27.2 C
Chandauli
Thursday, September 3, 2026

Buy now

कमलापति त्रिपाठी ने चंदौली को दी विकास की नई पहचान:किसान न्याय मोर्चा

- Advertisement -


चंदौली। जनपद में नहरों का जाल बिछाने, बांध-बांधियों, स्कूल-कॉलेज और पॉलिटेक्निक संस्थानों के निर्माण के साथ हजारों लोगों को रेलवे सहित विभिन्न संस्थाओं में रोजगार दिलाने वाले स्वर्गीय पंडित कमलापति त्रिपाठी को किसान न्याय मोर्चा के नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद बिछिया खुर्द विश्वनाथ चौराहा स्थित मोर्चा के कैंप कार्यालय पर चंदौली के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी का योगदान विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी में मोर्चा के संयोजक एडवोकेट महेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि चंदौली में ऊसर जमीन को उपजाऊ बनाने में पंडित कमलापति त्रिपाठी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनकी विकासपरक सोच का परिणाम है कि आज चंदौली देश ही नहीं, विदेशों में भी ‘धान का कटोरा’ के रूप में पहचान रखता है। प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम अहमद मिल्की ने कहा कि चंदौली की पहचान पंडित कमलापति त्रिपाठी के योगदान से जुड़ी है। उन्होंने जाति-धर्म से ऊपर उठकर सर्वसमाज के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि ऐसे महान जननेता विरले ही होते हैं। इस दौरान बलवंत यादव, कृष्णकांत यादव, सुशील यादव, देवी चरण मौर्य, दाताराम बिंद, सुरेंद्र चौरसिया, अरुण यादव और अशोक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता इंद्रजीत शर्मा ने की।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights