चंदौली।सैयदराजा। भाजपा नेता विशाल मध्देशिया टुन्नू के साथ सैयदराजा थाने में मारपीट का मामला मंगलवार की रात को प्रकाश में आया । किसी पैरवी के लिये गये भाजपा नेता बताया कि पड़ोसियों के जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए थाने आया था तभी कुछ कर्मियों से तू तू मैं मैं होने लगी विशाल ने आरोप लगाया की आधा दर्जन पुलिस कर्मियों ने निरिक्षक के कमरे में ले जा कर लाइट बंद कर लत घुसो और डण्डे से पिटाई कर दी जिसपर नाराज भाजपा नेता जिला के पदाधिकारियो को सूचित किया और थाने परिसर मे उपनिरीक्षक व सिपाही को सस्पेंड करने की मांग पर धरने पर बैठ गये और देखते देखते जिला के भाजपा पदाधिकारी थाने पर पहुंचकर उपनिरीक्षक व सिपाही को निलंबित करने की मांग करने लगे।मामले को देखते हुए सदर सीओ थाने पर पहुंचकर मामले को संज्ञान मे लिया और कहा उपनिरीक्षक व कांस्टेबल की जांच कराया जायेगा लेकिन धरने पर बैठे जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह तत्काल उपनिरीक्षक व सिपाही को सस्पेंड करने की मांग पे अड़े रहे । भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता ने कहा अपनी मांग पूरी होने तक धरने पर बैठे रहेगे।
20 हजार का इनामिया पुलिस मुठभेड़ में घायल ,पैर में लगी गोली
वाराणसी में मंगलवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ में इनामी बदमाश सचिन उर्फ सिक्की को गिरफ्तार किया है। एसओजी प्रभारी अश्वनी पांडे ने बताया कि जैतपुरा थाना क्षेत्र के सिटी स्टेशन के पास बदमाश सचिन के बाएं पैर में मुठभेड़ में गोली लग गई। जिसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा ले जाया गया है। बदमाश 20 हजार का इनामी है।
स्वास्थ्य विभाग में डा.महेंद्रनाथ पांडेय के प्रतिनिधि होंगे शिवराज सिंह
चंदौली। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने जिले के स्वास्थ्य महकमे की गतिविधियों में गुणात्मक सुधार एवं उससे जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी शिवराज सिंह को अपनी प्रतिनिधि नियुक्त किया है। ताकि वे विभाग के कामकाज पर नजर रखें और स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में कोई दिक्कत आ रही हो तो उसे दूर करने के लिए सूचनाओं का त्वरित संप्रेषण करें और शासन की मंशा के अनुरूप विभाग के कामकाज को बेहतर बनाने में अपना सहयोग व साथ दें। फुटिया गांव निवासी शिवराज सिंह इसके पूर्व 2007 में भाजयुमो नगर अध्यक्ष चन्दौली की जिम्मेदारी संभाली और अपने कामकाज से संगठन को प्रभावित करने में सफल रहे। इसके बाद उन्हें जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो और बाद में पदोन्नत कर जिला महामंत्री भाजयुमो का दायित्व सौंपा गया। संगठन के प्रति इनके समर्पण को देखते हुए वर्ष 2016 से भाजपा ने मुख्य संगठन में जिला मिडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा, जिसका निर्वहन वह करते चले आ रहे हैं।
राइस मिलरों की खुली चेतावनी‚ 2021-22 में नहीं चलेंगी मिलें
समस्याएं हल कराने के लिए भारी उद्योग मंत्री से मिले राइस मिलर्स
चंदौली। पूर्वांचल राइस मिलर्स एसोसिएशन के बैनर तले राइस मिल संचालकों का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय से मिला। इस दौरान उन्होंने राइस मिल उद्योग को चालने में आ रही कठिनाइयों को उनके समक्ष रखा और उसके निराकरण की पहल किए जाने की गुजाहिश की।
इस दौरान चंदौली के राइस मिलर्स ने बताया कि कई वर्षों से धान मिलिंग के कार्य में धान से चावल की रिकवरी 67 प्रतिशत की जगह 58 से 60 प्रतिशत निकलता है। चावल में टूटन 25 प्रतिशत की जगह 30 प्रतिशत से ज्यादा निकलता है। इसके अलावा मिलिंग चार्ज विगत 30 वर्षों से मात्र 10 रुपये प्रति कुंतल सरकार की ओर से प्रदान किया जाता है। जबकि वर्तमान में मिलिंग खर्च 250 रुपये प्रति कुंतल पड़ता है। क्योंकि विगत कई वर्षों से डीजल का मूल्य, बिजली बिल, मशीनरी पार्टस व मजदूरी में कई गुना वृद्धि हो गयी है। सीएमआर परिवहन में ठेकेदार द्वारा समय से गाड़ी उपलब्ध नहीं कराने से सीएमआर का डिपो में संप्रदान नहीं हो पाता है। इन परिस्थितियों में मिलर्स की ओर से स्वयं ढुलाई का कार्य किया जाता है, जिससे मिलर्स को आर्थिक क्षति हो रही है। वर्तमान में स्थिति इतनी खराब है कि मिल चलाना मुश्किल हो गया। पीसीएफ संस्था द्वारा मिलर्स को धान सूखन के मद में मिलने वाले देयों का भुगतान वर्ष 2013-14 से अब तक नहीं दिया गया है और लाखों रुपये मिलर्स का रोककर रखा है। कहा कि इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 2021-22 में राइस मिल चलाने में असमर्थ है। इस अवसर पर बहादुर गुप्ता, राकेश कुमार, संजय गुप्ता, अनूप कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, नन्दलाल, महेंद्र जायसवाल, सुजीत सिंह, रवि उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
छेड़खानी पीड़िता ने एसपी से मिलकर लगाई न्याय की गुहार
चंदौली । जनपद के धीना थाना क्षेत्र निवासी युवती मंगलवार को पुलिस लाइन पहुंचकर एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। उसने अपने शिकायती प्रार्थना–पत्र में आरोप लगाया कि गांव के ही दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की । थाने पर पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है । एसपी से मिलने के बाद युवती ने चेतावनी दी कि आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह आत्महत्या कर लेगी । बताया कि पुलिस अधीक्षक ने उसे दोबारा थाने पर जाकर शिकायत दर्ज कराने को कहा है । दरअसल युवती के परिवार का गांव के ही दो लोगों से विवाद है । युवती का आरोप है कि बीते 21 सितंबर को वह भोजन बना रही थी कि दोनों व्यक्ति उसके पास आए और बोले कि वे उसकी पिटाई करेंगे । इसके बाद चले गए । कुछ देर बाद वह हैंडपंप पर पानी भरने गई तो दोनों ने उसे पकड़ लिया और मुंह बांधकर जबरन ले जाने लगे । युवती ने बताया कि उसकी सांस फूलने लगी । किसी तरह हाथ पर दांत काटकर दोनों के चंगुल से भागने का प्रयास किया । आरोपितों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और जबर्दस्ती करने की कोशिश की । लेकिन किसी तरह बचकर भाग निकली और डायल 112 को फोन कर घटना की जानकारी दी । आरोप है कि पुलिस आई लेकिन बगैर कार्रवाई के यह कहकर चली गई कि उसके साथ कुछ नहीं हुआ है । आहत युवती अपनी मां के साथ एसपी से मिली और न्याय की गुहार लगाई । चेताया कि कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी। उधर‚ धीना थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण पुराना है इस मामले की जांच कर जल्द ही न्यायोचित कार्यवाही की जाएगी।
चार्ज संभालते ही धानापुर थाना प्रभारी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अपराधियों में हड़कंप
चन्दौली – जिले के तेजतर्रार दरोगा सत्येंद्र विक्रम सिंह ने धानापुर थाने का चार्ज संभालते ही कार्रवाई में जुट गए. सत्येंद्र विक्रम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो दिनों में दो खुलासे किए. पहले दिन गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. जबकि दूसरे दिन दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से लाखों रुपये मूल्य के सामान भी बरामद हुए है. पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप की स्थिति है.
बता दें कि थानाध्यक्ष सतेन्द्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में धानापुर पुलिस अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान चला रही है. इसी क्रम में धानापुर के पुलिस उपनिरीक्षक मनेश शंकर द्विवेदी मय पुलिस टीम द्वारा धारा 380/411 भादवि0 से सम्बन्धित बाल अपचारी लालमुनी व शतिराम को मुखबीर की सूचना पर वांछित को गिरफ्तार किया गया है.
दोनो वांछित चोरी हुए सामान को बेचने के इरादे से नेगुरा नहर के रास्ते धानापुर की तरफ जा रहे थे. तभी चोरी के सामान साथ पकड़ लिया गया. गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के पास से पीतल के बर्तन, एलईडी टीवी, सिलाई मशीन, साड़ी समेत अन्य सामान बरामद किया है. फिलहाल दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है.
बता दें कि सोमवार को भी धानापुर थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में धानापुर पुलिस द्वारा अवैध देशी शराब व मादक द्रव्यों व अवैध शस्त्रों की धरपकड़ एवं रोकथाम हेतु चलाये जा रहा था. इस अभियान के क्रम में पुलिस टीम ने खरखोलिया के समीप एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त अंजनी सिंह के पास से 3 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है. गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है..
हुक्का बार संचालक ने खुद को मारी गोली ,कर्ज में डूबा था युवक
वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के नवलपुर बसहीं में 24 वर्षीय एक युवक ने खुद को गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले मलदहिया स्थित सिंह मेडिकल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर के लिये रेफर कर दिया है। वहीं ट्रॉमा सेंटर पहुंचने के दौरान उसकी मौत हो गयी।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है। परिजनों के अनुसार युवक कर्ज में डूबा हुआ था, जिसके बाद परेशान होकर उसने अपनी इहलीला समाप्त करने के लिये खुद को गोली मार ली।
जानकारी के अनुसार नवलपुर बसहीं निवासी अजय कुमार गुप्ता नामक युवक ने खुद को गोली मारी है। पिता के अनुसार युवक हुक्का बार चलाता है और इसके लिये उसने कुछ लोगों से कर्ज ले रखा था।
इसी कर्ज की अदायगी के लिये वो लोग युवक अजय कुमार गुप्ता को लगातार परेशान कर रहे थे, जिससे आजिज आकर आत्महत्या के उद्देश्य से उसने खुद को गोली मार ली है।
घटना के बाद पुलिस और फॅारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार इस मामले में विभिन्न परिस्थितियों के आधार पर जांच की जाएगी। परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है।
विद्यालय में सोने वाले गुरुजी को मिली सजा, बीएसए ने किया निलंबित
धानापुर। क्षेत्र के किशुनपुरा कम्पोजिट विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बृजेश सिंह को बीएसए सत्येंद्र सिंह ने निलंबित कर दिया। बीएसए ने बताया कि शिक्षकों द्वारा विद्यालय संचालन अवधि में इस तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सरकार लगातार परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है।
विदित हो कि बीते सोमवार को धानापुर ब्लाक क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय किशुनपुरा में कोविड टीकाकरण का कैम्प लगा हुआ था। उसी दरम्यान टीकाकरण के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक को सोते हुए पाया और उनकी तस्वीर मोबाइल से खींचकर वायरल कर दी। मामला कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गया। जानकारी बीआरसी तक पहुंचती तो महकमे ने इसे संज्ञान में ले लिया। दूसरी ओर इस घटना को लेकर गांव के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त नजर आया। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापक को निलंबित किया जाय। क्योंकि ऐसे अध्यापक बच्चों की भविष्य से खिलवाड़ कर रहे है। इसके बाद बीएसए सत्येंद्र सिंह ने तत्काल उक्त शिक्षक को निलंबित कर दिया। कहा कि विद्यालय के संचालन की अवधि में कक्षाओं में बच्चों को पढ़ाने के साथ ही विद्यालय संबंधित कामकाज को पूरा करने में शिक्षक अपना सहयोग दें। यदि इस तरह की लापरवाही भविष्य में मिली तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।
आज से जीवित्पुत्रिका व्रत शुरू, जानें पूजन विधि और पारण का शुभ मुहूर्त
जीवित पुत्रिका व्रत हिंदू धर्म में महिलाओं के लिए बेहद कठिन व्रत माना जाता है. इस व्रत को महिलाएं निर्जला रहकर करती हैं. हिन्दू पंचांग के अनुसार हर साल अश्विन मास की कृष्ण अष्टमी को जीवित्पुत्रिका का व्रत रखा जाता है. इस व्रत को जितिया, जिउतिया और जीमूतवाहन व्रत भी कहा जाता है. इस दिन माताएं अपनी संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घ आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं.
यह पर्व तीन दिन तक मनाया जाता है. इस पर्व की शुरुआत सप्तमी को नहाय-खाय की परंपरा से शुरू होती है. इस बार जीवित्पुत्रिका व्रत 28 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगा. अष्टमी को महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और अगले दिन यानी नवमी को पारण किया जाता है.
जीवित्पुत्रिका व्रत पूजन विधि
जीवित्पुत्रिका व्रत के पहले दिन नहाय-खाय होता है। इस दिन महिलाएं सुबह जल्दी उठकर, स्नान करके पूजा-पाठ करती हैं. पूजा करने के बाद महिलाएँ एक बार भोजन ग्रहण करती हैं और उसके बाद पूरा दिन निर्जला व्रत रखती है. नहाय-खाय के दिन बिना लहसुन-प्याज और नमक का भोजन किया जाता है. इस दिन भात, मंडुआ के आटे के रोटी और नोनी का साग खाने का महत्व है. इसके बाद अष्टमी को महिलाएँ सुबह स्नान करके पूजा-पाठ करती हैं और पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं. अगले दिन सूर्योदय के बाद पूजा-पाठ करने के बाद व्रत का पारण किया जाता है.
अष्टमी को प्रदोषकाल में महिलाएं जीमूतवाहन की पूजा करती है. इस दिन कुशा से निर्मित जीमूतवाहन की प्रतिमा की पूजा की जाती है. पूजन करने के लिए जीमूतवाहन की प्रतिमा को धूप-दीप, चावल, पुष्प आदि अर्पित किया जाता है. इसके साथ ही मिट्टी तथा गाय के गोबर से चील व सियारिन की प्रतिमा बनाकर लाल सिंदूर का टीका लगाया जाता है. पूजन करने के बाद महिलाऐं जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा सुनती हैं. मान्यता है कि जीवित्पुत्रिका व्रत कथा सुनने से संतान की आयु लंबी होती है और उसके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है. इस दिन दान-दक्षिणा देने से विशेष फल प्राप्त होता है.
जीवित्पुत्रिका व्रत कथा
पौराणिक कथाओं के जीवित्पुत्रिका व्रत कथा का संबंध महाभारत से है.कथा के अनुसार महाभारत युद्ध में अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए अश्वत्थामा पांडवों के शिविर में गया और उसने द्रौपदी के पाँचों पुत्रों को पांडव समझ कर उनकी हत्या कर दी. इस पर अर्जुन ने क्रोध में अश्वत्थामा को बंदी बना लिया और उससे उसकी दिव्य मणि छीन ली. अश्वत्थामा ने इस बात का बदला लेने के लिए उत्तरा के गर्भ में पल रहे पुत्र को मारने के लिए ब्रह्मास्त्र का प्रयोग किया, जिसे रोक पाना असंभव था. लेकिन उत्तरा के पुत्र का जन्म लेना भी जरुरी था. तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपने सभी पुण्यों के फल उत्तरा को समर्पित किया जिससे और उसके बच्चे को गर्भ में ही दोबारा जीवन दिया. गर्भ में मृत्यु को प्राप्त कर पुन: जीवनदान मिलने के कारण उसका नाम जीवित्पुत्रिका रखा गया. वह बालक बाद में राजा परीक्षित के नाम से प्रसिद्ध हुआ। उसी समय से आश्विन अष्टमी को जीवित्पुत्रिका व्रत के रूप में मनाया जाता है.
इस व्रत की बाबत नगरों में काफी चहल पहल रही पूजा सामाग्री व फल के दुकान पे भीड़ देखने को मिली
मुकदमा वापस नही होने पर आर पार की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस:धर्मेंद्र तिवारी
चंदौली।जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुख्यालय के सदर तहसील परिसर के स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी उद्यान परिसर में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी पर मुकदमे को लेकर धरना प्रदर्शन किया। और केंद्र प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
इस दौरान कांग्रेश जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि योगी सरकार पूरी तरह से असफल होती है तो पुलिस को आगे करके लोकतंत्र की हत्या कराना चाहती है। इसे किसी भी सूरत में कांग्रेसी बर्दाश्त नहीं करेंगे हक और अधिकार के लिए संगठित होकर कांग्रेसी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे और आर-पार की लड़ाई करने में पीछे नहीं रहेंगे। सरकार तत्काल प्रमोद तिवारी व पर किए गए मुकदमे वापस ले नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस ने हमेशा जनहित के मुद्दों पर पीछे रहने का काम नहीं किया है और ना ही जनहित के मुद्दे पर पीछे रहेगी। इस दौरान प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, रामजी गुप्ता,नारायण मूर्ति ओझा, योगेश सिंह लड्डू,शशि उपाध्याय, गंगा राम,माधवेन्द्र मूर्ति ओझा,शिवेंद्र मिश्रा,आदि उपस्थित रहे।











