Young Writer, चंदौली। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व डाला छठ के पावन अवसर पर नगर स्थित साव जी के पोखरे पर जन सहयोग संस्थान की ओर से व्रती माताओं-बहनों, श्रद्धालुओं तथा व्यवस्था में जुटे पुलिसकर्मियों व स्काउट-गाइड के बच्चों के बीच निःशुल्क नारियल, चाय और चाकलेट आदि का वितरण किया गया। इसके अलावा अर्घ्य हेतु दूध भी बांटा गया।
इस दौरान जन सहयोग संस्थान के अध्यक्ष अजीत सोनी स्वयं सावजी के पोखरे पर लगे स्टाल पर मौजूद रहे और संस्था के सदस्यों के सहयोग से व्रति महिलाओं व उनके साथ आए श्रद्धालुओं के बीच निःशुल्क वितरण किया। उन्होंने कहा कि डाला छठ के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। कहा कि छठ महापर्व केवल आस्था और उपासना का पर्व ही नहीं, बल्कि त्याग, तपस्या, स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। ऐसे अवसरों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की सेवा करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। इस सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी सौहार्द और सेवा भावना को प्रोत्साहित करना है। इस मौके पर संस्था ने अपने सामाजिक दायित्व को पूरा करते हुए लोगों तक खाने-पीने की चीजें पहुंचाने का काम किया है। हमारा प्रयास है कि जरूरतमंद लोगों तक जरूरत की चीजें पहुंचाई जाए। इस अवसर पर सन्दीप कुमार वर्मा, आनंद गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता, संदीप सेठ, रंजीत सोनी, शुभम गुप्ता, आशीष यादव, सूरज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

