30.9 C
Chandauli
Tuesday, September 22, 2026

Buy now

चंदौली डीजे पर नाचने में हुआ विवाद, युवक की पिट पिट कर हत्या

- Advertisement -


चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गाँव में बुधवार की रात बारात में डीजे की धुन पर नाचने के विवाद में एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बताते है कि वाराणसी के बड़ी पियरी से बारात जलीलपुर चौकी अंतर्गत सेमरा गाँव में आई थी। पड़ोसी की बरात में शामिल होने के लिए बड़ी पियरी निवासी करन 18 वर्ष पुत्र शीतल भी आया था। रात 11 बजे बारात लगने के दौरान कुछ लोगों से डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हो गया। मामला मारपीट तक पहुंचा लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को अलग कर दिया। और। कुछ देर बाद आठ दस की संख्या में युवक करन के पहुंचे और करन को बुलाकर सुनसान स्थान पर ले गए और पिटाई शरू कर दी। शोर सुनकर बाराती और घराती पक्ष के लोग पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर भाग गए। मौके पर जुटे लोगो ने तत्काल घायल को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा
चिकित्सकों ने करन को मृत घोषित कर दिया।घटना की सुचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही मौत की खबर सुनकर परिजन भी घटना स्थल पर पहुच गए और दहाड़े मार कर रोने लगें। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ब्रजेशचंद ने बताया की युवक की मौत हुई है। मामले में आगे जांच रही है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights