42.3 C
Chandauli
Friday, April 25, 2025

Buy now

जनता का सरकार से उठ गया है भरोशाः प्रभु नारायण

- Advertisement -

सकलडीहा क्षेत्र में ग्रामीणों को सम्बोधित करते सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव।


सकलडीहा। सपा की ओर से वोट बढ़ाओ, बूथ जिताओ कार्यक्रम के तहत रविवार को गांव-गांव जनचौपाल के माध्यम से किया जा रहा है। इस क्रम में सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसर्म्पक कर भाजपा सरकार के खिलाफ भड़ास निकाला। इस दौरान सुभासपा सहित कार्यकर्ताओं से 2022 में सपा की सरकार बनाने की अपील किया।
क्षेत्र के पीथापुर, बहरवानी, टेकापर, पौरा, कटसिल और नरैना सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव सुभासपा कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त रूप से जनचौपाल कार्यक्रम किया। इस दौरान वोट बढ़ाओं, बूथ जीताओं और 2022 में सरकार बनाओ का नारा देते हुए प्रदेश सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आ गया है तो सरकार जनता को प्रलोभन देना शुरू कर दिया है। जबकि साढ़े चार साल सिर्फ गरीबों का आशियाना बुल्डोजर लगाकर गिराती रही। किसान, युवा, महिलाये और व्यापारी मंहगाई से परेशान है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क सबकुछ जर्जर है। इसके बाद भी विकास की दावा कर रहे है। लाख प्रयास कर  ले लेकिन जनता का सरकार से भरोशा उठा गया है। अंत में कार्यकर्ताओं को वोट बढ़ाने की अपील किया। इस मौके पर सुभासपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रमा राजभर, शशीकांत भारती, बाबूलाल यादव, सिंटू यादव, प्रभात यादव, अनिल चौहान, सुभाष राय, राजेश यादव, राधेश्याम पांडेय, दीपक पाठक, बिंदू यादव, इंदू राजभर, विमला यादव, जेपी, रामलाल राजभर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

<p><strong>You cannot copy content of this page</strong></p>
Verified by MonsterInsights