42.3 C
Chandauli
Friday, April 25, 2025

Buy now

नम आंखों से अधिवक्ताओं ने पूर्व सिविल बार अध्यक्ष को दी अंतिम विदाई

- Advertisement -

सदर कचहरी में अंतिम दर्शन के लिए उमड़े अधिवक्ता बंधु।


अंतिम दर्शन के लिए कचहरी पहुंचा पार्थिव शरीर
चंदौली। ट्रेन हादसे में मृत सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह का पार्थिक शरीर शनिवार को अंतिम दर्शन के लिए कचहरी लाया। इस दौरान अपने वरिष्ठ साथी को अंतिम विदाई देने के लिए अधिवक्ताओं का कचहरी में उमड़ पड़ा। इस दौरान दोनों बार के अध्यक्ष व महामंत्रियों के साथ पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने अशोक कुमार सिंह को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की और दुख व्यक्त किया। इस दौरान जनपद एवं सत्र न्यायाधीश विनय कुमार द्विवेदी भी पूर्व अध्यक्ष के अंतिम दर्शन को पहुंचे।
विदित हो कि सकलडीहा क्षेत्र के घरचित गांव निवासी पूर्व सिविल बार अध्यक्ष अशोक सिंह की ट्रेन हादसे में शुक्रवार को मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर जुटे अधिवक्ताओं की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था। उधर, उनके मौत की सूचना मिलते ही परिजनों मेें कोहराम मच गया और लोग भारी संख्या में पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। शुक्रवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव को वही सुरक्षित कर दिया गया। शनिवार की सुबह सदर कचहरी में अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। इस दौरान अंतिम दर्शन के लिए अधिवक्ताओं ने घंटों इंतजार किया। शव के कचहरी पहुंचते ही वहां अचानक भारी हुजूम उमड़ पड़ा। अधिवक्ताओं ने अपने वरिष्ठ साथी को खोने पर दुख व्यक्त किया और नम आंखों से विदाई दी। वकीलों ने उनके द्वारा बिताए गए पल को याद किया। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार के महामंत्री झनमेजय सिंह, सिविल बार महामंत्री धनंजय सिंह, अनिल सिंह, हिटलर सिंह, उज्जवल सिंह, अनिल सिंह पप्पू, सुनील सिंह मुखिया आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

<p><strong>You cannot copy content of this page</strong></p>
Verified by MonsterInsights