27 C
Chandauli
Sunday, October 25, 2026

Buy now

गांव ब्लाक जिले का सर्वांगीण विकाश ही उद्देश्य:छत्रबली सिंह

- Advertisement -

चन्दौली। पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने रविवार को शहाबगंज ब्लाक के कलानी गांव में क्षेत्र पंचायत, ग्रामपंचायत व जिलापंचायत की निधि से कराये गये विकास कार्यों का लोकार्पण व उद्दघाटन किया। जहां गांव में जाने वाले मुख्य मार्ग पर गेट निर्माण,सीसी रोड व मुण्डन स्थल का निर्माण  लगभग 20 लाख रुपए खर्च कर किया गया। जिससे गांव को स्वच्छ व सुन्दर बनाया जा सकें। वहीं ग्रामीणों को सुविधा मिल सकें।

लोकार्पण समारोह में बोलते हुए छत्रबली सिंह ने कहा कि मेरा उद्देश्य है कि गांव व ब्लाक का नाम जिले में सबसे आगे हो, ग्रामीणों की जो भी समस्या है उसको वरियता के आधार पर किया जा रहा है। इसके लिए क्षेत्र पंचायत, ग्रामपंचायत के साथ जिलापंचायत की निधि का प्रयोग किया जा रहा है। विकास कार्य अवरुद्ध न हो इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जा रहा है। जिससे विकास कार्य त्वरित गति से हो सके।इस अवसर पर जिलापंचायत अध्यक्ष दीनानाथ,ग्रामप्रधान मुन्ना भास्कर, प्रमुख प्रतिनिधि राकेश सिंह,पूर्व प्रधान कुलदीप सिंह, गुड्डू यादव,रमेश कुमार सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights