Young Writer, चन्दौली। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी चन्दौली जिला शाखा का उद्घाटन किया गया। उक्त कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैढ़ी में आयोजित हुआ। इसके साथ ही स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानवता की सेवा के लिए रक्तदान किया।
मुख्य अतिथि अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुलाब वर्मा ने फीता काटकर चन्दौली शाखा का औपचारिक उद्घाटन किया। कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी विश्व स्तर पर पीड़ित मानवता की सेवा का सबसे बड़ा प्रतीक है। चन्दौली में इसकी सक्रिय शाखा खुलने से जिले के जरूरतमंदों को आपातकाल और आपदा के समय त्वरित सहायता मिल सकेगी। इस मौके पर पर रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से जनपद के तम्बागढ़ गांव के अग्निपीड़ित व जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई। राहत सामग्री पाकर पीड़ित परिवारों ने रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर नोडल अधिकारी प्रेम प्रकाश उपाध्याय, केंद्र प्रभारी डॉ. प्रदीप पाण्डेय, सुधांशु, डॉ. दिनेश, अमरेशचंद्र सिंह, अमित सिंह, मदनजीत सिंह, अजीत सोनी, विकास पाण्डेय, सुनील कुमार यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन सभापति अजय सिंह एवं उपसभापति महेंद्र कुमार सिंह ने किया। अतिथियों का स्वागत सचिव डा. एसके यादव और कोषाध्यक्ष डा. एसके शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

