23.8 C
Chandauli
Thursday, September 24, 2026

Buy now

दो बाइक की आमने -सामने टक्कर में एक की मौत तीन गंभीर रूप से घायल

- Advertisement -

जौनपुर। पूर्वांचल डेक्स सरपतहां थाना क्षेत्र के पिपरौल गांव के समीप गुरुवार दो बाइक की आमने सामने से हुई जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में एक युवक की मौत हो गयी वही तीन गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया वही गंभीर रूप से घायल युवकों को एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया
जानकारी के अनुसार पिपरौल गांव के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों की आमने सामने जबरदस्त टक्कर होने से चारो गम्भीर रूप से घायल हो गए,स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सभी घायलों को सरकारी एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुइथाकला ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया।मृत युवक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के अढ़नपुर गांव निवासी23 वर्ष पुत्र रफीक के रूप में हुई जबकि उसके साथ बैठा अढ़नपुर गांव निवासी वकील पुत्र फरीदन तथा दूसरी बाइक पर सवार सुलतानपुर जनपद के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी अंकुर पुत्र अशोक तथा कोइरीपुर निवासी कृष्ण कुमार पुत्र मनी राम की गम्भीर स्थिति देखकर चिकित्सकों ने तीनो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय मय फोर्स मौके पर पहुंच गये और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।वही युवक के मौत की खबर लगते हीं परिजनों में कोहराम मच गया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights