शहाबगंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के बाबूलाल यादव 40 वर्ष आज सूबह अपने खेत में खाद फेक रहे थे तभी उसी खेत में पहले से गिरा बिजली के तार के चपेट में आने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर गांव के बाबू लाल यादव 40 वर्ष सुबह अपने खेत में खाद फेंक रहे थे तभी अचानक खेत में गिरा बिजली के तार के चपेट में आने से झुलस गए आनन-फानन में परिवार वालों ने निजी हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने देख मृत घोषित कर दिया। वही परिवार के लोग थाने में तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया वही परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल रहा।
खेत मे खाद डालते किसान की करेंट लगने से मौत
जबानी जंग जारी, जानिए मनोज सिंह डब्लू के वीडियो में
चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू सोमवार को नए अंदाज में नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपने सैयदराजा स्थित आवास पर अपने वीडियो में नरायनपुर पम्प कैनाल, सेना भर्ती जैसे महत्वपूर्ण विषयों का जिक्र किया।
विदित हो कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। मनोज सिंह डब्लू अपने विरोधियों में तेजी से हमलावर रहे हैं। इसके लिए वह नए-नए तौर-तरीकों को अपना रहे है। अपने कृत्यों, कार्यों व सक्रियता से वह जनता व अपने राजनीतिक विरोधियों को यह संकेत दे रहे हैं कि अब चुनाव में वह अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी से कड़ी टक्कर देने वाले हैं।
पिछड़ों व दलितों के आरक्षण पर आघात कर रही भाजपाः ओपी राजभर
सकलडीहा। क्षेत्र के नई बाजार में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से रविवार को एक जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश राजभर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं व भीड़ को संबोधित करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार पर करारा प्रहार किया। कहा कि भाजपा सरकार ने सरकारी भर्तियों पर पिछड़ों के आरक्षण पर डांका डालने का काम किया है। बावजूद इसके किसी भी दल के एक भी सरकार से सवाल नहीं किया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। क्योंकि ऐसे नेता खुद को पिछड़ों की मसीहा बनाते से नहीं चूकते है। दरअसल ऐसे लोग पिछड़ों का शोषण व उनके उत्पीड़न की असली वजह है। ऐसे लोगों को जनता वोट ना देकर पावर से दूर करे।
उन्होंने कहा कि बांदा में कृषि विभाग में भर्ती होती है। 13 पदों में 11 पर राजपूत की हो जाती है और पिछड़े व दलितों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलता है। फिर भी पिछड़े दलित नेताओं का इस पर बयान नहीं आता है। ये सत्ता पाने के बाद रसमलाई खाते हैं। उन्होंने पीएम मोदी को झूठ बोलने वाले नेता बताया। वहीे सीएम योगी मंत्रिमंडल विस्तार पर भी तंज कसा। कहा कि भाजपा केवल वादे करना जानती है उसे पूरा करना उसके बस की बात नहीं है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मेक इन इंडिया का नारा बुलंद किया था। अब कहा गया उनका मेक इन इंडिया। इनके पास महंगाई व भ्रष्टाचार पर चर्चा करने के लिए टाइम नहीं है। महंगाई कम करने का वादा किये कहां गया? अपराध मुक्त करने की बात कहें कहां गया? यह खाली रोजगार देने की बात करते हैं। उन्होंने देश को भरोसा दिया था कि देश नहीं झुकने देंगे और चाय बेचते बेचते पूरा देश बेच दिए।
चंदौली मेडिकल कालेज से बिहार व पूर्वांचल को मिलेगा लाभः डा. महेंद्रनाथ
चंदौली मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य को देखते डा. महेंद्रनाथ पांडेय साथ में सुशील सिंह।
चंदौली। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व सांसद चंदौली डा. महेंद्रनाथ पांडेय रविवार को जनपद दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल पहुंचे और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने नौबतपुर में बन रहे मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य को देखा। साथ ही सैयदराजा क्षेत्र के लोकमनपुर में बन रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान डीएम संजीव सिंह व एसपी अमित कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज और अस्पताल हाइवे पर मौजूद होने के कारण इसका लाभ बिहार के साथ पूरे पूर्वांचल को मिलेगा। मॉडल को आसपास के लोगो को देखने के लिए अभी छोड़ दिया जाए, जिससे क्षेत्रय लोग देख सके। रिंग रोड के निर्माण के कारण जिले में बन रहे मेडिकल कालेज का लाभ होगा। यह जीटी रोड पर बनने वाला भारत का पहला मेडिकल कालेज है। कहा कि मेडिकल के सभी उपकरण के लिए इसे 160 करोड़ और निर्माण के लिए 342 करोड़ समेत कुल 500 करोड़ का धन आवंटित कर दिया गया है। पहले की सरकार इसे टाइम का कोइ समय-सीमा नहीं होता था। कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री विश्व के सबसे बड़े कोरोना योद्धा है और दूसरे दल के मुखिया केवल ट्विटर की राजनीति करते है। अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछले मुख्यमंत्री बिना किसी कार्यक्रम के अचार संहिता के दौरान इसका उदघाटन किया। इस मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री गृहमंत्री रक्षामंत्री के साथ रामप्रसाद गुप्ता और कल्याण सिंह का इस क्षेत्र के लिए धन्यवाद। योगी ने क़ानून बनाया कि दंगा करने वालो से पांच गुना वसूला जाएगा इसका अनुशरण आंध्र और तेलंगाना स्टेट सरकारों ने किया है। इस दौरान जिलाधिकारी से मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के रैली के स्थल के बाबत जानकारी ली। कहा कि भाजपा विकास कार्यों को लेकर काफी गंभीर है। लिहाजा इसके मानक व गति का ख्याल जिले के अधिकारी रखें। कहीं किसी स्तर पर कोई अड़चन आती है तो उसे दूर करने के लिए अवगत कराएं। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, साध शिवशंकर पटेल, प्रमोद पटेल, डा.केएन पांडेय, शिवराज सिंह आदि उपस्थित रहे।
सपा के ऐतिहासिक कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएंः परवेज अहमद
सकूराबाद में जिला उपाध्यक्ष ने कार्यालय का किया उद्घाटन
चंदौली। जन-मन विजय अभियान के तहत रविवार को सकूराबाद में नए वोटर पंजीकरण के मद्देनजर सपा कार्यालय का उद्धघाटन हुआ। इसका शुभारंभ सपा जिला उपाध्यक्ष व मुगलसराय विधानसभा इकाई प्रभारी परवेज अहमद जोखू ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची में नए मतदाताओं का नाम शामिल कराने का काम पूरी गंभीरता के साथ युद्ध स्तर पर करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। कहा कि बहुत से लोगों का नाम मतदाता सूची में भुलवश या राजनीतिक षड्यंत्र के तहत विच्छेदित कर दिया गया है, जिन्हें पुनः जोड़ा जाना आवश्यक है।
यदि ऐसे काम में बीएलओ के स्तर से कोई हीलाहवाली बरती जाए तो उसकी सूचना दें। इस काम में कार्यकर्ता पूरी शिद्दत के साथ लग जाएं, क्योंकि मतदाताओं का नाम सूची में शामिल होगा, तभी वह अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस कार्य के लिए लोगों में जागरूकता लाएं और विशेष तिथियों पर बूथ पर जमा होकर लोगों का नाम सूची में शामिल करनवा सुनिश्चित करें। कहा कि शिक्षामित्रों को नौकरी, वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय, विषय विशेषज्ञों का विनियमितीकरण, स्कूलों को ग्रांट आदि तमाम ऐसे कार्य समाजवादी सरकार में हुए हैं जो मील का पत्थर साबित हो गये हैं। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के झूठ व वादाखिलाफी से जनता में आक्रोश है, जिसका जवाब सत्ता परिवर्तन कर देने का मन जनता ने बना लिया है। साथ ही पार्टी कार्यकताओं को निर्देश दिए कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएं। हम तोड़ने की नहीं जोड़ने के लिए संघर्ष करना है। कहा कि भाजपा सरकार में पूरी शिक्षा प्रणाली ही दम तोड़ रही है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में छात्र, अभिभावक, शिक्षक, शिक्षा मित्र सहित आम जनमानस परेशान और निराश है। इस मौके पर अनिशु रहमान, सुदामा यादव, अयूब खान गुड्डू, योगेंद्र यादव चकरू, अर्शी सलाम, ज़ियाउद्दीन अंसारी, आरिफ सिद्दकी, शैफ सिद्दकी मौजूद रहे।
भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट ,दोहरे हत्याकांड से सनसनी
रिश्तों का कत्ल:
बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को चाकू से गोदा
पूर्वांचल डेस्क ।वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रहीमपुर नई बस्ती में रविवार सुबह संपत्ति के विवाद में एक शख्स ने अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा है। सूचना के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रहीमपुर नई बस्ती निवासी मुन्ना (40) का अपने छोटे भाई निसार (35) के साथ कई माह से पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार सुबह भी इसी मसले पर दोनों भाइयों में कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी पहले गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई। इसी दौरान मुन्ना अपने कमरे से चाकू लाया और छोटे भाई निसार पर हमला कर दिया। बीच-बचाव में जब उसकी पत्नी खुश्बू (30) आई तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से कई वार किए। दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। शोरगुल सुनकर जब तक लोग पहुंचते तब दोनों की मौत हो गई।
इधर, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। दोहरे हत्याकांड से गांव में सनसनी है। घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद है।
धर्म परिवर्तन को लेकर भाजपा जनों ने किया चक्का जाम
नवही में धर्म-परिवर्तन कराने को लेकर भाजपा का चक्काजाम
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नवही गांव में धर्म परिवर्तन कराने को लेकर रविवार को भाजपा विधायक साधना सिंह के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। इसके साथ ही नवही गांव में स्थित चर्च को हटाने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची तीन थानों की पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता अपनी मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने चर्च के व्यस्थापक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आयी।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नवही गांव में कई वर्षों से ईसाइयों द्वारा लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। रविवार की सुबह चर्च का व्यस्थापक रामाश्रय भगवान शंकर और हनुमान मंदिर में घुस कर मूर्ति को तोड़कर सड़क पर फेंक दिया था। साथ ही गांव के लोगों का जबरजस्ती धर्मपरिवर्तन करा रहा था। कहा कि नवही गांव में स्थित चर्च की तत्काल जांचकर हटाया जाय नहीं तो आगे आंदोलन होगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चर्च की जांच के लिए मौके डीएम को बुलाने की मांग करने लगे। सूचना और पहुंचे एसडीएम विजय नारायण सिंह ने किसी तरह भाजपा कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत कराया। कहा कि धर्म परिवर्तन की सूचना नही थी। यदि ऐसा बात है तो इसकी जांच करा कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस चर्च व्यस्थापक को हिरासत में पूछताछ कर रही है। मामला सही पाए जाने पर दोषियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। इस दौरान काफी देर तक आवागमन बाधित रहा और लोगों को दूसरे रास्ते से आगे की यात्रा पूरी करनी पड़ी। इस दौरान मौके पर तहसीलदार शैलेंद्र कुमार, नायाब तहसीलदार ध्रुवेस कुमार, अलीनगर कोतवाल संतोष सिंह, एसआई मनोज पांडेय, एसआई विवेक त्रिपाठी, एसआई ओमप्रकाश सिंह, अभिषेक सिंह, अजय सिंह, काशीनाथ, आदित्य श्रीवास्तव, अंकित सिंह, सोनू सिंह, संतोष आदि उपस्थित रहे।
चली तबादला एक्सप्रेस कई निरिक्षक उप निरिक्षक इधर से उधर
चन्दौली
चन्दौली – विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हुएनिरीक्षकों उपनिरीक्षकों के अंतरप्रांतीय ट्रांसफर के बाद खाली हुए सीटों पर नई तैनाती की गई. साथ ही आधा दर्जन लोगों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया. जिसमें प्रमुख रूप से निरीक्षक उदय प्रताप सिंह को बलुआ से सैयदराजा तो वहीं संजीव मिश्रा को पुलिस लाइन से सकलडीहा भेजा गया.वहीं तेज तर्रार उपनिरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह को धानापुर थाना प्रभारी बनाया गया.
11 निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों को मिली नई तैनाती, सूची
(1) निरीक्षक उदय प्रताप सिंह बलुआ से प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा
(2) निरीक्षक संजीव कुमार मिश्र पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा
(3) निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक चन्दौली
(4) निरीक्षक राजेश सरोज पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक नौगढ़
(5) उ0नि0 श्री मिथिलेश तिवारी थानाध्यक्ष इलिया से थानाध्यक्ष बलुआ
(6) उ0नि0 अतुल कुमार थानाध्यक्ष धीना से थानाध्यक्ष बबुरी
(7) उ0नि0 सत्येन्द्र विक्रम सिंह थानाध्यक्ष बबुरी से थानाध्यक्ष धानापुर
(8) उ0नि0 अमित कुमार पीआरओ से थानाध्यक्ष इलिया
(9) निरीक्षक राजेश यादव पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक चकिया
(10) उ0नि0 अजीत कुमार सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल से थानाध्यक्ष धीना
(11) निरीक्षक श्याम जी यादव पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक यातायात
(1) निरीक्षक ब्रजेश चन्द्र तिवारी पुलिस लाइन से प्रभारी जन शिकायत प्रकोष्ठ/ पीआरओ पुलिस अधीक्षक
(2) निरीक्षक राजेश कुमार पुलिस लाइन से प्रभारी न्यायालय सुरक्षा
(3) निरीक्षक शेषधर पाण्डेय पुलिस लाइन से प्रभारी ए0एच0टी0यू0
(4) निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह पुलिस लाइन से विवेचना सेल अपराध शाखा
(5) निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र पुलिस लाइन से विवेचना सेल अपराध शाखा
(6) निरीक्षक हंस लाल यादव पुलिस लाइन से विवेचना सेल अपराध शाखा
(7) निरीक्षक शरद गुप्ता पुलिस लाइन से प्रभारी आईजीआरएस
(8) निरीक्षक इन्द्र भूषण यादव पुलिस लाइन से प्रभारी डीसीआरबी
(9) उ0नि0 रामप्रीत यादव व0उ0नि0 मुग़लसराय से पीआरओ पु0अ0
(10) उ0नि0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह स्वाट टीम से प्रभारी सर्विलांस सेल
(11) उ0नि0 केशव प्रसाद सिंह थाना धीना से थाना शहाबगंज
(12) उ0नि0 मुकेश कुमार तिवारी व0उ0नि0 थाना चन्दौली से व0उ0नि0 थाना मुग़लसराय
(13) उ0नि0 महफूज खां थाना सकलडीहा से अंगुष्ठ छाप शाखा
11निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों को मिली नई तैनाती
चन्दौली – विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हुएनिरीक्षकों उपनिरीक्षकों के अंतरप्रांतीय ट्रांसफर के बाद खाली हुए सीटों पर नई तैनाती की गई. साथ ही आधा दर्जन लोगों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया. जिसमें प्रमुख रूप से निरीक्षक उदय प्रताप सिंह को बलुआ से सैयदराजा तो वहीं संजीव मिश्रा को पुलिस लाइन से सकलडीहा भेजा गया.वहीं तेज तर्रार उपनिरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह को धानापुर थाना प्रभारी बनाया गया.
11 निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों को मिली नई तैनाती, सूची
(1) निरीक्षक उदय प्रताप सिंह बलुआ से प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा
(2) निरीक्षक संजीव कुमार मिश्र पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा
(3) निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक चन्दौली
(4) निरीक्षक राजेश सरोज पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक नौगढ़
(5) उ0नि0 श्री मिथिलेश तिवारी थानाध्यक्ष इलिया से थानाध्यक्ष बलुआ
(6) उ0नि0 अतुल कुमार थानाध्यक्ष धीना से थानाध्यक्ष बबुरी
(7) उ0नि0 सत्येन्द्र विक्रम सिंह थानाध्यक्ष बबुरी से थानाध्यक्ष धानापुर
(8) उ0नि0 अमित कुमार पीआरओ से थानाध्यक्ष इलिया
(9) निरीक्षक राजेश यादव पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक चकिया
(10) उ0नि0 अजीत कुमार सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल से थानाध्यक्ष धीना
(11) निरीक्षक श्याम जी यादव पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक यातायात
एकात्म मानववाद के प्रणेता थे पंडित दीनदयाल:अजित
चंदौली। सकलडीहा भाजपा कार्यालय में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान भाजपा नेता अजित पाठक ने बताया कि पंडित दीनदयाल की जयंती जिले के सभी बूथों पर मनाई जा रही है। पंडित दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन काफी कठिन परिस्थितियों में गुजरा।उन्होंने संघ के तत्कालीन सरसंघचालक से संपर्क किया। सरसंघ चालक ने दीनदयाल को उनका सहयोग करने को कहा। इस प्रकार ‘भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई। दीनदयाल प्रारंभ में उसके संगठन मंत्री और फिर महामंत्री बनाये गये। वे एक कुशल संगठक, वक्ता, लेखक, पत्रकार और चिन्तक भी थे।











