28.6 C
Chandauli
Saturday, August 1, 2026

Buy now

Home Blog Page 698

दरोगा से बदसलूकी करने वाला युवक आधी रात को गिरफ्तार,

पुलिस के इकबाल को चुनौती देने वाला युवक गया जेल, आधी रात हुई गिरफ्तारी

चंदौली – सैयदराजा थाना में बीजेपी नेता की पिटाई के बाद पुलिस से हुई बदसलूकी मामले में पुलिस फ्रंट फुट पर आ गई है. बावर्दी दारोगा शिव बाबू को बीजेपी कार्यकर्ता के द्वारा ठोंकने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार जेल में ठूंस दिया. पुलिस के इकबाल को चुनौती देने वाले युवक को आधी रात मुगलसराय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. एएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए वीडियो प्राप्त हुआ. जिसमें युवक एसआई के साथ दुर्व्यवहार करते दिखा. इस मामले में मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है.

दरअसल सैयदराजा थाने में मंडल उपाध्यक्ष की पिटाई के बाद जिले वरिष्ठ नेता थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए. इसी दौरान अति उत्साह में एक कार्यकर्ता ने एसआई शिव बाबू की वर्दी पर ठोकते हुए धमकी दी , जो उसे भारी पड़ रही है. एसआई ने न सिर्फ युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया बल्कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है. मंगलवार की रात भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह , महामंत्री जितेंद्र पांडेय , पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह आदि नेता बीजेपी कार्यकर्ता के समर्थन में सैयदराजा थाने में बैठे थे.

इसी दौरान बीजेपी कार्यकर्ता और भाजपा आईटी सेल के पूर्व पदाधिकारी शैलेंद्र सिंह ने अतिउत्साह में मर्यादाएं लांघ दीं. उसने वहां मौजूद एसआई शिव बाबू की वर्दी पकड़ ली. और देख लेने की धमकी भी दी. पुलिस महकमे ने इसे काफी गंभीरता से लिया. बुधवार की देर रात एसआई ने शैलेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. एएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए वीडियो प्राप्त हुआ जिसमें युवक एसआई के साथ दुर्व्यवहार करते दिखा. इस मामले में मुकदमा पंजीकृत करने के साथ आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है.

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के खिलाफ जान से मारने का मामला दर्ज,पुलिस का पलट वार


चंदौली । भाजपा नेता विशाल मद्धेशिया के साथ मारपीट और उप निरीक्षक से विवाद में पुलिस ने पलटवार किया है। एसआई जयप्रकाश यादव की तहरीर पर बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष विशाल मद्धेशिया उर्फ टुन्नू के खिलाफ पुलिस ने लोक सेवक पर हमला और जान से मारने के प्रयास के मामले में एफ आई आर दर्ज की है। विदित हो कि उक्त मामले में भाजपा के दबाव के कारणआरोपित दारोगा जयप्रकाश यादव सहित चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया । दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है । बुधवार की शाम दारोगा जयप्रकाश यादव ने भी विशाल मद्धेशिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया । आरोप लगाया कि बीजेपी नेता संतरी ड्यूटी में तैनात सिपाही की इंसास रायफल छीन रहे थे और उसे गाली दे रहे थे।


एसआई जयप्रकाश यादव ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि मंगलवार की शाम वह चालानी रिपोर्ट दाखिल कर रहा था । इतने में बाहर से शोर गुल की आवाज सुनाई दी । बाहर निकलकर देखा तो विशाल मद्धेशिया उर्फ टुन्नू संतरी ड्यूटी पर तैनात आरक्षी कृष्ण कुमार सिंह की इंसास रायफल छीन रहा था और पुलिसवालों को भद्दी गालियां भी दे रहे थे । धमकी दे रहे थे कि इसी रायफल से पूरे थाने का सफाया कर दूंगा । इसके बाद उन्होंने आरक्षी को पटक दिया और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने लगे । इसके बाद मैंने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर टुन्नू को सिपाही से अलग किया । इसके बाद वह खुद जोर – जोर से अपने मुंह पर मारने लगे । जिससे टुन्नू के मुंह से खून निकलने लगा । उन्होंने अपने साथियों को भी बुला लिया और धरने पर बैठ गए । एसआई की तहरीर के आधार पर टुन्नू के खिलाफ धारा 186 , 323 , 353 , 504 , 506 और 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है ।

सैयदराजा थाने में युवक ने पुलिस के इकबाल को दी चुनौती‚ उपनिरीक्षक को दी धमकी


भाजपाई संग मारपीट के मामले में युवक ने खुलेआम किया दुस्साहस

सैयदराजा। चंदौली पुलिस का इकबाल एक बार फिर हाशिए पर नजर आया। सैयदराजा थाने में वारदात से जुड़ी वीडियो ने इसे एक बार फिर से पुष्ट किया। तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक थाने में आन-ड्यूटी दरोगा के वर्दी को हाथ लगाता है और उन्हें आघात पहुंचाते हुए दारोगा को जाति से संबोधित करते हुए फाड़ डालने की धमकी देता है। यह सबकुछ तब होता है जब सत्तासीन दल भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह के साथ ही थाने की पूरी पुलिस फोर्स वहां मौजूद थी। बावजूद इसके उक्त युवक ऐसा दुस्साहिक कदम उठाकर पुलिस के इकबाल को खुली चुनौती देकर निकल गया। बावजूद इसके बुधवार की शाम तक उक्त प्रकरण को पुलिस ने संज्ञान ही नहीं लिया। बुद्धिजीवियों व कानून की जानकारी रखने वालों ने युवक के इस दुस्साहसिक कृत्य को संज्ञेय अपराध बताया। कहा कि जब पुलिस अपने सामने होने वाली आपराधिक घटनाओं में यदि कार्यवाही नहीं करेगी तो लॉ एण्ड आर्डर कैसे सुदृढ़ होगाॽ
दरअसल भाजपा नेता विशाल मद्धेशिया से मारपीट के मामले में सैयदराजा पुलिस व भाजपा आमने-सामने थी। इस दौरान जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, दिग्गज भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह समेत पूरी की पूरी भाजपा सैयदराजा थाने में डंटी थी, तभी आरोपी उपनिरीक्षक जय प्रकाश यादव को तलब कर प्रकरण में उनका पक्ष जाना गया। इसी बीच भाजपाइयों के साथ वहां मौजूद एक युवक उठता है और उपनिरीक्षक को उनके जाति से संबोधित करते हुए उन्हें आखें दिखाता है और उनके बाजुओं पर अपने हाथ से तेजी से आघात पहुंचाने लगता है। उसने यह दुस्साहिक कृत्य भारी पुलिस फोर्स व भाजपाइयों की भारी भीड़ के बीच किया। बावजूद इसके पुलिस वाले कुछ भी करने व कहने की स्थिति में नजर नहीं आए। हालांकि पुलिस का अपमान होता देख भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह उठे और उक्त मनबढ़ युवक को उपनिरीक्षक से दूर किया। इसके पूर्व सैयदराजा थाने में धरनारत एक दिग्गज भाजपा नेता ने उपनिरीक्षक को भद्दी-भद्दी गालियां दी और सीधे पुलिस के इकबाल को ललकारा। इस पूरे घटनाक्रम में भाजपाई जहां आक्रमण मूड में नजर आए। वहीं पुलिस बल व पुलिस अफसर बैकफूट पर दिखे। अंततः जनपद पुलिस ने भाजपाइयों के मांग के मुताबिक उपनिरीक्षक व सिपाहियों को आरोपी मानते हुए उन पर धारा-307 दर्ज कर दिया। दूसरी ओर आन ड्यूटी तैनात उपनिरीक्षक को आघात पहुंचाने वाले युवक के विरूद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कराना तो दूर इसे संज्ञान तक नहीं लिया। इस मामले में एसपी अमित कुमार व भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह से उनका पक्ष जानना चाहा, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।

सुरक्षा के बाद भी जिला अस्पताल और कचहरी से हो रही बाइक चोरी लोगो मे दहशत


चंदौली। जिला अस्पताल के ओपीडी गेट से मंगलवार की रात नौ बजे बाइक चोरी हो गयी। बाइक पत्रकार राकेश चंद्र यादव की बतायी जा रही है, जो इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पताल पहुंचे थे और जब बाहर आए तो उनकी बाइक गायब थी। घटना से ठीक तीन दिन पूर्व चंदौली नगर के ही संदीप अग्रहरि की बाइक उसी स्थान से चोरी हुई थी। जिला अस्पताल से लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं से आम लोगों में दहशत है, वहीं पुलिस लगातार शिथिल बनी हुई है, जिससे लोगों में आक्रोश है। इतना ही नहीं चंदौली कचहरी भी बाइक चोरों का अड्डा बन गया हैं जहां से आए दिन बाइक चोरी होती है। आरोप है कि पुलिस चोरी के मामले दर्ज करने से कतराती है। इस कारण ऐसे मामलों में समय से छानबीन नहीं हो पाती, जिससे चोरों का हौसला बुलंद है।
बताते हैं कि मंगलवार की रात पत्रकार राकेश चंद्र यादव जो इन दिनों अस्वस्थ हैं इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पताल पहुंचे। वह अपनी बाइक को ओपीडी गेट के पास खड़ी करके अस्पताल के अंदर चले गए और 10 मिनट बाद जब लौटे तो देखा कि बाइक वहां से गायब थी। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस व आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। पुलिस ने आसपास के पेट्रोल-पम्पों व इलाकों में छानबीन की, लेकिन बाइक का पता नहीं चल सका। जिस स्थान से बाइक चोरी हुई वहां चौबीसों घंटे सुरक्षा कर्मी तैनात रहते हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक जिला अस्पताल की सुरक्षा में आठ होमगार्ड की तैनाती होती है, जिसमें चार सुबह के सिफ्ट में ड्यूटी देते हैं, जबकि चार शाम के वक्त ड्यूटी देते हैं। इसके बाद भी बाइक चोरी की वारदात होना पुलिस सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है। चंदौली मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल और कचहरी पर इनदिनों चोरों का गैंग सक्रिय है। पुलिस ड्यटी के बाद भी चोर आसानी से बाइक पर हाथ साफ कर फरार हो जा रहे हैं और वहा मौजूद पुलिसकर्मियों को उसकी भनक भी नही लग रही है।बढाती चोरी को लेकर नगरवासी व आस पास ले लोग दहशत में हैं। विदित हो कि सोमवार की शाम दो बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े पुलिस चौकी के सामने महिला संग चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया, और फरार हो गए। घटना उस वक्त हुई जब महिला बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थी।

मोटरसाइकिल और साइकिल की टक्कर में चार घायल जाने कैसे हुई भिड़ंत


 चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र जराखोर गांव में बुधवार को  साइकिल और बाइक की टक्कर में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर जुटे आस पास के लोगों ने तत्काल  घायलों को  निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा इलाज़ चल रहा है।जानकारी के अनुसार जलखोर गांव निवासी सैनिक यादव 60 वर्ष अपने पुत्री स्वेता यादव20 वर्ष के साथ साइकिल से बबुरी दवा लेने जा रहे थे। गांव के रास्ते पर  सामने से आ रहे तेज़ रफ़्तार बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर साइकिल में ज़ोरदार टक्कर मार दिया। इससे साइकिल सवार सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए वही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई घटना में चारो गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल चारो को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा चारो का इलाज चल रहा है।

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार घायल इलाज़ के दौरान चिकित्सकों ने किया ट्रामा सेंटर रेफर


चंदौली। सदर कोतवाली के पास बुधवार को ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया
बताते हैं कि हथियानी गांव निवासी संदीप कुमार यादव 30 वर्ष बाइक से मुगलसराय की तरफ से आ रहा था जैसे ही वह सदर कोतवाली के पास पहुंचा की ट्रक की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर जुटे आप पास के लोगो मे तत्काल घायल को जिला अस्पताल पहुचाया जहा प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

जीवित्पुत्रिकाः अधेड़ की मौत से मातम में बदली त्यौहार की खुशियां


चंदौली। जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र के हटिया गांव में बुधवार को एक व्यक्ति की पोखर में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों की सहायता से उसे बाहर निकाला गया और उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताते हैं कि हटिया गांव निवासी अरुण मौर्या 45 वर्ष जीवित्पुत्रिका पर्व पर गांव स्थित पोखरे में नहा रहे थे कि इसी बीच अचानक डूबने लगे। यह देख आसपास के लोग बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक वह गहरे पानी में चले गए। गांव वालों अरुण को पोखरे से बाहर निकालकर आनन-फानन में इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लेकर गए, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज आगे की कार्यवाही में जुट गयी। अधेड़ की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वह दहाड़े मारकर रोने लगे। उधर, घटना की जानकारी होते ही निरंजन कन्नौजिया व जिला पंचायत सदस्य लव बियार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।

रात के अंधेरे में झूठ को गांव में फैला रहे लैपटापधारी

मामला सामने आने पर अंजनी सिंह ने भाजपा योगी सरकार पर किया तीखा हमला

धानापुर। समाजवादी चिंतक सपा नेता जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह बुधवार को भाजपा सरकार पर हमलावर नजर आए। इस दौरान उन्होंने बड़ा आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कम्प्यूटरधारी लोगों को रात के अंधेरे में गांवों में भेजकर जनता को छलने व ठगने का काम करा रही है। पंजीयन के नाम पर लोगों को रात के अंधेरे में जगाया जा रहा है। उनसे पैसे लिए जा रहे हैं और यह झूठा भरोसा दिया जा रहा है कि योगी फिर से मुख्यमंत्री बने तो भाजपा सरकार 18 से 60 वर्ष के उम्र वालों को पैसे देगी‚ जिसका पंजीयन वह करने आए हैं। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा सरकार द्वारा बनायी गयी ऐसी कौन सी वेबसाइट है जो रात को चलती है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा हार की डर से प्रदेश की जनता को नए तरीके से ठग कर वोट लेने की जुगाड़ में लगी है इन दिनों कई लोगों की मुझ तक शिकायत आ रही है कि रात में गाँवों के भीतर लेपटाप धारी बाबा घूम रहे हैं जो जनता से पचास-पचास रुपए में रजिस्ट्रेशन कराने को कह रहे हैं साथ ही जनता को भ्रम जाल में फांसकर यह दावा कर रहे हैं कि योगी की सरकार आने पर अठारह से साठ साल की उम्र वाले लोगों को दस दस हजार रुपए मिलेंगे। जनपद मे सैयदराजा विधानसभा के मथुरानगर इकबालपुर सहित अन्य गाँवों में में इस प्रकार की घटना हो चुकी है। अंजनी सिंह ने चंदौली सहित उत्तर प्रदेश की समस्त सम्मानित जनता से अपील करते हुए कहा कि चाहे श्रमिक रजिस्ट्रेशन हो या अन्य सभी रजिस्ट्रेशन जन सेवा केंद्रों पर होता है जिसमें श्रमिक विभाग का रजिस्ट्रेशन निःशुल्क होता है जनता किसी झूठे बहकावे और किसी झूठे प्रलोभन में फंसकर ठगी का शिकार ना बने। ना तो मोदी का पंद्रह लाख मिला ना ही योगी का दस दस हजार किसी को मिलने वाला हैॽ यह सब भाजपा का भ्रम जाल एवं वोट जाल है जो भाजपा अपने लोगों को गाँव गाँव भेजकर फैला रहे हैं। झूठ बोलना‚ लोगों को ठगना व देश को धोखा देना ही भाजपा की कार्य प्रणाली में शामिल है। सभी को सतर्क व सावधान रहने की जरूरत है। इस बार उत्तर प्रदेश के गरीब‚ किसान‚ कमजोर व नौजवान लोगों ने भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का निर्णय ले लिया है। इसी का नतीजा है भाजपा धोखा देने पर आमादा है।

खेत मे पानी चढ़ा रहे पूर्व प्रधान की सर्पदंश से मौत परिजनों में कोहराम

चंदौली मुगलसराय थाना क्षेत्र के कुंडा कला गांव में एक व्यक्ति की खेत मे काम करते समय सर्प ने डस लिया लड़खड़ाते हुए किसी तरफ व्यति भागकर अपने घर आया परिजनों को पता चलते ही हड़कंप मच गया आनन-फानन में परिजन उन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराने जा रहे थे जहां रास्ते मे उनकी मौत हो गई
जानकारी के अनुसार कुंडा कला गांव के पूर्व प्रधान बुद्धि राम पासवान 50 वर्ष अपने खेत में पानी भर रहे थे तभी अचानक सर्प में डस लिया इससे उनकी हालत गंभीर हो गयी लड़खड़ा कर वो किसी तरफ अपने घर पहुचे और परिजनों को बताया परिजनों को सूचना मिलते ही पूरे घर मे हड़कंप मच गया।परिजनों ने तत्काल उनको इलाज़ के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराने जा रहे थे लेकिन रास्ते मे ही उनकी मौत हो गयीं।मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

भाजपा मंडल महामंत्री को पीटने वाला दरोगा लाइन हाजिर

चंदौली। जनपद के सैयदराजा नगर के भाजपा मंडल महामंत्री से मारपीट का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस महकमे ने मारपीट करने के मामले में आरोपी दरोगा समेत चार सिपाहियों के खिलाफ सैयदराजा थाने में मुकदमा दर्ज किया। इसके साथ ही दरोगा को एसपी अमित कुमार ने लाइन हाजिर कर मामले में विवेचना की जिम्मेदारी सीओ सदर अनिल राय को सौंपी है। उधर, पिटाई से जख्मी भाजपा नेता का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विदित हो कि सैयदराजा मंडल के महामंत्री विशाल मद्धेशिया मंगलवार की रात दस बजे दो लोगों के बीच संपत्ति विवाद केे मामले में पैरवी करने केे लिए थाने गए थे। आरोप है कि थाने में तैनात एसआइ जेपी यादव ने उन्हें कमरे में बुलाकर चार पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर पिटाई की। उन्होंने फोन करके घटना की सूचना पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दी। इससे भाजपाजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। काफी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता कोतवाली में पहुंचकर धरना पर बैठ गए। भाजपाजनों के विरोध-प्रदर्शन की जानकारी होते ही सीओ अनिल राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने नेताओं के साथ बातकर शांत कराया। भरोसा दिलाया कि मंडल महामंत्री के साथ इस तरह का बर्ताव करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रात्रि एक बजे स्थानीय विधायक सुशील सिंह कोतवाली पहुंच गए। इससे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। एसआइ व सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे स्थिति बिगड़ते देख सीओ ने एसपी अमित कुमार से बात की। एसपी के निर्देश पर एसआइ जेपी यादव, सिपाही शैलेन्द्र यादव, संतोष चौहान व कृष्ण कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं का धरना समाप्त हुआ। इस बाबत सीओ सदर अनिल राय ने बताया कि थाने में बीजेपी नेता की पिटाई मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर आरोपी दरोगा जेपी यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है. साथ मारपीट की धाराओं में मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया. मामले की जांच की रही है जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित भाजपा मंडल महामंत्री का बयान।
Chandauli
overcast clouds
28.6 ° C
28.6 °
28.6 °
75 %
1.4kmh
100 %
Sat
36 °
Sun
37 °
Mon
28 °
Tue
34 °
Wed
31 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights