27 C
Chandauli
Tuesday, October 13, 2026

Buy now

किल्लत व जिल्लत भरा रहा भाजपा का शासनकालः अखिलेश

- Advertisement -

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जनसभा में भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Young Writer, चंदौली। सपा प्रमुख व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पालीटेक्निक कालेज के ग्राउंड पर आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यूपी का चुनाव जनता लड़ रही है। पहले चरण में चुनाव में ही जनता ने सरकार को अपनी वोट के ताकत का ऐहसास करा दिया था। यूपी में ऐतिहासिक बहुमत के साथ सपा सत्ता में लौटने जा रही है। आरोप लगाया कि भाजपा के राष्ट्र व राष्ट्र के लोगों से कोई वास्ता सरोकार नहीं है। भाजपा नेताओं के भाषण में उनकी हताशा साफ झलक रही है। ये लोग झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने चंदौली में साइकिल की लहर को ललकार के साथ सरकार में तब्दील करने में सहयोग देने की बात की।
इस दौरान पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पालीटेक्निक कालेज के ग्राउंड पर जमा जनता से सीधा संवाद किया। अपनी चुनावी योजनाओं को मजबूती के साथ रखा। साथ ही जनता की मांग को अपने अभिवादन में स्वीकार किया। कहा कि सपा सरकार बनी तो महंगाई से निजात के साथ ही रोजगार के दरवाजे खुलेंगे। युवाओं की हताशा को रोजगार से जोड़कर उसे समृद्ध व सशक्त बनाना जाएगा। आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्रीय सरकार एक-एक कर सभी उपक्रमों को बेचने का काम कर रही है। यही वजह है कि देश में तेजी से रोजगार के अवसर सृजित है। कहा कि जनता अब ऐसे लोगों से सत्ता छिनने का काम कर रही है जो देश व देश की सम्पत्ति को संभाल नहीं सकते और पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बन बैठे हैं। आरोप लगाया कि भाजपा केवल बड़े-बड़े विज्ञापनों में बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीन पर भाजपा की कोई योजना नजर नहीं आ रही है। नौकरी मांगने वालों को सरकार लाठियों से पिटवा रही है और मंच व माइक से गर्मी निकालने की बात कहकर जनता को गुमराह करने का षड्यंत्र सूबे के मुख्यमंत्री व भाजपा के दिग्गज नेता कर रहे हैं। कहा कि भाजपा सरकार ने आम आदमी का सम्मान खत्म कर दिया। भाजपा शासनकाल में जनता ने किल्लत व जिल्लत की जिंदगी जी है, लेकिन अब वह परिवर्तन चाहती है। यही लहर यूपी में पहले चरण से चली और यूपी में बीएड-टेट पास युवाओं की उपेक्षा की जा रही है। भरोसा दिया कि बीएड-टेट के साथ-साथ शिक्षामित्रों को सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व सांसद रामकिशुन, कैलाशनाथ यादव, प्रभुनारायण सिंह यादव, मनोज सिंह डब्लू, चंद्रशेखर यादव, जितेंद्र कुमार, मनोज काका, अरविंद यादव, परवेज अहमद जोखू, जिलाध्यक्ष सत्यनरायन यादव, सुनील यादव गुड्डू, मयंक सिंह, अशोक त्रिपाठी छोटू, रुकमणि निषाद, मुसाफिर चौहान आदि उपस्थित रहे। संचालन नफीस अहमद ने किया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights