32.2 C
Chandauli
Saturday, August 1, 2026

Buy now

Home Blog Page 702

बरहनी में विवाहिता ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

पुलिस संदिग्ध मौत के मामले की छानबीन में जुटी
कंदवा। क्षेत्र के बरहनी गांव में शनिवार की दोपहर एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की रहस्यमय परिस्थितियों मे हुई मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मंे कर पंचनामा के बाद अंत्यय परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय चंदौली भेज दिया।
बरहनी गांव निवासी विनोद कन्नौजिया की शादी करीब सोलह वर्ष पूर्व मचियां कलां निवासी रामचेला की बहन सविता से हुई थी। विनोद ईट भट्टे पर मेहनत मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करता है।
विनोद के अनुसार शनिवार की सुबह वह भोजन करने के बाद बाहर चला गया। उसकी दोनों बच्चियां तनू व तन्या भी स्कूल चली गई थी। घर में पत्नी सविता 32 वर्ष अकेले मौजूद थी। विनोद की मानें तो दोपहर करीब बारह बजे जब वह घर आया तो बाहर के कमरे का दरवाजा खुला था। पत्नी को आवाज देने पर कोई जवाब अंदर से नहीं मिला। इसके बाद बगल के कमरे का दरवाजा बंद था खिडकी से झांककर अंदर का नजारा देखा तो सन्न रह गया। पत्नी सविता साडी के फंदे के सहारे झूल रही थी।तत्पश्चात सूचना पास-पड़ोस सहित स्थानीय पुलिस चौकी को दी गई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड भी जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा आवश्यक पूछताछ के बाद शव को कब्जे मे कर अंत्य परीक्षण के लिए भेजवाया गया। वही पति विनोद सहित पड़ोसियों से आत्महत्या का कारण जानने में पुलिस जुटी हुई थी, लेकिन सविता ने आत्महत्या कैसे व किन परिस्थितियों में की यह स्पष्ट नहीं हो पाया। कंदवा थानाध्यक्ष हरिशचंद्र सरोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

चकिया जिला अस्पताल पहुंचे डीएम तो गायब मिले इतने डाक्टर व स्टाफ

बाहर से दवा व जांच लिखे जाने पर जताई नाराजगी‚ दी चेतावनी
चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने शनिवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों से स्वास्थ्य की जानकारी ली। डढिया निवासी मरीज सुनीता देवी द्वारा बताया गया कि डॉक्टरों के द्वारा मरीजों को बाहरी दवाइयां व जांच लिखी जाती है। वहां मौके पर डीएम को अन्य मरीजों के पास बाहर से दवा व जांच लिखे गए पर्चे मिले। इस पर उन्होंने डा.अलका राय व ओपीडी देख रहे अन्य चिकित्सक के द्वारा भी बाहरी दवाओं व जांच की पर्चियां पाई गई। साथ ही बिना सूचना के गैरहाजिर चिकित्सक व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया।
अल्ट्रासाउंड करने के लिए तैनात चिकित्सक का पद खाली रहने की जानकारी पर जिलाधिकारी ने शासन को पत्र भेजने के लिए कहा। चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ को जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बाहर की दवाई क़त्तई न लिखा जाए। आम जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ शासन के मंशा के अनुरूप आसानी से उपलब्ध होता रहे इसके लिए शख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि स्टोर में जो भी दवाइयां उपलब्ध हैं उसकी सभी चिकित्सकों की सूची प्रतिदिन प्रस्तुत किया जाए, ताकि बाहर की दवा लिखने की बात संज्ञान में न आए। जिलाधिकारी के निरीक्षण में पांच चिकित्सक व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने कार्यवाही के साथ एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इसके अलावा बाहर गेट के पास मेडिकल की दुकानों की भी जांच की गई सरकारी चिकित्सक के द्वारा काटे गए पर्चियो की जांच करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। मेडिकल स्टोर, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य मेडिकल दुकानों की जांच की गई। जिलाधिकारी द्वारा अस्पताल के निरीक्षण के तत्पश्चात ऑक्सीजन प्लांट के लिए बन रहे फाउंडेशन को देखा गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी कतई न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। कहा कि चिन्हित बच्चों को भी भर्ती कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराया जाए जिससे कि बच्चे निरंतर स्वस्थ रहे। इसका विशेष ध्यान रखा जाए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हरिशंकरपुर मलिन बस्ती में ज्ञान की ज्योति जला रहा चेतना मंच

संस्थापक विनय कुमार वर्मा ने बस्ती का अवलोकन कर स्थितियों को देखा

डीडीयू नगर‚ चंदौली। चेतना मंच शिक्षा के क्षेत्र में अपने द्वारा संचालित कार्यक्रम ज्ञान ज्योति केंद्रों की प्रगति जानने के लिए क्षेत्र में निकला। इस क्रम में चेतना मंच के संस्थापक एवं संयोजक विनय कुमार वर्मा अपने सहयोगियों के साथ फिल्ड में निकले। उन्होंने सर्वप्रथम आईपी मुगल के समीप स्थित हरिशंकरपुर मलिन बस्ती का अवलोकन किया। उक्त बस्ती में जीटी रोड के किनारे झुग्गी झोपड़ियों में स्थित है। जहां निवासरस लोगों की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। कुछ लोग सफाई कर्मी का काम करते हैं तो कुछ दिहाड़ी मजदूरी करके अपनी आजीविका चला रहे हैं। पिछले कई वर्षों से वहां *ज्ञान ज्योति केंद्र* चलाया जा रहा है। इसका परिणाम यह है पहले पढ़ चुके बच्चे अब  विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। यहां की महिलाएं भी लगभग साक्षर हो चुकी हैं। केवल सात महिलाएं ऐसी हैं जो अभी भी अंगूठा छाप बचीं हैं। पुरुषों में लगभग दर्जन भर पुरुष अभी भी निरक्षर है । इन सभी निरक्षर महिला व पुरुषों को हस्ताक्षर करने लायक पढ़ाया जा रहा है। बस्ती में अब केवल 9 बच्चे ही ऐसे बच्चे हैं जो अभी भी स्कूल नहीं जा रहे हैं । इन बच्चों को भी स्कूल भेजने की तैयारी हो रही है ।यहां की शिक्षा प्रेरक *छवि चंद्रा* सुबह 8:00 बजे से 10:00 तक यहां पढ़ाती हैं। सबसे पहले अनपढ़ पुरुषों को बुलाया जाता है और उन्हें हस्ताक्षर करने योग्य पढ़ाया जाता है । तकरीबन 30 से 40 मिनट पढ़ाई के बाद वे लोग अपने काम पर चले जाते हैं। इस बीच महिलाएं काम से निवृत हो जाती है और लगभग 9:00 बजे के आसपास उनकी पढ़ाई शुरू होती है और आधे घंटे उन्हें भी पढ़ाया जाता है इसके बाद 1 घंटे तक स्कूल न जाने वाले बच्चों को । रविवार को विशेष अभियान चलता है। इसमें कभी सफाई अभियान तो कभी महिलाओं के लिए तरह-तरह के ब्यूटीशियन वर्कशॉप लगाए जाते हैं। पुरुषों के साथ संवाद किया जाता है और बच्चों को खेल खिलाया जाता है। कुल मिलाकर के इस छोटी सी बस्ती में पिछले 10 सालों से चेतना मंच की सक्रियता का परिणाम दिख रहा है। अभी नई योजना के अनुसार *पढ़ाई, सफाई, दवाई और कमाई* विषय पर गंभीरता से काम चल रहा है। इस काम के लिए बस्ती में महिला व पुरुषों की अलग-अलग टोलियां बनाई गईं है। ये लोग पूरा सहयोग करते हैं। यहां *ज्ञान ज्योति केंद्र महिला टोली* की अध्यक्ष रेखा व महामंत्री पूजा है। जबकि *ज्ञान ज्योति केंद्र पुरूष टोली* के अध्यक्ष महेश व महामंत्री शेरू हैं। इस बस्ती का पालक विजय कुमार वर्मा है। चेतना मंच में सारा काम समाज बंधुओं के सहयोग से हो रहा है।

समाजवादी जननायक के निधन पर समाजवादियों में शोक

चंदौली। सकलडीहा डिग्री कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष व समाजवादी नेता सेचन यादव के निधन के बाद जनपद के समाजवादियों में शोक की लहर दौड़ गई। कई दिनों से बीमार होने के बाद परिजनों ने उन्हें वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली जैसे ही इसकी जानकारी समाजवादियों को भी वैसे ही उन में मायूसी छा गई और उनके निधन पर जगह-जगह शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समाजवादियों की माने तो सेचन यादव कर्मठ ईमानदार और निष्ठावान समाजवादी सिपाही थे। कई मुद्दों पर संघर्ष करने में वे पीछे नहीं रहे यहां तक कि सकलडीहा में कई बार उन्होंने महीनों तक आंदोलन किया जिसके बाद प्रशासन को उनके आगे झुकना पड़ा। आंदोलनों में एक समाजवादी सच्चे सिपाही के तौर पर खड़े नजर आए।

…चंदौली जिला में नहीं अब यहां होगी सेना भर्ती‚ जानिए कहां?

मनोज डब्लू बोले, रैली कराने के लिए पूरी शिद्दत से प्रयास की जरूरत
चंदौली। सेना भर्ती रैली लगातार सुर्खियों में बनी है। यह इसलिए क्योंकि इसे चंदौली में होने व न होने को लेकर हर दिए नई खबरें सामने आ रही है। बीते शुक्रवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर चंदौली में सेनाभर्ती कराने की आशाओं को बल दिया तो अगले ही यानी शनिवार को पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने सेना भर्ती से जुड़े पत्र को सार्वजनिक कर इसके वाराणसी स्थित रणबांकुरे स्टेडियम पर होने की सेना की आधिकारिक पुष्टि हो पटल पर रखा। साथ ही सेना भर्ती के लिए प्रयास करने वाले सुशील सिंह के प्रयासों को स्वागत योग्य बताया।
उन्होंने सैयदराजा विधायक सुशील सिंह से कहा कि सेना भर्ती को लेकर उन्होंने जो प्रयास किए हैं वह अभी प्रारंभिक दौर में है। लिहाजा उन्हें आगे के प्रयासों को मुकम्मल करना होगा। क्योंकि सेना भर्ती के लिए सेना की आधिकारिक लेटर बीते 20 सितंबर को ही जारी हो गया था, जिसमें अंकित तथ्यों की सत्यता व पुष्टि को नकारा नहीं जा सकता है। कहा कि सैयदराजा विधायक यदि वास्तव में सेना भर्ती चंदौली में कराने के इच्छुक हैं तो उन्हें जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक चंदौली से मिलकर इसके लिए आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही पूर्ण कर आश्वयक आख्ता व रिपोर्ट शासन में भेजने की कार्यवाही को पूर्ण कराया होगा। सेना भर्ती जो 8 नवंबर से 15 दिसंबर के तक वाराणसी के रणबांकुरे स्टेडियम में होना प्रस्तावित है। यदि विधायक उक्त रैली जो की कोविड-19 महामारी के कारण दो वर्ष बाद आयोजित हो रही है उसे चंदौली में कराने में सफल रहे तो यहां का नौजवान उन्हें व उनके प्रयासों को याद रखेंगे। अन्यथा सेना भर्ती रैली के बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में युवा उन्हें इसका जवाब देने का काम करेंगे। कहा कि अभी सेना भर्ती के लिए सैयदराजा विधायक सुशील सिंह को अभी बहुत से प्रयासों को मुकम्मल करना है। इस बीच यदि उन्हें कहीं भी जरूरत महसूस हो तो वह मुझे आमंत्रित करें। सेना भर्ती जैसे पुनीत कार्य के लिए मेरे द्वारा हरसंभव प्रयास किया जाएगा। क्योंकि यह मामला युवाओं के रोजगार, सेना में भर्ती होकर देश की सुरक्षा व सेना करने से जुड़ा है।

लेखपाल संघ ने कलमबंद हड़ताल की दी चेतावनी

ग्राम प्रधान संघ और लेखपाल संघ का मामला कम होने के बजाय तूल पकड़ने लगा है। शुक्रवार को लेखपाल संघ ने तहसील अध्यक्ष विनय सिंह के नेतृत्व में लामबंद हो गया है। दो दिनों के अंदर प्रधान की गिरफ्तारी नही होने पर कलमबंद हड़ताल की चेतावनी दिया है। जिसे लेकर तहसील प्रशासन पेशो पेश में है।लेखपाल संघ ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों क्षेत्रीय लेखपाल वरूण कुमार शासकीय कार्य के लिये दरियापुर गये हुए थे। जहां प्रधान और उनके सहयोगी द्वारा लेखपाल के साथ दुर्व्यवहार और हाथापाई किया गया। जिसके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज भी कराया गया है। इसके बाद भी प्रधान अपने संघ के माध्यम से उल्टे लेखपालों पर दबाब बना रहे है। सुबह से शाम तक प्रधान तहसील से लेकर थाने पर घूम रहा है। इसके बाद भी पुलिस मौन साधे हुए है। लेखपाल संघ ने दो दिन के अंदर प्रधान की गिरफ्तारी नही होने पर कलमबंद हड़ताल की चेतावनी देते हुए तहसीलदार को पत्रक सौपा है। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, शोभित गुप्ता, सुरेश शर्मा, राजेश पासवान, होरीलाल, रामप्रवेश, चन्द्रभूषण, बीरेन्द्र मोहन कौशल, सुभाष, शशी, संजीव सिंह सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।

ट्रैक्टर ट्राली संग खाई में गिरी, चालक की मौत

पूर्वांचल डेस्क चुनार। थाना क्षेत्र के कुसुम्ही गांव के सामने बृहस्पतिवार की रात सरिया लदी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।इसमें चालक की मौके पर हीमौत हो गयी। बताते हैं कि इमिलिया चौरासी मड़िहान गांव निवासी राधेश्याम (55) लगभग नौ बजे चुनार थाना क्षेत्र के जमुई से ट्रैक्टर पर सरिया लादकर नुनौटी ताला पहुचाने जा रहा था। इसी दौरान चुनार राजगढ़ मार्ग कुसुम्ही गांव के सामने पहुंचे की अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खाई में पलट गयी। इसके बाद ट्रैक्टर चालक की नीचे दब गया और मौके परमौत हो गयी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही चालक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।वही मृतक की पत्नी जीवंती देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में इत्तफा घटना घटित होने की बात कही।

गैस सिलेंडर फटा, महिला बच्चों समेत 10 झुलसे


पूर्वांचल डेस्क आजमगढ़।निजामबाद स्थानीय थाना क्षेत्र के डोड़ोपुर गांव में खाना बनाते समय गैस सिलेण्डर फट गया जिससे महिला व बच्चे सहित दस लोग झुलस गये झुलसे लोगों को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के डोड़ोपुर ग्राम सभा में खाना पकाते समय गैस सिलेण्डर फट गया। गैस सिलेण्डर फटते ही अफरा तफरी मच गयी। लोगों की चिख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। काफी मसक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से दस लोग झुलस गये। झुलसे लोगों में 2 महिलाएं 2 बच्चे व 6 पुरुष शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना निजामाबाद पुलिस को दी। निजामाबाद थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गये और स्थानीय लोगों की मदद से सभी झुलसे लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां लोगों का इलाज चल रहा है।

गैस पाइप में रिसाव से लगी आग‚ झुलसी युवती की मौत

चन्दौली ।चकिया। नगर के वार्ड नंबर 6 सिविल लाइन पूर्वी में शुक्रवार की देर शाम घर की रसोई में खाना बनाते समय गैस की पाइप लीकेज होने के दौरान आग लग गयी। इस दुर्घटना में 21वर्षीय युवती उर्मिला गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सको ने जांच के उपरांत युवती के मृत कर दिया। घटना कि सूचना  मिलते ही प्रभारी कोतवाल  राजकुमार शुक्ला ने शव को कब्जे में लेकर उसे अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बताते हैं कि वार्ड नंबर 6 सिविल लाइन पूर्वी निवासी शीतल गोंड मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते है। शुक्रवार की देर शाम 8 बजे के आसपास पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर की पुत्री उर्मिला घर के एक कमरे में बने रसोई घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान सिलेंडर गैस की पाइप मे रिसाव होने से आग लग गई‚ जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक आग ने  उसे अपनी आगोश मे ले लिया था जिसका मुख्य कारण किचन में रखें  प्लास्टिक के डिब्बे में केरोसिन तेल भी बताया जा रहा है। विकराल रूप धारण किए आग की चपेट में आने से उर्मिला गंभीर रूप से झुलस गई। बेटी की चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोगों ने किसी तरह उसे आग से बाहर निकाल कर निजी साधन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया‚ जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उर्मिला के मृत होने की पुष्टि कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी कोतवाल राजकुमार शुक्ला ने शव को कब्जे में लेकर उसे अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया। घटना के बाद मृतका की मां सीता, बहन कलावती, पार्वती, चंचल और भाई किशन का रो रो कर बुरा हाल था।

डीएम के निरीक्षण में गायब मिले प्रभारी चिकित्सक

चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। सर्वप्रथम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरहनी पहुंचे। डीएम की जांच में प्रभारी चिकित्साधिकारी अनुपस्थित पाए गए। इससे नाराज जिलाधिकारी ने अनुपस्थित चिकित्सको का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। लापरवाह एमओआईसी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था को देखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी से जबाब तलब भी किया जाएगा। इस दौरान दवाओं को सुरक्षित नहीं रखने पर कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल साफ-सफाई करते हुए दवाओं व फाइलों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिये। उन्होंने ओपीडी में मरीजों से वार्ता कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। कुछ दवाई स्टोर रूम में डेट एक्सपायरी पाई गई जिस पर कार्यवाही के निर्देश दिए। चौकीदार द्वारा बताया गया कि चिकित्सक कई दिनों से नही आ रहे हैं। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित चिकित्सको का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था को देखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी से जवाब-तलब भी किया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा हेल्थ वेलनेस सेंटर पई बरहनी व ओयरचक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया गया। निर्देश देते हुए कहा कि दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखा जाय। मरीजों की बेहतर ढंग से स्वास्थ्य की समस्याओं का इलाज सुनिश्चित करें। हिदायत देते हुए कहा कि लापरवाही पर कार्यवाही तय किया जायेगा। अंत में जिलाधिकारी द्वारा ओयरचक प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण का निरीक्षण किया गया। इंग्लिश में बातचीत भी कर उनकी दक्षता देखी। साथ ही बच्चों से मिड डे मील की जानकारी ली। ग्राम प्रधान से कहा कि गांव में तैनात सफाई कर्मी से प्रतिदिन प्राथमिक विद्यालय को साफ-सफाई सुनिश्चित हो।  डेंगू-मलेरिया का प्रकोप गांव में न होने पाए। लोगों को इसके लिए जागरूक करें और सफाई के लिए जागरूकता पैदा किया।

Chandauli
overcast clouds
32.2 ° C
32.2 °
32.2 °
58 %
2.8kmh
100 %
Sat
36 °
Sun
37 °
Mon
28 °
Tue
32 °
Wed
33 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights