30.3 C
Chandauli
Saturday, October 10, 2026

Buy now

जनसेवा केंद्र संचालक को पीटकर छह लाख की लूटे,हादसे के बाद कार छोड़ भागे बदमाश

- Advertisement -


चंदौली। जिला मुख्यालय स्थित बबुरी रोड पर शुक्रवार की देर रात कार सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। बदमाशों ने जनसेवा केंद्र संचालक तंजीर अहमद के साथ मारपीट कर नकदी से भरा बैग लूट लिया। बैग में करीब छह लाख रुपये होने की बात सामने आई है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
बसिला गांव निवासी तंजीर अहमद जनसेवा केंद्र का संचालन करते हैं। शुक्रवार की देर रात वह बबुरी रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान कार सवार बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। बदमाशों ने हथियार के बल पर उन्हें रोका और मारपीट करते हुए नकदी से भरा बैग छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो रहे थे इसी दौरान उनकी कार खंभे से टकरा कर छतिग्रस्त हो गई। जहा बदमाश कार को मौक़े पर ही छोड़ कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित की सूचना पर मौक़े पर पहुचे सीओ सदर नामवेन्द्र रावत व कोतवाल बिंदेश्वर पांडेय जांच पड़ताल कर कार को कब्जे में ले लिया। साथ ही सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वही दिनदहाड़े और रात के समय होने वाली आपराधिक घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बनी हुई है। हालांकि चार आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस को मामले में अहम सफलता मिली है। इस दौरान सदर कोतवाल बिंदेश्वर पांडेय ने बताया कि बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights