22.1 C
Chandauli
Monday, October 26, 2026

Buy now

ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति के अध्यक्ष बने संजीव सिंह, राजेश को महामंत्री का दायित्व

- Advertisement -

Young Writer, चंदौली। सदर विकास खण्ड कार्यालय में बुधवार को सदर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत अधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान संगठन के गठन व पदाधिकारियों के चयन को लेकर विचार-विमर्श हुआ। इसके बाद सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई।
इस क्रम में ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति के अध्यक्ष का दायित्व संजीव कुमार सिंह को सौंपा गया। वहीं राजेश कुमार वर्मा महामंत्री का दायित्व संभालेंगे। इसके अलावा नरेंद्र कुमार मौर्या को कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह को समन्वयक चुना गया। इस दौरान बैठक में मौजूद साथी ग्राम विकास अधिकारियों व ग्राम पंचायत अधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत व सम्मान किया। इसके बाद अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि सदर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सचिवों के हितों का संरक्षण करना प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों के विकास में हम सभी को मिलकर अपनी सकारात्मक भूमिका अदा करनी होगी। कहा कि जो भी मांगें शासन व प्रशासन स्तर पर लंबित है उसे पूरा करने के लिए समय-समय पर चरणबद्ध तरीके से आवाज उठाने का काम होगा। इस अवसर पर आलोक कुमार सिंह, हवलदार यादव, ब्रजेश कुमार सिंह, आशीष साहनी, राजेश्वर पाल, उमेंद्र प्रताप सिंह, श्यामजी पाल, नरेंद्र कुमार मौर्या आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights