23.7 C
Chandauli
Thursday, September 24, 2026

Buy now

रामगढ़ में श्रद्धापूर्वक मनेगा बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव

- Advertisement -

चहनियां। संत शिरोमणि अधोराचार्य बाबा कीनाराम का 422वां जन्मोत्सव समारोह रविवार को श्रद्धापूर्वक सादगी के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान मठ के आस पास किसी प्रकार के मेले का आयोजन नही किया जाना है। वहीं मठ के अंदर व बाहर साफ-सफाई रंगरोगन के साथ ही पूरे प्रांगण को भव्यता प्रदान की जाएगी। दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके मद्देनजर बैरिकेटिंग करके महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग पंक्ति तैयार करके दर्शन पूजन का कार्य अनवरत चलता रहेगा। सर्वप्रथम सुबह कावंरियों द्वारा किनेश्वर महादेव का जलाभिषेक उसके बाद गांव तथा क्षेत्रीय महिलाओं द्वारा जन्म उपरांत सोहर गीत सुबह संयोजक मंडल द्वारा हवन-पूजन तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसकी जानकारी व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह ने दी है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights