25.5 C
Chandauli
Saturday, September 26, 2026

Buy now

पूर्व मंत्री रीबू श्रीवास्तव का बड़ा आरोप‚ बेटियों के साथ हो रहे दुष्कर्म में भाजपा के लोग शामिल

- Advertisement -

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री रीबू श्रीवास्तव बुधवार को भाजपा सरकार पर हमलावर रही। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया। कहा कि यूपी के 75 जिलों में बेटियों, लड़कियों के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं और ऐसे कुकृत्य में भाजपा के लोग शामिल हैं। यही वजह है कि दुष्कर्म पीड़िताओं को न्याय नहीं मिल पा रहा है। कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंदर है। सरकार निवेश, रोजगार व सुविधाओं की बात करती है, लेकिन धरातल पर कुछ भी अस्तित्व में नहीं है। महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि गांवों में उज्ज्वला योजना के तहत मिले गैस सिलिंडर धरे के धरे हैं। सरकार ने महंगाई इतनी बढ़ा दी है कि गरीब सिलेंडर को भराने में समर्थ नहीं है। यूपी सरकार ने महिलाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को बंद व बर्बाद करने का काम किया है। कहा कि महिलाओं में अब इतनी जागृति आ गई है कि वे पांच किलो अनाज के बदले अपने बच्चों का भविष्य दांव पर नहीं लगा सकती। सरकार रोजगार व नौकरी के अवसरों को खत्म कर रही है। सरकारी संपत्तियों को प्राइवेट हाथों में सौंपा जा रहा है। सरकार की गलत नीतियों से किसान, नौजवान, व्यापारी व महिलाएं सभी परेशान है। कहा कि सूबे के सभी जिलों का भ्रमण कर समाजवादी पार्टी के महिला विंग को इतना सशक्त बनाने का काम होगा कि वे युवाओं व महिलाओं के साथ ही किसानों के मुद्दे पर मजबूती के साथ मुखर हो और 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। इतना ही नहीं जनता को बेरोजगारी, महंगाई व अपराध से निजात दिलाने के लिए आगे आएं। सपा की सोच है कि किसानों को बीज व पानी मिले। उन्हें खेती के लिए निःशुल्क बिजली तथा बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली उपलब्ध कराई जाए।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights