चंदौली। एमडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं नर्सिंग कॉलेज में शनिवार को बाल दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास और उत्साह के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. बीके वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर डॉ. बीके वर्मा ने सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य और समाज की सबसे अनमोल धरोहर हैं।
बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अच्छे संस्कार और उचित मार्गदर्शन देना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रत्येक बच्चे के अंदर कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, जिसे प्रोत्साहन और सही दिशा देकर निखारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि बाल दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति जिम्मेदारियों को समझने का भी दिन है।

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें बेहतर शैक्षिक वातावरण और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। कार्यक्रम में नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल यमन कुमार सिंह और फार्मेसी कॉलेज के प्रिंसिपल अजीत कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा सहायक प्रोफेसर रोहित राय, प्रतिमा सरकार, अमित कुमार, सोनम, याशमीन खान, विनीता, सुशील, धर्मेंद्र, आरती, धीरेंद्र, अजीत, दिलीप और रिंकू सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

