24.1 C
Chandauli
Tuesday, October 13, 2026

Buy now

सकलडीहा शिव सरोवर व मंदिर पर लगा गंदगी का अंबार

- Advertisement -

Young Writer, सकलडीहा। विधानसभा चुनाव के कारण पूरे विकास खंड में विकास कार्य ठप पड़ा हुआ है। इसके साथ ही कर्मचारियों के अभाव और मनमानी के कारण साफ सफाई कार्य भी बाधित है। पिछले दो माह से सकलडीहा कस्बा की शिव सरोवर गंदगी के अंबार से पटा हुआ है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी चुनाव का व्यस्तता बताकर कन्नी काट रहे है। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश है।
लम्बे अंतराल के बाद सुंदरीकरण कार्य पिछले तीन चार माह पूर्व शुरू हुआ। लेकिन महिनों बाद भी सुंदरीकरण कार्य ठप है। वही दूसरी ओर कस्बा का प्राचीन शिव सरोवर के चारो तरह गंदगी का अंबार है। जिसके कारण सरोवर का पानी पूरी तरह से दूषित हो गया है। सुबह शाम दर्शन पूजन करने जाने वाली महिलायें सरोवर की गंदगी देख हैरान है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी चुनाव का बहाना बनाकर कन्नी काट ले रहे है। सरोवर की सफाई तो दूर मंदिर मार्ग पर गंदगी के अम्बार के कारण लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। जिला प्रशासन से मंदिर मार्ग पर साफ सफाई की मांग उठाया है। उधर, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि चुनाव परिणाम बाद रोस्टर लगाकर गांवों में साफ सफाई अभियान चलाया जायेगा।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights