30.3 C
Chandauli
Thursday, October 22, 2026

Buy now

विधान परिषद निर्वाचन के लिए मतदान पार्टियां रवाना,डीएम ने परखी व्यवस्थाएं

- Advertisement -


चंदौली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को मतदान पार्टियां कलेक्ट्रेट परिसर से अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं।
मतदान पार्टियों की रवानगी के दौरान जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कर चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही निर्वाचन से जुड़ी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जिला प्रशासन की ओर से निर्वाचन को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं। मतदान पार्टियों को उनके निर्धारित केंद्रों के लिए रवाना किया गया। ताकि निर्वाचन प्रक्रिया समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जा सके। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं और किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए। प्रशासन का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights