चंदौली। मुख्यालय स्थित सदर तहसील डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशान बार सभागार में बृहस्पतिवार को मृतक अधिवक्ता अवधेश पांडेय व प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर हुए दुर्घटना मृतक दर्शनार्थियों के लिए अधिवक्ताओं द्वारा शोक सभा आयोजित किया गया। जिसमे 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना की गई।
इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में हादसा हृदयविदारक हैं। इस दुःख के घड़ी में अधिवक्ता समाज मृतक अधिधवक्ता अवधेश पांडेय व प्रयागराज में मृतक दर्शनार्थियों प्रति गहरा दुख प्रकट कर रहा है। साथ ही महाकुंभ दुर्घटना में घायल लोगों को जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर है। प्रदेश सरकार द्वारा हादसे में मृतकों को 25 लाख का मुवावजा देना सराहनीय है। जिससे उनको परिवार को बड़ी मदद मिलेगी। इस दौरान अध्यक्षा अमरेन्द्र प्रताप सिंह पूर्व अध्यक्ष पंचानन पाण्डेय, आनन्द कुमार, विद्याचरणसिंह, राजेन्द्र पाठक, अनिल कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, राकेश रत्न तिवारी पूर्व महामंत्री शमशुददीन राजबहादुर सिंह, तुल्तान अहमद मणिशंकर राय, दुष्यन्त यादव, रामप्रकाश मौर्य, सदसन्द सिंह, उज्जवल श्रीवास्तव, जयप्रकाश सिंह, आदि उपस्थित रहें।
Chandauli:डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार सभागार में मृतक अधिवक्ता अवधेश पांडेय व दर्शनार्थियों को अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि,बोले महाकुंभ में हादसा हृदयविदारक
Chandauli:विश्व कुष्ठ रोग दिवस पर रोगियों को हुआ कंबल वितरण,बचाव के लिए दी गई जानकारी
चंदौली। विश्व कुष्ठ रोग दिवस पर बृहस्पतिवार को शहाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट द्वारा कुष्ठ रोगियों को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही कुष्ठ रोग से बचाव के लिए लोगों को विस्तार से जानकारी दी गयी।
इस दौरान कुष्ठ रोग के रिसर्च वैज्ञानिक विवेक सिंह ने कहा कि कुष्ठ रोगियों से कभी घृणा नही करनी चाहिए। कुष्ठ रोग किसी के छूने ने नही होता है। इसका इलाज कराने से रोगी इस बीमारी से निजात पा सकते हैं। कुष्ठ रोग का इलाज सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर मुफ्त में किया जाता है।


विश्व कुष्ठ रोग दिवस पर परम पुज्य अघोरेश्वर भगवान ट्रस्ट द्वारा कुष्ठ रोगियों की सेवा के लिए उनको कंबल वितरण किया गया है। अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट ने हमेशा से ही जरूरतमंदों की सेवा के माध्यम से राष्ट्र की सेवा में लगा रहता है। इस दौरान मुकेश, सुमन, राजीव शर्मा, अनिल यादव, मुन्ना यादव, मिथिलेश सिंह, अजय सिंह, मौजूद रहें।
Maulana Azad National Urdu University वाराणसी कैंपस के ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ के विजेता अब्दुल मालिक हुए सम्मानित
प्रिंसिपल प्रोफ़ेसर डॉ सैयद हसन कासिम ने प्रशस्ति पत्र और इनाम देकर किया सम्मानित
Young Writer, वाराणसी। केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) की पहल पर “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” सार्वजनिक प्रशासन में नैतिकता और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए कई गतिविधियां आयोजित की जाती हैं‚ जिसमें गतिविधियों में सत्यनिष्ठा की शपथ लेना, प्रश्नोत्तरी और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ जागरूकता फैलाना शामिल है। इसी कड़ी में मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी हैदराबाद (केंद्रीय विश्वविद्यालय) के वाराणसी स्थित बाबतपुर सेटेलाइट कैंपस में प्रथम “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक धूमधाम से मनाया गया। जिसमे निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गयी‚ जिसमें सर्वोच्च अंक पाकर पहला स्थान पाकर कैंपस का नाम रोशन करने वाले बीए (ऑनर्स) रिसर्च प्रथम वर्ष के छात्र अब्दुल मलिक को गणतंत्र दिवस के मौक़े पर प्रिंसिपल प्रोफ़ेसर डॉ सैयद हसन कासिम ने प्रशस्ति पत्र और इनाम देकर सम्मानित किया।

मालूम हो कि अब्दुल मलिक ने अपनी मेधा और शिक्षा के गहन ज्ञान का प्रदर्शन किया और विजेता बने। इससे पहले भी अब्दुल मालिक ने कई प्रतियोगिता में भाग ले कर सर्वोच्च स्थान पाया। इस मौक़े पर अब्दुल मलिक ने अपनी कामयाबी पर बात करते हुए कहा कि सकारात्मक सोच, मेहनत, और आत्मविश्वास से ही सफ़लता पाई जा सकती है। काम के प्रति अपनी लगन और सकारात्मक दृष्टिकोण आपको विपरीत परिस्थितियों में भी सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ा सकते हैं। यह उनके जिंदगी का सबसे सुनहरा और यादगार पल है जिसका पूरा श्रेय मेरे मानू कैंपस के प्रिंसिपल प्रोफ़ेसर डॉ सैयद हसन कासिम साहब और सभी शिक्षकों को जाता है जिन्होंने मुझे निरंतर प्रयास करते रहने की सीख दी। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है। इस जीत ने मुझे और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है कि मैं अपने भविष्य में और भी ऊंचाइयों को छू सकूं। इस मौके पर डॉ एस कुमार, डॉ प्रवीन कुमार सुरजन, डॉ शाइस्ता परवीन, डॉ अब्दुल बासित, सहित कैंपस के तमाम छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे।
Chandauli:मौनी अमावस्या पर पश्चिम वाहिनीं गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी,सुरक्षा के रहें कड़े इंतेज़ाम
चहनियां। मौनी अमावस्या (माघ मेला) पर बुद्धवार को बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिसको लेकर गंगा घाट श्रद्धालुओं से खचाखच भरा पड़ा था। लाखो शृद्धालुओ ने पश्चिम वाहिनीं घाट पर पतित पावनी मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान दान का सिलसिला भोर से शुरू होकर दोपहर तक चलता रहा। स्नानार्थियों व मेला की भीड़ के मद्देनजर चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती रही। साथ ही अधिकार चक्रमण करते रहे। बाल्मीकि इंटर कालेज फील्ड से लेकर चहनियां तक मेले में दुकानों पर खरीददारी करने वालो की भीड़ लगी रही।
बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर अलसुबह से ही गंगा तट पर स्नानार्थियों के आने का क्रम शुरू हो गया। समूचा गंगा घाट,राम घाट सराय स्नानार्थियों से पट गया। लाखो की संख्या में श्रद्धालुओं के आने से जगह नही बची। आस्थावानों ने पतित पावनी मां गंगा के तट पर डुबकी लगाने के बाद हर हर गंगे, हर हर महादेव के उदघोष के साथ घाट गुंजायमान रहा। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाट पर साधु संतों व भिक्षुओं को दान पुण्ड किया। जिलाधिकारी निखिल टी फुडे के निर्देश के बाद स्नानार्थियों के सुरक्षा व सुबिधा के ब्यापक इंतजाम रहा। गंगा घाट के समीप रैन बसेरा,अस्थायी शौचालय व महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाया गया था। भोर में स्नानार्थियों को घाट पर परेशानी न हो इसके लिए प्राथमिक बिद्यालय ,थाने से लेकर घाट तक जिला पंचायत विभाग लाइटिंग की ब्यवस्था दुरुस्त रही। घाट पर बैरिकेटिंग के साथ ही पुलिस, एनडीआरएफ की टीम,जल पुलिस टीम,गोताखोर की टीम स्नान के दौरान नाव बोर्ड पर चक्रमण कर खतरे से आगाह करती रही। घाट पर गंगा सेवा समिति के वालेंटियर लोगो की मदद में लगे रहे। उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा, क्षेत्राधिकारी रघुराज और बलुआ इंस्पेक्टर डॉ.आशीष मिश्रा के नेतृत्व में भारी मात्रा में फोर्स, चहनियां से लेकर बलुआ घाट पर चक्रमण करती रही।
मौनी अमावस्याः लोक कल्याण की कामना के साथ पश्चिमवाहिनी में मनोज सिंह डब्लू ने लगाई डूबकी
Young Writer, Chandauli: सपा के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने बुधवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर पश्चिमी वाहिनी गंगा तट पर डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ मां गंगा की वंदना की। साथ ही लोक कल्याण एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की और घाट पर मौजूद लोगों से भी मुलाकात किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मौनी अमावस्या स्नान का हिन्दू धर्म में विशेष स्थान है। पुरानी परम्परा का निर्वहन करते हुए मां गंगा का आचमन किया। साथ ही लोक कल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। उन्होंने बलुआ तट पर पूजन-अर्चन व दान आदि करके पुण्य के भागी बने। इसके साथ ही उन्होंने बलुआ गंगा तट पर आए श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम जाना। साथ ही बलुआ घाट पर सुरक्षा व्यवस्था व बंदोबस्त में लगे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बाबत बातचीत की।

Manoj Singh W ने कहा कि बलुआ में दूरदराज से श्रद्धालु मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर स्नान के लिए आएं हैं। लिहाजा उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो प्रशासन इसका ध्यान रखें। उन्होंने नाव से भ्रमण कर घाट पर मौजूद लोगों व श्रद्धालुओं से सतर्कता के साथ ही गंगा स्नान करने की अपिल करते नजर आए, ताकि इस पावन अवसर पर कोई अप्रिय घटना ना होने पाए। दूसरी ओर मौनी अमावस्या स्नान व मेले के मद्देनजर बलुआ गंगा तट पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। वहां पुलिस प्रशासन की टीम के साथ ही स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य लोगों की मदद करते हुए नजर आए। वहीं गोताखोरों व जल पुलिस की टीम नाव से पानी में सक्रिय रही, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
चंदौली-मझवार स्टेशन पर दून एक्सप्रेस के ठहराव का श्रेय लेना एक राजनीतिक ड्रामाबाज़ी:धर्मेंद्र तिवारी
चंदौली। रेल मंत्रालय द्वारा मुख्यालय स्थित चंदौली-मझवार रेलवे स्टेशन से दून एक्सप्रेस का ठहराव दुबारा प्रारंभ होने पर इसका श्रेय लेने के लिए मची राजनीतिक होड़ से जिले की जनता अपने आपको को ठगी महसूस कर रही है। ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए राजनीतिक दलों के जिले में विद्यमान कुल तीन सांसद और विधायक की उपस्थिति ने अवसर को हास्यास्पद बना दिया। उक्त बातें कांग्रेस जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कही
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में रेल मंत्रालय द्वारा कुछ ट्रेनों को निरस्त करने के साथ कुछ ट्रेनों का अस्थायी तौर पर स्टॉपेज समाप्त किए गए थे। लेकिन लगता है जनपद में कोरोना काल अब समाप्त हुआ है। मंगलवार को दून एक्सप्रेस के ठहराव पर हरी झंडी दिखाने के लिए आयोजित सरकारी समारोह में राजनीतिक दलों द्वारा इसका श्रेय लेने के होड़ होड़ मची रही। कहा कि यह एक राजनीतिक ड्रामेबाजी के अलावा कुछ नही था। चंदौली मझवार स्टेशन पर दून एक्सप्रेस का ठहराव तत्कालीक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल अलीम साहब के कहने मात्र से पंडित कमलापति त्रिपाठी ने करा दिया था। आज उसी ट्रेन का पुनः ठहराव होने पर तीन सांसद और विधायक श्रेय ले रहे हैं। और सियालदाह एक्सप्रेस का ठहराव तो पं.कमलापति त्रिपाठी जी ने 1976 में ही कराया था। चंदौली और सैयदराजा में लगातार दोनों स्टेशनों पर बाद में 1980 में तो दून एक्सप्रेस को नरवन क्षेत्र के दर्जनों गांवों की मांग पर लगातार तीसरे स्टेशन कर्मनाशा पर रोकने का आदेश भी किया था। बाद की सरकारों में ये ठहराव खत्म कर दिये गये थे । (मई 1980) में ब्लॉक बरहनी (नरवन) के दौरे से लौटकर पंडित कमला पति त्रिपाठी ने चंदौली डाक बंगले में आराम करने के बाद करीब चार बजे ड्राइंग रूम में आए। तब लोगों ने उनके मिलने के लिए उन्हें घेर लिया। वह सबसे पहले पीछे खड़े सबसे ऊंचे कद के वांचू साहब (तत्कालीन डीआरएम मुगलसराय, जो बाद में रेल बोर्ड चेयरमैन भी बने थे) से मुखातिब हुए। बोले कि वांचू आज नरवन क्षेत्र के लोग मांग कर रहे थे। कि दून एक्सप्रेस कर्मनाशा स्टेशन पर भी रोकी जाए उससे दर्जनों गांवों को सुविधा होगी। चंदौली मझवार और सैयदराजा में ट्रेन पहले से रुक ही रही थी। उन्होंने पूछा कि दून एक्सप्रेस इधर से कब जाती है। तब अधिकारी ने बताह की 6 बजे डाउन लाइन पर जाएगी। तब रेलमंत्री त्रिपाठी ने कहा कि आप ऐसा करिये कि आज से ही कर्मनाशा स्टेशन भी पर ट्रेन रोकना शुरू कर दीजिए मैं दिल्ली जाऊंगा, तो आपके पास आदेश आ जाएगा। और दो घंटे बाद उसी दिन से दून एक्सप्रेस ट्रेन लगातार कर्मनाशा पर भी ठहरने लगी थी। जिले में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थापित करके भारतीय रेलवे के मानचित्र पर चंदौली को प्रमुख स्थान दिया था।कांग्रेस ने मुगलसराय रेलवे जंक्शन की बिल्डिंग बनवाया वाराणसी कैण्ट रेलवे स्टेशन बनवाया इसके बावजूद इतना झण्डा नहीं दिखाया होगा जितना झण्डा जिले के माननीय सांसद गणों एवं नेताओं ने चन्दौली मझवार स्टेशन पर देहरादून एक्सप्रेस के मात्र दो मिनट के ठहराव का श्रेय लेने के लिए दिखाया। उन्होंने ने जिला मुख्यालय चंदौली-मझवार स्टेशन पर एकात्मता एक्सप्रेस, रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस,महाबोधि एक्सप्रेस सियालदह एक्सप्रेस सहित लखनऊ और दिल्ली, मुम्बई जाने वाली अन्य प्रमुख ट्रेनों का भी ठहराव की मांग की।
खेल से शारीरिक ही नहीं बल्कि बौद्धिक क्षमता का भी विकास होता है:प्रधान सजाउद्दीन
शहाबगंज। क्षेत्र के इसरौलिया गाँव में शानदार कैनवास क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान सजाउद्दीन ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह मनुष्य को जीवन जीने के लिए भोजन जरूरी है ठीक उसी प्रकार शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल भी जरूरी है। खेल के माध्यम से आपस में भाईचारा बढता है।खेल भी शिक्षा का एक अंग है। उन्होंने आगे कहा कि खेल से शारीरिक ही नहीं बल्कि बौद्धिक क्षमता का भी विकास होता है।उन्होंने खिलाड़ियों से अपील किया कि वे खेल को खेल की भावना से खेंले। हारने वाले को जीतने के लिए तथा जीतने वाले को जीत बरकरार रखने के लिए खेलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि क्रिकेट देश में काफी लोकप्रिय खेल है। और लगभग हर घर में इसके प्रेमी मिल जायेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है।अच्छा खिलाड़ी छोटे गांवों से भी निकल कर देश का नाम रोशन कर सकता है। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय भी किया। उद्घाटन मैच अमांव व सिकन्दरपुर गाँव के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर अमांव की टीम ने फील्डिंग का निर्णय लिया। आठ ओवर के मैच में सिकन्दरपुर ने पहले बैटिंग करते हुए 56 रन बनाए जवाब में अमांव की टीम आठ ओवर में 35 रन ही बनाकर आल आउट हो गयी।मैन आफ द मैच समशाद को मिला। उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से राजू बीडीसी, रिंकू यादव, मकबूल आलम, जियाउद्दीन, जियावारिस, शादिक, आसिफ़, आकिब, अफ़ज़ाल, महफूज़ आलम, रहीमुद्दीन तौफीक,शाकिब,राजू आदि उपस्थित रहें।
Chandauli:डॉ आरडी मेमोरियल हॉस्पिटल में मानसिक रोग व नशा मुक्ति विभाग के लिए 25 बेड के कक्ष का अधिकारियों ने किया उद्घाटन
चंदौली। मुख्यालय स्थित डॉ आर डी मेमोरियल हॉस्पिटल में मंगलवार को मानसिक रोग विभाग व नशा मुक्ति विभाग के लिए 25 बेड के कक्ष का उद्घाटन सीडीओ एस एन श्रीवास्तव सीएमओ डॉ वाई के रॉय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। साथ ही हॉस्पिटल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं को जानकर चिकित्सकों की प्रसंसा किया।
इस दौरान सीडीओ एस एन श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ आर डी मेमोरियल हॉस्पिटल 2000 से ही आम जनमानस को स्वास्थ्य के क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के साथ ही जिला के प्रत्येक गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को अच्छी इलाज व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। डॉ आरडी मेमोरियल हॉस्पिटल मानसिक रोग विभाग व नशा मुक्ति विभा की शुरुआत की जा रही है। जिससे मानसिक रोग व नशे से ग्रसित मरीजों को अच्छी चिकित्सा व्यवस्था अब जिले में ही उपलब्ध हो पाएगी।

सीएमओ डॉ वाई के रॉय ने कहा कि जब हमारे देश में ही नहीं पूरे विश्व में जब कोविड-19 महामारी का रूप ले चुका था। उस दौरान उत्तर प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल के द्वारा चंदौली में एकमात्र प्राइवेट अस्पताल डॉ आर डी मेमोरियल हॉस्पिटल को कोविड हॉस्पिटल नामित किया गया। उस समय डॉ आर डी मेमोरियल हॉस्पिटल के डॉक्टर एवं स्टॉफ की सामूहिक टीम के अथक प्रयासों से कई मरीजों को जीवनदान मिला साथ ही उन्होंने कहा कि स्थापना के बाद से ही डॉ आर डी मेमोरियल हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के साथ ही भारत सरकार द्वारा समय-समय पर चलाए गया विशेष अभियानों में भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। अस्पताल प्रबंधक डॉ धनंजय सिंह ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तथा आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने की वजह से आम जनसामान्य को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।जिसके लिए लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था प्रदान करने के लिए। डॉ आर डी मेमोरियल हॉस्पिटल की स्थापना कर सेवा के क्षेत्र में आज तक प्रयासरत रहा। इस मौके पर हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ शुभम सिंह, मैनेजर अमन सिंह, डॉ नीरज जायसवाल, डॉ मोनिका सिंह, डॉ नितेश सिंह, डॉ एस के वर्मा, चंद्रभूषण प्रजापति, प्रियवंश सिंह, चंदन आदि लोग उपस्थित रहें।
Chandauli:भारी मात्रा में पुलिस ने पकड़ा गांजे की खेप,तीन तस्कर गिरफ्तार
चकिया। कोतवाली पुलिस ने तीन तस्करों को 39 किलो गांजा के साथ गरला गांव के पास से रविवार की देर रात को गिरफ्तार किया। गांजे की कीमत लगभग दस लाख रुपए आंकी जा रही है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिसौदिया ने बताया कि कोतवाली पुलिस की टीम चकिया नौगढ़ मार्ग पर गरला तिराहे के पास गणतंत्र दिवस की सायं चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान बिहार नंबर की आटो को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगी। पुलिस ने पीछा करते हुए घेराबंदी कर ऑटो को कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान ऑटो में दो बोरे में भरकर रखे गए 39.350 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा पुलिस ने तीन तस्कर कन्हैया यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी ग्राम कल्यानीपुर भैंसहट थाना चौनपुर जिला कैमूर भभुआ बिहार, सतीश कुमार पुत्र भरत यादव निवासी ग्राम टोढ़ी थाना भगवानपुर जिला कैमूर भभुआ बिहार और जयप्रकाश यादव पुत्र अरविन्द यादव निवासी ग्राम कलौरा थाना चांद जनपद कैमूर भभुआ बिहार को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपए बताई जा रही है। थाना प्रभारी अतुल प्रजापति ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई अभिनव कुमार गुप्ता, अनिल कुमार पाण्डेय, दीपचन्द्र गिरी, जलभरत यादव सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
Chandauli:रेलवे स्टेशन के समीप 24 वर्षीय युवक का मिला शव,फैली सनसनी
डीडीयू नगर। राजस्थानी रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में 24 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव मिला। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। डीडीयू रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में सोमवार की दोपहर में 24 वर्षीय युवक काफी देर तक जमीन पर सोया था। उसके शरीर में हरकत ना देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को किया सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर थाने ले आई।शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत पुलिस ने बताया कि युवक की मौत संभवत ठंड लगने से हुई होगी पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कर्म का पता चल सकेगा।











