चंदौली आगामी त्यौहार नवरात्रि व दशहरा के मद्देनजर शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज ने नगर सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस अधिकारियों के साथ पैदल गश्त पर निकले। जहां आम लोगों को कोविड नियमों का पालन करने की हिदायत दी तो वहीं व्यापारियों को सुरक्षा का अहसास दिलाया।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज ने नगर में बिना मास्क के घूमने वाले लोगों को हिदायत दिया कि अनावश्यक रूप से बाहर ना निकले। वहीं आम जनमानस के साथ व्यापारियों को उनकी सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया गया। और शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि सभी व्यापारी अपने दुकानों के सामने सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवा ले सभी व्यापारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ग्राहकों को दुकान के अंदर प्रवेश करने दे दुकान पर बैठते समय मास्क जरूर लगाएं कहा कि आगामी त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाये रहे। कहा कि दुर्गा पूजा त्यौहार में किसी जगह पंडाल स्थापित नही किया जाएगा और नही ही कोई मूर्ति बैठाई जाएगी सभी लोग अपने घर के अंदर कलस स्थापित कर पूजा करे आगामी त्यौहार में कोई भी व्यक्ति डीजे नही बजायेगा अन्यथा कार्यवाही किया जाएगा शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन चौकस हैं। आगामी त्यौहार में किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो क्षेत्र में शांति व्यवस्था रखें। यदि किसी के द्वारा किसी भी तरह से कानून का उल्लंघन किया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। पुलिस लगातार अराजक तत्वों पर नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि त्योहार वर्ष में एक बार आते हैं। इसे शांति से मनाने के बजाय कुछ लोग अरजकता फैलाने का काम करते हैं। पुलिस उनसे सख्ती से निपटेगी। इस दौरान एसआई विवेक त्रिपाठी, योगेश सरोज यादव,विनोद यादव,सुनील त्रिपाठी,इंद्रजीत आदि लोग उपस्थित रहे।
दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में शूट आउट, तीन ढेर
यंग राइटर ब्यूरो: देश की राजधानी दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में गैंगवॉर हुआ है. शुक्रवार की दोपहर को मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जिसके बाद कोर्ट परिसर में शूटआउट हुआ और हमलावरों को भी मार गिराया गया है.
इस शूटआउट में 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. इनमें से एक जितेंद्र है, जबकि दो हमलावर हैं, जो कि जितेंद्र पर ही हमला करने आए थे. स्पेशल सेल के जवानों ने दोनों हमलावरों को ढेर किया है. वहीं, इस मामले की जांच ज्वाइंट कमिश्नर नॉर्थ करेंगे और जांच की रिपोर्ट दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना को सौंपी जाएगी. इसके अलावा घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.
जितेंद्र उर्फ गोगी तिहाड़ जेल में बंद था, जिसे शुक्रवार को पेशी के लिए लाया गया था. इसी दौरान रोहिणी कोर्ट के परिसर में बदमाशों के बीच शूटआउट हो गया. रोहिणी कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग के बाद इलाके को सील कर दिया गया है. इस दौरान मची भगदड़ में एक महिला वकील भी घायल हुई है.
दिल्ली के टिल्लू गैंग ने जितेंद्र की हत्या की है. जो दो हमलावर ढेर हुए हैं, उनमें एक राहुल है जिसपर 50 हजार का इनाम है. जबकि एक दूसरा बदमाश है.
सेना भर्ती को लेकर रक्षामंत्री से मिले ये विधायक जल्द होगी भर्ती
चन्दौली। भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित आवास पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान जिले में सेना भर्ती के साथ ही चकिया में बन रहे सीआरपीएफ कैम्प व जनपद के विकास को लेकर विस्तृत वार्ता किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आश्वस्त किया कि जल्द ही सेना भर्ती के अधिकारियों से बात कर जिले में सेना भर्ती कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के चलते सेना भर्ती नहीं हो पा रही थी। लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है। इसको लेकर पहल की जाएगी। ताकि जिले के युवा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर सकें। उन्होंने कहा कि चकिया में सीआरपीएफ सेंटर बनने के बाद युवाओं को काफी सहूलियत हो जाएगी। इसके अलावा जनपद के विकास को लेकर हर स्तर से कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जिले का चहुंमुखी विकास किया जाएगा।
संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, इलाके में सनसनी, जाने क्या है पूरा मामला
चंदौली – नौगढ़ थाना क्षेत्र के चोरमरवां नाला में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. शव मिलने की खबर जंगल मे आग की तरह ग्रामीणों में फैल गई. मौके पर जुटे ग्रामीणों ने उसकी पहचान पखण्डू कोल के रूप में की. मृतक गुरुवार की सुबह मछली मारने के लिए गया था. वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है.
बताया जा रहा है कि नौगढ़ थाना क्षेत्र के लोहसनिया(मझगाई) गांव निवासी पखंडू कोल गुरूवार को सुबह कटिया लगाकर चोरमरवां नाला मे मछली मारने के लिए घर से करीब 8 किलोमीटर दूर गए थे. जहां से दोपहर बाद तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन करना शुरू कर दिया. सायंकाल चोरमरवां नाला मे उसका उतराया हुआ मिला. स्थानीय लोगों ने शव देखकर थाने को सूचित कर दिया.
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर के अग्रिम कार्यवाही में जूट गई. साथ ही घटना के बाबत परिजनों को अवगत कराया. वहीं मृतक पखण्डू के पुत्र ने पिता की मौत आकाशीय बिजली से होने की आशंका जताते हुए तहरीर दी.
प्रभारी थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया.पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार परअग्रिम कार्रवाई की जाएगी.
सैयदराजा विधायक ने मेडिकल कालेज का निरीक्षण परखी गुणवत्ता
चंदौली। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने गुरुवार को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया इस दौरान मेडिकल कॉलेज बनाने वही संस्था के डीजीएम रंगा राव से मिलकर कालेज की गुणवत्ता को बरखा कहां की मेडिकल कॉलेज में कहीं से कोई कमी नहीं आनी चाहिए मेडिकल कॉलेज के सारे काम गुणवत्ता पूर्वक होना चाहिए जिससे जनता को लाभ मिल सके काकी भाजपा की सरकार विकास के लिए बड़े स्तर पर काम कर रही है सरकार ने शिक्षा स्वास्थ पर विशेष ध्यान दे रही है जिससे देश तरक्की करें विधायक सुशील सिंह ने कहा कि मेडिकल कालेज की कार्य में तेजी और समय से पूर्ण किया जाए पित्रपक्ष के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिलान्यास किया जाएगाइस दौरान मेडिकल कॉलेज के कार्यदाई संस्था केपीसी प्रोजेक्ट लिमिटेड हैदराबाद कंपनी के डीजीएम रंगाराव ने बताया कि फरवरी सारे काम गुणवत्ता पूर्वक हो रहे हैं फरवरी 2023 में मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो जाएगा जिसके लिए 249 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है वही पूरा प्रोजेक्ट 400 करोड़ का है जिसमें से 150 करोड़ पर मैन्युफैक्चरिंग कार्य किया जाएगा इस दौरान महेंद्र सिंह, वीरेंद्र जायसवाल, अशोक मौर्य, रंजय सिंह वासुदेव नगर डीपीएम साही सुरेश असिस्टेंट मैनेजर अशोक पटेल सीनियर इंजीनियर आदि लोग उपस्थित रहे।
लकी पासवान की मौत से बुझ गया परिवार का चिराग
कर्मनाशा में डूबे दोनों बालकों का हुआ पोस्टमार्टम
चंदौली। हलुआ के पास कर्मनाशा नदी में दो बालकों के डूबने से हुई मौत के बाद गुरुवार को जलालपुर गांव में मातमा छाया रहा। सुल्तान के परिजन जहां मौत से गमजदा थे, वहीं लकी पासवान की मौत से परिवार का चिराग ही बुझ गया। ग्रामीण बताते हैं कि लकी अपने माता-पिता की इकलौती संतान था, जिसकी मौत से उनका सहारा छिन गया। ऐसे में उसके माता-पिता बेसुध थे। उधर, पोस्टमार्टम हाउस पर पासवान समाज के लोग पहुंचे और घटना को पीड़ादायक बताते हुए दुख व्यक्त किया।
ग्रामीणों के मुताबिक 11 वर्षीय लकी अपने साथी सुल्तान के साथ स्नान करते के लिए गांव से निकला और हलुआ गांव के पास कर्मनाशा नदी तट पर पहुंचा। वहां अन्य साथियों के साथ दोनों नदी में स्नान कर रहे थे, तभी वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों को डूबता देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़ पड़े, लेकिन तब तक वह नदी तट के करीब आते दोनों पानी की धारा में समा चुके थे। इसके बाद ग्रामीण पानी में उतरकर बच्चों की खोजबीन में जुट गए। देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हुई। कुछ देर पर लकी को पानी से बाहर निकाला गया और उपचार के लि नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद सुल्तान के भी बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी भी सांसें थम चुकी थी। गुरुवार को दोनों बालकों के शवों का पोस्टमार्टम हुआ, जहां सयुस महासचिव दिलीप पासवान, बसपा नेता अशोक त्रिपाठी छोटू, अरविंद पासवान, मुलायम यादव आदि मौजू रहे। लकी अपने परिवार का इकलौता सदस्य था, जिसकी मौत से पिता श्यामू व माता गुड़िया के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वे अपने बुढ़ापे का एक माह सहारा छिन जाने से रो-रोकर बेहोश हो जा रहे थे। इस दृश्य को देखकर हर कोई दुखी था।
स्कूल बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर युवक गंभीर
चंदौली धिना थाना क्षेत्र खझरा गांव के पास कमालपुर अंमडा मार्ग पर गुरुवार को बस और बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर जुटे आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल उसको अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। बताते हैं कि हिंगुतर गांव निवासी मनोजराम 20 वर्ष हिंगुतर अपने घर से कमालपुर आ रहा था जैसे ही खझरा गांव के समीप पहुंचा की विपरीत दिशा से आ रही स्कूल की बस में उसकी बाइक की टक्कर हो गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर जुटे आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल उसको निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है
…अंततः ललितेशपति त्रिपाठी ने कांग्रेस से किया किनारा
वाराणसी, पूर्वांचल। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र एवं मड़िहान के पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी गुरुवार को औरंगाबाद हाउस में पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफे की अटकलों पर पूर्ण विराम लगाते हुए उसे पुष्ट कर दिया। कहा कि अब वे कांग्रेस के काडर व कांग्रेस को मजबूती देने वाले कार्यकर्ताओं की उपेक्षा आगे बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे, लिहाजा वह कांग्रेस के सभी पदों व प्राथमिकता सदस्यता को छोड़ रहे हैं। अपनी बातचीत में उन्होंने दूसरे राजनीतिक दल से जुड़ने के सवालों को सिरे से खारिज कर दिया। कहा कि वह समाज, दीन-दुखियों, किसानों-नौजवानों के हक के लिए संघर्ष करेंगे, लेकिन किसी राजनीतिक दल से जुड़े बिना।
उन्होंने पत्रकारों को बताया कि मेरा परिवार का कांग्रेस का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ 100 साल से ज्यादा का संबंध रहा है। यह प्रांगण जिसे औरंगबाद हाउस के नाम से जाना जाता है कई ऐतिहासिक आंदोलनों व परिवर्तन का केंद्र रहा है। ऐसे में कांग्रेस से पृथक होने का फैसला अत्यंत भारी है। कहा कि मेरे अंदर किसी के प्रति न कोई दुर्भावना है और ना ही मन में किसी तरह का मलाल। कांग्रेस के हजारों समर्पित कार्यकर्ताओं को दरकिनार एवं नजरअंदाज होते हुए जब भी देखता हूं तो बहुत दर्द होता है। ऐसे में मैंने काफी सोच विचार करके यह फैसला लिया है। कहा कि मेरे सामने मेरे पूर्वजों द्वारा किए गए कार्यों का उदाहरण के साथ ही उनकी दी हुई विरासत को संभालने की चुनौती भी थी। अब मैने अलग रासता बनाने का निर्णय लिया है, ताकि समाज के शोषित, वंचित, किसान, नौजवान समेत हर वर्ग की आवाज अपने हिसाब से मजबूती के साथ उठा सकूं। अंत में उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से दूसरे राजनीतिक दल से जुड़ने की कई अफवाहें फैलाती जा रही थी जो मात्र अफवाह है उसमें किसी भी तरह की कोई सत्यता नहीं है। कहा कि अपने साथियों के साथ भविष्य पर चर्चा होगी और इसके बाद आगे की किसी भी तरह की रणनीति को अमल में लाया जाएगा।
हत्यारे ने युवक को मारी गोली भीड़ ने पुलिस के सामने ही उतारा मौत के घाट
मीरजापुर । मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के ददरा बाजार में बदमाशों ने सत्यम नामक युवक की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई । हत्या के बाद करौंदा निवासी 22 वर्षीय ऋषभ पाण्डेय पास के मकान में घुस गया । जुटी भीड़ ने पुलिस के सामने ही उसे पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया । गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात की गई हैं । मौके पर डीआईजी रामकृष्ण भारद्वाज, जिलाधिकारी प्रवीण लक्षकार एवं एसपी अजय कुमार भारी पुलिस बल मौके पर पहुच गये।

जानकारी के अनुसार राजगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के ददरा बाजार निवासी सत्यम सिंह 21 वर्ष पर बदमाशों ऋषभ पांडेय ने फायर कर दिया । आस पास के लोग घायल युवक को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए । डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी । सत्यम को गोली मारकर भागते समय ऋषभ पुत्र विरेन्द्र पाण्डेय नजदीक के एक मकान में घूस गया । हत्या की जानकारी लगते ही भीड़ जुट गई । भीड़ ने हमलावर को घर में घुस कर जमकर पीटा । चारों तरफ से लाठी डंडे की मार से ऋषभ की भी मौत हो गयी । वही जनता की भीड़ के सामने पुलिस मूक दर्शक बनी रहीं । वारदात की भनक और आक्रोश बढ़ता देख क्षेत्र में आस पास के थाने की पुलिस और पीएसी बल बुलाया जो आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने में जुट गई।
सौतेली मां के साथ गई तीन सगी बहनों का मिला नर कंकाल
फोरेंसिक टीम ने भी किया जांच पड़ताल नरकंकालों के पोस्टमार्टम व डीएनए जांच के लिए ले गई साथ
हलिया(मिर्जापुर)‚ पूर्वांचल डेस्क। थाना क्षेत्र के हर्रा जंगल में बेलाही गांव निवासी तीन सगी बहनों का नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे बालिका के पिता देवीदास कोल ने बालिकाओं के कपड़े से शिनाख्त किया और बुधवार सुबह दस बजे के करीब हर्रा जंगल में तीन नर कंकाल मिलने की सूचना पुलिस को दिया। पिता की सूचना पर हलिया पुलिस हर्रा जंगल में पहुंचकर जांच पड़ताल की और पिता देवीदास और सौतेली मां सीमा उर्फ बिटोल के भाई रमाकांत से मिले नर कंकालों के संबंध में जानकारी ली और बयान दर्ज किया।
देवीदास कोल की दूसरी पत्नी सीमा अपने तीनों सौतेली बेटियों गोलू 12, ममता 10 मुन्नी 8 को लेकर कमाने के लिए बीते 16 अगस्त को इंदौर के लिए रवाना हुई थी साथ में कोरांव की सुनीता भी प्रयागराज से साथ में गई थी। काम नहीं मिलने पर सभी लोग इंदौर स्टेशन पर रहते थे। पांच दिन बीत जाने के बाद सीमा भाई के बुलाने पर बेटियों को सुनीता को सौंपकर घर वापस लौट आई। बीते 27 अगस्त को पति देवीदास कोल व भाई रमाकांत कोल के साथ सीमा इंदौर गई‚ लेकिन वहां न तीनों बालिकाएं मिली न तो सुनीता कोल काफी खोजबीन के बाद बालिकाओं का पता नहीं चलने पर सीमा अपने पति व भाई के साथ घर लौट आई और बीते 2 सितम्बर को थाने में बालिकाओं के लापता होने की तहरीर दी। मंगलवार को बालिकाओं के सौतेले मामा रमाकांत ने बालिकाओं के पिता को सूचना दी कि तीन बालिकाओं का नरकंकाल हर्रा जंगल में मिला है। साले की सूचना पर देवीदास हर्रा जंगल में गया और कपड़ों को देखते ही बताया कि यह तो बेटियों के कपड़े हैं। बुधवार सुबह देवीदास कोल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि हर्रा जंगल में तीन नर कंकाल मिले हैं नर कंकाल के पास मिले कपड़े बेटियों के हैं। थाना क्षेत्र में तीन नर कंकाल मिलने की सूचना पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह‚ चौकी प्रभारी मतवार रामनगीना यादव ने घटना स्थल की जांच पड़ताल की। बालिका के पिता देवीदास और सौतेले मामा रमाकांत से कड़ाई से पूछताछ कर बयान दर्ज किया।हर्रा जंगल में फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से जांच पड़ताल कर तीनों नर कंकालों के पोस्टमार्टम व डीएनए टेस्ट के लिए ले गई।
इनसेट–––
सौतेली मां सीमा घर से फरार, पुलिस तलाश में जुटी मिर्जापुर। बालिकाओं के सौतेले मामा रमाकांत को सगरा गांव निवासी उसकी चचेरी बहन ने फोन से सूचना दी कि हर्रा जंगल में चरवाहे तीन नर कंकाल मिलने की चर्चा कर रहे हैं बहन की सूचना पर चरवाहों के बताए गए स्थान पर जीजा देवीदास कोल को लेकर रमाकांत हर्रा जंगल में गया जहां कपड़ो से तीनों बालिकाओं की पहचान परिजनों ने किया।सवाल यह उठता है कि जब तीनों बालिकाओं को सौतेली मां इंदौर लेकर गयी थी तो हर्रा जंगल में तीनों का नर कंकाल कैसे पहुंचा। सौतेली मां सीमा कोल का घर से अचानक गायब होना बालिकाओं के साथ किसी अनहोनी की आशंका पैदा करता है। बालिकाओं के मिले कंकाल से यही जाहिर होता है कि तीनों बालिकाओं की निर्ममता पूर्वक हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया था। फिलहाल मामले की छानबीन में पुलिस जुटी हुई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि तीनों नर कंकालों को पोस्टमार्टम व डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिया गया है। मामले की गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है। फरार सौतेली मां की तलाश की जा रही है। पिता व सौतेले मामा को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।










