27 C
Chandauli
Sunday, October 25, 2026

Buy now

ट्रेलर की टक्कर से पिकअप चालक की मौत, क्लीनर घायल,पुलिस व एनएचएआई टीम ने किया रेस्क्यू

- Advertisement -


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जसौली गांव के समीप रविवार को ट्रेलर और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई, जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एनएचएआई की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई।
बताते है कि बिहार के भभुआ निवासी पिकअप चालक पंकज चौधरी बिहार से सुरन लादकर वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान जसौली गांव के समीप पिकअप की ट्रेलर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक पंकज चौधरी उसमें फंस गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस और एनएचएआई की टीम ने चालक को केबिन से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुलिस की मौजूदगी में राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा। काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालने के प्रयास किए गए, लेकिन हादसे में उनकी मौत हो गई। वहीं, पिकअप में सवार क्लीनर रितेश कुमार घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दुर्घटना के कारण मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस बाबत सदर कोतवाल बिंदेश्वर पांडेय ने बताया कि सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights