27.7 C
Chandauli
Tuesday, March 17, 2026

Buy now

Home Blog Page 86

Chandauli:ट्रेलर व बोलेरों की आमने-सामने टक्कर में चार की मौत,सात गंभीर


चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के जयमोहिनी पोस्ता गाँव के समीप गुरुवार की देर रात ट्रेलर व बोलोरो की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई और छः लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

बताते हैं कि चकिया थाना क्षेत्र के पालपुर गांव में इस्तखार अहमद के घर 22 फरवरी को एक कार्यक्रम का आयोजन था। जिसमें कोलकाता से कुछ रिश्तेदार कुछ रिश्तेदार भी आए हुए थे।बृहस्पतिवार की रात इफ्तिखार सभी लोगों को बोलेरों से लेकर ट्रेन पर बैठाने के लिए रेणुकूट जा रहे थे। जैसे ही वो नौगढ़ थाना क्षेत्र के जयमोहिनी पोस्ता गाँव के समीप पहुंचे की तभी एक ट्रेलर ने बोलोरो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी पलट गई। इस दौरान गाड़ी में बैठे पालपुर निवासी इस्तखार अहमद 45 वर्ष कोलकाता निवासी अख्तर अंसारी 50 वर्ष हकीमुन निशा 35 वर्ष सायना 07 वर्ष की मौत हो गई । वही बोलेरों में बैठे नूर अहमद, रोशन आरा, साबरा खातून, अफसाना खातून समेत तीन बच्चियां घायल हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया वहीं शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Chandauli:तेज़ रफ़्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत,दो गंभीर


चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के जेठमल पुर गांव के समीप सर्विस रोड बृहस्पतिवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर जुटे आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को भी मौके पर पहुंची पुलिस ने भर्ती कराया और युवक के शौक को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई
बताते हैं कि झारखंड प्रान्त के झांसी गांव निवासी रमजान उल्लाह खान 40 वर्ष मुगलसराय सैमसंग कंपनी में काम करता था। जिसके सिलसिले में सैयदराजा गया हुआ था सैयदराजा से वापस लौटते समय जैसे ही वो जेठमल पुर सर्विस रोड पर पहुचा की सामने से आ रही तेज़ रफ़्तार बाइक से टक्कर हो गई। घटना में दूसरे बाईक बैठे सैयदराजा क्षेत्र के फुटिया निवासी कोमल मौर्य 50 वर्ष व राजकुमार सिंह,40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। वही रमजान के सर में गंभीर चोटे आई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर जूट आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उनका इलाज़ चल रहा है। वही रमज़ान के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष विन्देश्वरी पांडेय ने बताया कि बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है। साथ ही दो लोग घायल हो गए हैं। जिनका इलाज़ कराया जा रहा है। युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Chandauli:सुविधा एक्सप्रेस में पकड़ा गया फर्जी टीटीई,मुकदमा दर्ज


डीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बुधवार की शाम पौने चार बजे अप सुविधा एक्सप्रेस में ड्यूटीरत चलटिकट परीक्षकों ने एक फर्जी टीटीई को पकड़ लिया। इसकी सूचना टीईटी ने रेलवे पुलिस कंट्रोल को दे दिया। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान पहुंच गए। इस दौरान जीआरपी ने कोट, ईएफटी एक्ससेज फेयर टिकट बुक और आईडी के साथ पकड़े गए टीटीई को पकड़ कर जीआरपी थाने ले आई। जीआरपी ने पूछताछ कर उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
पटना से सीएसटी जा रही सुविधा एक्सप्रेस में ड्यूटीरत चलटिकट परीक्षक संजीव कुमार ने स्लीपर कोच में एक फर्जी टीटीई को पकड़ा। इस दौरान फर्जी टीटीई का आईडी गले में लटका कर रखा था। जिसपर संकल्प स्वामी पुत्र देवव्रत दानापुर डिवीजन अंकित था। इसके अलावा नेम प्लेट और ईएफटी एक्ससेज फेयर टिकट बुक बरामद हुआ। रेलवे बोर्ड के चलटिकट परीक्षक ने इसकी सूचना डीडीयू कंट्रोल रूम को दे दिया। ट्रेन के स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या छह पर बुधवार की शाम चार बजे के करीब पहुंची। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही जीआरपी और आरपीएफ के जवान पहुंचकर फर्जी टीटीई को गिरफ्तार कर लिया।इस बाबत जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि फर्जी टीटीई बिहार खगड़िया निवासी मृत्युजंय है। आरोपी एमबीए कर चुका किया है। इसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Chandauli:महिला के ऊपर गिरा छड़ से लदा पिकअप का डाला मौत,तीन लोग गंभीर


चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर गांव में मंगलवार को दुकान से पिकअप पर छड़ लादते समय अचानक पिकअप का डाला टूट गया। इस दौरान बदल में बर्तनमाज रही महिला की मौत हो गई। और तीन लोग गभीर रूप से घायल हो गए मौक़े पर जुटे आस-पास के ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पिकअप के डाले को उठाकर महिला के शव के बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के लिए भेज दिया।
बताते हैं कि चहनियां क्षेत्र के जगरनाथपुर निवासी बाबूलाल धरकार की बहन सोनी देवी 40 वर्ष अपने पति व बच्चे के साथ विगत एक महीने से अपने भाई के घर रहकर दवा कर रही थी। सोनी मुख्य मार्ग पर बैठकर बर्तन माज रही थी। वही कुछ दूर पर तीन लोग आपस मे बात कर रहे थे। इस दौरान उमेश गुप्ता के हार्डवेयर की दुकान पर सरिया उतारने के पिकअप खड़ा हुआ और अचानक उसका डाला टूट कर सोनी के ऊपर गिर गया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही वहा मौजूद पिंटू धरकार 28 वर्ष, पूजा धरकार 20 वर्ष, उर्मिला घायल 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। इस बाबत थानाध्यक्ष डॉ.आशीष मिश्रा ने बताया कि पिकअप का डाला अनियंत्रित होकर पलट गया है। जिसकी चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। साथ ही तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। और महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्यवाई की जा रही है।

Chandauli:तेज़ रफ़्तार ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत,शिनाख्त में जुटी पुलिस


चंदौली। नगर के सकलडीहा रोड स्थित अटल ओवरब्रिज के नीचे मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मौक़े पर जुटे आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस तत्काल युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक 30 वर्षीय युवक रेलवे ट्रैक की दूसरी ओर काफी देर से खड़ा था। और जैसे ही सामने से ट्रेन आता दिखाई दिया। उसने दौड़ कर ट्रेन की आगे छलाँग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। आस पास के लोगों ने युवक की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेक़िन सफलता नही मिली इस बाबत सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है।शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। उसके शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

Police की हिदायत: शिव बारात में किसी पार्टी या जाति पर ना गाना बजाने गाना

महाशिवरात्रि पर शिव बारात पर ड्रोन से रखी जायेगी नजर
शिव बारात पर उपद्रव करने वालो पर होगी कठोर कार्यवाही
सकलडीहा।
कोतवाली में महाशिवरात्रि पर शिव बारात को लेकर रविवार को डिप्टी एसपी रघुराज के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजको के साथ कोतवाली में बैठक हुई। इस दौरान सीओ रघुराज ने कहा कि महाशिवरात्रि पर अराजक तत्वों पर खास नजर रहेगी। किसी भी हाल में कानून हाथ मे लेने वालों को बख्शा नही जाएगा। इसके साथ ही शिव बारात पर ड्रोन से नजर रखी जायेगी।
सीओ रघुराज ने कहा कि महाशिवरात्रि पर क्षेत्र के चतुर्भुजपुर स्थित प्राचीन स्वयंभू बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर पर दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ती है। इसको देखते हुए वहा बैरिकेटिंग और वाहन पार्किग की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही महिलाओ और पुरुषों का अलग-अलग प्रवेश द्वार होगा। रेलवे लाइन के पास मंदिर होने के कारण बड़ी संख्या मे लोग ट्रैक पार करते है। इसलिए वहा भी पुलिस तैनात रहेगी। वही शाम को सकलडीहा कस्बा और चतुर्भुजपुर में निकलने वाली शिव बारात में अराजक तत्वों पर नकेल कसने के लिए ड्रोन से नजर रखी जायेगी। इसके साथ ही अगर शिव बारात में किसी पार्टी व जाति के पक्ष में गाना बजाया गया तो डीजे को जब्त कर आयोजक पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज होगा। इस दौरान कोतवाल हरिनारायण पटेल, राणा प्रताप यादव, देव कुमार चौबे, बंटी सिंह सहित आयोजक रहे।

तेलंगाना टनल हादसा: सुरंग में माटीगांव के जूनियर इंजिनियर फंसे, परिजनों में कोहराम

घटना की जानकारी होने पर घर पर जुटी परिजनों की भीड़।
घटना की जानकारी होने पर घर पर जुटी परिजनों की भीड़।

Young Writer, Chandauli: सकलडीहा क्षेत्र के मांटीगांव के जूनियर इंजिनियर श्रीनिवास तेलंगाना के जेपी कंपनी में जूनियर इंजिनियर पद पर काम करते है। तेलंगाना में तेरह किलोमीटर सुरंग पर काम चल रहा था। शनिवार को दोपहर करीब दो से तीन बजे के बीच तीन सौ मीटर सुरंग धंस जाने से जूनियर इंजीनियर सहित आठ मजदूर फंसे हुए है, जिसे निकालने के लिये रेस्क्यू टीम लगी हुई है।

घटना की जानकारी के बाद विलाप करती घर की महिलाएं।
घटना की जानकारी के बाद विलाप करती घर की महिलाएं।

मांटीगांव के स्व.रामकृत राम के तीन पुत्र श्रीनिवास, उपेन्द्र और संजय है। श्रीनिवास तेलंगाना के जेपी कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। तेलंगाना में 13 किलोमीटर सुरंग पर काम चल रहा था। परिजनों के अनुसार शनिवार को दोपहर में अचानक तीन सौ मीटर सुरंग धंस जाने से जूनियर इंजिनियर सहित आठ मजदूर सुरंग में फसे हुए है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। श्रीनिवास की पत्नी ललिता देवी खबर सुनते ही अपने बेटी स्नेहा कामिनी और पुत्र आदित्य के साथ मांटी गांव पहुंच गई है। घटना के बाद बहनें शारदा और प्रभा भी गांव पहुंच गयी है। ठंड के मौसम में हैदराबाद श्रीनिवास गये हुए थे। होली पर घर आने की बात था। भाई संजय ने बताया कि घटना के बाद परिवार के लोग हैदराबाद गये हुए है। अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य राकेश राम, भतीजा विशाल राज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इंजीनियर श्रीनिवास। फाइल फोटो
इंजीनियर श्रीनिवास। फाइल फोटो

Chandauli Police ने महाशिवरात्रि के मद्देनजर तैयार किया Road Diversion Plan

डायवर्जन

Young Writer, चंदौली। महाशिवरात्रि के दृष्टिगत जनपद चन्दौली में सुगम यातायात व्यवस्था संचालित किये जाने के मद्देनजर जनपद पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। पुलिस के मुताबिक बिहार की तरफ से एनएच-19 पचफेड़वा आलमपुर हाईवे से होकर जो वाहन मुगलसराय पड़ाव होते हुए वाराणसी को जाना चाहते हैं उनको पचफेडवा आलमपुर हाइवे से वाराणसी भेजा जाएगा।

Maha Shivratri के मद्देनजर गोधना चौराहा से जो मालवाहक/छोटे वाहन या बाहर की चारपहिया वाहन (UP 67 को छोड़कर) मुगलसराय पड़ाव होते हुए वाराणसी को जाना चाहते हैं, उन वाहनों को हाइवे एनएच-19 से वाराणसी भेजा जायेगा। गंजी प्रसाद (चकिया तिराहा) से छोटे मालवाहक वाहन जो मुगलसराय पड़ाव को जाना चाहते हैं, को चकिया तिराहा से गोधना हाईवे की तरफ भेजा जायेगा। FCI तिराहा मुगलसराय से जो वाहन पड़ाव की तरफ जाना चाहते हैं उन्हें एफसीआई तिराहे से डायवर्ट कर साहूपुरी से कटेसर होते हुए पीएसी तिराहे से हाईवे को होकर वाराणसी को जायेंगी। लंका मैदान रामनगर से 24 फरवरी की रात नौ बजे नो एंट्री नहीं खोली जायेगी। कोयला मण्डी में 24 फरवरी को रात्रि 090 बजे से पड़ाव होते हुए कोई भी ट्रक नहीं आ पायेंगी तथा कोयला मण्डी से 25 फरवरी को रात्रि 10.00 बजे से कोई भी ट्रक पड़ाव की तरफ रामनगर को नहीं जायेगी।

National Highway-19 सिंघीताली से सर्विस लेन होते हुए कटरीया अण्डरपास से जो बड़े वाहन लंका मैदान को जाती है, को प्रतिबंधित किया गया है, अब बड़े वाहन कटरीया अण्डरपास में प्रवेश कर सीधे आगे के अण्डरपास से होकर लंका मैदान को जायेंगे। कोयला मण्डी से लेकर पड़ाव तक के व्यापारियों कोयला आढतियों एवं ट्रान्सपोर्टरों से अपील की जाती है कि आप लोग अपनी ट्रकें मुख्य सड़क पर नहीं खडी करेंगे, उनकी पार्किंग सर्विस लेन व अपने कोयला गोदाम में करेंगे।

बिजलेंस ने अवैध बिजली कनेक्शनधरियों के खिलाफ चलाया चेकिंगअभियान,पांच पर मुकदमा दर्ज


चंदौली। बिजली विभाग व बिजलेंस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को नगर ने बड़े बकाएदारों व अवैध कनेक्शनधारियों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिससे अवैध कनेक्शन धारियों में हड़कंप मच गया। बिजली विभाग व बिजलेंस की टीम ने 20 बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटने के साथ पांच अवैध कनेक्शन धारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
इस दौरान अवर अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि बताया कि शासन के निर्देश पर नगर व क्षेत्रीय इलाकों में बिजली के अवैध कनेक्शनधारियों व बड़े बकायादारों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही एक लाख के ऊपर बाकायदादारों का कनेक्शन काट दिया जा रहा है। वही अवैध बिजली जला रहे  लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर विभागीय कार्यवाई की जा रही है। वही बिजली उपभोक्ताओं को बकाया भुगतान जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान राम प्रवेश, सुशील कुमार,राम चरण, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

Chandauli:संदिग्ध परिस्थिति में आटा चक्की के दुकान में लगी आग,भुक्तभोगी ने पट्टीदारों पर लगाया गंभीर आरोप जांच में जुटी पुलिस

चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के जुड़ा हरधन गांव में राकेश यादव के आटा चक्की और मड़ई में शुक्रवार की देर रात संदिग्ध परिस्थिति में अचानक आग लग गई । जिससे आटा चक्की और मड़ई में अनाज ग़ल्ला आदि काई सामान जलकर राख हो गया। मड़ई में मुर्गी दरवा था जिसमें दो मुर्गी भी जल गई। भुक्तभोगी द्वारा आग लगाने के साथ घर मे घुसकर छेड़खानी का भी आरोप लगाया। आरोप के आधार पर पुलिस ने दो लोगो को उठाकर पूछताछ में जुटी हुई है। देर रात पुलिस अधीक्षक ने भी मामले की जांच पड़ताल किया।


जुड़ा हरधन गांव के स्व. नान्हू यादव के चार पुत्र हैं। सबसे बड़े राजेश यादव,भानु, रमाकांत,राकेश चारों भाई अलग-अलग रहते हैं एवं तीन भाई बाहर रहते हैं। छोटा भाई राकेश यादव घर पर रहकर आटा चक्की एवं खेती बाड़ी कर परिवार चलाते हैं। दूसरे नंबर का भानु यादव डुबकियां में रहते हैं। बीते साल उन्होंने अपनी खेती राकेश से बटवा कर शंभू यादव और दुर्गेश यादव को जोतने बोने के लिए दे दिये है। शुक्रवार की देर रात्रि को आग लगने के बाद गांव में अफरा तफरी मच गयी। भुक्तभोगी राजेश यादव ने पुलिस के सामने अपने पट्टीदार पर आरोप लगाया कि आग शंभु और दुर्गेश ने लगाया है। घर मे घुसकर छेड़खानी भी किया है। पुलिस दोनो को उठाकर पूछ ताछ थाने लाकर पूछताछ कर रही है। देर रात पुलिस अधीक्षक ने पहुचकर जांच पड़ताल किया। इस संदर्भ में बलुआ इंस्पेक्टर डॉ.आशीष मिश्रा का कहना है कि यह मामला चार भाइयों के बीच का है । पुलिस नाम जद्दी के आधार पर दो लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Chandauli
scattered clouds
27.7 ° C
27.7 °
27.7 °
15 %
2.5kmh
37 %
Tue
27 °
Wed
39 °
Thu
39 °
Fri
40 °
Sat
33 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights