24 C
Chandauli
Saturday, September 26, 2026

Buy now

धानापुर में सुशील सिंह ने जनचौपाल में ग्रामीणों से किया संवाद

- Advertisement -

Young Writer, धानापुर। कस्बा स्थित शहीद स्मारक पार्क में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की ओर से शुक्रवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना। साथ ही 1500 गरीबों और जरूरतमंदों में कंबल वितरण किया।
इस दौरान सुशील सिंह (Sushil Singh) ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने जिस तरह से समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम किया है वह सराहनीय है। सरकारी योजनाएं सीधे ग्रामीणों व जरूरतमंदों तक पहुंची है, जिससे उनके जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। क्षेत्र के हर जरूरत मंद एवं असहायों तक ठंड को देखते हुए कंबल दिए जाने का काम किया जायेगा। उन्होंने इस दौरान लोगो का आह्वान करते हुए कहा कि 2022 में एक बार फिर प्रदेश भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लेना होगा ।प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि जिस तरह से सरकार की योजनाएं गरीबो तक पहुची उससे उनको बड़ी राहत मिली है।लगातार निश्शुल्क राशन ने लोगो की समस्याओं को और आसान कर दिया है। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल,प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष राजेश सिंह, संजय पांडेय, विजय तिवारी,अन्नू सिंह, मृत्युंजय सिंह दीपू, विमल सिंह दादा, स्वतंत्र दुबे आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights