22.7 C
Chandauli
Saturday, January 24, 2026

Buy now

Home Blog Page 714

भाजपा की गलती नीतियों से गरीबों के निवाले पर पड़ी महंगाई की मारः डा. संजय


सपा कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू डा. संजय चैहान।


सपा कार्यालय डा. संजय चैहान ने भाजपा पर साधा निशाना
चंदौली। जनवादी पार्टी प्रमुख डा. संजय चैहान शनिवार को भाजपा सरकार पर हमलावर रहे। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने गरीबों के पेट पर प्रहार किया है। सरकार की गलत नीतियां व पंूजीपतियों से प्रेम की वजह से महंगाई को उस स्तर पर ला दिया है कि महंगई की मार धीरे तौर पर गरीबों के निवाले पर पड़ा है। ऐसे आज प्रदेश की जनता अखिलेश यादव के विकास व योजनाओं को याद कर रही है। उक्त बातें श्री चैहान ने डा. राममनोहर लोहिया भवन पर जनक्रांति यात्रा के पहुंचने के बाद आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकार में आने के बाद अपने वादों पर काम नहीं किया। कोविड-19 संक्रमण काल में आक्सीजन की कमी के कारण लाखों जिंदगियां मौत के मुंह चली गयी। यह एक तरफ से आम आवाम की अघोषित हत्या थी। उस भयावह मंजर को जनता आज भी याद किए हुए है। आज सरकार की गलत नीतियों के कारण बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बलात्कार जैसी त्रासदी को झेलती आ रही है। आरक्षण के संवैधानिकता को आज समाप्त किया जा रहा है। कहा कि सरकार की इन्हीं गलत नीतियों व तानाशाही पूर्ण रवैर्य से अवगत कराने के लिए जनक्रांति यात्रा 16 अगस्त को बलिया से निकाली गयी है। समाजवादी साथियों के साथ मिलकर उक्त यात्रा के जरिए जन-जन तक पहुंच बनायी जाएगी। जनता को जागरूक किया जाएगा। साथ ही उनके भरोसे को फिर से जितने का प्रयास होगा। दावा किया कि अब भाजपा के बाद जनता का भरोसा जितने के लिए कोई योजना नहीं है। जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर ने कहा कि जनक्रांति यात्रा के बूते सरकार के खिलाफ बिगुल फूंका जा रहा है। इसकी शंखनाद इतनी जोरदार होगी कि असंवैधानिक कार्यों में लिप्त भाजपा सरकार थर्रा हो उठेगी। इस क्रम में नौगढ़ के तिवारीपुर से इसका आगाज कर पूरे चंदौली का भ्रमण किया जाएगा। कहा कि जैसे-जैसे यह आंदोलन मुकम्मल होगा भाजपा सरकार वैसे-वैसे पराभव की अग्रसर होकर सत्ता से दूर हो जाएगी। इसके लिए सपा अपने सहयोगी दलों से पूरी ताकत के साथ जनता के बीच जाएगी और कार्यकर्ताओं के बल पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाओं को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

चंदौली। केवीके में मिशन शक्ति फेज-3 कार्यक्रम में शनिवार को बाल विकास, ग्रामीण आजीविका मिशन, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग आदि से संबंधित उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाओं को डीएम संजीव सिंह व विधायक साधना सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सूचना जनसंपर्क विभाग के द्वारा उपलब्ध कराई गई एलईडी वैन के माध्यम से किया गया। वहीं महिलाओं को रक्षाबंधन त्योहार की शुभकामनाएं दी गई। अंत में नारी शक्ति की ओर से डीएम व एसपी को रक्षाबंधन के पूर्व संध्या पर हाथ में राखी बांधकर शुभकामनाएं दी।

रंग बिरंगी राखियों की खरीदारी में जुटी रही युवतियां व महिलाएं

चंदौली। भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन की तैयारियों में महिलाएं और युवतियां जोर शोर से जुटी हैं, वहीं बाजारों में भी रक्षाबंधन को लेकर काफी रौनक बढ़ गयी है।बाजार में दिनभर युवतियां व महिलाएं अपने भाईयों के लिए रंग-बिरंगी राखियों की खरीदारी में जुटी रही।
सकलडीहा रोड सहित पुरानी बाजार चाँदनी मार्केट में जगह-जगह राखियों की स्टालें लगाई गयी हैं। दुकानों पर  महिलाओं व युवतियों की भीड़ उमड़ रही हैं। इस बार रक्षा बंधन पर  बाजार में राखियों की कुछ नई वैरायटी भी आई हैं, वही कीमत में भी उछाल है 20 रुपये से लेकर 2000  तक राखी मार्केट में बेचे जा रहे है।जो बेहद लुभाने वाली हैं। राखियों में विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां लगाई गई हैं।  इन राखियों को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी रक्षा बंधन पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। 

मिशन शक्ति:महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को बाँधि रखी कोतवाल ने दिया सुरक्षा का भरोसा

सैयदराजा। मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम के तहत सैयदराजा थाना परिसर में शनिवार को महिला गोष्टी का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं को जागरूक करने व उनके अधिकारों के बारे में बताया गया वहीं महिलाओं और युवतियों ने कोतवाल लक्ष्मण पर्वत सहित सभी पुलिस कर्मियों को राखी बांधा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और युवतियों को उपहार भेंट कर उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया।और उनको रक्षाबंधन की बधाई दी
इस दौरान कोतवाल लक्ष्मण पर्वत में कहां की महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है महिलाएं आज भी अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं उन्होंने महिलाओं को उनके हक और अधिकार के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि महिलाएं कभी भी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उनका समाज और देश में अहम योगदान है। और रहेगा। उन्होंने युवतियों को मोबाइल फोन के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि इसका प्रयोग अच्छा भी है और बुरा भी। हमें मोबाइल से केवल अच्छी बातें ग्रहण करना चाहिए। महिलाओं के साथ किसी भी तरह का कोई अपराध करे या करने की कोशिश करे तो उनके लिए 1090, 1076 और 112 नबंर फोन हमेशा खुला हुआ है। उस पर फोन करे चंद मिनटों में उन्हें पुलिस की सहायता मिल जाएगी।

सर्पदंश से युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली। सकलडीहा तहसील अंतर्गत वर्दीराणा गांव निवासी पंकज राजभर 25 वर्ष शनिवार को सर्प दंश से मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद गांव के दोस्तों के साथ छत पर सोने चला गया । रात में एक सर्प रेंगते हुए छत पर चढ़ गया। और पंकज को कान के पास काट लिया। थोड़ी देर बाद जब उसके पेट में दर्द होने लगा तो उसने अपने साथी को बताया जब तक परिजनों को मालूम चलता उसकी हालत बिगड़ चुकी थी आनन-फानन में परिजन ने उसे जिला अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया पंकज अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था वह अपने पीछे तीन बहनों को छोड़ गया।रोते बिलखते परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विंध्याचल मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी स्कार्पियो ट्रक में घुसी‚ एक की मौत‚ 4 घायल

Young Writer, चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशसराय गांव के समीप शुक्रवार की मध्य रात्रि के बाद तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इस दुर्घटना में स्कार्पियो के परखचे उड़ गए और उसमें सवार 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। साथ ही चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रात के वक्त धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण जग गए और भाग कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि क्षतिग्रस्त स्कार्पियो में घायल लहूलुहान पड़े हुए थे। ग्रामीणों ने फौरन पुलिस व हाइवे प्राधिकरण को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान शव को बाहर निकालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार बिहार प्रांत के पटना जिला अंतर्गत बिहटा निवासी धनंजय सिंह 27 वर्ष अपने साथियों मनीष कुमार 40, फेकू 35 वर्ष, श्रीमननरायण 30 वर्ष व सन्नी 30 वर्ष के साथ दर्शन पूजन के लिए मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल और काशी विश्वनाथ मंदिर आए हुए थे। दर्शन पूजन करने के बाद सभी अपने स्कार्पियों में सवार होकर वापस पटना लौट रहे थे। इसी बीच उनकी स्कार्पियो जगदीशसराय गांव के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कार्पियो के परखचे उड़ गए और तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों की नींद टूट गयी। जब लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि क्षत-विक्षत स्कार्पियो में लोग घायलावस्था में पड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में हाइवे प्राधिकरण के कर्मियों के साथ सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहीं मृत सनी का शव निकालने में पुलिस व हाइवे प्राधिकरण के कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालात ऐसे थे कि स्कार्पियो को काटकर शव को बाहर निकाला गया, तब जाकर पुलिस ने उसे पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही घटना की सूचना मृतक व घायलों के परिजनों को दी।

भाजपा के खिलाफ सपा फूकेंगी क्रांति का बिगुल

चन्दौली। सपा जैसे मजबूत साथी के साथ जनवादी पार्टी शनिवार को पूरे जिले में क्रांति का बिगुल फूकेंगी। इसका आगाज जिले के दक्षिणी छोर पर बसे नौगढ़ क्षेत्र के तिवारीपुर से होगा। जहां जनवादी पार्टी प्रमुख डॉ संजय चौहान को अगुवाई में सपाई भाजपा सरकार के खिलाफ नारा बुलंद करेंगे। यात्रा का खाका ऐसा बुना गया है कि इसकी गूंज पूरे जिले में सुनाई दे और सत्ता में बैठी भाजपा इस क्रांति के तेज से थर्रा उठे। फिहल इस यात्रा को लेकर नक्सल प्रभावित नौगढ़ में भारी जमावड़ा लगा हुआ है। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि अब भाजपा के जुल्म और ज्यादती का जवाब देने का माकूल वक्त आ गया है और इसका जवाब जनता देगी। इसके लिए आवाम के क्रांति लाई जा रही है।कहा कि भाजपा ने न केवल महंगाई का बोझ जनता पर डाला है‚ बल्कि राष्ट्र की सम्पत्ति को भी पूंजीपतियों के नाम नीलम कर दिया है। भाजपा ने खुद यह साबित किया कि वह देश व प्रदेश को चलाने की काबिलियत नहीं रखते। यही वजह है कि आज तेजी से रोजगार के अवसर घट रहे हैं और बेरोजगारी अपने चरम पर है। जिससे देश व प्रदेश में अराजकता में काफी हद तक इजाफा हुआ है।

यह है यात्रा का पूरा खाका

समाजवादी पार्टी व जनवादी पार्टी सोशलिस्ट की सयुक्त जनक्रांति यात्रा को डॉ संजय सिंह चौहान जी के नेतृत्व में 21अगस्त प्रातः10 बजे शनिवार को जनपद चन्दौली में पहुँचेगी। इसके बाद-
1 तिवारीपुर प्रातः 10,30 बजे
2 मझगांई
3 नौगढ़ पोखरा पर प्रातः 11 बजे
4 गांधी पार्क चकिया दोपहर 12,30 बजे
5 मोहम्मदाबाद दोपहर 12,45 बजे
6 पचवनियां दोपहर 01 बजे
7 करनौल मोड़ शहाबगंज दोपहर 2 बजे
8 सोहदवार दोपहर 2,30 बजे
9 जठमलपुर मोड़ सैय्यदराजा दोपहर 3 बजे
10 दुधारी दोपहर 3,30 बजे
11 फ़ेसुडा दिघवट सायं 4 बजे
12 नई बाजार सायं 4,30 बजे
13 सकलडीहा रेलवे स्टेशन सायं 4,45 बजे
14 सलकडीहा बाजार त्रिमुहानी सायं 5 बजे
15 ताराजीवनपुर चौराहा सायं 5,30 बजे
16 मुग़लसराय चकिया तिराहे सायं 6:30 बजे पहुँचेगी।

यह सूचना सपा कार्यालय के हवाले से दी गई है।

वेक्सीन नहीं लगवाई तो आज ही लगवा लें

चन्दौली। जिले के स्वास्थ्य महकमे ने कोविड वेक्सिनशन को सुगम और लोगों की पहुँच बनाने के लिए शनिवार को जनपद के कई स्थानों पर कोविड वैक्सीन शिविर आयोजित किया है। यदि आप अभी तक वैक्सीन नहीं लगवा पाए हैं तो यह जानकारी आपके काम की है। आप स्वास्थ्य विभाग की से लगाएं गए इन शिविर में आधार कार्ड और मोबाइल के साथ उपस्थित होकर वैक्सीन लगवा सकते हैं।

नियामताबाद ब्लाक क्षेत्र में यहां लग रहा ह वैक्सीन शिविर

(१)मोहम्मद पुर पंचायत भवन

(२) सेजू प्रधान का ऑफिस बगही

(३) हरिशंकर पुर पंचायत भवन

(४) छिमिया पंचायत भवन

(५) भिसौड़ी प्राथमिक स्कूल

(६) सहजौर उप केंद्र

(७) हिनौली पंचायत भवन

आप सभी लोगो से निवेदन है कि अपनी बारी आने के बाद ही लगवाये वैक्सिन को दो गज दूरी को हमेशा ध्यान रखे

अखाड़े के युवकों ने दिखाए लकड़ी और तलवारबाजी के खेल


चंदौली। मुहर्रम की दसवीं पर शुक्रवार को नगर में अखाड़े के युवकों ने चौक पर ही लकड़ी, गदका, तलवार, भाला, चक्कर आदि का घंटों प्रदर्शन किया। इस बीच झमाझम हुई बारिश में भी उत्साहित युवकों ने या अली, या हुसैन का नारा लगाते हुए विभिन्न खेल दिखाए। अखाड़े में बड़ों के खेलते देख बच्चे भी मैदान में उतर गए। बढ़े हौसलों के साथ बच्चों ने भी अपने अंदाज में कला कौशल का प्रदर्शन किया। बच्चे भी गदका, तलवारबाजी सहित अन्य खेलों का प्रदर्शन किया। बच्चे भी खेलों में बड़ों से कहीं पीछे नहीं दिखे। शाम को ताजियादार व अखाड़ेदार चौक पर बैठाए गए ताजिए के फूल लेकर कर्बला पहुंचे। इसके बाद अलविदा या हुसैन नारे के साथ नम आंखों से ताजिए के फूल दफन किए।

2022 में फिर से सत्ता में लौटेगी भाजपाः सुशील


जनौली में भाजपा कार्यकर्ताओं संबोधित करते विधायक सुशील सिंह।


कमालपुर। शारदा आईटीआई कालेज जनौली में शुक्रवार को बैठक हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि मीना चैबे प्रदेश ने कहा कि हमारा बूथ मजबूत होना चाहिए। अगर बूथ मजबूत रहेगा तो 2017 की पुनरावृति 2022 में पुनः होगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। कहा कि मंडल अध्यक्ष, सेक्टर सयोजक, बूथ अध्यक्ष को अपना बूथ जिताना है।
इस दौरान विधायक सुशील सिंह ने कहा कि बूथ को जिताने के लिए जिस चीज की आवश्यकता है बस हमें बताएं की उसे पूर्ण करके पिछली बार से ज्यादा मतों से जिताने का प्रयास करें बूथ की संरचना हर वर्गों के लोगों को जोड़कर करने का काम है 2022 का बिगुल बज चुका है अब हम सभी बताने की जरूरत है कि पूर्व की सरकारों में कितने घंटे बिजली और आज कितने घंटे बिजली मिल रही है। हमारा जनपद कृषि प्रधान जनपद रहा है हमारे जनपद की मूल समस्या बिजली व सिंचाई रही है, लेकिन इस दिशा में भाजपा सरकार पूरी शिद्दत के साथ काम करेगी। कहा कि मेडिकल कॉलेज नौबतपुर में बन रहा है। जल्द ही उस का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। सुशील सिंह ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों अंगवस्त्रम के साथ ही स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान आशुतोष उपाध्याय, बुद्धू लाल विश्वकर्मा, परमानंद सिंह, सत्यवान मौर्य, राजेश तिवारी, संतोष सिंह, हृदय नारायण तिवारी, संतोष बिंद, अजय सिंह, महेंद्र सिंह, श्रवण सिंह, भगवती तिवारी उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह व संचालन जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल ने किया।

Chandauli
broken clouds
22.7 ° C
22.7 °
22.7 °
29 %
2kmh
55 %
Sat
27 °
Sun
26 °
Mon
26 °
Tue
26 °
Wed
27 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights