19.3 C
Chandauli
Monday, October 26, 2026

Buy now

अंत्योदय के सिद्धांत पर काम कर रही भाजपाः सूर्यमुनी तिवारी

- Advertisement -

Young Writer, बबुरी। कस्बा में भाजपाजनों ने भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का 43वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके व भाजपा के ध्वज को फहराकर किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुवल संबोधन को सुना।
इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। देश के विभिन्न हिस्सों में भाजपा सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर काम करके हर तबके व क्षेत्र का विकास कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन भावनाओं को ही भाजपा की जनशक्ति बनाया। 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड, 80 करोड़ गरीबों को बिना भेद भाव के निशुल्क राशन, आवास योजना के तहत आवास देकर लाभान्वित किया। भाजपा का एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना आज देश में जन भावनाओं में दिख रही है। इस दौरान पूर्व विधायक शिवपूजन राम, अरुण सिंह, मुमताज, गगन सिंह, नारायण जायसवाल, शिवकुमार मौर्या, यशवंत मौर्या, महेंद्र सेठ, रवि पाठक, विनय तिवारी, संतोष सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

-Young Writer, Baburi

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights