22.8 C
Chandauli
Wednesday, October 14, 2026

Buy now

हंगामाः धानापुर प्रधान ने फायरिंग का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों संग किया चक्काजाम

- Advertisement -

Young Writer, धानापुर। धानापुर थाना इलाका इन दिनों जनपद की सुर्खियों में है। बुधवार को ग्राम प्रधान धानापुर रामजी कुशवाहा ने अपने समर्थकों व कुछ ग्रामीणों के साथ कस्बा स्थित बौरहवा बाबा के पास चक्काजाम कर दिया। प्रधान ने गांव के कुछ दबंग युवकों पर घर पर चढ़कर फायरिंग करने और गाली-गलौज तथा धमकाने का आरोप लगाया है। जानकारी के बाद धानापुर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। मामले को लेकर धानापुर कस्बे में तनाव की स्थिति कायम है और ग्रामीण चक्काजाम किए हुए है। प्रधान का आरोप है कि उन्होंने विवाद में बीचबचाव कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया, जो एक पक्ष के युवक को नागवार गुजरी और वह बुधवार को अपने 15 साथियों के साथ मेरे घर पर पहुंच गया। उस वक्त मैं घर पर मौजूद नहीं था। मेरी गैरहाजिरी में मनबढ़ युवकों ने फायरिंग की। गाली-गलौज के साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए उत्पाद मचाया। समाचार दिए जाने तक मामले में पुलिस अभी कुछ भी गहने की स्थिति में नहीं है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights