27.7 C
Chandauli
Tuesday, March 17, 2026

Buy now

Home Blog Page 87

Chandauli:शिकायतकर्ता का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर लेखपाल ने अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर दी रिपोर्ट जांच में दोषी पाए जाने पर हो गए सस्पेंड,विभाग में मचा हड़कंप

चंदौली। संपूर्ण समाधान दिवस के प्रार्थनापत्रों के निस्तारण में गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह ने एक लेखपाल को सस्पेंड कर दिया। साथ ही चेताया कि जनता के शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा जनता से शिकायत मिलने वाले कर्मचारियों पर बख्सा नही जाएगा। ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट के उक्त कार्यवाई से विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
दरसअल ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए प्रार्थना पत्रों को जांच कर समय से निस्तारण करने करने का निर्देश दिया था। साथ ही सदर तहसीलदार के द्वारा फरियादियों से काल करके फीड बैक लेने का निर्देश दिया था।
इस दौरान शिकायतकर्ता चिल्हारि गांव निवासी
राम भरत यादव द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा जनसूनवाई IGRS के माध्यम से चकमार्ग पैमाईश के लिए प्राथनापत्र प्रस्तुत किया गया था। जिसमें लेखपाल बिना मौके पर आए और बिना कोई कार्यवाही किए ही रिपोर्ट लगा दी गई है। साथ ही मेरा फर्जी हस्ताक्षर बना दिया गया। जब कि क्षेत्रीय लेखपाल विनय कुमार द्वारा जांच आख्या में उल्लेखित किया गया। कि चकमार्ग की पैमाईश कर दी गई है। और आवेदक के हस्ताक्षर बनवाए गए हैं। जिसकी जांच नायब तहसीलदार से करवाने पर जांच में दोषी पाए जाने गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के वाले लेखपाल विनय कुमार को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया। जिससे विभाग में हड़कंप मच गया।

Chandauli:नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई ऑटो एक कि मौत आठ गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी के समीप नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को सवारियों से भरी एक ऑटो खड़े ट्रक से टकरा गई। घटना को लेकर मौक़े पर अफरा-तफरी मच गई। जहा एक एक कि मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही आठ लोग गभीर रूप से घायल हो गए। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने पांच की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया वही मृतक के शव को कब्जे में कर आगे की कार्यवाई में जुट गई।

बाबते है कि ऑटो चालक सवारी लेकर चंदौली की तरफ से सैयदराजा की तरह जा रहा था। जैसे ही नवीन मंडी के समीप पहुचा की अचानक उसकी ऑटो अनियंत्रित हो गई। और खड़े ट्रक से टकरा गई। जहा ऑटो में बैठे दुर्गावती निवासी अशोक राम की मौके पर ही मौत हो गई। वही दुर्गावती खानपुर निवासी शक्तिमान कोनिया निवासी राजाराम चाद निवासी ज्ञानेश्वर को हल्की छोटे आई वही कैमूर निवासी विजय कुमार दुर्गावती निवासी बेचन दुर्गावती निवासी शंभु सैयदराजा निवासी विशाल चाद निवासी संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। मौक़े पर जुटे आस पास के लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुँचे मंडी चौकी प्रभारी रावेंद्र सिंह ने ग्रामीणों की सहायता से घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहा चिकित्सकों ने पांच की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस बाबत नवीन मंडी चौकी प्रभारी रावेंद्र सिंह ने बताया कि सवारियों से भरी ऑटो खड़े वाहन से टकरा गई है। जिसमें नौ लोग घायल हो गए हैं। और एक कि मौत हो गई सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। साथ ही मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

NABARD: चंदौली में चिकनकारी, हैंड एंब्राइडरी व जरी जरदोजी का 20 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

चिकनकारी व हैंड एंब्रॉयडरी का प्रशिक्षण लेते चयनित प्रशिक्षार्थी।
चिकनकारी व हैंड एंब्रॉयडरी का प्रशिक्षण लेते चयनित प्रशिक्षार्थी।

Young Writer, चंदौली। नाबार्ड की ओर से आयोजित आजीविका एवं उद्यम विकास कार्यक्रम में 20 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें 30 स्वयं सहायता समूह की चयनित महिलाओं को चिकनकारी, जरी जरदोजी, हैंड एंब्राइडरी में प्रशिक्षण कराया जा रहा है जिसमें सैद्धांतिक तथा व्यवहारिक रूप से  कुशल प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में तनुज कुमार सेन, जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड चंदौली तथा बडौदा यूपी बैंक नई बस्ती के शाखा प्रबंधक रजत उपाध्याय द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बैंक बैंकिंग से संबंधित जानकारी प्रदान की गई जिसमें अपने सीसीएल अकाउंट का कैसे उपयोग करें तथा अपना नया उद्योग उद्यम लगाने में बैंक का क्या सहयोग ले सकते हैं तथा वित्तीय जानकारी प्रदान की गई, जिससे भविष्य में बैंक से और अधिक जुड़ सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम को मदर टेरेसा प्रशिक्षण संस्था, चंदौली द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमें कुशल प्रशिक्षक तथा जिले की एक जनपद, एक उत्पाद योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

Crime News : बहन के घर में फंदे से लटकता मिला भाई का शव, मां ने लगाया हत्या का आरोप

घटना के बाद मौका मुआयना करते एसपी आदित्य लांग्हे व अन्य।
घटना के बाद मौका मुआयना करते एसपी आदित्य लांग्हे व अन्य।

Young Writer, Chandauli: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हरिशंकरपुर में अपनी बहन के घर मां के साथ आए 14 साल के लकी का शव पंखे के हुक से लटका हुआ मिला। इसकी जानकारी परिजनों को होने पर कोहराम मच गया। किशोर की मां ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी पर पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

वाराणसी जिले के सारनाथ थाना क्षेत्र के लेढ़ूपुर निवासी फातिमा कि शादी 22 वर्ष पूर्व विरु के साथ हुई थी। बीरु से फातिमा को दो बेटी एक बेटा हुआ। तेरह वर्ष पूर्व उसके पति की मौत हो गई। पति के मौत के बाद वह अपने देवर मूसे से शादी कर ली। देवर से उसको पांच बच्चे पैदा हुए। वही बेटी खुशी पांच वर्ष पूर्व हरिशंकरपुर मे जमीन खरीद कर मकान बनवा लिया था। उस मकान में मां के साथ ही पूरे परिवार के लोग रहने लगे। एक वर्ष पूर्व बेटी से लड़ाई कर फातिमा पूरे बच्चों को साथ लेकर वाराणसी के आशापुर में रहने लगी। परिजनों ने बताया कि बुधवार की दोपहर में मां फातिमा के साथ लकी और पूरे बच्चे बहन के यहां  आये हुए थे। गुरुवार की दोपहर में मकान के हाल मे पंखे से लटका शव नाबालिग लड़के का बरामद हुआ। फातिमा ने रोते हुए बताया कि अपने बच्चों के लिए दूसरे वाले मंजिल पर खाना बना रही थीं। उसी समय बेटी खुशी ने फोन कर घर से निकलने के लिए कहने लगीं। वहीं बगल का लड़का सतीश ने मकान का ताली मांगने आया था। मेरे बेटे ने फांसी नहीं लगाया है उसकीं हत्या हुई हैं। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें व सीओ आशुतोष मौके पर पहुंच गए। इस दौरान मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नाबालिक युवा के का हत्या या आत्महत्या है। इस बाबत मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि हत्या है या आत्महत्या पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Viral News: जेल से छूटते ही प्रेमी के साथ प्रेमिका दोबारा घर से भागी‚ छानबिन में जुटी पुलिस

Young Writer, Chandauli: इलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती दूसरे गांव के युवक के साथ गुरुवार की भोर में 3 बजे दूसरी बार घर से फरार हो गये। इसके पूर्व 5 फरवरी को फरार हुए प्रेमी युगल को स्थानीय पुलिस दोनों के फरार होने के तीन दिन के अंदर ढूंढ निकाला था। बरामद प्रेमी युगल थाने में एक दूसरे के साथ अपनी मर्जी से रहने की बात कही थी। लेकिन युवती के बहन की तहरीर पर उसे समझा बूझकर किसी तरह घर भेज दिया गया था। जबकि युवती की बहन की तहरीर पर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। प्रेमी के जेल जाने से युवती काफी नाराज थी। वही जमानत पर जेल से रिहा होकर प्रेमी घर आया और पुनः दोनों साथ जीने मरने की कसमें खाकर दूसरी बार घर से फरार हो गये। थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि 5 फरवरी को प्रेमी के साथ जो युवती फरार हुई थी। उन्हें पुनः घर से गायब होने की सूचना मिली है। पुलिस युवती के बहन की तहरीर पर पूरे प्रकरण की छानबीन कर रही है।

Crime News : एक सप्ताह से लापता युवक का सरसों की खेत में मिला शव, सनसनी

Young Writer, Chandauli: धानापुर थाना क्षेत्र के नेगुरा गांव के बाहर गुरुवार की शाम, 13 फरवरी से लापता चल रहे 32 वर्षीय विनोद का शव के सरसों के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों द्वारा सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शिनाख्त करने में जुट गई। रसूलपुर नहर से कुछ दूरी पर स्थित सरसों के खेत में लगभग 32 वर्षीय युवक की लाश पड़ी थी।

किसान तारकेश्वर सिंह जब अपने खेत की फसल देखने खेत में गए तो लाश देखकर सन्न रह गया। इसकी सूचना उसने ग्रामीणों सहित स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन पहचान न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दर्ज गुमशुदगी के आधार पर जांच पड़ताल शुरू किया और शव के पास मिले मोबाइल के खुलने के बाद पता चला कि शव क्षेत्र के छोटी रामरजाय निवासी विनोद पुत्र राजनाथ का है। विनोद पेशे से ड्राइवर था। उसकी शादी 2008 में आवाजापुर में शोभनाथ यादव की पुत्री सोनी देवी से हुई थी। वह 13 फरवरी को दवा लेने के लिए शहीदगांव निकला और मोबाइल द्वारा पत्नी से कहा कि वह बाल कटवाने के लिए धानापुर जा रहा है और वह वापस नहीं आया। जिसपर थाने में मृतक के साला लालू यादव द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। मृतक के दो पुत्री डूब्बू और बुलबुल तथा एक पुत्र श्रेयांश नाम का है। कपड़े और मोबाइल से मृतकतथा एक पुत्र श्रेयांश नाम का है। कपड़े और मोबाइल से मृतक की पहचान उसके साला लालू यादव ने किया और तहरीर दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव के पास सल्फास का पैकेट, शराब की खाली बोतल और मोबाइल मिला है। विधिक कार्यवाही करते हुए अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।

Chandauli:बाल कटवाने निकले युवक का खेत में मिला शव कपड़े व मोबाइल से हुआ पहचान,कार्यवाई में जुटी पुलिस


धानापुर। थानाक्षेत्र के नेगुरा गांव के समीप सरसों के खेत में एक 32 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौक़े पर जुटे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि रसूलपुर नहर से कुछ दूरी पर स्थित सरसों के खेत में लगभग 32 वर्षीय युवक की लाश पड़ी थी। किसान तारकेश्वर सिंह जब अपने खेत की फसल देखने खेत में गया तो लाश देखकर सन्न रह गया। इसकी सूचना उसने ग्रामीणों सहित स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन पहचान न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दर्ज गुमशुदगी के आधार पर जांच पड़ताल शुरू किया और शव के पास मिले मोबाइल के खुलने के बाद पता चला कि शव क्षेत्र के छोटी रामरजाय निवासी विनोद पुत्र राजनाथ का है। विनोद पेशे से ड्राइवर था। उसकी शादी 2008 में आवाजापुर में शोभनाथ यादव की पुत्री सोनी देवी से हुई थी। वह 13 फरवरी को दवा लेने के लिए शहीदगांव निकला और मोबाइल द्वारा पत्नी से कहा कि वह बाल कटवाने के लिए धानापुर जा रहा है। और वह वापस नहीं आया। जिस पर थाने में मृतक के साला लालू यादव द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। मृतक के दो पुत्री डूब्बू और बुलबुल तथा एक पुत्र श्रेयांश नाम का है। कपड़े और मोबाइल से मृतक की पहचान उसके साला लालू यादव ने किय। इस बाबत थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव के पास सल्फास का पैकेट, शराब की खाली बोतल और मोबाइल मिला है। विधिक कार्यवाही करते हुए अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।

Judgement: पाक्सो के मामले में न्यायालय ने सुनवाई के बाद दो आरोपियों को किया दोषमुक्त

चंदौली न्यायालय- Young Writer
चंदौली न्यायालय परिसर का गेट।

Young Writer, चंदौली। न्यायालय विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधिनियम की अदालत ने नौगढ़ थाने में वर्ष-2019 में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या-29 की सुनवाई की। इस दौरान न्यायालय ने विशेष सत्र परीक्षण संख्या-73/2019 के दरम्यान अभियोजन व बचाव पक्ष के गवाहों को सुना और साक्ष्यों का अवलोकन किया। इसके उपरांत न्यायालय इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि अभियोजन अभियुक्तों के विरूद्ध लगाए गए आरोप अंतर्गत धारा-363, 366 एवं धारा-7/8 पाक्सो एक्ट में आरोप साबित साबित करने में असफल रहा है। लिहाजा न्यायालय आरोपियों को उपरोक्त आरोपों से दोषमुक्त करती है। इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता शफीक खान ने तर्क प्रस्तुत किया।

विदित हो कि वादी मुकदमा की तहरीर थाना-नौगढ़ में 24 जून 2019 को मुकदमा अपराध संख्या-29/2019 पंजीकृत की गयी, जिसमें पीड़िता के पिता ने उल्लेख किया कि उसकी नाबालिग पुत्री को गांव के गणेश चौरसिया व रामवृक्ष यादव भोर में बहला-फुसला कर कहीं ले गए। मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद नौगढ़ पुलिस ने विवेचना के दौरान पीड़िता को बरामद किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका बयान दर्ज किया। दौरान विवेचना पुलिस ने पीड़िता को उसके पिता व चाचा द्वारा घर वापस ले जाने से मना कर देने के कारण उसे न्यायालय के आदेश पर देखरेख संरक्षण हेतु जैतपुरा वाराणसी में रखा गया। इस मामले में विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधिनियम की अदालत ने सुनवाई के बाद 20 फरवरी को जारी अपने आदेश में कहा कि अभियुक्त गणेश चौरसिया व रामवृक्ष यादव को विशेष सत्र परीक्षण संख्या-73/2019, मुकदमा अपराध संख्या-29/2019, थाना-नौगढ़, जनपद-चंदौली में धारा-363, 366 आईपीसी व धारा-7/8 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम-2012 के आरोपों से दोषमुक्त किया जाता है। अभियुक्त जमानत पर हैं। उनके व्यक्तिगत बंधपत्रों एवं प्रतिभूतिओं को निरस्त किया जाता है एवं उनके प्रतिभूओं को उनके दायित्वों से उन्मोचित किया जाता है।

Advocate Protection Bill 2025 के खिलाफ चंदौली के अधिवक्ताओं ने भरी हुंकार‚ न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत

सिविल बार एसोसिएशन चंदौली
सिविल बार एसोसिएशन चंदौली में बैठक करते अधिवक्ता

Young Writer, चंदौली। प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन विधेयक-2025 को लेकर गुरुवार को सिविल बार एसोसिएशन एवं डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं ने बैठक की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने इस विधेयक के विरोध में बाह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। साथ ही इसे अधिवक्ता विरोधी बताया।

इस दौरान अधिवक्ता झन्मेजय सिंह ने कहा कि यह विधेयक बार काउंसिल की स्वायत्ता को कमजोर करने वाला है। साथ ही अधिवक्ताओं के मौलिक अधिकारों का भी हनन करने वाला है। यह सीधे तौर पर अधिवक्ताओं की एकता को तोड़ने का षड्यंत्र है, जिसका अंतिम सांस तक विरोध जारी रहेगा। सिविल बार अध्यक्ष विनय कुमार सिंह व डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अधिवक्ता संशोधन विधेयक-2025 में कई ऐसे नियमों को इसमें शामिल किया गया है जिसमें बार काउंसिल आफ इंडिया की स्वतंत्रता व अधिवक्ताओं के ऊपर अत्याचार करने व उनके मौलिक अधिकारों को छिनने का प्रयास किया गया है। कहा कि इस विधेयक के विरोध में अधिवक्ता देश के कानून मंत्री को पत्र लिखेंगे। बावजूद इसके उनके द्वारा सकारात्मक पहल नहीं की गयी तो अधिवक्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन चंदौली
डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन सभागार में बैठक करते अधिवक्ता।

कहा कि नया विधेयक किसी भी हाल में अधिवक्ताओं को बर्दाश्त नहीं होगा। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार ने अंत में निर्णय लिया कि इस विधेयक के विरोध में चंदौली के अधिवक्ता 21 फरवरी को पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए इस काले कानून का पुरजोर विरोध करने का काम करेंगे। इस अवसर पर चंद्रमणि त्रिपाठी, चन्द्रभानु सिंह, अजय मौर्य, संजीव श्रीवास्तव, रमाकांत केशरी, राजेश कुमार, विद्याचरण सिंह, मोहम्मद शहाबुद्दीन, राज बहादुर सिंह, मणिशंकर राय, सुल्तान अहमद, लाल प्यारे श्रीवास्तव, आनंद सिंह, हरेंद्र प्रताप सिंह, पंचानन पांडेय, सुजीत सिंह, रमाशंकर यादव, गौरव सिंह, दुष्यंत यादव, राम प्रकाश मौर्य, अवकाश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:ट्रैक्टर की चपेट में आने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत,परिजनों में मचा कोहराम


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रतापुर गांव के समीप चकिया-चंदौली मार्ग पर बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों में घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल वृद्ध के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि गांव निवासी बहादुर मौर्या 60 वर्ष फत्तेपुर गांव में अपनी परचून की दुकान चलाते हैं।सुबह से घर से दुकान खोलने के लिए निकल कर जैसे ही गांव के सड़क पर पहुचे की अचानक तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने उनको धक्का मार कर फरार हो गया। घटना में उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई।घटनास्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौक़े पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।वही मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस बाबत सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई है शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Chandauli
scattered clouds
27.7 ° C
27.7 °
27.7 °
15 %
2.5kmh
37 %
Tue
27 °
Wed
39 °
Thu
39 °
Fri
40 °
Sat
33 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights