना-इंदौर स्पेशल ट्रेन का परिचालन अगली सूचना तक प्रत्येक बुुधवार एवं शुक्रवार को किया जाएगा।
9. 09321 इंदौर-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन इंदौर से अगली सूचना तक प्रत्येक शनिवार को किया जाएगा।
10. 09322 पटना-इंदौर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन पटना से अगली सूचना तक प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा।
11. 09601 उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि का विस्तार 25.06.2022 तक किया गया है।
12. 09602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि का विस्तार 27.06.2022 तक किया गया है।
13. 02987 सियालदह-अजमेर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन 01.07.2022 तक किया जाएगा।
14. 02988 अजमेर-सियालदह सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन 30.06.2022 तक किया जाएगा ।
15. 02495 बीकानेर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि का विस्तार 30.06.2022 तक किया गया है।
16. 02496 कोलकाता-बीकानेर स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि का विस्तार 01.07.2022 तक किया गया है।
17. 08181 टाटा-थावे विशेष गाड़ी के परिचालन अवधि का विस्तार 31.12.2021 तक किया गया है ।
18. 08182 थावे-टाटा विशेष गाड़ी के परिचालन अवधि का विस्तार 02.01.2022 तक किया गया है ।
19. 08183 टाटा-दानापुर विशेष गाड़ी के परिचालन अवधि का विस्तार 31.12.2021 तक किया गया है।
20. 08184 दानापुर-टाटा विशेष गाड़ी के परिचालन अवधि का विस्तार 01.01.2022 तक किया गया है।
21. 08625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया विशेष गाड़ी के परिचालन अवधि का विस्तार 01.01.2022 तक किया गया है ।
22. 08626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट विशेष गाड़ी के परिचालन अवधि का विस्तार 31.12.2021 तक किया गया है ।
23. 08623 इसलामपुर-हटिया विशेष गाड़ी के परिचालन अवधि का विस्तार 03.01.2022 तक किया गया है।
24. 08624 हटिया-इसलामपुर विशेष गाड़ी के परिचालन अवधि का विस्तार 31.12.2021 तक किया गया है ।
25. 02583 हटिया-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि का विस्तार 30.12.2021 तक किया गया है ।
26. 02584 आनंद विहार टर्मिनस-हटिया स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि का विस्तार 31.12.2021 तक किया गया है ।
27. 02579 हटिया-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि का विस्तार 30.12.2021 तक किया गया है ।
28. 02580 आनंद विहार टर्मिनस-हटिया स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि का विस्तार 31.12.2021 तक किया गया है ।
29. 02585 सांतरागाछी-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि का विस्तार 27.12.2021 तक किया गया है।
30. 02586 आनंद विहार टर्मिनस- सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि का विस्तार 28.12.2021 तक किया गया है ।
31. 08103 टाटा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि का विस्तार 29.12.2021 तक किया गया है ।
32. 08104 अमृतसर-टाटा स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि का विस्तार 31.12.2021 तक किया गया है।
33. 02871 इसलामपुर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का परिचालन 01.01.2022 तक किया जाएगा।
34. 02872 नई दिल्ली-इसलामपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 02.01.2022 तक किया जाएगा।
उपरोक्त जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार की ओर से जारी की गयी है।
हाइवे चौड़ीकरण के लिए जिला प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण
चंदौली।अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा गांव के समीप मंगलवार को एनएच 2 को 6 लेन व सर्विस रोड बनाने के लिए एनएच 2,तहसील प्रशासन व अलीनगर पुलिस, के साथ अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला जिला प्रशासन ने जेसीबी मसीन द्वारा अतिक्रमण को खाली कराया इस दौरान Nh2 के अधिकारियों ने बताया सभी मकानों व दुकानदारों को नोटिस देने के साथ ही मुआवजा भी उनके खाते में भेजने का काम किया है। इसके उपरांत दुकान व मकान खाली नहीं कर रहे लोगों के खिलाफ मंगलवार को तहसील प्रशासन के साथ एनएच टू व भारी संख्या में पुलिस बल जेसीबी के साथ पहुंचकर खाली कराने का काम शुरू किय। इस मौके पर एसडीएम विजय नारायण सिंह,लेखपाल वीरेंद्र यादव, अविनाश कुमार,अशोक मौर्य, गोपाल सिंह,सियाराम सहित तहसील प्रशासन व थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह उपस्थित रहे।
करोड़ो की प्रतिबंधित दवा के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार
चंदौली। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर चेकिंग के दौरान चकिया तिराहे के पास से स्वाट सर्विलांस टीम और अलीनगर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक ट्रक और लग्जरी कार से अवैध तरीके से ले जायी जा रही 349 पेटियों में करोड़ों रुपये के प्रतिबंधित दवा बरामद किया है। वहीं छह अन्तप्र्रांतीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस मामले का खुलासा एएसपी दयाराम सरोज ने मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में किया। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में क्राइम ब्रांच की टीम और अलीनगर थाने की पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित दवा फेंसाडाइल भारी मात्रा में ड्रग्स तस्कर बिहार तस्करी करने ले जा रहे हैं। मेडिकल स्टोर के इनवाइस पर कम्पनी से माल निकलवाकार ट्रांसपोर्टरों के माध्यम से माल को कम्पनी के मोटामो से निकलवा लेते हैं। लेकिन दवा को मेडिकल स्टोर पर न भेजकर फर्जी गोदाम बनाकर एकत्र करते हैं। इसके बाद वाहनों पर लादकर पश्चिम बंगाल सप्लाई कर देते हैं। आम जनमानस में नशेड़ी व्यक्ति इसे नशे के रुप इस्तेमाल करते हैं। यह गोरख धंधा करीब तीन वर्षों से वाराणसी के एवर्ट कम्पनी के गोदाम के आसपास से लुक छिपकर रात में छोटी बड़ी गाड़ियों से तस्करी करायी जा रही है। इसपर टीम ने सोमवार की रात चकिया चौराहे पर घेरेबंदी कर वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने एक ट्रक से 150 पेटी, लग्जरी कार से 24 पेटी और पिकअप से 75 पेटी में प्रतिबंधित दवा बरामद किया। वहीं 6 तस्करों को धर दबोचा। इस बारे में ड्रग्स इंसपेक्टर रामलाल ने बताया गया कि प्रत्येक शीशी में 20 ग्राम कोडिन फास्फेट आईपी मिला है। पकड़े गए तस्कर आजमगढ़ जिले के मंडा निवासी विशाल दुबे, वाराणसी के चांदपुर निवासी राजन कुमार भारती, वाराणसी के पंडितपुर निवासी नन्दू भारद्वाज, मुगलसराय के अमुआ निवासी रोहित, पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिलीे के दाइपाड़ा भीटी रोड निवासी अब्दुल्ला खान, प्रतापगढ़ जिले के नियामक निवासी संतोष ने पूछताछ में बताया कि सभी लोगों का एक संगठित गिरोह है। हम सब मिलकर नालान्दा ट्रांसपोर्ट व लाइसेंसी मेडिकल स्टोरों के माध्यम से एबोट कम्पनी से माल निकलवाकर एक अपना गोदाम अलग बनाये हुए हैं। यहां से धीरे-धीरे माल वाराणसी से बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल सप्लाई देते हैं। यहां इसकी अच्छी कीमत मिलती है। पुलिस टीम में स्वाट प्रभारी राजीव सिंह, अलीनगर थाना प्रभारी संतोष सिंह, उपनिरीक्षक श्रीकांत पांडेय, सत्येंद्र यादव, शिवबाबू यादव, अजीत सिंह के अलावा संदीप कुमार, धर्मेंद्र यादव, शैलेंद्र प्रताप सिंह, आनन्द सिंह, अमित यादव, राणा प्रताप सिंह, आनन्द कुमार, अमित सिंह, नीरज मिश्रा, प्रेम प्रकाश यादव, अजीत सिंह आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।
पुलिस ने पेशेवर फर्जी जमानतदारों के गिरोह का किया पर्दाफाश , दो गिरफ्तार
चंदौली – सदर कोतवाली ने एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है.जो जेल में बंद शातिर अपराधियों की कूटरचित कागजातों के सहारे जमानत कराता था. गैंग के सरगना के समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि पिछले काफी दिनों से सूचना प्राप्त हो रही है जनपद के विभिन्न जघन्य अपराधों में जेल में निरुद्ध शातिर अपराधियों की जमानत पेशेवर जमानतदारों द्वारा पुलिस एवं राजस्व विभाग का कूटरचित जमानत सत्यापन आख्या तैयार कर एवं कूटरचित मोहर लगाकर कराई जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सदर अशोक मिश्रा व चौकी प्रभारी कस्बा मनोज कुमार पाण्डेय की टीम गठित कर पेशेवर जमानतदारो के गैग के पर्दाफाश एवं गिरफ्तारी का निर्देश दिया. गठित टीम द्वारा फर्जी जमानतदारों की सूची तैयार की गयी और इस सूची को न्यायालय को भी प्राप्त कराया गया. जिसका संज्ञान न्यायालय द्वारा भी लिया गया. गठित टीम को सूचना मिली कि पेशेवर जमानदारों का एक गिरोह थाना अलीनगर में पजीकृत भादवि से सम्बन्धित जेल में निरुद्ध अभियुक्त जौनपुर निवासी अली हुसैन जमानत सत्यापन आदेश के पश्चात थाना के कूट रचित सत्यापन आख्या रमेश सिंह के नाम से तैयार कर कूटरचित मोहर लगाकर तथा तहसीलदार राजस्व के कूटरचित आख्या पर कूटरचित मोहर लगाकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के कार्यालय में सोमवार को पत्रावली में रखने वाला है. इस दौरान तहसील परिसर से पुलिस ने उसे न्यायालय के बाहर धर दबोचा.
पुलिस ने बताया कि जिस रमेश सिंह के नाम की आख्या थाना चन्दौली के नाम से न्यायालय में प्रेषित किया गया है.जबकि इस नाम का निरीक्षक नियुक्त नहीं है,और न ही विगत कई वर्षों में नियुक्त रहा है. बताया कि अभियुक्त विनोद कुमार ग्राम छित्तो व भोला निवासी ग्राम फुटिया थाना व जिला चन्दौली है. उसके पास से रमेश सिंह थाना चन्दौली के नाम की कूटरचित आख्या एवं मोहर के साथ तहसीलदार सदर चन्दौली के नाम की कूटरचित आख्या एवं मोहर मिला है. गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अशोक कुमार मिश्र, मनोज कुमार पाण्डेय, अखण्ड प्रताप रहे.
टांडा कला , गंगा में अटखेलिया कर रही डॉलफिन
चहनियां ।
क्षेत्र के गंगा तटवर्ती गांवो में भारी मात्रा में राष्ट्रीय जलीय जीव डॉल्फिन मछली दिखने को मिल रही है । बलुआ बाल्मीकि कुंड से लेकर टाण्डाकला तक मछलियां फैली हुई है । जो पानी के वातावरण को शुद्ध करने में सहायक होती है । वन बिभाग के रेंजर ने सर्वे किया ।
इधर कुछ दिनों से राष्ट्रीय जलीव जीव डॉल्फिन मछलियां भी दिखने को मिल रही है । जिनका वजन एक कुन्तल से दो कुन्तल तक है । जो बाल्मीकि कुण्ड बलुआ से लेकर महुअर ,हरधन जुड़ा,बिजयी के पूरा,गणेश पूरा ,सोनबरसा व टाण्डाकला घाट तक भारी मात्रा में दिखने को मिल रहा है । डॉल्फिन मछली ज्यादा मात्रा में मिलने की सूचना पर पहुँचे वन बिभाग के रेंजर खलीक अहमद ने सर्वे किया । गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने बताया कि हमलोग गंगा के वातावरण को शुद्ध करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे है । किन्तु इतनी ज्यादा मात्रा में डॉल्फिन मछली हमलोगों के योजना में सहायक सिद्ध होंगे । डॉल्फिन गंगा में तो 10 वर्ष है किंतु छोटा ही दिखने को मिलता था । रेंजर खलीक अहमद ने बताया कि डॉल्फिन मछली क्षेत्र के गंगा नदी में कभी कभार एकाहक दिख जाती थी । किन्तु इन दिनों ज्यादा मात्रा में मछली दिखने को मिल रही है । इन्हें राट्रीय जलीव जीव का दर्जा दिया गया है । ये जहां ज्यादा मात्रा में रहती वहाँ का पानी शुद्ध हो जाता है । ये खुशी की बात है कि क्षेत्र बड़े बड़े डॉल्फिन मछलियां मिल रही है । बुधवार को नमामि गंगे योजना के अंतर्गत पर्यटक टीम सर्वे करने आ रही है । ये ज्यादातर गहराई वाले गंगा क्षेत्रो में मिलते है ।
..केवल अच्छी बातें व अच्छा इवेंट करना जानती है भाजपा
धीना। सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू सोमवार को एक बार फिर भाजपा सरकार व उसके विधायक पर हमलावर रहे। इस दौरान उन्होंने धीना रेलवे स्टेशन का जायजा लिया और बढ़े हुए यात्री किराए को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। कहा कि सरकार ने ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया। उन्हें स्पेशल ट्रेन का दर्जा देकर किराए में बेतहाशा वृद्धि कर दी। जिस टिकट पर धीना के लोग 10 रुपये खर्च कर मुगलसराय पहुंच जाते थे, आज उसी टिकट को यात्री 30 रुपये में खरीद रहे हैं। सरकार ने ट्रेनें घटा दीं, सुविधाएं नहीं बढ़ाई। लेकिन यात्री किराया को बेतहाशा बढ़ाया जा रहा है जो पूरी तरह से गलत है।
उन्होंने कहा कि यह सरकार तेजी से लोगों को कंगाल बना रही थी। भाजपा केवल अच्छे इवेंट व अच्छे वादे करना जानती है। अच्छे कार्य के नाम पर भाजपा के पास गिनाने के लिए कुछ भी नहीं है। कहा कि तीन वर्ष पूर्व यहां राजनीतिक मंच सजा और भाजपा के विधायक व नेताओं ने बड़े-बड़े वादे किए। यहां ओवरब्रिज बनाने की बात कही, लेकिन तीन वर्ष बाज भी धीना रेलवे स्टेशन पर कोई ब्रिज नहीं दिखा। कई ट्रेनों के ठहराव का पूरी दमदारी से दावा व भरोसा किया गया, लेकिन कुछ दिनों बाद फारक्का ट्रेन बंद कर दी गयी। साथ ही अपर इंडिया सहित अन्य ट्रेनों को बंद कर दिया गया, जिससे क्षेत्रीय यात्रियों की फजीहत बढ़ गयी है। अब लोगों को यात्रा के लिए घंटों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ता है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कुछ दिनों में गांव में रहने वाले गरीबों से उनकी झुग्गी-झोपड़ी व मकानों के एवज में टैक्स वसूल करेगी। लिहाजा इस सरकार को हटाना जरूरी हो गया है। ऐसे लोगों के लोक-लुभावन वादों के प्रभाव व बहकावे में न आकर जनता इन्हें सत्ता से हटाने का काम आगामी विधानसभा चुनाव में करें।











