35.9 C
Chandauli
Saturday, August 1, 2026

Buy now

Home Blog Page 704

महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान करना जानती है सपाः गार्गी सिंह पटेल


चंदौली। समाजवादी महिला सभा की बैठक बुधवार को सपा कार्यालय पर हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने महिला सपाइयों के साथ संगठन की मजबूती पर विचार-विमर्श किया। साथ ही पार्टी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए भी महिला पदाधिकारियों को सुझाव आमंत्रित किए और संगठित व समन्वित होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंदना यादव का जनपद में आगमन माल्यार्पण करने के साथ ही स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही हूंकार भरी कि आगामी विधानसभा चुनाव में महिला सपाई पूरी तरह से सक्रिय भूमिका अदा करेंगी।
इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंदना यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ अत्याचार व उत्पीड़न बढ़ा है। सपा की जब सरकार थी महिलाओं के लिए सम्मान के साथ ही उनकी सुरक्षा का जिम्मा भी सरकार ने पूरी शिद्दत के साथ संभाला था। साथ ही गांव के गरीब व असहाय महिलाओं को समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास जैसी कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करके उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का काम किया था। यही वजह है कि आज एक बार फिर सूबे की जनता अखिलेश यादव के सत्ता वापसी की उम्मीद लगाए बैठी है और परिवर्तन के लिए विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है। कहा कि सपा सरकार ने जिन कल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया था, आज सभी योजनाएं बन्द बड़ी है। सपा की सरकार में जो गरीब महिलाओं जो पेंशन मिलता था तथा महिलाओं को प्रसव पीड़ा में लाभ पहुचाने के लिए 102, 108 व महिला सुरक्षा 1090 सुविधा को लाने का काम किया जो वर्तमान में जीर्ण-शीर्ण हाल में पड़े हुए हैं। इस सरकार में गरीब परिवार की महिलाओं को इंसाफ मिलना तो दूर, कोई भी फरियाद सुनने वाला नहीं है। जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने कहा सपा की जब सरकार थी महिलाओं को गरीबो के लिए 100 नम्बर की सहायता व कन्याविद्या धन बेरोजगारी भत्ता शादी अनुदान और हर छेत्र में महिलाओं को लाभ पहुंचाया जा रहा था। लेकिन इस भाजपा सरकार कोई भी काम नहीं हो रहा सपा की सरकार बनने पर महिलाओं को इंसाफ दिलाने का काम किये जाएगा। बबिता यादव ने कहा कि जनपद में कई घटनाएं महिलाओं के साथ घटी, जिन्हें इंसाफ दिलाने की बजाय सरकार में बैठे लोग सिर्फ झूठ बोल रहे हैं। इनको आमजनमानस से कोई मतलब नहीं हम महिलाओं को होशियार रहने की जरुरत हैं। चारों तरफ लूट मचा है इसलिये हम सब महिलाओं को संकल्प लेना चाहिये 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनने पर ही सबका विकास होना है। बैठक में पूर्व विधायक पूनम सोनकर, नागेश्वरी चौहान, सुषमा यादव, आशा, अनिता यादव, कमला यादव, मालती पासवान, रत्ना विश्वास, श्वेता पटेल, निर्मला पासवान, राजप्रिया, सावित्री देवी, बसन्ती देवी, रामदुलारी देवी, लोना देवी आदि उपस्थित थीं। संचालन जिला महासचिव आशा विश्वकर्मा ने किया।

महिला सपाइयों को संबोधित करती राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंदना यादव।

कर्मनाशा नदी में नहाते वक्त डूबे दो किशोर गांव में छाया मातम

चंदौली। क्षेत्र के जलालपुर गांव के दो बच्चे हलुआ गांव के पास कर्मनाशा नदी में डूब गए। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गयी। ग्रामीण पानी में उतरकर डूबे हुए किशोरों की तलाश में जुट गए। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने एक किशोर को बाहर निकाला और उसे स्थानीय चिकित्सालय में ले गए। वहीं समाचार दिए जाने से नदी में डूबे दूसरे बालक को भी ढूंढ निकाला। उक्त दोनों की मौत की पुष्टि के बाद जलालपुर गांव में मातम छाया हुआ है किशोर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
बताते हैं कि जानकारी के अनुसार जलालपुर गांव निवासी लकी 11 वर्ष व सुल्तान 12 वर्ष अपने साथियों के साथ कर्मनाशा नदी में साथियों के साथ स्नान करने के लिए घर से निकले और हलुआ गांव के पास नदी में नहा रहे थे, तभी लकी व सुल्तान नदी में गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। यह देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण शोर मचाते हुए नदी की ओर दौड़ पड़े। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी। ग्रामीण पानी में उतरकर डूबे हुए बच्चों की तलाश में जुट गए। उधर, ग्रामीणों ने घटना सूचना सैयदराजा थाना पुलिस को दी। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने नदी में डूबे हुए लकी को ढूंढ निकाला और उसे तत्काल उपचार के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में ले गए। कुछ समय बाद ग्रामीणों सुल्तान को भी ढूंढ निकाला। उक्त दोनों बालकों को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। सूचना के बाद पहुंची सैयदराजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाही में जुट गयी। इस घटना की जानकारी के बाद जलालपुर व आसपास के गांव के ग्रामीणों की भीड़ कर्मनाशा नदी तट पर जमा हो रही। वहीं बालकों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

हुजूर,आखिर कैसे मिलेगी जाम से निजात


चंदौली।सदर तहसील से लगाकर जिला अस्पताल तक आखिर कब तक जाम से लोगो को निजात मिलेगी। यह कह पाना मुश्किल है जिला प्रशासन सड़क से जाम व पटरियों से अतिक्रमण मुक्त जब कराएगी। यह बात नगर का हर व्यक्ति के जहन में गूंजता रहा है। क्योंकि मुख्यालय से गुजरने के लिए लोगो को  बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है जो आय दिन जाम लगने का मुख्य कारण  है।सदर तहसील के पास अनियत्रित खड़े बाइक व फुटपाथों पर लगने वाले अस्थाई दुकानों को। अतिक्रमण व जाम मुक्त नगर करने के लिए जिम्मेदार अधिकारी एक दूसरे पर आरोप थोपते रहते हैं। सदर तहसील पर पार्किंग की व्यवस्था नही होने के कारण प्रतिदिन जाम लग जाता है। इससे राहगीरों वक्ताओं सहित वादकारियों को भीषण जाम का सामना करना पड़ता है। वही कभी कभी एम्बुलेंस की गाड़ियां भी जाम में फसी नज़र आती है। मुख्यालय पर  जाम लगने की सबसे बड़ी वजह अस्थायी खड़े बाइकों व दुकानों द्वारा सड़कों पर किए गये अतिक्रमण है। पुलिस व जिम्मेदार प्रशासन द्वारा जाम व अतिक्रमण की समस्या पर कोई कार्रवाई नही की जा रही है। पुलिस प्रशासन जाम को हटाने के बजाय लोगों का चालान काटने में ज्यादा व्यस्त रहती हैं। ऐसे में लोगों को जाम की समस्या से कैसे निजात मिलेगी यह कहना मुश्किल है।

ट्रेन बनी मुन्ना का काल परिजनों में कोहराम

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछियां गांव के समीप 42 वर्षीय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद जुटे लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाही में जुट गयी। घटना की जानकारी के बाद परिजन विलाप करते हुए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहीं जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतक परिजनों को ढांढस बंधाया। बताते हैं कि मुन्ना सोनकर 45 वर्ष वाराणसी में काम करते हैं और वह घर आए हुए थे। किसी काम के सिलसिले में वह चंदौली आए थे और गांव लौटते वक्त बिछियां गांव के समीप रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने मृतक की शिनाख्त की और परिजनों को इसकी जानकारी दी। घटना के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी।

अचानक हुई 17 वर्षीय युवती की मौत, जाने क्या है पूरा

 चंदौली। सैयदराजा थाना अंतर्गत धरौली चौकी क्षेत्र के हलुवा गांव में जहां 17 वर्षीय युवती की मौत हो गई हलुआ गांव निवासी सत्येन्द्र की पुत्री नीतू अपने घर में टेबल पर रखे पंखे को चालू करने गई थी की पंखे में बिजली उतरने के कारण चपेट में आ गई आनन-फानन में परिजन  इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लेकर आ रहे थे कि युवती के रास्ते में ही मौत हो गई  मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पाते ही धरौली चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

अज्ञात कारणों से लगी आग ऑटो जलकर खाक, परिवार के सामने जिविकोपार्जन का संकट


 चंदौली कंदवा थाना क्षेत्र के अंरगी गांव में मंगलवार की देर रात अज्ञात करणों से आग लग गयी।जिससे ऑटो पुरी तरह जलकर खाक हो गयी। ग्रामीणों की प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन ऑटो पूरी तरह जल गयी थी।जानकारी के अनुसार अरंगी गांव निवासी नगीना पासवान के घर के बगल में जगदीश सिंह के द्वारा पर विगत कई दिनो से टेम्पू खड़ी की जाती है। इसी ऑटो से अपने परिवार का जिविकोपार्जन करते है।मंगलवार की रात करीब डेढ बजे अज्ञात कारणों से आग लग गयी।आग देखते ही देखते इतना तेज हो गयी।कि तब से ऑटो जलकर खाक हो गयी।तो किसी तरह जानकारी ग्रामीणो को हुई।तो शोर मचाने लगे तब जाकर ग्रामीणों ने बहुत मशक्कत के बाद ऑटो में लगी आग पर काबू पाया गया।इस संबंध थाना प्रभारी हरीश्चन्द्र सरोज ने बताया कि इसकी जांच पड़ताल की जा रही।

लीलावती अस्पताल में इलाज़ के दौरान मंत्री अनुप्रिया पटेल की सास की मौत

लखनऊ। केंद्र सरकार में वाणिज्य व उद्योग मंत्री अनुप्रिया पटेल की सास व आशीष पटेल की मां का देर रात बीमारी के चलते निधन हो गया। कई दिनों से चल रही बीमार मां का इलाज चल रहा था, इलाज के बाद बुधवार की देर रात्रि निधन हो गया। अपना दल एस के नेता आशीष पटेल की मां कृष्णावती देवी इधर काफी दिनों से बीमार चल रही थी, जहां उनका इलाज चल रहा था।

ऐसे में बुधवार की देर शाम कृष्णावती देवी का तबीयत खराब हो गया। तबीयत खराब होने के बाद अनुप्रिया पटेल सारा कार्य छोड़ कर मां के पास पहुंच गए, जहां इलाज के दौरान कृष्णवती देवी उम्र 70 वर्ष का निधन हो गया। मां का निधन होने के बाद आशीष पटेल के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया, जहां अनुप्रिया पटेल भी गम में डूब गई। इस बात की जानकारी आशीष पटेल ने ट्वीट करके दिया है।

हस्ताक्षर करके गायब दो शिक्षकों का वेतन रोका नेशनल इंटर कालेज के निरीक्षण में डीआईओएस ने पकड़ी गड़बड़ी

चन्दौली।सैयदराजा। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विजय प्रकाश सिंह मंगलवार को नेशनल इंटर कालेज के दौरे पर थे। इस दौरान उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करके दो शिक्षक कालेज से गायब मिले। इस लापरवाही पर डीआईओएस खासे नाराज दिखे और उन्होंने लापरवाह शिक्षकों का वेतन रोक दिया और एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया। वहीं कक्षाएं संचालित होने के बावजूद कुछ शिक्षकों के कक्षाओं से बाहर होने पर जमकर फटकार लगाई। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विजय प्रकाश सिंह के जब नेशनल इंटर कालेज के उपस्थिति पंजिका का अवलोकन के उपरांत मौजूद शिक्षकों का भौतिक सत्यापन किया तो शिक्षक रामनगीना सिंह और रजनीकांत सिंह गायब मिले। जांच में इन शिक्षकों के अक्सर गायब रहते की शिकायत पुष्ट होने पर डीआईओएस इन दोनों शिक्षको का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया। जांच के दौरान प्रधानाचार्य भी अनुपस्थित थे। कार्यवाहक प्रधानाचार्य से  फीस के बाबत पूछताछ करने पर कुछ भी ना मालूम होने की बात कही। शिक्षको ने बताया कि फीस कार्यालय में ना जमा होकर प्रधानाचार्य के पास जमा होती है जिस पर डीआईओएस ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जमकर क्लास लगाई। वहीं फीस रजिस्टर की जांच के दौरान सभी फीस रसीद पर एक ही शिक्षक मार्कण्डेय प्रसाद का हस्ताक्षर मिला। इस बाबत जवाब-तलब किया और चेताया कि यदि किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता मिली तो हस्ताक्षर करने वाले शिक्षक पर कठोर करवाई की जाएगी। वहीं जनरेटर के नाम पर वसूले जा रहे शुल्क बाबत भी नाराजगी जताई। अंग्रेजी के प्रवक्ता अर्पण सिंह को शिक्षको और छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक बाते लिखने पर जमकर क्लास लगाई और भविष्य में इस तरीके की बातों के पुनरावृत्ति होने पर शिक्षक को निलंबित करने की चेतावनी दी। इसके साथ ही शिक्षको की छुट्टी के लिए अलग से रजिस्टर बनाने को कहा।इनसेट– क्या कहते हैं डीआईओएससैयदराजा। डीआईओएस डा. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि नेशनल इंटर कालेज में जांच में भारी अनियमितता मिली। प्रधानाचार्य के अनुपस्थित होने के फीस का पूरा विवरण नहीं मिल सका। प्रधानाचार्य और प्रबन्धक को फीस के विवरण के साथ गुरुवार को तलब किया गया है। विद्यालय में फीस में यदि किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता मिली तो सम्बन्धित शिक्षक और लिपिक के ऊपर कार्यवाई की जाएगी।

एसपी ने सराफा मार्केट में किया भ्रमण व्यापारियों से किया संवाद

 
चंदौली शहर में वाहन चेकिंग लम्बे समय से हो रहा है । थाना स्तर से पुलिस वाले एक निश्चित जगह या चौक पर वाहन चेकिंग करते हैं । पर इससे बाइकर्स पर लगाम नहीं लग पता है।इसके लिए सोमवार की शाम अचनाक एसपी अमित कुमार सड़क पर उतर गए और और मुगलसराय नगर में खड़े होकर दोपहिया चार पहिया वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जिसमें वाहन चालकों में हड़कंप मच गया वही बाइक चालक इधर उधर भागते नजर आए इस दौरान उन्होंने नगर के सराफा मार्केट भ्रमण व्यापारियों से वार्ता किया कहा कि सभी व्यापारी अपने दुकान के सामने सीसीटीवी कैमरा लगवा ले जिससे कोई घटना ना घट सके कहां की यदि कोई भी घटना घटती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें उन्होंने नगर में बिना मास्क के तफरी कर रहे लोगों से मार्क्स लगाने के लिए जागरूक किया कहां की कोविड-19 अभी खत्म नहीं हुआ है जरा सा लापरवाही घातक साबित हो सकती है इसलिए भीड़ भाड़ में मार्क्स का प्रयोग करें ताकि इस बीमारी से निजात मिले उन्होंने मुगलसराय कोतवाल से शराब और बीयर की दुकानों के आसपास खड़े लोगों की तलाशी लेने को कहा इससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया 

अचानक सड़क पर उतरे कोतवाल भागने लगे बाइक सवार जाने क्या है पूरा मामला

सैयदराजा। कोतवाल लक्ष्मण पर्वत के नेतृत्व में मंगलवार की शाम पुलिस टीम ने नगर सहित आस पास के विभिन्न क्षेत्रों में  दो पहिया वाहनो के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया । जिसे लेकर वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा रहा । बता दें कि अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार प्रयागराज के निर्देश पर सोमवार को कोतवाल लक्ष्मण पर्वत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सैयदराजा नगर सहित जमानिया तिराहा दुधारी पुलिया, नौबतपुर बॉर्डर कस्बा  धरौली में चेकिंग अभियान चलाया गया। और संदिग्ध वाहन ,संदिग्ध व्यक्ति की तलासी ली गयी।वहीभारी संख्या में पुलिस बल को देख कर वाहन स्वामी इधर – उधर भागते नजर आए । थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने बगैर हेमलेट तथा बाइक पर तीन सवारी बैठे लोगों को फटकार लगाते हुए हेमलेट लगाने की सलाह दी और चार पहिया वाहन स्वामियों को सीट बेल्ट बांधने के लिए प्रेरित किया । चेकिंग के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल को देख कर बाजार में थोड़ी देर हड़कंप की स्थिति बनी रही । 

Chandauli
overcast clouds
35.9 ° C
35.9 °
35.9 °
46 %
2.8kmh
91 %
Sat
36 °
Sun
37 °
Mon
28 °
Tue
32 °
Wed
33 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights