28.6 C
Chandauli
Saturday, August 1, 2026

Buy now

Home Blog Page 700

झूठ पर टिकी भाजपा नेताओं की राजनीतिः रामकिशुन

चंदौली। जिले में बन रहे मेडिकल कालेज का मुद्दा भाजपा-सपा के लिए बहस का मुद्दा बनता नजर आ रहा है। जनपद दौरे पर आए सांसद डा.महेंद्रनाथ पांडेय ने सपा पर निशाना साधते हुए मेडिकल कालेज को भाजपा की बड़ी उपलब्धि बताया। इस पर सोमवार को पूर्व सांसद व सपा के दिग्गज नेता पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने भी पलटवार करते तीखीं प्रतिक्रिया दी। भाजपा की राजनीति झूठ पर ही टिकी हुई है। कहा कि भाजपा के पास गिनाने के लिए खुद की कोई योजना–परियोजना नहीं है‚ लिहाजा वे दूसरे सरकारों के शिलान्यास को पुनः शिलान्यास करके खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं।

रामकिशुन यादव ने कि जो व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष रहा हो और केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री हो उसे कोई भी बात बहुत सोच समझकर बोलनी चाहिए। ऐसे नेता को गलतबयानी करने से बचना चाहिए। वह अक्सर झूठ बोला करते हैं,और गलत बयान देते है। रामकिशुन यादव ने याद दिलाया कि महेंद्र नाथ पांडेय जब गंगा कटान से प्रभावित कुंडा गांव में गए थे तो उन्होंने कहा था कि मैं गंगा कटान का मामला संसद में उठाउंगा‚ लेकिन सांसद को यह नहीं पता है कि कैबिनेट मंत्री बनने के बाद वह सदन में प्रश्न नहीं उठा सकते है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछले 4 सालों में एक भी बड़ा और नया काम चंदौली जिले में नहीं किया, बल्कि वह लगातार झूठ बोलते रहे हैं। पूर्व सांसद ने निशाना साधते हुए कहा कि सांसद अक्सर गिनाया करते हैं कि फ्रेट कॉरिडोर पर मैंने इतने ओवरब्रिज और फुट ओवर ब्रिज बनवाए हैं, उनको यह याद होना चाहिए कि यह फ्रेट कॉरिडोर परियोजना का हिस्सा है, और जब फ्रेट कॉरिडोर परियोजना बन रही थी तभी यह तय हो गया था कि कहां पर रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा और कहां पर फुट ओवर ब्रिज बनेगा। ऐसे में इसमें सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय का कोई योगदान नहीं है। सांसद के रूप में कोई अपने दम पर अपने मंत्रालय का कोई बड़ा काम कराए हों तो बताएं। सामान्य का काम हो रहा है, उसमें भी केवल अपना प्रचार करवा रहे है।

एमडीएम का खाना बनाते लगी आग झुलसी रसोइया

सकलडीहा विकास खंड के ताजपुर कंपोजिट विद्यालय में सोमवार को मिड डे मील बनाते समय रसोई गैस की पाइप के रिसाव के चलते अचानक लगी आग से एक रसोइयां झुलस गईं। वही आग लगते देख स्कूल में हड़कंप मच गया। हालांकि शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल आग पर काबू पा लिया। आंशिक रूप से झुलसी रसोइयों को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान काफी देर तक ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।ताजपुर में संचालित कम्पोजिटव विद्यालय में सोमवार को 500 बच्चों के लिए एमडीएम बन रहा था। अचानक रसोई गैस सिलेंडर में लगी पाइप से गैस का रिसाव होने लगा। रसोइयां कुछ समझ पातीं कि आग लग गई। पूनम देवी 30 आंशिक रूप से झुलस गईं। वही चीखते-चिल्लाते बाहर भागीं। मौजूद शिक्षकों ने सूझबूझ और तत्परता से तुरंत आग पर काबू पा लिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षकों की तत्परता से कोई हादसा नहीं हुआ। रसोई सिलेंडर में लगी पाइप के लीकेज होने से आग लगी। पाइप बदल दी गई है। बीईओ चन्द्रशेखर आजाद व ग्राम प्रधान सतीश चंद्र ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ है। रसोइयां मामूली रूप से झुलसी हैं, जिनका इलाज चल रहा है।अब स्थिति काफी अच्छी है।वही पुनः रसोइया पुनम देवी को घर भेज दिया गया है।

मनरेगा में मानव दिवस सृजन रहा 121 प्रतिशतः डा. महेंद्रनाथ पाण्डेय

चंदौली। सांसद एवं भारी उद्योग मंत्री डा.महेंद्रनाथ पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ’दिशा’ की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान मनरेगा की समीक्षा में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2021 22 के लिए जनपद में कुल 10556 लाख वित्तीय परिव्यय निर्धारित किया गया है जिसके सापेक्ष कुल 3151156 लाख मानव दिवस सृजन का लक्ष्य निर्धारित है। इसके सापेक्ष माह अगस्त 2021 तक की वित्तीय प्रगति लक्ष्य के सापेक्ष 121.30 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि जनपद में किसानों के खेतों तक सिंचाई के पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो। इसके लिए रोस्टरवार नहरों का संचालन पूरी क्षमता के साथ चलाएं। कौशल विकास योजना के अंतर्गत रोजगार पाए व्यक्तियों का समय-समय पर फोन कर फीडबैक लिए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व जनपद की अन्य सड़कों को पूरी गुणवत्ता के साथ तेजी से निर्मित कराए जाने तथा खराब हो चुकी सड़कों पर तत्काल मरम्मत कराए जाने के निर्देश दिए। कहा कि सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित किया जाए। बिछिया क्रॉसिंग से कैली रोड के सड़क निर्माण का कार्य पूरी गुणवत्ता व तेजी से पूर्ण कराए जाने के निर्देश पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को दिए। बैठक के दौरान विकास खंड चकिया में आवास निर्माण में हुई अनियमितता संज्ञान में आने पर दोषियों के खिलाफ फौरन कार्यवाही के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत 729 सामुदायिक शौचालय लक्ष्य के सापेक्ष 581 सामुदायिक शौचालय का निर्माण हो चुका है शेष का कार्य प्रगति पर है जिसे तेजी से पूर्ण कराए जाने के निर्देश पंचायती राज विभाग को दिये। कहा कि जनपद के सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर समय से चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित हो। सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि नियमित भ्रमण कर चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति चेक करें। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही कतई न हो यह सुनिश्चित किया जाए। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को शत-प्रतिशत निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण सुनिश्चित हो। कहा कि एक सप्ताह के अंदर कृषक कल्याण योजनाओं व कार्यक्रमों से संबंधित बोर्ड अवश्य लग जाने चाहिए। कहा कि आकांक्षी जनपद होने के कारण अधिकारी अपने विभाग से संचालित सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन विशेष प्राथमिकता से सुनिश्चित कराएं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, साधना सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण उपस्थित रहे।इनसेट—गरीबों तक पहुंचाएं कल्याणकारी योजनाएंचंदौली। सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने जनपद में शत-प्रतिशत पात्र लोगों को राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन, निराश्रित विधवा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन से आच्छादित करने का निर्देश दिया। जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर पेंशन स्वीकृति में सहयोग करने के लिए भी अपील की। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में लक्ष्य के सापेक्ष निर्मित होने वाले आवासों में पारदर्शी ढंग से अपेक्षित प्रगति लाने हेतु सभी नगरीय निकायों के प्रतिनिधि व विधायक गणों के साथ बैठक कर पात्र व्यक्तियों के आवास तेजी से पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के निर्माणाधीन अवशेष आवासों को तीव्र गति से पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार सभी पात्र व गरीबों को जनकल्याणकारी योजनाएं उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्प है। जनपद को विकास के पथ पर अग्रसर करने हेतु सभी जनप्रतिनिधिगण व अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर सरकार की योजनाओं को पारदर्शिता के साथ कार्यान्वित करायें। 

सपा सरकार में शिक्षामित्र व अनुदेशक बनेंगे पूर्ण कालिक शिक्षक

चंदौली। समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से सोमवार को शिक्षकों की भूमिका संवाद से समाधान की ओर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी डा. सुरेश सिंह यादव जनपद दौरे पर रहे। उन्होंने सपा की सरकार बनने पर शिक्षकों के हित में लागू की जाने वाली योजनाओं व देय सुविधाओं को पटल पर रखा।
उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनी तो वित्तविहीन शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षक एवं शिक्षामित्र व प्रेरक आदि की समस्याओं जानकारी दी गई। साथ हर बूथ पर शिक्षकों की आम भूमिका के साथ साथ और बढ़ाने का भी कार्य करेंगे। इस मौके पर अनुदेशक संघ के मीडिया प्रभारी मयंक सिंह ने प्रभारी को पत्र देकर अनुदेशकों व शिक्षामित्रों की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही अल्प मानदेय में शिक्षकों का शोषण की भी समस्या को प्रमुखता के साथ रखा। इस पर डा. सुरेश सिंह यादव ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों को सरकार बनने पर मानदेय दिया जाएगा। वहीं अनुदेशकों व शिक्षामित्रों को पूर्णकालिक अध्यापक बनाने का कार्य सपा करेगी। कहा कि शिक्षक समाज के शिल्पकार होते है और सभ्य समाज की संरचना में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। ऐसे में सरकार का यह दायित्व है कि शिक्षकों के सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मान का ध्यान रखें। इस मौके पर कृष्ण मोहन यादव, अशरफी यादव, ओपी यादव, दिलीप पासवान, अरविंद पासवान, सुरेंद्र, संतोष, नितेश, सौरव आदि अध्यापक साथी मौके पर है।

प्रदेश उपाध्यक्ष डा़ सुरेश यादव को पत्रक सौंपते अनुदेशक संघ के मीडिया प्रभारी मयंक कुमार सिंह।

नवागत कोतवाल को बदमाशों ने दी सलामी, पुलिस चौकी के सामने से ही हुई चेन स्नेचिंग

चंदौली – विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस विभाग में हुई व्यापक फेरबदल के बाद बदमाशों ने नवागत कोतवाल सलामी दी. बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े पुलिस चौकी के सामने महिला संग चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया, और फरार हो गए. चेन स्नेचिंग की इस घटना से हड़कंप मच गया. वहीं सूचना के बाद पहुँची जांच में जुटी है.

दरअसल पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद जिले में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रही है. सोमवार को चन्दौली कस्बा पुलिस चौकी के समीप सोमवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले में सोने की चेन को छीन लिया और बाइक की रफ्तार बढ़ाकर हाईवे पर फरार हो गये. घटना उस वक्त हुई जब महिला बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थी. छिनैती की इस घटना से हड़कमप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई.वहीं पीड़िता ने तत्काल डायल 112 पुलिस टीम को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस महिला से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

बता दें कि चेन स्नेचिंग की शिकार हुई महिला चंदौली रेलवे विभाग में जेई के पद पर तैनात प्रकाशचंद्रभान की पत्नी रीना देवी है. जो कि रेलवे स्टेशन कालोनी से सब्जी लेने बाजार आई थी. फिलहाल पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दे दी है.

यहां सोने का वेतन लेते है प्रधानाध्यापक, हाल परिषदीय विद्यालय का


धानापुर विकास खण्ड क्षेत्र के किशुनपुरा कम्पोजिट विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बृजेश सिंह सोमवार को विद्यालय में खर्राटा मार कर सोते हुए पाये गये । जिसको लेकर गाव में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त है । विदित हो कि सोमवार को कम्पोजिट विद्यालय किशुनपुरा में कोविड टीकाकरण का कैम्प लगा हुआ था । जिसमे गाव के लोग आकर अपना टीकाकरण करा रहे थे । गाव के ही एक व्यक्ति ने विद्यालय में देखा कि स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक बखूबी कुर्सी पर बैठकर टेबल पर पैर फैलाकर खर्राटा मार कर सो रहे है । जिसको देख कर व्यक्ति बहुत ही आश्चर्यचकित हुआ और मास्टर साहब की फोटो खींच ली । नाम ना बताने की शर्त पर ऊक्त व्यक्ति ने बताता की मास्टर जी कभी भी समय से स्कूल भी नही आते है । और आते भी है तो कभी बच्चों को नही पढ़ाते है । व्यक्ति के ऊक्त फोटो खिंचने की जानकारी मास्टर साहब को लग गयी तो उन्होंने पूरे मामले को लीपा पोती करने में जुट गए । लेकिन इस धटना को लेकर गाव के लोगो मे काफी आक्रोश व्याप्त है । लोगो का कहना है कि ऊक्त मास्टर को निलंबित किया जाए । क्योंकि येसे अध्यापक बच्चों की भविष्य से खिलवाड़ कर रहे है । अगर अध्यापक के खिलाफ कार्यवाही नही की गई तो हम गाव के लोग धरना देने को बाध्य होंगे ।

डायरिया ने एक को लीला आधा दर्जन बीमार गांव में पहुँची चिकित्सा टीम

चन्दौली।नौगढ के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के केसार गांव में फैली डायरिया की बीमारी से 1 ब्यक्ति की मौत व आधा दर्जन लोगों को पीड़ित होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवा उपचार करके गांव वासियों को आवश्यक एहतियात बरतने की अपील किया।
इस बारे में बताया जाता है कि रविवार को रात में डायरिया की चपेट में आकर के भैरोनन्द 38 वर्ष ने दम तोड़ दिया।वहीं दशरथ 50 वर्ष दिनेश 35 वर्ष निराशा 55 वर्ष उदय 7 वर्ष गूंजा 13 वर्ष पीड़ित हैं।
जिनका दवा उपचार मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर आर बी यस के की टीम मे शामिल डा.अमित श्रीवास्तव डा.गंगाराम भारती नेत्र सहायक श्यामनन्दन ने मौके पर जाकर के किया और गांव वासियो से उबला हुआ पानी का सेवन करने व बासी भोजन से पूर्णतया परहेज करने की अपील किया।

नीम के पेड़ पर फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल,

पूर्वांचल डेस्क । जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के सेहरा गांव के सरहद पर युवक व युवती ने नीम के पेड़ से बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने की सूचना पर हड़कंप मच गया। मौके पे पहुंची पुलिस हत्या अथवा आत्महत्या मानकर मामले की जांच करना शुरू कर दिया है। बताया जाता है एक गांव की 23 वर्षीय युवती आधी रात के बाद घर से निकलकर चली गई। दो बजे रात जब परिजनों की नींद खुली तो बिस्तर पर युवती को नहीं पाकर खोजबीन चालू किया। लेकिन वह नहीं मिली। रात अधिक होने के कारण परिजन फोन के सहारे संभावित स्थानों पर तलाश करते रहे। बताते हैं कि सुबह कुछ लोग अपनी धान की खेत देखने के लिए घर से ढाई किलोमीटर दूर उत्तर तरफ बनीडीह और सेहरा के सरहद स्थित ताल पर गए थे। जहां नीम के पेड़ से साड़ी के फंदे में एक युवक व युवती लटक रहे थे। गांव वालों ने दोनों को पहचान कर उनके परिजनों को सूचित किया। यह बात जंगल में आग की तरह चारों तरफ फैल गई। और दोनों को प्रेमी युगल मानकर देखने के लिए भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। सूचना पाकर मौके पर रामपुर थानाध्यक्ष ओमकार सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने शव की स्थिति देखते हुए हत्या अथवा आत्महत्या है इसकी जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलवाया । जांच पड़ताल के बाद शव को पुलिस ने कब्जे ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज अगली कार्यवाही में जुट गई है। लड़की के परिजनों के मुताबिक 1 दिसंबर को उसका विवाह होना था।

कब मिलेगी निजात:चिलचिलाती धूप में थमी मुख्यालय की रफ्तार

चंदौली। जिला मुख्यालय पर चिलचिलाती धूप से बेहाल लोगों की परेशानी सोमवार को नगर में लगने वाले जाम ने और बढ़ा दिया। जिला मुख्यालय पर लगे भीषण। जाम में फंसे राहगीर उससे निकलने के लिए चिलचिलाती धूप में घंटों जूझते रहे। इस दौरान जाम में फंसे लोग पसीना से तर बतर होते रहे। जाम हटाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की कोई मौजूदगी नही दिखी वही लोगो का कहना है ट्रैफिक पुलिस सड़क किनारे खड़ी दो पहिया वाहनो का चालान कर बस खानापूर्ति कर लेती है।

नगर की सड़कों पर आड़ा तिरछा वाहन खड़ी करने से लग रहा जाम अब आम बात हो गई है। सोमवार को सड़कों पर जहां तहां वाहनें खड़ी कर देने से देखते ही देखते पूरा नगर भीषण जाम में फंस गया। चिलचिलाती धूप में जाम में फंसे लोग उससे निकलने के लिए घंटों जूझते रहे। जिला प्रशासन को कोसते रहे। वही लोग पसीने से तर बतर होकर एक दूसरे से उलझते भी रहे थे। जिला मुख्यालय पर भीषण जाम छुड़ाने के लिए ट्रैफिक पुलिस नदारद दिखी। मुख्यालय पर जाम आलम यह रहा कि सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर जिला अस्पताल तक सर्विस रोड जाम की चपेट में रहा भीषण जाम के कारण एक कदम सरकना भी मुश्किल हो गया। दिन के 10 बजे के बाद शुरू हुआ यह भीषण जाम दोपहर 2 बजे तक रहा। इसके बाद राहगीरों और आस पास के लोगो ने जैसे-तैसे जाम पर नियंत्रण पाया तब जाकर यातायात फिर से बहाल हो पाया।

फिल्मी अंदाज में प्रधान पति को मारी गई गोली

पूर्वांचल डेस्क। सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव में रविवार की देर रात मरीज बनकर पहुंचे बदमाशों ने प्रधान पति को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए रात में ही जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। घायल ने पुलिस को हमलावरों की पहचान बता दी है। उसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। लोहरा प्रधान पति सुरेश (30) ने गांव में ही प्राइवेट क्लीनिक खोल रखी है। बताते हैं कि रात 11:30 बजे के करीब दो लोग उनके यहां मरीज बनकर पहुंचे और दरवाजा खटखटा कर इलाज के लिए आने की बात कही। उनकी आवाज सुनकर जैसे ही सुरेश ने घर का दरवाजा खोला उनमें से एक ने उनको लक्ष्य कर एक के बाद एक दो फायर कर दिए। गोली मारता देख, वह अंदर की तरफ भागे, तब तक उनके पैर में गोली लग चुकी थी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों की नींद खुल गई। यह देख हमलावर वहां से भाग खड़े हुए।घटना के बाद तुरंत इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस खून से लथपथ सुरेश को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

Chandauli
overcast clouds
28.6 ° C
28.6 °
28.6 °
75 %
1.4kmh
100 %
Sat
36 °
Sun
37 °
Mon
28 °
Tue
34 °
Wed
31 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights