23.9 C
Chandauli
Wednesday, October 14, 2026

Buy now

Railway: महिला डिब्बे में यात्रा करने वाले 578 पुरुषों पर हुई कार्यवाही

- Advertisement -

डीडीयू नगर(DDU Nagar)। ऑपरेशन ‘समय पालन‘ के तहत चेन पुलिंग करने वाले 199 लोग तथा ऑपरेशन ‘महिला सुरक्षा‘ के तहत महिला डिब्बे में यात्रा करने वाले 578 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया। हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व मध्य रेल द्वारा बिना पर्याप्त कारण अवैध रूप से चेन पुलिंग करके रेल गाड़ियों को जहां-तहां रोकने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई की जाती रही है। मध्य रेल के सुरक्षा बलों द्वारा ऑपरेशन ‘समय पालन‘ के तहत ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि ट्रेनें अनावश्यक रूप से विलंब ना हो।

ऑपरेशन ‘समय पालन‘ के तहत पिछले सप्ताह 01 से 08 जनवरी तक रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों में बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के आरोप में 199 लोगों को हिरासत में लिया गया। इन लोगों के विरूद्ध रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की गई। ऑपरेशन ‘समय पालन‘ के तहत इन 08 दिनों में सर्वाधिक 110 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गये, जबकि समस्तीपुर मंडल में 38, सोनपुर मंडल में 23, डीडीयू  मंडल में 19 तथा धनबाद मंडल में 09 लोगों को हिरासत में लिया गया। इसी तरह महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर ऑपरेशन ‘महिला सुरक्षा‘ के तहत महिला कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों के खिलाफ भी धर-पकड़ अभियान चलाया गया। ऑपरेशन ‘महिला सुरक्षा‘ में तहत  रेलवे सुरक्षा बल द्वारा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेल खंडों पर महिला कोच में यात्रा करने के आरोप में रेल अधिनियम की धारा 162 के तहत 578 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया। इनमें सर्वाधिक 384 लोग दानापुर मंडल में जबकि सोनपुर मंडल में 94, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में 83 तथा समस्तीपुर मंडल में 17 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights