32 C
Chandauli
Wednesday, September 23, 2026

Buy now

अब किसानों के मन की बात सुनेंगे PM Narendra Modi  

- Advertisement -

Chandauli: भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने शुक्रवार की शाम चकिया स्थित भाजपा किसान मोर्चा के कैंप कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि नियमताबाद दक्षिणी मंडल के बौरी गांव से 12 फरवरी को ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरुआत गाँव, ट्रैक्टर, हल के पूजन के साथ प्रारंभ होगा जिसमें 3000 लोग भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि PM Narendra Modi  अब किसानों के मन की बात सुनेंगे। इस यात्रा के अंतर्गत देश के लगभग दो लाख गांवों में सभाएं कर किसानों की बात सुनी जाएगी। उनसे उनकी परेशानियों और आकांक्षाओं के विषय में जानकारी लिया जाएगा और उसका निवारण किया जाएगा किसानों से प्राप्त यह जानकारी भाजपा के संकल्प पत्र में सम्मिलित किया जाएगा। किसानों की बातों को संकल्प पत्र का हिस्सा बनाने में मदद मिलेगी। इसका उद्देश्य किसानों की आर्थिक क्षमता बढ़ाना और क्षेत्रवार किसानों के लिए नीतियां बनाना है। उन्होंने बताया कि यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजकुमार चाहर मुज़फ़्फ़र नगर जनपद से करेंगे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights